1 of 10 Dumper and container - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स आसपास के गांवों के ग्रामीण घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही देर में मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद राजमार्ग पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। यातायात ठप होने के कारण एंबुलेंस, स्कूल वाहनों समेत अन्य वाहनों को गांवों के छोटे रास्तों से निकाला गया। सादाबाद से आगरा की ओर आने वाले वाहन नगला नीम गांव के रास्ते खंदौली पहुंचे। वहीं, आगरा से सादाबाद की ओर जाने वाले वाहनों को गढ़ी नैनसुख गांव के रास्ते से निकाला गया। करीब दो घंटे तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अलीगढ़ हाईवे पर डंपर और कंटेनर की टक्कर के बाद दोनों वाहन धू-धू कर जल रहे थे। हादसे के बाद दोनों वाहनों में लगी आग से आसमान में धुएं का गुबार उठने लगा। वाहनों की टक्कर और इसके बाद हुए धमाके की आवाज करीब पांच किलोमीटर दूर तक ग्रामीणों ने सुनी। इससे लोग सहम उठे थे। 2 of 10 डंपर और कंटेनर के बीच भिड़ंत, लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी डंपर मालिक के कारण असमंजस में परिजन डंपर मालिक धौलपुर निवासी निरंजन शर्मा ने वाहन के चालक का नाम राजकुमार बताकर उसके गाड़ी से कूदकर भागने का दावा कर दिया। पुलिस को दोनों शव स्टेयरिंग के पास मिले थे। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद डंपर से किसी के बाहर निकलने की कोई आशंका पुलिस को नहीं है। डीसीपी आदित्य सिंह ने बताया कि डंपर में दो लोगों के ही सवार होने की बात सामने आई है। प्रारंभिक जांच में डंपर चालक की लापरवाही सामने आई है। असमंजस दूर करने को डीएनए जांच कराई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। 3 of 10 डंपर और कंटेनर के बीच भिड़ंत, लगी आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें