15 अगस्त को लाल किले पर होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले आज 13 अगस्त को फुल ड्रेस रिहर्सल हुई। इस रिहर्सल के कारण दिल्ली के कई इलाकों में यातायात संबंधी प्रतिबंध लागू किए गए। #WATCH | Delhi: Delhi Police conducts rigorous vehicle checking at the Aya Nagar border as security arrangements are intensified across the national capital ahead of Independence Day celebrations pic.twitter.com/lXMSObNbLJ — ANI (@ANI) August 13, 2026 #WATCH | Delhi: Police intensify security arrangements ahead of Independence Day. pic.twitter.com/mPpo3uwAvp — ANI (@ANI) August 13, 2026 पूरी दिल्ली किले में तब्दील है। जगह जगह बैरिकेट लगा रखे हैं और पुलिस के जवान तैनात हैं। आया नगर बॉर्डर पर वाहनों की सघन जांच की जा रही है। यह कदम स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए उठाया गया है। पुलिस का लक्ष्य समारोह को शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाना है। इन प्रतिबंधों का मुख्य उद्देश्य समारोह के दौरान किसी भी अप्रिय घटना को रोकना है।दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 12 अगस्त को ही ट्रैफिक एडवाइजरी जारी कर दी थी। यह एडवाइजरी विशेष रूप से लाल किले के आसपास के मार्गों से बचने की सलाह देती है।राष्ट्रीय राजधानी में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा व्यवस्था को अत्यधिक मजबूत किया गया है। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में सुरक्षा इंतजामों को तेज कर दिया है। विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें