PSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्र आंदोलन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच समेत अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हैं। 10 अगस्त को छात्रों ने विधानसभा के बाहर भी दिनभर प्रदर्शन किया था। वहीं, आंदोलन के दौरान अनशन पर बैठे छात्र प्रेम नायक ने कहा कि उनका अनशन 11वें दिन में पहुंच गया है और सरकार की ओर से मांगें स्वीकार किए जाने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया गया है। 11वें दिन भी जारी है प्रेम नायक का अनशन छात्र प्रदर्शनकारी प्रेम नायक ने कहा कि आज उनके अनशन का 11वां दिन और छात्रों के समग्र आंदोलन का 20वां दिन है। उन्होंने दावा किया कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति लगातार बिगड़ रही है और डॉक्टरों ने उन्हें अनशन समाप्त करने की सलाह दी है। हालांकि, छात्रों का कहना है कि सरकार उनकी मांगों को स्वीकार नहीं कर रही है, इसलिए अनशन समेत आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। प्रेम नायक ने कहा कि अनशन पर बैठे छात्रों ने डॉक्टरों से स्पष्ट कर दिया है कि सरकार की ओर से मांगें पूरी किए जाने तक वे अनशन समाप्त नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की ओर से बीती रात आंदोलन स्थल का दौरा किया गया था और अधिकारियों के रवैये में कुछ नरमी दिखाई दी, लेकिन आंदोलनकारियों का आरोप है कि प्रशासन अभी भी धरना स्थल खाली कराने का प्रयास कर रहा है। ‘सरकार किसी भी तरह हमें हटाना चाहती है’ प्रेम नायक ने आरोप लगाया कि सरकार की ओर से आंदोलनकारियों को किसी भी तरह हटाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छात्र अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Jharkhand: JPSC-JSSC आंदोलन का 20वां दिन, 11वें दिन भी अनशन पर प्रेम नायक, बोले- CBI जांच से कम कुछ मंजूर नहीं
PSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को लेकर रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहा छात्र आंदोलन गुरुवार को 20वें दिन भी जारी है। आंदोलनकारी छात्र भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच समेत अपनी मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठे हैं। 10 अगस्त को छात्रों ने विधानसभा के बाहर भी दिनभर प्रदर्शन किया था। वहीं, आंदोलन के दौरान अनशन पर बैठे छात्र प्रेम नायक ने कहा कि उनका अनशन 11वें दिन में पहुंच गया है और सरकार की ओर से मांगें स्वीकार किए जाने तक आंदोलन जारी रखने का फैसला लिया गया है।