'तिरंगा न फहराने देना देशद्रोह': ट्रैक्टर से बैरिकेड तोड़े, पुलिस पर पथराव; हांसी बवाल पर SP का बयान आया सामने

सीएम के कार्यक्रम को बाधित करने की कोशिश थी एसपी विनोद कुमार ने कहा कि प्रदर्शनकारियों का उद्देश्य नेहरू कॉलेज ग्राउंड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहुंचकर कार्यक्रम को बाधित करना और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में व्यवधान पैदा करना था। इसी वजह से पुलिस को मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालनी पड़ी। बैरिकेडिंग को लेकर उन्होंने कहा कि पुलिस ने कई जगह मजबूत बैरिकेड लगाए थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टरों से उन्हें तोड़ने की कोशिश की। इसके बाद पुलिस पर पथराव भी किया गया। उन्होंने कहा कि मौके की स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कानून के तहत कार्रवाई की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

‘बदनाम किया गया, झूठे आरोप लगाए गए’: आशीष बनर्जी की मौत पर पूर्व CM ममता का छलका दर्द, शुभेंदु सरकार को घेरा

ममता बनर्जी ने कहा कि आशीष बनर्जी को बार-बार बदनाम किया गया। उन पर भ्रष्टाचार के झूठे आरोप लगाए गए। लगातार दबाव बनाया गया। उन्होंने कहा कि आशीष जमीन से जुड़े नेता थे। अपने विधानसभा क्षेत्र और जिले के लोगों से उनका करीबी रिश्ता था। ममता ने कहा कि आखिरी दिनों में आशीष ने जिस मानसिक और भावनात्मक दबाव का सामना किया, उससे यह त्रासदी और भी दर्दनाक हो जाती है।उन्होंने कहा, ‘पांच बार के विधायक, पूर्व उपाध्यक्ष और चेयरमैन के रूप में आशीष दा ने रामपुरहाट के विकास के लिए खुद को समर्पित किया। उन्होंने लोगों के लिए कई महत्वपूर्ण काम किए। इसके बावजूद उन्हें बार-बार बदनाम किया गया, उन पर झूठे आरोप लगाए गए और लगातार दबाव में रखा गया।‘ममता बनर्जी ने कहा कि लंबे समय तक सार्वजनिक जीवन में रहने के बावजूद आशीष को जिस तरह के उत्पीड़न और मानसिक दबाव से गुजरना पड़ा, उस पर सभी को विचार करना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘अपने लंबे सार्वजनिक जीवन के बावजूद उन्होंने जिस उत्पीड़न और मानसिक दबाव का सामना किया, वह सोचने पर मजबूर करता है कि राजनीतिक दुश्मनी की मानवीय कीमत क्या होती है।‘ममता बनर्जी ने आशीष बनर्जी को ऐसे नेता के तौर पर याद किया, जिन्होंने अपना पूरा जीवन शिक्षा और जनसेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने कहा कि आशीष की कमी हमेशा महसूस होगी। इससे पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आशंका जताई कि तृणमूल कांग्रेस के भीतर मौजूद भ्रष्ट लोगों ने संभवतः उन्हें डराया-धमकाया हो या किसी ने उन्हें ब्लैकमेल किया हो। शुभेंदु अधिकारी ने राजनीतिक मतभेदों के बावजूद आशीष बनर्जी के साथ अपने सौहार्दपूर्ण संबंधों का भी उल्लेख किया था।इस बीच, टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

Rahul Gandhi: छात्र आंदोलन पर राहुल बोले- मोदी के हिंसक शासन के सामने खड़े होकर जवाबदेही मांगना काबिल-ए-तारीफ

भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मज़ाक के साथ अपनी आवाज़ बुलंद की। मुझे हर एक युवा पर गर्व है - खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें BJP के गुंडों की बदसलूकी,… pic.twitter.com/JOVCj4WCkd — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 16, 2026 राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “भारत के युवाओं ने मोदी जी के हिंसक शासन के सामने जिस साहस और मजबूती से खड़े होकर जवाबदेही की मांग की, वह काबिल-ए-तारीफ है। उन्होंने शांति, मोहब्बत और हंसी-मजाक के साथ अपनी आवाज बुलंद की।“नेता प्रतिपक्ष ने लिखा, “मुझे हर एक युवा पर गर्व है, खासकर उन लड़कियों पर, जिन्हें भाजपा के गुंडों की बदसलूकी, गाली-गलौज और हिंसा का सामना करना पड़ा, यहां तक कि उन्हें प्रधानमंत्री से माफी मांगने के लिए मजबूर किया गया। लेकिन अब उनकी आवाज दबाई नहीं जा सकेगी।“राहुल ने पोस्ट में कहा, “22 अगस्त को ‘छात्रों की गूंज’ पुणे पहुंच रही है और इस बार का कार्यक्रम सिर्फ लड़कियों के लिए होगा। अब लड़कियां बोलेंगी, देश सुनेगा।” इसके साथ ही, उन्होंने इस कार्यक्रम से जुड़ने के लिए एक लिंक शेयर किया है।साथ ही, राहुल गांधी ने नीट पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन में शामिल रहे 5 युवक-युवतियों से संवाद का एक वीडियो भी शेयर किया। राहुल से बात करते हुए लड़कियों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस की कार्रवाई की आलोचना की। एक लड़की ने कहा, “पुलिसवाले हमसे से कह रहे थे कि आप देशद्रोही हो।“लड़कियों ने आरोप लगाए कि उन्हें सोशल मीडिया पर धमकियां और गालियां मिल रही थीं। इसी संवाद के दौरान एक य …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

क्या आशीष बनर्जी को मिली थी धमकी?: CM शुभेंदु ने TMC नेता की मौत पर जताई क्या आशंका? बोले- हर चीज की होगी जांच

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “मैंने कुछ देर पहले उनके परिवार से बात की। वह एक अच्छे राजनेता थे। उनके विधानसभा क्षेत्र से चुने गए भाजपा विधायक उनसे मिलने गए और उनके पैर छुए। उनके पूरे परिवार ने बताया कि स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और पुलिस के साथ उनके अच्छे संबंध थे। यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है।“सीएम अधिकारी ने कहा कि मामले में कॉल रिकॉर्ड की भी जांच की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके हाथ से लिखे सुसाइड नोट की भी जांच की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुसाइड नोट लेटरहेड पैड पर लिखा गया है और इसकी जांच की जाएगी कि उसमें क्या लिखा है और उसके पीछे क्या कारण था।उन्होंने कहा, “मेरे उनके साथ अच्छे संबंध थे और जब मैंने मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी संभाली, तो उन्होंने मुझे संदेश भेजकर कहा था कि वह मुझसे मिलने आएंगे। मैंने उनके परिवार से पुलिस के साथ सहयोग करने को कहा है। टीएमसी के भ्रष्ट लोग उन्हें डराने की कोशिश कर सकते हैं।“मुख्यमंत्री ने कहा कि ममता बनर्जी के चुनाव हारने के बाद उन्होंने एक समिति बनाई थी और आशीष बनर्जी ने तुरंत उससे इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री ने कहा, “पुलिस निश्चित रूप से कार्रवाई करेगी। मैं भी उनके परिवार से मिलने जाऊंगा, क्योंकि उनके साथ मेरे अच्छे संबंध थे। आप इसकी पुष्टि कर सकते हैं।“टीएमसी नेता आशीष बनर्जी का एक कथित सुसाइट नोट भी सामने आाया है। इसमें उन्होंने कहा, ‘‘मेरा भ्रष्टाचार से कोई लेना-देना नहीं था। फिर भी मुझे बदनाम करने के लिए ये सारे पूरी तरह से झूठे आरोप लगाए गए। मैं छात्र जीवन से ही राजनीति से जुड़ा रहा हूं। बर्दवान विश्वविद्यालय में छात्र संसद का महासचिव भी रहा। लेकिन मैंने कभी भ्रष्टाचार से समझौता नहीं किया। मैंने पूर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SL Live Score: भारत को छठा झटका, जडेजा 13 रन बनाकर आउट; नुवांथा को मिली दूसरी सफलता

04:36 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: जडेजा आउट हुए भारत को छठा झटका नुवांथा ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ध्रुव जुरेल का साथ देने मानव सुथार आए हैं। भारत को छठा झटका नुवांथा ने दिया। उन्होंने रवींद्र जडेजा को एलबीडब्ल्यू आउट किया। वह 23 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब ध्रुव जुरेल का साथ देने मानव सुथार आए हैं। 04:20 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: तीसरे सत्र का खेल जारी तीसरे सत्र का खेल जारी है। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पांच विकेट पर 360 से ज्यादा रन बना लिए हैं। तीसरे सत्र का खेल जारी है। ध्रुव जुरेल और रवींद्र जडेजा क्रीज पर मौजूद हैं। भारत ने पांच विकेट पर 360 से ज्यादा रन बना लिए हैं। 04:01 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: चाय ब्रेक भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। दूसरे सत्र में श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को कुल तीन झटके दिए। भारत ने दूसरे सत्र में ऋषभ पंत, केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के विकेट गंवाए। भारत ने चायकाल तक पहली पारी में पांच विकेट पर 364 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर ध्रुव जुरेल 19 और रवींद्र जडेजा चार रन बनाकर मौजूद हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन दूसरे सत्र का खेल समाप्त हो गया है। दूसरे सत्र में श्रीलंका के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया और भारत को कुल तीन झटके दिए। भारत ने दूसरे सत्र में ऋषभ पंत, केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के विकेट गंवाए। भारत ने चायकाल तक पहली पारी में पांच विकेट पर 364 रन बनाए हैं। फिलहाल क्रीज पर ध्रुव जुरेल 1 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SL Live Score: श्रीलंका के खिलाफ भारत के 350 रन पूरे, पडिक्कल और जुरेल के बीच पनप रही साझेदारी

03:52 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: पडिक्कल पवेलियन लौटे देवदत्त पडिक्कल के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा है। प्रभात जयसूर्या ने पडिक्कल को अपना शिकार बनाया जो 230 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रन बनाकर आउट हुए। देवदत्त पडिक्कल के रूप में भारत को पांचवां झटका लगा है। प्रभात जयसूर्या ने पडिक्कल को अपना शिकार बनाया जो 230 गेंदों पर 15 चौकों और एक छक्के की मदद से 167 रन बनाकर आउट हुए। 03:46 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: भारत के 350 रन पूरे श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहली पारी में 350 रन पूरे कर लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी पनप रही है। श्रीलंका के खिलाफ भारत ने पहली पारी में 350 रन पूरे कर लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल के बीच साझेदारी पनप रही है। 03:26 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: पडिक्कल के 150 रन पूरे देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 150 रन पूरे कर लिए हैं। पडिक्कल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है और वह अब ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे हैं। देवदत्त पडिक्कल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में 150 रन पूरे कर लिए हैं। पडिक्कल ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की है और वह अब ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर साझेदारी निभा रहे हैं। 03:16 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: केएल राहुल पवेलियन लौटे भारत को केएल राहुल के रूप में चौथा झटका लगा है। राहुल पहले दिन रिटायर्ड हर्ट होकर बाहर चले गए थे, लेकिन आज बल्लेबाजी के लिए उतरे। हालांकि, वह 175 गेंदों पर 10 चौकों और एक छक्के की मदद से 82 रन बनाकर आउट हुए। भारत को केएल राहुल के रूप में चौथ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया: पीएम ने लाल किले पर जाने से पहले का वीडियो किया साझा; क्या कहा?

मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया: पीएम ने लाल किले पर जाने से पहले का वीडियो किया साझा; क्या कहा? मोर को दाना खिलाया, गाय को चारा दिया: पीएम ने लाल किले पर जाने से पहले का वीडियो किया साझा; क्या कहा? न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 16 Aug 2026 12:51 PM IST सार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर अपनी दिनचर्या का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पशु-पक्षियों को खाना खिलाते नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने बताया कि यह वीडियो स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले पर जाने से पहले का है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

Explainer: ईरान के पास तैनात USS लिंकन पर सैनिकों के बिगड़े मानसिक हालात, युद्धपोत से कूदने तक कैसे पहुंची बात

Explainer: ईरान के पास तैनात USS लिंकन पर सैनिकों की बिगड़ी मानसिक हालत, युद्धपोत से कूदने तक कैसे पहुंची बात? मौजूदा समय में यूएसएस लिंकन पर करीब पांच हजार सैन्य कर्मी तैनात हैं, जिनमें सेना, नौसेना के कर्मी और हजारों मरीन हैं। कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि हालात इतने खराब हैं कि कुछ सैनिक इस एयरक्राफ्ट कैरियर से समुद्र में कूदने की कोशिश तक कर चुके हैं, वहीं कुछ कर्मी आत्महत्या तक को लेकर चर्चाएं तक कर रहे हैं। इन स्थितियों की गंभीरता को देखते हुए अमेरिका अब जल्द क्षेत्र में नया विमानवाहक पोत तैनात करने की तैयारी कर रहा है, जिसके बाद यूएसएस लिंकन की वापसी संभव होगी। अमेरिका-ईरान के बीच बीते पांच महीने से जारी युद्ध का असर अब पश्चिम एशिया में मौजूद देशों और होर्मुज पर निर्भर देशों से कहीं आगे तक बढ़ चुका है। शुरुआत में अमेरिका पर इस युद्ध का असर सीमित ही था। हालांकि, अब उसके सैनिक इस संघर्ष में बुरी तरह प्रभावित होने लगे हैं। ताजा मामला अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन पर लगातार खराब होती स्थिति और इसका शिकार हुए हजारों सैन्यकर्मियों से जुड़ा है। दरअसल, पिछले साल नवंबर से ही अमेरिकी सैन्य बंदरगाह से निकलने के बाद यह युद्धपोत जलक्षेत्र में है और अब करीब 250 दिन के बाद इस एयरक्राफ्ट कैरियर पर खाने की कमी, प्लंबिंग की समस्या और मानसिक थकान की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में यह जानना अहम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

IND vs SL Live Score: भारत के पहली पारी में 300 रन पूरे, पडिक्कल-पंत के बीच साझेदारी जारी

02:47 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: भारत के 300 रन पूरे भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 300 रन पूरे कर लिए हैं। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी जारी है। भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पहली पारी में 300 रन पूरे कर लिए हैं। भारत के लिए देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत क्रीज पर मौजूद हैं। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए अच्छी साझेदारी जारी है। 02:36 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: दूसरे दिन का खेल शुरू भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। बारिश के कारण पहला सत्र पूरी तरह बारिश में धुल गया, लेकिन दूसरे सत्र में खेल आखिरकार शुरू हुआ। भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत क्रीज पर डटे हुए हैं। भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है। बारिश के कारण पहला सत्र पूरी तरह बारिश में धुल गया, लेकिन दूसरे सत्र में खेल आखिरकार शुरू हुआ। भारत की ओर से देवदत्त पडिक्कल और ऋषभ पंत क्रीज पर डटे हुए हैं। 02:27 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: बारिश रुकी गॉल में बारिश रुक गई है और मैच भारतीय समयानुसार 2:35 बजे शुरू होगा। दूसरा सत्र चार बजे तक चलेगा। टी ब्रेक के बाद तीसरा सत्र 4:20 से 5:45 बजे तक चलेगा। गॉल में बारिश रुक गई है और मैच भारतीय समयानुसार 2:35 बजे शुरू होगा। दूसरा सत्र चार बजे तक चलेगा। टी ब्रेक के बाद तीसरा सत्र 4:20 से 5:45 बजे तक चलेगा। 02:15 PM, 16-Aug-2026 IND vs SL Live Score: गॉल में बारिश शुरू गॉल में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। मैच शुरू होने वाला था, लेकिन एक बार फिर बारिश आ गई …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

‘दिमागी नक्सल’ पर सियासी संग्राम: चिदंबरम बोले- ‘मुझे गर्व है’; पीएम मोदी ने सावधान रहने के लिए कहा था

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘दिमागी नक्सल’ संबंधी टिप्पणी पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें ‘दिमागी नक्सल’ होने पर गर्व है। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के संबोधन में नक्सलवाद और माओवाद के खिलाफ सरकार की कार्रवाई का जिक्र करते हुए ‘दिमागी नक्सलियों’ को लेकर चेताया था और कहा था कि उनके वैचारिक समर्थक व्यवस्था में घुसपैठ कर नीतियों को प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk