CJI: NLSIU में भी सीजेआई सूर्यकांत और बीसीआई चेयरमैन का विरोध, दीक्षांत समारोह में शामिल होने के खिलाफ छात्र

CJI: NLSIU में भी सीजेआई सूर्यकांत और बीसीआई चेयरमैन का विरोध, दीक्षांत समारोह में शामिल होने के खिलाफ छात्र NALSAR के छात्रों के समर्थन में फैसला एनएलएसआईयू के छात्रों ने नालसर के छात्रों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता के सामने सच बोलने का साहस और नैतिक दृढ़ता का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। गौरतलब है कि इससे पहले नालसर में भी सीजेआई सूर्यकांत को विरोध का सामना करना पड़ा था। छात्रों ने जारी बयान में क्या कहा? 2026 बैच के 165 स्नातक छात्रों, 409 मौजूदा छात्रों और 128 पूर्व छात्रों के हस्ताक्षर वाले बयान में कहा गया है, ‘हम जानते हैं कि बीसीआई ने नालसर के खिलाफ सभी कार्यवाही बंद कर दी है। हालांकि, किसी सार्वजनिक विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों के खिलाफ किसी वैधानिक संस्था द्वारा इस तरह की असंवैधानिक और गैरकानूनी कार्यवाही शुरू किया जाना ही अपने आप में गंभीर है। इससे न तो इन कार्रवाइयों की प्रकृति और व्यापक प्रभाव बदलता है और न ही बीसीआई तथा उसके चेयरमैन की जिम्मेदारी कम होती है।’ एनएलएसआईयू के छात्रों ने नालसर के छात्रों के प्रति एकजुटता जताते हुए कहा कि उन्होंने सत्ता के सामने सच बोलने का साहस और नैतिक दृढ़ता का अनुकरणीय उदाहरण पेश किया है। गौरतलब है कि इससे पहले नालसर में भी सीजेआई सूर्यकांत को विरोध का सामना करना पड़ा था।2026 बैच के 165 स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

‘वंदे मातरम’ पर घमासान: भाजपा बोली- राष्ट्रगीत का विरोध दिमागी नक्सल इकोसिस्टम की सोच; राहुल-सोनिया को घेरा

कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ के गायन को लेकर हुए विवाद पर बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, “जब कांग्रेस पार्टी की रैलियों या उसके समर्थकों की ओर से ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाए गए, तब हमने उनके नेताओं को कभी इतनी परेशानी या गुस्सा जाहिर करते नहीं देखा। सोनिया गांधी सिर्फ परेशान या नाराज नहीं थीं, बल्कि उन्होंने ऐसी प्रतिक्रिया दी, जैसे कोई अपराध हो गया हो। उनके दिल देश के लिए नहीं धड़कते। इसके बजाय, वे चरमपंथी ताकतों के लिए धड़कते हैं।” भंडारी ने कहा कि ‘वंदे मातरम’ का विरोध सिर्फ वे लोग कर सकते हैं, जिनकी सोच ‘अर्बन नक्सल’ इकोसिस्टम वाली है। ‘वंदे मातरम’ के गायन का विरोध करके कांग्रेस ने न सिर्फ स्वतंत्रता सेनानियों का, बल्कि संविधान, देश की संप्रभुता और अखंडता तथा इसके 140 करोड़ नागरिकों का भी अपमान किया है।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मैं एक बहुत बुनियादी सवाल पूछना चाहता हूं: क्या कोई देशभक्त, कोई भी भारतीय जो संविधान में विश्वास करता है, भारतीय तिरंगे और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करता है और भारत की संप्रभुता व अखंडता में विश्वास रखता है, वह कभी स्वतंत्रता दिवस पर ‘वंदे मातरम’ के गायन से नाराज या परेशान हो सकता है? क्या कोई इसका विरोध करेगा? कोई देशभक्त ऐसा नहीं करेगा।भंडारी ने आगे कहा कि सिर्फ ‘दिमागी नक्सल इकोसिस्टम’ वाली सोच रखने वाले लोग ही ‘वंदे मातरम’ का विरोध कर सकते हैं। हमने कल यह सोच तब देखी, जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा था और कांग्रेस मुख्यालय में सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने इसका विरोध किया। स्वतंत्रता दिवस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

‘वंदे मातरम’ के अपमान पर किसपर भड़के शाह?: कहा- देश माफ नहीं करेगा; राजस्थान में पूर्व PM की प्रतिमा का अनावरण

अंबेडकर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था। वंदे मातरम के 150वें साल पर प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले से वंदे मातरम को फिर से आयुष देने का काम किया है। कांग्रेस की निर्लज्जता देखिए, कांग्रेस मुख्यालय पर वंदे मातरम के गान के दौरान कांग्रेस नेत्री सोनिया गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष को वंदे मातरम का गान रोकने के लिए कहा। टीवी पर हम सबने देखा, कैसे वंदे मातरम का अपमान किया गया। सोनिया गांधी जी ये देश आपको माफ नहीं करेगा। कोई सपने में भी कैसे सोच सकता है कि वंदे मातरम का गान बीच में छोड़ दिया जाए। कांग्रेसियों को शर्म आनी चाहिए, जरा भी शर्म बची है तो हाथ जोड़कर बंकिम बाबू की अमर आत्मा और जनता से माफी मांगनी चाहिए।गृह मंत्री अमित शाह निंबाहेड़ा में कार्यक्रम के बाद रविवार दोपहर करीब 3 बजे अलवर के विजयनगर ग्राउंड पहुंचेंगे। यहां वे 6,262 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना की राशि भी सीधे किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाएगी। इसके साथ ही 10,580 युवाओं को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र भी सौंपे जाएंगे।बता दें कि, केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार रात राजस्थान के दो दिवसीय दौरे पर उदयपुर पहुंचे थे। महाराणा प्रताप एयरपोर्ट, डबोक पहुंचने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने उनका स्वागत किया था। इसके बाद अमित शाह कड़ी सुरक्षा के बीच उदयपुर सर्किट हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया।ये भी पढ़ें-अमित शाह के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

CCTV में कैद हुई हत्या: कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी को चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, AAP ने सरकार को घेरा

दिल्ली अब क्राइम कैपिटल बन गई है: AAP आम आदमी पार्टी के विधायक कुलदीप कुमार ने कहा, ‘क्या इस दुनिया में गरीब आदमी की जान की कोई कीमत नहीं है? क्या आप एक गरीब सफाई कर्मचारी की हत्या कर देंगे जो बस अपना सफाई का काम कर रहा है? आज अपराधियों को लगता है कि उन्हें कोई छू नहीं सकता। यही सोच बन गई है। दिल्ली अब क्राइम कैपिटल बन गई है, यह बात हम बार-बार कह रहे हैं। खासकर कल्याणपुरी में हत्याएं हो रही हैं। भाजपा सरकार क्या कर रही है। हमारी मांग है कि सरकार कार्रवाई करे, परिवार को मुआवज़ा दे और अपराधी को एनकाउंटर में खत्म करे।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

Bihar Exam: अब पटना में अभ्यर्थियों का आमरण अनशन, पप्पू यादव भी उपवास पर बैठे; जानिए इनकी मांगें क्या है?

दिल्ली और रांची के बाद अब पटना में अभ्यर्थी आंदोलन कर रहे हैं। गर्दनीबाग धरनास्थल पर दो अलग-अलग अभ्यर्थियों का गुट अनशन पर बैठा है। ‘ऑल Ph.D. होल्डर एंड रिसर्च स्कॉलर एसोसिएशन ऑफ बिहार’ के बैनर तले अभ्यर्थी पिछले 13 दिनों से अनिश्चितकालीन आमरण अनशन पर बैठे हैं। वहीं ‘ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन (ABSU)’ ने बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर 13 सूत्री मांगें उठाई हैं। खास बात यह है कि इन दोनों गुटों के समर्थन में आज इनके साथ पूर्णिया सांसद पप्पू यादव एक दिवसीय उपवास पर बैठ गए हैं। पप्पू यादव अपने हाथ में भगत सिंह की तस्वीर लेकर बैठे हैं। उनका कहना है कि अभ्यर्थियों की मांग जायज है। सरकार को इनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करनी चाहिए और इस दिशा में साकारत्मक कदम उठाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार को इन अभ्यर्थियों की अगर चिंता है तो इनकी मांगों को जल्द से जल्द पूरा करे। छात्र नेता सौरभ कुमार ने कहा कि हमलोग ऑल बिहार स्टूडेंट यूनियन के बैनर बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रियाओं को लेकर 13 सूत्री मांगें उठाई हैं। हमलोगों की प्रमुख मांगों में 70वीं BPSC परीक्षा को पूरी तरह निरस्त करने की मांग करते हैं। इसके अलावा BSSC की ओर से आयोजित इंटरमीडिएट, CGL, ASO और BSO समेत सभी लंबित परीक्षाओं को जल्द आयोजित कराने की मांग की गई है। इसके अलावा TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को जल्द पूरा करने के साथ पूर्व की परीक्षाओं की तर्ज पर एक परीक्षा और ‘एक अभ्यर्थी, एक रिजल्ट’ व्यवस्था लागू करने की मांग करते हैं। वहीं, 1,799 पदों वाली दरोगा भर्ती परीक्षा को पूरी तरह निरस्त करने और परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रश्नपत्र, उत्तर-कुंजी और OMR शी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

‘वंदे मातरम’ पर घमासान: बंकिम चंद्र के वंशज ने सोनिया गांधी से की माफी की मांग; बोले- यह लाखों शहीदों का अपमान

भाजपा विधायक और बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के सीधे वंशज सुमित्रो चटर्जी ने सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस पर ‘वंदे मातरम’ के पूरे संस्करण को लेकर हुई कथित घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोनिया गांधी से भारत के नागरिकों, विशेषकर पश्चिम बंगाल के लोगों से बिना शर्त माफी मांगने की अपील की। चटर्जी ने अपने पत्र में ‘वंदे मातरम’ के ऐतिहासिक महत्व और स्वतंत्रता आंदोलन में इसकी भूमिका का उल्लेख करते हुए अरबिंदो, खुदीराम बोस, बिपिन चंद्र पाल, सरला देवी चौधरानी, बाल गंगाधर तिलक और रवींद्रनाथ टैगोर से जुड़े कई ऐतिहासिक प्रसंग भी गिनाए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk

Himachal Monsoon 2026: मानसून ने हिमाचल में मचाई तबाही, 118 सड़कें बंद; नुकसान 972 करोड़ के पार; 79 मौतें

Himachal Monsoon 2026: मानसून ने हिमाचल में मचाई तबाही, 118 सड़कें बंद; नुकसान 972 करोड़ के पार; 79 मौतें हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। लगातार बारिश से पहाड़ी जिलों में सड़कें बंद होने, बिजली आपूर्ति बाधित होने और पेयजल योजनाओं के प्रभावित होने का सिलसिला जारी है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र की 16 अगस्त सुबह 10 बजे की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में प्रदेश में 118 सड़कें बंद, 19 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित और 216 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं। एक दिन पहले शाम की रिपोर्ट में बंद सड़कों की संख्या 103 थी। यानी कुछ ही घंटों में 15 और सड़कें प्रभावित हो गईं। मंडी में सबसे ज्यादा सड़कें बंद बारिश से सबसे अधिक असर मंडी जिले में देखने को मिला है। रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 48 सड़कें बंद हैं। इनमें सराज में 26, थलौट में पांच, सुंदरनगर में चार, जोगिंद्रनगर में एक, पधर में नौ, धर्मपुर में एक और सरकाघाट में दो सड़कें शामिल हैं। इसके अलावा गोहर में तीन और करसोग में नौ सड़कें भी बंद बताई गई हैं। मंडी के बाद कुल्लू में 32 सड़कें बंद हैं। बंजार में 12, कुल्लू में आठ, आनी में चार और निरमंड में आठ सड़कें प्रभावित हैं। चंबा में 11, सिरमौर में आठ, शिमला में सात और कांगड़ा में छह सड़कें बंद हैं। लाहौल-स्पीति में दो और ऊना में चार सड़कें भी प्रभावित हैं। बिजली से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

मौसम का कहर: पूर्वोत्तर भारत में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन, अरुणाचल और सिक्किम में भयावह मंजर; IMD ने क्या कहा?

अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण अंजॉ जिले में बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है। मौसम की मार में सेना का एक शिविर भी प्रभावित हुआ है। अंजॉ जिला आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी सूचना और वीडियो-फोटो में भयावह मंजर देखा जा सकता है। मूसलाधार बारिश के बाद रास्तों पर जलभराव और तेज प्रवाह दिख रहा है। #WATCH | Arunachal Pradesh: Heavy rain triggered a flood-like situation in Anjaw district, affecting an Army camp. (Source: District Disaster Management Department, Arunachal Pradesh) (15.08) pic.twitter.com/JuvHLh2Gyk— ANI (@ANI) August 15, 2026 #WATCH | West Sikkim: Massive landslides occurred in the Rimbi and Singlitam areas. (15.08) (Source: SDM) pic.twitter.com/h5X1otIIwI — ANI (@ANI) August 15, 2026 183 मौतें: 79 लोगों की मौत प्राकृतिक आपदाओं और बारिश से जुड़ी घटनाओं में हुई, जबकि 104 की जान सड़क हादसों में गई। 79 लोगों की मौत प्राकृतिक आपदाओं और बारिश से जुड़ी घटनाओं में हुई, जबकि 104 की जान सड़क हादसों में गई। 972 करोड़ का नुकसान: राज्य में कुल आर्थिक नुकसान 972.64 करोड़ रुपये आंका गया है। सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। राज्य में कुल आर्थिक नुकसान 972.64 करोड़ रुपये आंका गया है। सबसे ज्यादा नुकसान लोक निर्माण विभाग को हुआ है। 291 घायल: मानसून से जुड़ी घटनाओं में 291 लोग घायल और 31 लोग लापता हैं। 732 से अधिक पशु भी मारे गए हैं। मानसून से जुड़ी घटनाओं में 291 लोग घायल और 31 लोग लापता हैं। 732 से अधिक पशु भी मारे गए हैं। 103 सड़कें बंद: 15 अगस्त शाम तक राज्य में 103 सड़कें बंद थीं। मंडी में 43 और कुल्लू में 32 सड़कें प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

UP: चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की नई रणनीति, इन जाति के युवाओं पर फोकस; कांग्रेस और सपा का ये है पूरा प्लान

UP: चुनाव से पहले इंडिया गठबंधन की नई रणनीति, इन जाति के युवाओं पर फोकस; कांग्रेस और सपा का ये है पूरा प्लान इन युवाओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रभारियों को विचारधारा से जुड़े युवाओं को जोड़ने और पीडीए को मजबूत करने का लक्ष्य दिया गया है। सपा और कांग्रेस ने कई दलित युवाओं को सामान्य सीट पर प्रभारी बनाकर नया दांव चला है। इससे परंपरागत वोटबैंक की लामबंदी बढ़ेगी और बसपा से खिन्न युवा भी जुड़ेंगे। समाजवादी पार्टी ने ऊंचाहार में मनोज पासवान, बाबागंज में शिवशंकर सरोज और कौशांबी-फतेहपुर में राम करन निर्मल को जिम्मेदारी दी है। इन युवाओं को अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। प्रभारियों को विचारधारा से जुड़े युवाओं को जोड़ने और पीडीए को मजबूत करने का लक्ष्य दिया गया है। सपा और कांग्रेस ने कई दलित युवाओं को सामान्य सीट पर प्रभारी बनाकर नया दांव चला है।इससे परंपरागत वोटबैंक की लामबंदी बढ़ेगी और बसपा से खिन्न युवा भी जुड़ेंगे। समाजवादी पार्टी ने ऊंचाहार में मनोज पासवान, बाबागंज में शिवशंकर सरोज और कौशांबी-फतेहपुर में राम करन निर्मल को जिम्मेदारी दी है। भाजपा और उसके सहयोगी दल सरकार के कामकाज गिनाते हुए जातिगत समीकरण साध रहे हैं। विपक्ष भी हर सीट पर सियासी गणित बैठाने में व्यस्त है। कां …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk

चमोली सुरंग हादसा: लापता दो श्रमिकों की तलाश में रेस्क्यू जारी, मृतक परिजनों के लिए एक करोड़ मुआवजे की मांग

मंत्री मदन कौशिक का परियोजना के श्रमिकों ने किया घेराव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान का जायजा लिया और अधिकारियों से इसकी प्रगति की जानकारी ली। मंत्री ने रेस्क्यू टीमों को सभी उपलब्ध संसाधनों और मशीनरी का बेहतर समन्वय करते हुए अभियान तेज करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि टनल में फंसे हर श्रमिक की जान बेहद महत्वपूर्ण है और सभी को सुरक्षित बाहर निकालना सरकार की प्राथमिकता है। इस दौरान परियोजना के श्रमिकों ने मंत्री का घेराव कर दिया। श्रमिकों ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपए मुआवजा देने और हादसे की निष्पक्ष जांच करने की मांग उठाई। जिस पर मंत्री ने वीपीएचईपी की कंपनी टीएचडीसी को मुआवजा देने और जांच पूरी होने तक परियोजना कार्य बंद रखने के निर्देश दिए। जिसके बाद श्रमिक शांत हुए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 1 min · National Desk