Assam Flood: 103 लोगों की मौत, सात लाख से ज्यादा विस्थापित; 433 गांव जलमग्न, बाढ़ के बाद कैसे लौटेगी जिंदगी?

बाढ़ की शुरुआत कैसे हुई और सबसे ज्यादा असर कहां पड़ा? घर बचे तो भी लोगों के सामने कौन सी नई मुसीबत है? ग्रामीणों ने खुद कैसे संभाला मोर्चा? फसल और बच्चों की पढ़ाई पर कितना असर पड़ा? पुनर्वास के लिए कितनी बड़ी रकम की जरूरत होगी? अब असम के सामने सबसे बड़ी चुनौती क्या है? 19 जुलाई को नगालैंड के मोन जिले की पहाड़ियों में हुई तेज बारिश के बाद नीचे बहने वाली दिखौ नदी में अचानक पानी बढ़ गया। इसके बाद बाढ़ का पानी कई गांवों में घुस गया। शिवसागर और चराइदेव के अलावा गोलाघाट समेत कई इलाकों में लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। अब भी करीब 49 हजार विस्थापित लोग राहत शिविरों और वितरण केंद्रों में रहने को मजबूर हैं।बाढ़ का पानी उतरने के बाद प्रभावित इलाकों में घरों के अंदर कीचड़ और गाद जमा है। नतून बस्ती, हिलनी, सिंगेल बस्ती और गंगेडाढ़ा में लोगों के घरों में सामान तक कीचड़ में दब गया है। कहीं दीवारें गिर गई हैं तो कहीं कपड़े, बर्तन, अनाज और बच्चों की किताबें खराब हो गई हैं। कई मवेशी बह गए और गौशालाएं खाली हो गईं। अब लोगों के सामने घरों के साथ रोजगार और बच्चों की पढ़ाई दोबारा शुरू करने की चुनौती है।बाढ़ के शुरुआती दौर में जब बचाव दल हर जगह नहीं पहुंच पाए थे, तब स्थानीय मल्लाहों ने बड़ी भूमिका निभाई। गांव के करीब 25 मल्लाहों ने नावों के जरिए तेज बहाव के बीच लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया। उनके प्रयास से करीब 1,500 लोगों की जान बचाई गई। पानी कम होने के बाद अब राहत और पुनर्वास का काम चुनौती बना हुआ है। नेपालीखुटी जाने वाले रास्तों में जगह-जगह किताबों के ढेर और बाढ़ से बर्बाद सामान दिखाई दे रहे हैं।बाढ़ ने सिर्फ घरों को नुकसान नहीं पहुंचाया, बल्कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: आज सावन का तीसरा सोमवार; UGC-NET के तीन विषयों का री-एग्जाम कराएगा NTA; मिस्र में गाजा शांति वार्ता

आज 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार और नाग पंचमी एक साथ मनाई जा रही है। उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रात 12 बजे खुल गए, जहां साल में सिर्फ 24 घंटे दर्शन होते हैं। जम्मू में बूढ़ा अमरनाथ यात्रा भी आज से शुरू हो रही है। शिक्षा के मोर्चे पर यूजीसी-नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की दोबारा परीक्षा होगी। प्रश्नपत्रों में खामियां मिलने के बाद एनटीए ने यह फैसला लिया है और अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। पश्चिम बंगाल में सीजेपी के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान से जुड़े एक कार्यकर्ता के पिता की मौत के बाद भाजपा पर सवाल उठे हैं। वहीं गाजा में शांति की कोशिशों के बीच ट्रंप के दूतों ने मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों से बातचीत की, जबकि इस्राइल ने खान यूनिस और नुसेरात में हमले किए हैं। अमेरिका में मौसम ने भी भारी तबाही मचाई है। इंडियाना में रिकॉर्ड बाढ़ से कम से कम छह लोगों की मौत हुई, जबकि हवाई में तूफान लाला के बाद करीब 1.30 लाख बिजली कनेक्शन प्रभावित रहे। तकनीक और रोजगार की दुनिया में एआई को लेकर बहस तेज है। सैन फ्रांसिस्को में एआई प्रबंधक लूना ने पहली बार एक मानव कर्मचारी को नौकरी से हटाने की सिफारिश की, जबकि इसी प्रयोग में चार महीने में करीब 60 लाख रुपये का नुकसान भी हुआ। वीजा ने भी वैश्विक स्तर पर करीब 2,600 नौकरियों में कटौती की है, जिसका भारत में वरिष्ठ कर्मचारियों पर भी असर पड़ा है। वहीं ऑपरेशन सिंदूर को लेकर पूर्व सैन्य अधिकारी राजीव घई के बयान और झारखंड से NALSAR तक छात्रों के आंदोलन भी चर्चा में हैं। आइए, देश-विदेश की अहम खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Aaj Ka Rashifal 17 August: सिंह और कन्या राशि वालों को मिलेगा सफलता का साथ, पढ़ें दैनिक राशिफल

1 of 13 17 अगस्त का राशिफल - फोटो : amar ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Daily Horoscope 17 August 2026: 17 अगस्त 2026 का दिन मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि समेत सभी राशियों के जातकों के लिए कई तरह के बदलाव और नए अवसर लेकर आ सकता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति का असर आपके करियर, कारोबार, आर्थिक स्थिति, प्रेम संबंध और पारिवारिक जीवन पर देखने को मिल सकता है। कुछ लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है, तो वहीं कुछ जातकों को महत्वपूर्ण फैसले लेते समय सावधानी बरतने की जरूरत होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन नई जिम्मेदारियां लेकर आ सकता है, जबकि व्यापार करने वालों को लाभ के अवसर मिल सकते हैं। धन के मामले में खर्च और निवेश के बीच संतुलन बनाकर चलना बेहतर रहेगा। आइए जानते हैं मेष, कर्क, सिंह, कन्या, कुंभ और मकर राशि वालों के लिए 17 अगस्त का दिन कैसा रहेगा। 2 of 13 आज का राशिफल - फोटो : amar ujala मेष राशि आज का दिन आपकी समझदारी और संयम की परीक्षा ले सकता है। खर्चों पर नियंत्रण रखें और किसी भी बड़े फैसले से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। सेहत को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है, इसलिए छोटी परेशानी को भी गंभीरता से लें। परिवार में कोई मुद्दा उठे तो बहस के बजाय शांति से समाधान निकालने की कोशिश करें। जीवनसाथी की कोई परेशानी दूर होती नजर आ रही है। वहीं, अगर किसी से उधार लिया हुआ पैसा है तो उसकी वापसी का दबाव अचानक आ सकता है। आज बड़े जोखिम लेने से बचना ही आपके लिए बेहतर रहेगा। 3 o …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

US में मौसम की दोहरी मार: इंडियाना में बाढ़ से छह मौतें; हवाई में तूफान लाला का कहर, 1.30 लाख घरों की बिजली ठप

अमेरिका के इंडियाना राज्य में कई दिनों से जारी तूफान और रिकॉर्ड बारिश के बाद आई भीषण बाढ़ ने कम से कम छह लोगों की जान ले ली है। राज्य में 11 अगस्त से खराब मौसम का दौर जारी है। राजधानी इंडियानापोलिस में व्हाइट नदी का जलस्तर रविवार सुबह चरम पर पहुंच गया। सैकड़ों घरों को खाली कराया गया और तेजी से बढ़ते पानी में फंसे लोगों को बचाने के लिए बचाव दलों को नावों का इस्तेमाल करना पड़ा। हालांकि रविवार को बारिश कम होने और पानी उतरने के संकेत मिले। किन लोगों की बाढ़ और तूफान में मौत हुई? इंडियाना के होमलैंड सिक्योरिटी विभाग के अनुसार, मृतकों में चार साल का एक बच्चा, दो पुरुष और तीन महिलाएं शामिल हैं। जेनिंग्स काउंटी में मंगलवार को तेज हवाओं के दौरान एक पेड़ बच्चे के कमरे पर गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई। डेलावेयर काउंटी में 19 वर्षीय मैथ्यू मोरी का शव शनिवार को मिला। अधिकारियों के अनुसार, वह तीन दिन पहले दोस्तों के साथ मिसिसिनेवा नदी के तेज बहाव में पुल से कूद गया था। इसी काउंटी में 58 वर्षीय स्टेफनी सैली और उनके कुत्ते का शव भी एक खेत में मिला। माना जा रहा है कि बाढ़ वाली सड़क पर उनकी कार बह गई थी। इंडियाना में पानी का स्तर कितना बढ़ा और कितने लोग प्रभावित हुए? व्हाइट नदी का जलस्तर एंडरसन और नोबल्सविले इलाके में 24 फीट यानी करीब 7.32 मीटर से ज्यादा पहुंच गया। इसने 1913 में बने पुराने रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। इंडियानापोलिस के मेयर जो होगसेट ने इसे शहर में 30 साल से ज्यादा समय में आई सबसे भीषण बाढ़ बताया। राज्य में करीब 1.30 लाख बिजली उपभोक्ता रविवार दोपहर तक बिजली से वंचित थे। हालांकि यह संख्या एक समय करीब तीन लाख तक पहुंच गई थी। सड़कों और पुलों को भी भारी नुकसान पहुंचा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Jammu: बूढ़ा अमरनाथ यात्रा आज से, एलजी मनोज सिन्हा भगवती नगर आधार शिविर से पहले जत्थे को दिखाएंगे हरी झंडी

21वीं श्री बाबा बूढ़ा अमरनाथ यात्रा सोमवार से विधिवत शुरू हो रही है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा सुबह भगवती नगर यात्री निवास से श्रद्धालुओं के पहले जत्थे को पुंछ स्थित पवित्र धाम के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यात्रा की पूर्व संध्या पर उन्होंने रविवार को अभिनव थिएटर में संस्कार भारती तथा कला, भाषा एवं संस्कृति अकादमी की ओर से आयोजित भजन संध्या में यात्रा समारोह का उद्घाटन किया। यह यात्रा 28 अगस्त तक चलेगी। उपराज्यपाल ने कहा, भगवान शिव सत्य, एकता और आध्यात्मिक शक्ति के शाश्वत प्रतीक हैं। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का प्रत्येक कदम समाज को उन्नति की दिशा में ले जाता है। बाबा के दर्शन से मिलने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा समाज में आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के ताने-बाने को और मजबूत करती है। उन्होंने सभी से धर्म व करुणा के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रशासन ने श्रद्धालुओं के ठहरने, भोजन, चिकित्सा एवं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। भजन संध्या के दौरान पूरा परिसर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। गायिका रितिमा की टीम ने भजनों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर संत शिरोमणि दिनेश भारती, विहिप नेता शक्तिदास शर्मा, सतपाल शर्मा, मंडलायुक्त रमेश कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उपराज्यपाल ने कहा, भगवान शिव सत्य, एकता और आध्यात्मिक शक्ति के शाश्वत प्रतीक हैं। बूढ़ा अमरनाथ यात्रा के श्रद्धालुओं का प्रत्येक कदम समाज को उन्नति की दिशा में ले जाता है। बाबा के दर्शन से मिलने वाली आध्यात्मिक ऊर्जा समाज में आपसी भाईचारे और राष्ट्रीय एकता के ताने-बाने को और मजबूत करती है। उन्होंने सभी से धर्म व करुणा के मार्ग पर चलने का आह्वान करते हुए कहा कि प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: ट्रंप के दूतों ने मध्यस्थों से की बातचीत, गाजा में शांति पहल के बीच इस्राइल ने किए हवाई हमले

पश्चिम एशिया में शांति कब और कैसे बहाल होगी, ये यक्ष प्रश्न बनता जा रहा है। अमेरिका शांति बहाली के प्रयासों के तहत मध्यस्थता कर रहे पक्षों के साथ बातचीत कर रहा है। इसी बीच इस्राइल की सेना ने गाजा पट्टी के खान यूनिस और नुसेरात में हमले किए हैं। अनिश्चितता के माहौल के बावजूद मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंचे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूतों ने मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों से मुलाकात की। योजना के मुताबिक अमेरिकी शिष्टमंडल इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से भी मुलाकात और बातचीत करेगा। ट्रंप के दूत जेरेड कुशनर ने काहिरा में मिस्र, कतर और तुर्किये के मध्यस्थों के साथ बातचीत की और इससे पहले मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी से भी मुलाकात की। गाजा में युद्धविराम और शांति की कोशिशों के बीच रविवार को काहिरा में अहम बातचीत हुई। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक एक राजनयिक सूत्र ने बताया, ट्रंप के दामाद और दूत जेरेड कुशनर के अलावा गाजा के लिए ट्रंप के बोर्ड ऑफ पीस के दूत निकोलाय म्लादेनोव ने इस बातचीत में हिस्सा लिया। बैठकों के कुछ हिस्सों में हमास के अधिकारी भी मौजूद रहे। क्या वार्त में हमास की भी भागीदारी? बातचीत के दौरान हमास के अधिकारी भी कुछ बैठकों में शामिल हुए। हमास नेता खलील अल-हय्या ने मिस्र की खुफिया एजेंसी के प्रमुख हसन रशाद से मुलाकात कर कथित युद्धविराम उल्लंघनों पर अपनी बात रखी। नेतन्याहू से कब होगी मुलाकात? एक वरिष्ठ इस्राइली अधिकारी के अनुसार, कुशनर और म्लादेनोव सोमवार को इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात करेंगे। नेतन्याहू ने 9 अगस्त को ट्रंप की नई शांति रूपरेखा को ‘अस्वीकार्य’ बताया था। गाजा में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

UGC-NET: अंग्रेजी-कॉमर्स और समाजशास्त्र की दोबारा होगी परीक्षा, प्रश्रपत्र में मिलीं कई खामियां; देखें शेड्यूल

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने यूजीसी नेट जून 2026 के अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र विषयों की परीक्षा दोबारा कराने का फैसला किया है। इन तीनों विषयों के प्रश्नपत्रों में कई तरह की गंभीर खामियां सामने आई थीं। दोबारा परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों से कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। एनटीए ने यूजीसी नेट जून 2026 की परीक्षा 22 से 30 जून 2026 के बीच 87 विषयों के लिए आयोजित की थी। यह परीक्षा जूनियर रिसर्च फेलोशिप (जेआरएफ), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए पात्रता और पीएचडी कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की गई थी। 📢 UGC-NET June 2026 | Important Notice NTA had received several complaints about multiple errors in the papers of English, Commerce and Sociology. NTA formed a committee to enquire into and look into these errors and as per the recommendation of the committee, NTA will… pic.twitter.com/oejnlRSe0c — National Testing Agency (@NTA_Exams) August 16, 2026 एनटीए की ओर से जारी बयान के मुताबिक, अंग्रेजी, कॉमर्स और समाजशास्त्र के प्रश्नपत्रों में गलतियों को लेकर कई शिकायतें मिली थीं। इसके बाद एनटीए ने एक समिति बनाकर इन प्रश्नपत्रों की जांच कराई। जांच में तथ्यात्मक, टाइपिंग और अनुवाद संबंधी गलतियां मिलीं। मशहूर विद्वानों के नाम गलत लिखे गए थे। किताबों के शीर्षक भी गलत थे। सवालों की भाषा में कमियां मिलीं। व्याकरण, लिंग और वचन से जुड़ी गलतियां भी सामने आईं। इसके अलावा स्थापित अवधारणाओं के लिए गैर-मानक शब्दों का इस्तेमाल किया गया था। पहले पूछे जा चुके कई सवालों को दोबारा शामिल किए जाने की बात भी सामने आई।एनटीए ने कहा कि इतनी बड़ी गलतियों को केवल चैलेंज प्रो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Operation Sindoor: ब्रह्मोस की मार के बाद पाकिस्तान ने मांगा युद्धविराम? राजीव घई ने बताया पूरा घटनाक्रम

क्या पाकिस्तान ने दिल्ली को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी? सिरसा में मिसाइल रोके जाने के बाद भारत ने क्या किया? ब्रह्मोस हमलों से पाकिस्तान पर कितना दबाव पड़ा? पाकिस्तान ने युद्धविराम के लिए भारत से क्या कहा? लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के मुताबिक, 10 मई की सुबह उन्हें जानकारी मिली कि पाकिस्तान के डीजीएमओ उनसे बात करना चाहते हैं। पाकिस्तान की ओर से संपर्क करने की कोशिश के बीच दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीधी बातचीत के लिए इस्तेमाल होने वाली हॉटलाइन में कुछ तकनीकी समस्या भी आई। इसे ठीक करने में करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच करीब दोपहर 3:30 बजे बातचीत हुई। राजीव घई ने बताया कि पाकिस्तानी डीजीएमओ मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने बातचीत की शुरुआत की और कुछ ही देर में युद्धविराम की मांग रख दी। उनके मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि इतने ब्रह्मोस हमले हो चुके हैं, अब भारत को संतुष्ट होना चाहिए और लड़ाई को रोका जा सकता है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 10 मई को शाम 5:30 बजे से शत्रुता रोकने पर सहमति बनी। राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक नितिन गोखले के मुताबिक, 10 मई 2025 को रात करीब 1:30 से 1:45 बजे के बीच पाकिस्तान ने एक तेज रफ्तार मिसाइल दागी थी, जिसका निशाना दिल्ली बताया गया। भारतीय सेना ने इस मिसाइल को हरियाणा के सिरसा के ऊपर ही रोक दिया। सुबह सिरसा के एक खेत में इस मिसाइल का मलबा भी मिला था। रक्षा मंत्रालय ने उस समय बताया था कि पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के ठिकानों, सेना के गोला-बारूद भंडार, हवाई अड्डों और सैन्य छावनियों पर मिसाइलों, ड्रोन, रॉकेट और दूसरे लंबी दूरी के हथियारों से बड़ा हमला किया था। हालांकि, दिल्ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Nag Punchmi: 12 बजते ही खुले भगवान नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट, पूरे साल में सिर्फ 24 घंटे के लिए होते हैं दर्शन

1 of 4 उज्जैन के नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खोलकर की गई पूजा। - फोटो : अमर उजाला खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें 2 of 4 नागपंचमी के अवसर पर नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट खोल दिए गए हैं। - फोटो : अमर उजाला रात 11 बजे से ही कतार में खड़े थे भक्त भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए रविवार रात 11 बजे से ही सैकड़ों भक्त कतार में खड़े हो गए थे। प्रारंभिक पूजा-अर्चना के बाद जैसे ही दर्शन का सिलसिला शुरू हुआ भक्त नागचंद्रेश्वर के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ने लगे। 11वीं सदी की दुर्लभ प्रतिमा, सात फनों के नीचे विराजमान शिव-पार्वती महाकाल मंदिर के शिखर के तीसरे खंड में स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर का धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व यह प्रतिमा बेहद खास है। यहां विराजित प्रतिमा को करीब 11वीं शताब्दी यानी 1050 ईस्वी का माना जाता है। प्रतिमा में भगवान शिव और माता पार्वती सात फनों वाले नाग के छत्र के नीचे विराजमान हैं। भगवान शिव के गले और भुजाओं में नाग लिपटे हुए हैं। प्रतिमा में भगवान गणेश, नंदी और सिंह की आकृतियां भी उकेरी गई हैं। मान्यता है कि यह दुर्लभ प्रतिमा नेपाल से लाई गई थी। एक ही दिन नागचंद्रेश्वर दर्शन और बाबा महाकाल की सवारी 17 अगस्त को सावन का तीसरा सोमवार होने के कारण भगवान महाकाल की पारंपरिक सवारी भी नगर भ्रमण पर निकलेगी। ऐसे में श्रद्धालुओं को एक ही दिन भगवान नागचंद्रेश्वर के दर्शन और बाबा महाकाल की सवारी का पुण्य अवसर मिलेगा। इस दुर्लभ धार्मिक संयोग को देखते हुए उज्जैन में भारी भीड़ उमड़ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Operation Sindoor: ब्रह्मोस की मार के बाद पाकिस्तान ने मांगा युद्धविराम? राजीव घई ने बताया पूरा घटनाक्रम

क्या पाकिस्तान ने दिल्ली को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी? सिरसा में मिसाइल रोके जाने के बाद भारत ने क्या किया? ब्रह्मोस हमलों से पाकिस्तान पर कितना दबाव पड़ा? पाकिस्तान ने युद्धविराम के लिए भारत से क्या कहा? लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के मुताबिक, 10 मई की सुबह उन्हें जानकारी मिली कि पाकिस्तान के डीजीएमओ उनसे बात करना चाहते हैं। पाकिस्तान की ओर से संपर्क करने की कोशिश के बीच दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीधी बातचीत के लिए इस्तेमाल होने वाली हॉटलाइन में कुछ तकनीकी समस्या भी आई। इसे ठीक करने में करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच करीब दोपहर 3:30 बजे बातचीत हुई। राजीव घई ने बताया कि पाकिस्तानी डीजीएमओ मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने बातचीत की शुरुआत की और कुछ ही देर में युद्धविराम की मांग रख दी। उनके मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि इतने ब्रह्मोस हमले हो चुके हैं, अब भारत को संतुष्ट होना चाहिए और लड़ाई को रोका जा सकता है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 10 मई को शाम 5:30 बजे से शत्रुता रोकने पर सहमति बनी। राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक नितिन गोखले के मुताबिक, 10 मई 2025 को रात करीब 1:30 से 1:45 बजे के बीच पाकिस्तान ने एक तेज रफ्तार मिसाइल दागी थी, जिसका निशाना दिल्ली बताया गया। भारतीय सेना ने इस मिसाइल को हरियाणा के सिरसा के ऊपर ही रोक दिया। सुबह सिरसा के एक खेत में इस मिसाइल का मलबा भी मिला था। रक्षा मंत्रालय ने उस समय बताया था कि पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के ठिकानों, सेना के गोला-बारूद भंडार, हवाई अड्डों और सैन्य छावनियों पर मिसाइलों, ड्रोन, रॉकेट और दूसरे लंबी दूरी के हथियारों से बड़ा हमला किया था। हालांकि, दिल्ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 16, 2026 · 2 min · National Desk