Census 2027: लद्दाख और जम्मू-कश्मीर समेत इन राज्यों में आज से ऑनलाइन स्व-गणना शुरू, पूछे जाएंगे ये 40 सवाल

17 से 31 अगस्त तक इन इलाकों के लोग ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे। इसके बाद 1 सितंबर से 30 सितंबर तक जनगणना कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जानकारी दर्ज करेंगे। इस बार कर्मचारियों को 40 सवाल पूछने होंगे। इनमें पहली बार जाति से जुड़ा सवाल भी होगा। माता-पिता की जानकारी और पहचान से जुड़े दस्तावेजों के बारे में भी पूछा जाएगा। देश के बाकी हिस्सों में लोगों की गिनती अगले साल फरवरी में होगी। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के जनगणना संचालन के मुख्य अधिकारी और निदेशक अमित शर्मा ने बताया कि इस बार जानकारी कागज पर कम और डिजिटल तरीके से ज्यादा दर्ज की जाएगी। बर्फबारी वाले इलाकों में मोबाइल एप की मदद ली जाएगी। लोग https://se.census.gov.in पर खुद अपनी जानकारी भर सकेंगे। लद्दाख के सात जिलों में करीब 2 लाख 74 हजार लोगों की जानकारी जुटाई जाएगी। जम्मू-कश्मीर के 16 जिलों में करीब 88 लाख 10 हजार लोगों की गिनती होगी। इनमें डोडा, पुंछ और कुपवाड़ा जैसे जिले भी शामिल हैं। पहाड़ों और खराब रास्तों के बीच होगी जनगणना इन इलाकों में जनगणना करना आसान नहीं है। कई गांव ऐसे हैं जहां सड़क नहीं है या पहुंचना बहुत मुश्किल है। लद्दाख के जंस्कार के कई गांवों में सड़क की सुविधा बहुत कम है। लेह का यिंगचेन गांव भी बहुत दूर है। यहां सिर्फ दो परिवारों के 11 लोग रहते हैं। पास के गांव तक पहुंचने में पैदल करीब 7 घंटे लगते हैं। इसी तरह चांगथांग का हानले गांव करीब 15 हजार फीट की ऊंचाई पर है। अमित शर्मा ने बताया कि कुछ बहुत ऊंचाई वाले इलाकों में कम घर हैं। फिर भी वहां जनगणना कर्मचारी भेजे जाएंगे। सेना और आईटीबीपी के जवान जहां रहते हैं, वहां भी खास इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने कहा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal Monsoon : हिमाचल में बारिश से 110 सड़कें बंद, 91 बिजली ट्रांसफार्मर ठप; 217 पेयजल योजनाएं प्रभावित

Himachal Monsoon : हिमाचल में बारिश से 110 सड़कें बंद, 91 बिजली ट्रांसफार्मर ठप; 217 पेयजल योजनाएं प्रभावित हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश और खराब मौसम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) की 17 अगस्त सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 110 सड़कें बंद, 91 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर बाधित और 217 पेयजल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। एक दिन पहले शाम की रिपोर्ट में 109 सड़कें, सात डीटीआर और 216 पेयजल योजनाएं प्रभावित थीं। मंडी में सबसे ज्यादा 39 सड़कें बंद बारिश से सड़क व्यवस्था सबसे ज्यादा मंडी जिले में प्रभावित हुई है। यहां 39 सड़कें बंद हैं। इनमें सराज उपमंडल में 25, थलौट में पांच, सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर में एक-एक, पधर में सात और सरकाघाट में दो सड़कें शामिल हैं। कुल्लू जिले में 33 सड़कें बंद हैं। बंजार में 12, कुल्लू में आठ, आनी में पांच और निरमंड में आठ सड़कें प्रभावित हैं। इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में आवाजाही पर असर पड़ रहा है। चंबा में 12 और शिमला में नौ सड़कें बंद चंबा जिले में कुल 12 सड़कें बंद हैं। इनमें डलहौजी में एक, भरमौर में दो, सलूणी में तीन, पांगी में एक और भटियात में पांच सड़कें शामिल हैं। शिमला जिले में नौ सड़कें बंद हैं। रामपु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

रूस-यूक्रेन जंग में लक्ष्मी मित्तल की फैक्ट्री बनी निशाना: प्लांट पर मिसाइलों की बौछार; दो की मौत, उत्पादन ठप

यूरोप में जारी जंग के बीच रूस ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के गृहनगर क्रिवी रिह में भारतीय मूल के अरबपति लक्ष्मी मित्तल की आर्सेलरमित्तल माइनिंग एंड मेटलर्जिकल कॉम्प्लेक्स पर मिसाइल हमला किया। यूक्रेन की सबसे बड़ी इंटीग्रेटेड स्टील यूनिट पर हुए इस हमले में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 कर्मचारी घायल हुए हैं। मुख्य ऊर्जा और ब्लास्ट-फर्नेस ऑपरेशंस को नुकसान पहुंचने के बाद फैक्ट्री में उत्पादन आंशिक रूप से रोकना पड़ा। यह हमला यूक्रेन की ओर से रूस पर किए गए बड़े पैमाने के ड्रोन हमलों के जवाब में हुआ। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 1 min · National Desk

Shehzad Poonawalla Resign: नहीं माने शहजाद; BJP को किया ‘बाय-बाय’; इशारे-इशारे में पार्टी नेता पर साधा निशाना

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पार्टी छोड़ने का अंतिम फैसला कर लिया है। उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन को पत्र लिखकर राष्ट्रीय प्रवक्ता पद और सक्रिय प्राथमिक सदस्यता से मुक्त होने की इच्छा जताई है। पूनावाला ने अपने फैसले के पीछे आर्थिक और व्यक्तिगत परिस्थितियों को वजह बताया है। हालांकि, उन्होंने साफ किया कि पार्टी की व्यवस्था से अलग होने के बावजूद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की विचारधारा व कार्यों के प्रति उनका समर्थन जारी रहेगा। उनका यह बयान- ‘मैं पार्टी की व्यवस्था छोड़ रहा हूं, परंतु विचार और व्यक्ति नहीं’ इस पूरे घटनाक्रम का सबसे अहम संदेश माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी में IPS अफसर की मां का कत्ल: मुंह से खून, हाथ में इंजेक्शन के निशान, गहने गायब; लूट के बाद हत्या की कहानी

1 of 10 IPS officer mother murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied डीआईजी सोमेन वर्मा, एसपी प्राची सिंह समेत तमाम अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच की। जांच के दौरान मुंह में कपड़ा ठूंसे जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस नेअज्ञात के खिलाफ लूट और हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। उत्तर प्रदेश पुलिस में पुलिस अधीक्षक हेडक्वार्टर के पद पर तैनात आशुतोष मिश्रा की मां इंद्रावती (91) से लूट के बाद उनकी हत्या कर दी गई। रविवार सुबह अंबेडकरनगर के मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ गांव स्थित उनके घर पर उनका शव मिला। उनके मुंह से खून बह रहा था, शरीर से सोने के जेवर भी गायब थे। 2 of 10 घटना स्थल का निरीक्षण करके बाहर निकलते डीआईजी सोमेन वर्मा व अन्य अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ निवासी आशुतोष मिश्र की मां इंद्रवती (91) पिछले करीब दो सप्ताह से गांव स्थित पैतृक घर पर अकेली रह रही थीं। शनिवार दोपहर को एसपी आशुतोष मिश्रा भी अपनी मां से मिलने आए थे लेकिन ड्यूटी के चलते वह कुछ ही देर में वापस लखनऊ लौट गए थे। 3 of 10 मालीपुर के रूढ़ा धमरूआ में घटना के बाद जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी एसपी को चाचा ने दी मां की मौत की सूचना रविवार सुबह करीब 10 बजे आशुतोष मिश्रा को उनके चाचा सचिंद्र मिश्रा ने फोन कर सूचना दी कि उनकी मां इंद्रावती को हार्ट अटैक आया है और उनकी मौत हो गई है। सूचना मिलते ही व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में दर्दनाक हादसा : ई-रिक्शा की बैटरी फटी, इमारत की पहली मंजिल में लगी आग, हादसे में दो लोग की मौत

रघुबीर नगर इलाके में सोमवार सुबह एक इमारत की पहली मंजिल पर ई-रिक्शा की बैटरी फटने से आग लग गई। हादसे में दो लोग झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए रघुबीर नगर स्थित गुरु गोविंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इनकी पहचान 17 साल के सुफैद और 38 साल के मोहम्मद सामिद के रूप में हुई है। दमकल विभाग के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 4.42 बजे दमकल विभाग को रघुवीर नगर के आर ब्लॉक में स्थित एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि जिस इमारत में आग लगी वह चार मंजिला है। इमारत की पहली मंजिल पर ई-रिक्शा की बैटरी फटने के बाद घरेलू सामान में आग लगी थी। आग की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल कर्मियों ने 5.25 बजे आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। दमकल विभाग के मुताबिक सोमवार तड़के करीब 4.42 बजे दमकल विभाग को रघुवीर नगर के आर ब्लॉक में स्थित एक मकान में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची।जांच में पता चला कि जिस इमारत में आग लगी वह चार मंजिला है। इमारत की पहली मंजिल पर ई-रिक्शा की बैटरी फटने के बाद घरेलू सामान में आग लगी थी। आग की चपेट में आने से दो लोग झुलस गए। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। दमकल कर्मियों ने 5.25 बजे आग पर काबू पा लिया। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी, पूरब से पश्चिम की तरफ जाना होगा आसान

इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय लोगों का आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल व यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंचना और भी सुगम हो जाएगा। पूरब से पश्चिम को जोड़ने की एनएचएआई की मुहिम को रफ्तार मिलेगी। आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड हाईवे 65 किमी लंबा है और इसकी कुल लागत 820 करोड़ है। एनएचएआई ने यह परियोजना दो पैकेज में मंजूर की थी। पहले 28 किमी लंबे पैकेज पर करीब दो माह से काम चल रहा है। 37 किमी लंबा दूसरा पैकेज ताज ट्रैपेजियम जोन (टीटीजेड) में होने के चलते इसे सुप्रीम कोर्ट की अनुमति आवश्यक थी।उच्चपदस्थ सूत्रों के मुताबिक, दूसरे पैकेज पर काम आगे बढ़ाने के लिए सुप्रीम कोर्ट की अनुमति मिल चुकी है। इसके अलावा आगरा-चंदौसी-मुरादाबाद हाईवे वर्तमान में दो लेन है, जिसे फोरलेन किया जाएगा। इस पर उच्चस्तर पर सहमति बन गई है। 107 किमी लंबी इस परियोजना पर 4 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे।सूत्रों के मुताबिक, मुरादाबाद-हल्द्वानी ग्रीनफील्ड फोरलेन एक्सप्रेसवे के औचित्य (फिजिबिलिटी) का अध्ययन करवाया जा रहा है। यह परियोजना भी स्थानीय विकास में अहम योगदान देगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 1 min · National Desk

Nag Panchami 2026: शुभ संयोग में नाग पंचमी आज, इन संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं

1 of 8 नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : Amar Ujala खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Nag Panchami 2026: आज, 17 अगस्त 2026 को नाग पंचमी का पावन पर्व मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि, इस बार नाग पंचमी के दिन ही सावन के तीसरे सोमवार का भी शुभ संयोग बना हुआ है। शास्त्रों के अनुसार, नाग देवता भगवान शिव के आभूषण माने जाते हैं। इसलिए इस विशेष तिथि पर देशभर के शिव मंदिरों में भगवान शिव और नाग देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। वहीं, कई जगहों पर महिलाएं घर के मुख्य द्वार पर नाग की आकृति बनाकर उनकी पूजा करती हैं। मान्यता है कि, ऐसा करने से जीवन और घर-परिवार के दोष दूर होते हैं तथा सुख-समृद्धि और खुशहाली का वास होता है। इस पावन अवसर पर लोग एक-दूसरे को नाग पंचमी की शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में आप भी इन प्यार भरे संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं। Nag Panchami 2026: कालसर्प दोष से राहत पाने के लिए नागपंचमी पर करें ये उपाय, दिखेंगे बदलाव 2 of 8 नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : नाग पंचमी की शुभकामनाएं 2026 नाग देवता बनकर हमारे रक्षक, महादेव बनकर हमारे सहारे, जीवन में कभी कोई संकट न आए और खुशियां रहें हमेशा हमारे द्वारे। नाग पंचमी की शुभकामनाएं 3 of 8 नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : नाग पंचमी की शुभकामनाएं 2026 4 of 8 नाग पंचमी की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला शिवजी के गले में जिनका वास है। उनके ऊपर हमें भी पूर्ण विश् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: जम्मू-कश्मीर से तमिलनाडु तक बारिश से चिंता, असम-ओडिशा में बाढ़ से हाहाकार; IMD के अनुमान में क्या?

देश के कई हिस्सों में बारिश का दौर जारी है और इसके कारण कहीं बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं तो कहीं भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है। जम्मू-कश्मीर के डोडा में भारी बारिश के बाद नदियों और नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। ओडिशा के मयूरभंज में भी लगातार बारिश और बढ़ते नदी जलस्तर ने निचले इलाकों के लिए खतरा बढ़ा दिया है। सिक्किम में हालिया भूस्खलन के बाद प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर भेजने का निर्देश दिया गया है। दक्षिण में तमिलनाडु के कई जिलों में भारी बारिश, आंधी और तेज हवाओं का अनुमान है। वहीं दिल्ली में भी अगले छह दिनों तक मौसम बदला रहने की संभावना है। डोडा में बारिश के बाद कैसे बने बाढ़ जैसे हालात? जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के भलेसा गंडोह इलाके में ताजा भारी बारिश के बाद बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बारिश के कारण बाजारों, सड़कों, नालों और नदियों में पानी का स्तर तेजी से बढ़ा है। चिनाब नदी भी ऊंचे जलस्तर पर बह रही है। ऐसे हालात में निचले इलाकों में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। तेज बहाव वाले पानी में वाहन चलाना या नालों और नदियों के करीब जाना जोखिम भरा हो सकता है। लगातार बारिश के बीच स्थानीय स्तर पर जलस्तर पर नजर रखना जरूरी हो गया है। ओडिशा में बाढ़ का खतरा क्यों बढ़ रहा है? ओडिशा के मयूरभंज जिले में लगातार भारी बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण बाढ़ का खतरा गंभीर बना हुआ है। निचले इलाकों में पानी बढ़ने से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है। इसी बीच बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने नए कम दबाव के क्षेत्र से आने वाले दिनों में बारिश और तेज होने की आशंका जताई गई है। इसका असर पहले से बारिश झेल रहे इलाकों पर पड़ सकता है। ऐसे में मयूरभंज के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk

MP: पिस्टल के साथ फोटो वायरल हुई तो घर पहुंची पुलिस, अलमारी खोली तो मिले तीन करोड़ रुपये; जांच शुरू

गोपालगंज पुलिस के अनुसार, सोशल मीडिया पर असलहे के साथ फोटो के आधार पर सौरभ अहिरवार पिता स्वर्गीय जगदीश अहिरवार के मकान पर छापेमारी की गई थी। सौरभ अपने भाई अंकित और मां के साथ रहता है। दोनों भाई किराए की टैक्सी चलाते हैं, हालांकि क्षेत्र में उनके बड़े खर्चों को लेकर चर्चाएं बनी रहती थीं। जब पुलिस टीम ने मकान की तलाशी ली तो कमरे की अलमारी से नोटों का बड़ा जखीरा बरामद हुआ।पूछताछ के दौरान परिजनों ने दावा किया कि बरामद रकम भोपाल में पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत उनके एक रिश्तेदार रमेश कुमार की है। परिजनों का कहना है कि यह रकम करीब आठ महीने पहले उनके घर लाकर रखी गई थी। हालांकि, सामान्य किराए की टैक्सी चलाने वाले परिवार के घर इतनी बड़ी मात्रा में नकदी रखे जाने के दावे को पुलिस बेहद संदिग्ध मान रही है।ये भी पढ़ें-मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अनुराग सुजानिया और एडिशनल एसपी नरेंद्र सोलंकी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और कई घंटों तक जांच की निगरानी की। एसपी सुजानिया ने बताया कि हथियार प्रदर्शित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के दौरान यह नकदी मिली है। रकम के वास्तविक मालिक, कानूनी स्रोत और दस्तावेजों की पड़ताल के लिए आयकर विभाग और राजस्व विभाग को सूचित कर दिया गया है। संबंधित टीमों की जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 17, 2026 · 2 min · National Desk