क्या पाकिस्तान ने दिल्ली को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी? सिरसा में मिसाइल रोके जाने के बाद भारत ने क्या किया? ब्रह्मोस हमलों से पाकिस्तान पर कितना दबाव पड़ा? पाकिस्तान ने युद्धविराम के लिए भारत से क्या कहा? लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के मुताबिक, 10 मई की सुबह उन्हें जानकारी मिली कि पाकिस्तान के डीजीएमओ उनसे बात करना चाहते हैं। पाकिस्तान की ओर से संपर्क करने की कोशिश के बीच दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीधी बातचीत के लिए इस्तेमाल होने वाली हॉटलाइन में कुछ तकनीकी समस्या भी आई। इसे ठीक करने में करीब एक घंटे का समय लगा। इसके बाद दोनों अधिकारियों के बीच करीब दोपहर 3:30 बजे बातचीत हुई। राजीव घई ने बताया कि पाकिस्तानी डीजीएमओ मेजर जनरल काशिफ अब्दुल्ला ने बातचीत की शुरुआत की और कुछ ही देर में युद्धविराम की मांग रख दी। उनके मुताबिक, पाकिस्तानी अधिकारी ने कहा कि इतने ब्रह्मोस हमले हो चुके हैं, अब भारत को संतुष्ट होना चाहिए और लड़ाई को रोका जा सकता है। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच 10 मई को शाम 5:30 बजे से शत्रुता रोकने पर सहमति बनी। राष्ट्रीय सुरक्षा विश्लेषक नितिन गोखले के मुताबिक, 10 मई 2025 को रात करीब 1:30 से 1:45 बजे के बीच पाकिस्तान ने एक तेज रफ्तार मिसाइल दागी थी, जिसका निशाना दिल्ली बताया गया। भारतीय सेना ने इस मिसाइल को हरियाणा के सिरसा के ऊपर ही रोक दिया। सुबह सिरसा के एक खेत में इस मिसाइल का मलबा भी मिला था। रक्षा मंत्रालय ने उस समय बताया था कि पाकिस्तान ने भारतीय वायुसेना के ठिकानों, सेना के गोला-बारूद भंडार, हवाई अड्डों और सैन्य छावनियों पर मिसाइलों, ड्रोन, रॉकेट और दूसरे लंबी दूरी के हथियारों से बड़ा हमला किया था। हालांकि, दिल्ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Operation Sindoor: ब्रह्मोस की मार के बाद पाकिस्तान ने मांगा युद्धविराम? राजीव घई ने बताया पूरा घटनाक्रम
क्या पाकिस्तान ने दिल्ली को निशाना बनाकर मिसाइल दागी थी? सिरसा में मिसाइल रोके जाने के बाद भारत ने क्या किया? ब्रह्मोस हमलों से पाकिस्तान पर कितना दबाव पड़ा? पाकिस्तान ने युद्धविराम के लिए भारत से क्या कहा? लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई के मुताबिक, 10 मई की सुबह उन्हें जानकारी मिली कि पाकिस्तान के डीजीएमओ उनसे बात करना चाहते हैं। पाकिस्तान की ओर से संपर्क करने की कोशिश के बीच दोनों देशों के सैन्य अधिकारियों के बीच सीधी बातचीत के लिए इस्तेमाल होने वाली हॉटलाइन में कुछ तकनीकी समस्या भी आई। इसे ठीक करने