Himachal Monsoon : हिमाचल में बारिश से 110 सड़कें बंद, 91 बिजली ट्रांसफार्मर ठप; 217 पेयजल योजनाएं प्रभावित हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश का असर लगातार बढ़ता जा रहा है। बारिश और खराब मौसम के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में सड़क, बिजली और पेयजल व्यवस्था प्रभावित हुई है। राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (SEOC) की 17 अगस्त सुबह 10 बजे जारी रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 110 सड़कें बंद, 91 बिजली वितरण ट्रांसफार्मर बाधित और 217 पेयजल आपूर्ति योजनाएं प्रभावित हैं। एक दिन पहले शाम की रिपोर्ट में 109 सड़कें, सात डीटीआर और 216 पेयजल योजनाएं प्रभावित थीं। मंडी में सबसे ज्यादा 39 सड़कें बंद बारिश से सड़क व्यवस्था सबसे ज्यादा मंडी जिले में प्रभावित हुई है। यहां 39 सड़कें बंद हैं। इनमें सराज उपमंडल में 25, थलौट में पांच, सुंदरनगर और जोगिंद्रनगर में एक-एक, पधर में सात और सरकाघाट में दो सड़कें शामिल हैं। कुल्लू जिले में 33 सड़कें बंद हैं। बंजार में 12, कुल्लू में आठ, आनी में पांच और निरमंड में आठ सड़कें प्रभावित हैं। इससे ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों में आवाजाही पर असर पड़ रहा है। चंबा में 12 और शिमला में नौ सड़कें बंद चंबा जिले में कुल 12 सड़कें बंद हैं। इनमें डलहौजी में एक, भरमौर में दो, सलूणी में तीन, पांगी में एक और भटियात में पांच सड़कें शामिल हैं। शिमला जिले में नौ सड़कें बंद हैं। रामपु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें