सात साल के इश्क का ऐसा अंत: प्रेमिका के फोन में दूसरे युवक की चैट देखी, प्यार में मिला धोखा तो नकुल ने दी जान

पिता को कहा - मां, बहन और भाई का ध्यान रखना नहर के किनारे पहुंचकर शाम करीब 7:30 बजे नकुल ने अपनी मां को फोन किया और रोते हुए कहा, मैं मरने जा रहा हूं, इसने मेरे साथ अच्छा नहीं किया, मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा किया है, अब मुझे जीना नहीं है। इसके बाद उसने अपने पिता हरिशंकर को फोन किया और कहा कि मां, बहन और भाई का ध्यान रखना। परिजनों और दोस्तों को भी नकुल के फोन आए। पिता व परिजन उसे समझाते रहे और रुकने की गुहार लगाते रहे लेकिन करीब एक घंटे बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा की कुर्सी पर संकट?: 12 साल के कार्यकाल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती, चुनाव की मांग

BCI चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा के लंबे कार्यकाल को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। याचिका में BCI नियमों के तहत चेयरमैन के दो साल के कार्यकाल का हवाला देते हुए अप्रैल 2025 की उस गजट अधिसूचना को रद्द करने की मांग की गई है, जिसमें कथित तौर पर कार्यकाल 2030 तक बढ़ाया गया। याचिकाकर्ता ने मिश्रा को पद से हटाने, नए चुनाव कराने, चेयरमैन के कार्यकाल की अधिकतम सीमा तय करने और BCI के वित्तीय मामलों की स्वतंत्र जांच व ऑडिट कराने की भी मांग की है। याचिका में उनके राजनीतिक जुड़ाव के संदर्भ में BCI की संस्थागत निष्पक्षता और स्वतंत्रता को लेकर भी चिंता जताई गई है। याचिकाकर्ता अधिवक्ता योगमाया एमजी ने मिश्रा के लगातार कार्यकाल की वैधता पर सवाल उठाते हुए कहा है कि BCI नियमों का नियम 12(2) चेयरमैन के कार्यकाल की अवधि दो साल निर्धारित करता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

कनाडा पर फूटेगा ट्रंप का टैरिफ बम: US के साथ व्यापार वार्ता नाकामयाब, आज से कनाडाई उत्पादों पर लगेगा 50% शुल्क

अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर ने शनिवार आधी रात से कुछ देर पहले पत्रकारों के साथ एक कॉल में पढ़े गए बयान में कहा, ‘‘आज रात कनाडा ने इस सप्ताह की शुरुआत में तय शर्तों के तहत व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने से इनकार कर दिया। अमेरिका ने कनाडा को हमारे बाजार में किसी भी बड़े निर्यातक के मुकाबले सबसे बेहतर शर्तें देने की पेशकश की थी। इसके बावजूद कनाडा की नई मांगों और कुछ अन्य प्रतिबद्धताओं से पीछे हटने के कारण पिछले कुछ दिनों में बनाई गई संतुलित व्यवस्था बिगड़ गई।‘‘कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने जवाब दिया, ‘‘अमेरिका की प्रस्तावित शर्तों में आखिरी समय में किए गए बदलाव अनुचित और आर्थिक रूप से नुकसानदेह थे। उन्होंने किसी भी समझौते की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर दिए।‘‘राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ओर से लगाए जाने वाले आयात शुल्क से कनाडा से अमेरिका भेजे जाने वाले कुल उत्पादों में से करीब पांच प्रतिशत प्रभावित होंगे। इनमें हॉकी स्टिक से लेकर जीभ की जांच में इस्तेमाल होने वाली लकड़ी की छोटी छड़ियां तक शामिल हैं।हालांकि, इसका राजनीतिक असर आर्थिक नुकसान से भी बड़ा होने की संभावना है। पिछले साल दोनों देशों के बीच करीब 880 अरब डॉलर मूल्य की वस्तुओं और सेवाओं का कारोबार हुआ था। इन शुल्कों को शुरुआत में बुधवार रात 12 बजकर 1 मिनट से लागू किया जाना था। लेकिन ट्रंप ने बातचीत जारी रखने के लिए समय सीमा तीन दिन बढ़ा दी थी। इसके बावजूद दोनों देश तय समय तक किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News: अनियंत्रित बस ने पांच की जान ली, पांच गंभीर; हाइवे किनारे ऑर्केस्ट्रा देख रहे थे, तभी आ गई मौत

बताया जा रहा है कि गोरखपुर से बेतिया की ओर जा रही तेज रफ्तार शाही बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे छठिहार समारोह में आयोजित ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम देख रहे लोगों की भीड़ में जा घुसी। अचानक हुए इस हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। छठिहार समारोह में लगा था ऑर्केस्ट्रा जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र दुबे के घर पर शुक्रवार को छठिहार समारोह का आयोजन किया गया था। उनका घर NH-727 के किनारे स्थित है। समारोह के दौरान घर के बाहर ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम देखने के लिए आसपास के कई लोग सड़क किनारे जुटे हुए थे। इसी दौरान लौरिया की ओर से बेतिया जा रही शाही बस तेज रफ्तार में वहां पहुंची और अचानक अनियंत्रित होकर लोगों की भीड़ में जा घुसी। बस की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सामने से आ रहा था गैस सिलेंडर लदा ट्रक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के वक्त बेतिया की ओर से गैस सिलेंडर लदा एक ट्रक भी आ रहा था, जबकि दूसरी ओर से शाही बस बेतिया की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बस चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और बस सड़क किनारे खड़े लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई। हादसा इतना भीषण था कि घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचते-पहुंचते बढ़ा मौत का आंकड़ा घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। गंभीर रूप से घायल लोगों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तीन और घायलों ने दम तोड़ दिया। इस तरह हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर पांच हो गई। वहीं पांच अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पांच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Twisha Case: फुटेज किसने गायब कराए, फंदे की बेल्ट डॉक्टरों को क्यों नहीं सौंपी? चार्जशीट के बाद भी उठे सवाल

त्विषा जब 12 मई की सुबह ब्यूटी पार्लर पहुंची तो उसके शरीर पर चोट के कहीं निशान नहीं थे। क्योंकि चोट के निशान होते तो ब्यूटी पार्लर की संचालिका और कर्मचारियों से पुलिस और CBI पूछताछ कर चुकी है, किसी को तो वह यह बात बताते। कई मीडिया वालों ने भी ब्यूटी पार्लर के कर्मचारियों से बातचीत की है, लेकिन चोट का जिक्र किसी ने नहीं किया। तब भोपाल एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में त्विषा के सिर सहित शरीर के अन्य अंगों में करीब आधा दर्जन चोट के निशान कहां से आए थे?त्विषा शर्मा के परिजनों ने सवाल उठाए हैं कि दिल्ली एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों के बोर्ड ने 24 मई को जब दोबारा पोस्टमार्टम किया तो त्विषा के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले थे। दिल्ली एम्स की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में त्विषा शर्मा के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिलने को लेकर परिजनों ने भोपाल एम्स पर भी सवाल खड़े किए हैं।परिजनों के अधिवक्ता ने कहा कि परिजनों का आरोप है कि भोपाल एम्स पहले से त्विषा की सास, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के प्रभाव में कार्य कर रहा था। गिरिबाला सिंह की बहन भोपाल की वरिष्ठ चिकित्सक हैं और घटना वाली रात और पीएम के समय वह एम्स में मौजूद थीं। इसके बाद भोपाल एम्स ने बॉडी डिकंपोज होने और उसे लंबे समय तक प्रिजर्व कर रखने में असमर्थता जताते हुए भोपाल अदालत में आवेदन भी लगाया था। ऐसे में संभव है कि बॉडी डिकंपोज होना शुरू हो गई थी, जिस कारण दिल्ली एम्स की पीएम रिपोर्ट में त्विषा के शरीर पर चोट के निशान नहीं मिले हैं।त्विषा मामले में सीबीआई की 636 पन्नों की चार्जशीट और गवाहों के बयानों से अब केवल मानसिक प्रताड़ना के आरोप ही नहीं, बल्कि घटना के बाद की पुलिस कार्रवाई और साक्ष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

MP: पति भी है कड़क IPS, कौन है धाकड़ IPS अनु बेनीवाल; जिनकी जांच रिपोर्ट के बाद निलंबित हुईं नेहा पच्चीसिया?

ये भी पढ़ें-अनु बेनीवाल का जन्म 26 अप्रैल 1992 को दिल्ली के पीतमपुरा में हुआ। उनके पिता संजय कुमार का छोटा कारोबार था, लेकिन बीमारी के कारण उसे बंद करना पड़ा। परिवार की आर्थिक स्थिति आसान नहीं थी। उनकी मां ने घर पर सूट सिलकर परिवार और बच्चों की पढ़ाई में योगदान दिया। मुश्किल हालात के बावजूद अनु ने पढ़ाई जारी रखी। दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से पढ़ाई करने के बाद उन्होंने उच्च शिक्षा हासिल की और कुछ समय नैनोसाइंस रिसर्च के क्षेत्र में भी काम किया।ये भी पढ़ें-अनु ने यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा के लिए भूगोल को अपना वैकल्पिक विषय चुना। पहले प्रयास में असफलता मिली। दूसरे प्रयास में मुख्य परीक्षा तक पहुंचीं, लेकिन अंतिम चयन नहीं हुआ। तीसरे प्रयास में उन्होंने ऑल इंडिया रैंक 638 हासिल की। इसके बाद भी मनचाही सेवा नहीं मिली तो उन्होंने कोशिश जारी रखी। 2022 में चौथे प्रयास में 217वीं रैंक हासिल कर आईपीएस चुनी गईं। अब अनु बेनीवाल को नेहा पच्चीसिया से जुड़े मामले की जांच की जिम्मेदारी दी गई थी। जांच के बाद मामला आगे बढ़ा और अब नेहा पच्चीसिया निलंबित हो चुकी हैं। इस कार्रवाई के बाद अनु बेनीवाल एक बार फिर चर्चा में हैं।ये भी पढ़ें-अनु बेनीवाल के पति डॉ. आयुष जाखड़ भी 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वे एमबीबीएस कर चुके हैं और मध्य प्रदेश कैडर में पुलिस सेवा में हैं। दोनों अधिकारियों की पहचान सख्त और कानून के मुताबिक कार्रवाई करने वाले अफसरों के तौर पर बनी है। आयुष जाखड़ उस समय चर्चा में आई थे, जब भाजपा विधायक प्रीतम लोधी ने उनको धमकी दी थी। दरअसल प्रीतम लोधी के बेटे दिनेश लोधी की थार से राहगीरों का एक्सीडेंट हो गया था। इस मामले में शिवपुरी जिले करैरा में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: अचानक क्यों महंगी हो रही चीनी? 65 रुपये किलो तक पहुंचा भाव; आपकी जेब पर क्या होगा असर?

विशेषज्ञों की चेतावनी क्या है? विशेषज्ञों की चिंता मुख्य रूप से दो चीजों को लेकर है, मौसम और घरेलू आपूर्ति। विशेषज्ञों का कहना है कि भारत में चीनी की आपूर्ति पहले से दबाव में है। अगर बारिश कमजोर रहती है तो गन्ने की अगली फसल प्रभावित हो सकती है। इसका असर आने वाले चीनी मौसम में उत्पादन पर पड़ सकता है। इसके अलावा एथेनॉल नीति को लेकर भी संतुलन जरूरी है। सरकार के लिए एथेनॉल उत्पादन बढ़ाना ऊर्जा सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है, लेकिन खाद्य जरूरतों को भी नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। सरकार का क्या कहना है? दावा किया जा रहा था कि पेट्रोल में मिश्रण के लिए चीनी को इथेनॉल उत्पादन की ओर डाइवर्ट किए जाने से घरेलू बाजार में इसकी कीमतें बढ़ रही हैं। हालांकि, खाद्य एवं उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय ने शुक्रवार को एक आधिकारिक बयान जारी कर इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। सरकार ने स्पष्ट किया है कि कीमतों में बढ़ोतरी का संबंध इथेनॉल से नहीं, बल्कि कम घरेलू उत्पादन, आगामी त्योहारी सीजन की मांग और जमाखोरी से है। साथ ही गन्ने की फसल को रेड रॉट और टॉप बोरर बीमारी से नुकसान हुआ। इस सीजन में चीनी का उत्पादन करीब 306 लाख मीट्रिक टन (LMT) रहने का अनुमान है, जबकि गन्ना उत्पादक राज्यों का शुरुआती अनुमान करीब 343 एलएमटी था। सरकार ने आंकड़ों के साथ स्पष्ट किया है कि इथेनॉल कार्यक्रम पर महंगाई का दोष मढ़ना पूरी तरह गलत है। आंकड़ों के मुताबिक, इथेनॉल उत्पादन के लिए डाइवर्ट की जाने वाली चीनी की हिस्सेदारी 2022-23 सीजन के 12 प्रतिशत से घटकर 2025-26 सीजन में महज 9 प्रतिशत रह गई है। इसके अलावा, वर्तमान में भारत के कुल इथेनॉल उत्पादन का लगभग तीन-चौथाई (75%) हिस्सा गन्ने के बजाय अनाजों, विशेष रूप से मक्के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: मायावती का सपा पर हमला, बोलीं- ‘चवन्नी से रुपया’ वाला बयान अमर्यादित और शर्मनाक, जाट समाज से मांगे माफी

बसपा प्रमुख मायावती ने समाजवादी पार्टी (सपा) और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने सपा प्रमुख के राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) और उसके नेता को लेकर दिए गए ‘चवन्नी से रुपया बना दिया’ वाले बयान को अमर्यादित और शर्मनाक बताया। मायावती ने कहा कि इस बयान के लिए सपा नेतृत्व को रालोद, उसके नेता और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के परिवार के साथ जाट समाज से भी माफी मांगनी चाहिए। 1. जैसाकि सर्वविदित है कि समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख द्वारा अपनी पुरानी सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोकदल व उस पार्टी के नेता केन्द्रीय मंत्री के बारे में यह सार्वजनिक बयान देना कि ’हमने इनको चवन्नी से रुपया बना दिया है’, यह कहना पूर्णतः अमर्यादित, अशोभनीय व अति-शर्मनाक है तथा इस… — Mayawati (@Mayawati) August 22, 2026 सपा पर गंभीर आरोप लगाए मायावती ने आरोप लगाया कि सपा की राजनीति में विरोधी दलों के साथ-साथ सहयोगी दलों के प्रति भी संकीर्णता और जातिवादी रवैया रहा है। उनके मुताबिक, इसका राजनीतिक लाभ कई मौकों पर भाजपा को मिला और धर्मनिरपेक्ष ताकतें कमजोर हुईं। उन्होंने 1993 में सपा-बसपा गठबंधन बनने और बाद में टूटने का जिक्र करते हुए कहा कि इसके बाद 2 जून 1995 को लखनऊ स्टेट गेस्ट हाउस कांड हुआ। मायावती ने इसे अपने खिलाफ हत्या के षड्यंत्र से जोड़ते हुए सपा पर गंभीर आरोप लगाए।बसपा प्रमुख ने 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणामों के बाद गठबंधन टूट गया और यह सपा के अहंकारी तथा स्वार्थी रवैये का परिणाम था। पीडीए को लेकर भी निशाना साधा मायावती ने अखिलेश यादव के पीडीए को लेकर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

एक हत्यारा, तीन उम्रकैद: चंडीगढ़ के सीरियल किलर मोनू कुमार को मलोया हत्याकांड में सजा, ऐसे खुला था राज

इससे पहले एमबीए छात्रा से दुष्कर्म और हत्या के मामले में उसे उम्रकैद की सजा हो चुकी है। हिमाचल प्रदेश के चंबा में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में भी उसका दोष सिद्ध हो चुका है। एक अन्य हत्या का मामला अभी अदालत में विचाराधीन है। ऐसे पकड़ा गया था हत्यारा मामला 11 जनवरी 2022 का है। मलोया निवासी महिला रात में बाजार गई थी लेकिन वापस नहीं लौटी। अगले दिन उसका शव मलोया के जंगल में मिला था। जांच के दौरान पुलिस ने शव से डीएनए नमूना लिया। करीब 100 संदिग्धों के डीएनए नमूने चंडीगढ़ की फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला भेजे गए। इनमें एक नमूना पुराने छात्रा हत्याकांड के नमूने से मेल खा गया। डीएनए मिलान ने पुलिस को मोनू कुमार तक पहुंचा दिया। छह महीने बाद लौटा तो दबोचा मोनू कुमार शाहपुरा कॉलोनी का रहने वाला और पेशे से टैक्सी चालक था। वारदात के बाद वह चंडीगढ़ से चला गया था। करीब छह महीने बाद उसके लौटने पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने एमबीए छात्रा और मलोया की महिला की हत्या की बात कबूल की थी। पुलिस जांच में मलोया की महिला की हत्या का तरीका छात्रा हत्याकांड से मिलता-जुलता पाया गया। अदालत ने अब मलोया हत्याकांड में भी उसे उम्रकैद की सजा सुनाई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

दोस्त का कत्ल, लाश के 5 टुकड़े: सिर, धड़ और हाथ-पैर किए अलग, प्लास्टिक के बोरे में पैक कर इसलिए गोबर में दबाया

1 of 14 varanasi murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें Link Copied ईशू का शव पांच टुकड़ों में करके प्लास्टिक के बोरे में भरकर गोबर भरे गड्ढे में फेंका गया था। आरोप है कि पिटाई का बदला लेने के लिए दोस्तों ने सात अगस्त को वारदात को अंजाम दिया और रात में शव को ठिकाने लगाया था। आरोपियों की निशानदेही पर लहरतारा मार्ग स्थित खखड़िया पोखरी के पास रेलवे के खंडहरनुमा क्वार्टर के पास गोबर के गड्ढे से प्लास्टिक के बोरे में भरे गए शव को शुक्रवार की रात बरामद किया गया। वाराणसी से सनसनीखेज मामला सामने आया है। वाराणसी के सिगरा थाना इलाके के शिवपुरवा से छह अगस्त से लापता ईशू कन्नौजिया (19) की उसके तीन दोस्तों ने ही गला काटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने शुक्रवार की रात आरोपियों प्रदीप और उसके सगे भाई रामकृष्ण, मित्र रोहित को गिरफ्तार करके वारदात का खुलासा किया। 2 of 14 शव बरामद करने के लिए पहुंची पुलिस - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शराब पिलाने के बाद ईशू की हत्या की थी। चापड़ से पांच टुकड़े में शव को काटा गया था। शिवपुरवा क्षेत्र निवासी ईशू कन्नौजिया छह अगस्त की शाम को घर से निकला था लेकिन रात तक नहीं लौटा। 3 of 14 जांच के लिए पहुंची पुलिस की टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी परिजन ने 17 अगस्त को थाने में दी थी तहरीर वह अक्सर रात में घर नहीं आता था इसलिए परिजनों ने उस दिन बहुत खोजबीन नहीं की। अगले दिन दोपहर तक नहीं आया, तो परि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk