AIAPGET 2026: जयपुर केंद्र पर बिजली गुल होने से परीक्षा प्रभावित, इतने अभ्यर्थियों का दोबारा होगा एग्जाम

AIAPGET 2026 Exam: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने बताया कि जयपुर के एक परीक्षा केंद्र पर बिजली गुल होने के कारण 49 उम्मीदवार AIAPGET 2026 की परीक्षा पूरी नहीं कर सके। इन उम्मीदवारों के लिए अब 1 सितंबर 2026 को सुबह 10 बजे से दोबारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। The AIAPGET examination was conducted for 36979 registered candidates in Shift-I on 22 August 2026, in which 35837 candidates appeared at 200 centres across the country. The examination was completed for 35788 candidates. However, at Shri Satya Sai PG College Centre, in Jaipur,… pic.twitter.com/1GBA5nhWlm — National Testing Agency (@NTA_Exams) August 22, 2026 जयपुर केंद्र पर बिजली गुल होने से आई परेशानी एआईएपीजीईटी 2026 परीक्षा 22 अगस्त को पहली शिफ्ट में आयोजित हुई। परीक्षा के लिए कुल 36,979 उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जिनमें से 35,837 उम्मीदवार देशभर के 200 परीक्षा केंद्रों पर शामिल हुए। जयपुर के श्री सत्य साई पीजी कॉलेज केंद्र पर 192 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए थे। इनमें से 49 उम्मीदवार बिजली गुल होने के कारण परीक्षा पूरी नहीं कर सके। NTA ने बिजली की समस्या के लिए परीक्षा आयोजित करने वाली एजेंसी एडुक्विटी करियर टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड को जिम्मेदार बताया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

'दुनिया ने माना कि हमने अमेरिका को हराया': जंग के बीच ईरान का दावा; पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर एक रिपोर्ट

ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेशकियन ने दावा किया है कि दुनिया ने मान लिया है कि ईरान ने अमेरिका के खिलाफ युद्ध जीत लिया है। ईरानी सरकारी मीडिया के मुताबिक, पेजेशकियन ने कहा कि अब अमेरिका के साथ युद्ध खत्म होना चाहिए, क्योंकि पूरी दुनिया ईरान की जीत को स्वीकार कर चुकी है। क्या ईरान ने सच में युद्ध जीतने का दावा किया? यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन ईरान पर आर्थिक दबाव और प्रतिबंधों को और कड़ा करने की तैयारी में है। अमेरिका ईरान को उसके परमाणु कार्यक्रम पर रोक लगाने और तेल एवं गैस टैंकरों के लिए रणनीतिक होर्मुज जलडमरूमध्य को पूरी तरह खोलने के लिए मजबूर करना चाहता है। ईरानी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, पेजेशकियन ने कहा कि पूरी दुनिया ने हमारी जीत को स्वीकार किया है और अमेरिका से नफरत की जाती है। ईरानी राष्ट्रपति का यह बयान अमेरिका की ओर से बढ़ाए जा रहे आर्थिक दबाव के बीच आया है। ट्रंप प्रशासन ईरान के खिलाफ अभूतपूर्व आर्थिक कार्रवाई की बात कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान पर अभूतपूर्व स्तर की आर्थिक जंग और अलगाव थोपने की घोषणा की है। अमेरिका का उद्देश्य ईरानी नेतृत्व पर दबाव बढ़ाकर उसकी परमाणु गतिविधियों को रोकना और होर्मुज जलडमरूमध्य को दोबारा पूरी तरह खोलना है। गोलान हाइट्स पर अमेरिका के रुख में क्यों दिखा विरोधाभास? इसी बीच अमेरिका के तुर्किये में राजदूत और सीरिया के विशेष दूत टॉम बैरक की टिप्पणी ने गोलान हाइट्स को लेकर अमेरिकी नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शुक्रवार को एक इंटरव्यू में बैरक ने कहा कि इस्राइल अभी भी गोलान हाइट्स पर कब्जा किए हुए है और यह संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों के खिलाफ है। उन्हों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: दिमागी नक्सल पर घमासान, विश्लेषकों ने बताया ये नया नैरेटिव या देश सुरक्षा का गंभीर मुद्दा

Khabaron Ke Khiladi: दिमागी नक्सल पर घमासान, विश्लेषकों ने बताया ये नया नैरेटिव या देश सुरक्षा का गंभीर मुद्दा पीयूष पंत: प्रधानमंत्री का ‘दिमागी नक्सल’ शब्द पुरानी बात को नए पैकेट में पेश करने जैसा है। जब भी सरकार की आलोचना होती है, उसे अति-वामपंथ के व्याकरण में रखकर निशाना बनाया जाता है। पहले इसे ‘अर्बन नक्सल’ कहते थे और अब ‘दिमागी नक्सल’ का रूप दे दिया गया है। जो लोग रिएक्ट करते हैं, जो क्रिटिकल एप्रेजल करते हैं, जो आपकी बातों को आलोचनात्मक रूप से एनलाइज करते हैं उसके खिलाफ दुनियाभर की दक्षिणपंथ की विचारधारा हमेशा से रही है। ये एक तरह से क्रिटिकल थॉट को टारगेट करने की कोशिश है। प्रधानमंत्री का ‘दिमागी नक्सल’ शब्द पुरानी बात को नए पैकेट में पेश करने जैसा है। जब भी सरकार की आलोचना होती है, उसे अति-वामपंथ के व्याकरण में रखकर निशाना बनाया जाता है। पहले इसे ‘अर्बन नक्सल’ कहते थे और अब ‘दिमागी नक्सल’ का रूप दे दिया गया है। जो लोग रिएक्ट करते हैं, जो क्रिटिकल एप्रेजल करते हैं, जो आपकी बातों को आलोचनात्मक रूप से एनलाइज करते हैं उसके खिलाफ दुनियाभर की दक्षिणपंथ की विचारधारा हमेशा से रही है। ये एक तरह से क्रिटिकल थॉट को टारगेट करने की कोशिश है। स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले से ‘दिमागी नक्सल’ शब्द का इस्तेमाल किया। इसके बाद से इस शब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

गोरखा मुद्दे पर ‘फाइनल डील’ की तैयारी: शाह की बैठक के बाद MHA ने बनाई कमेटी, दार्जिलिंग से दिल्ली तक हलचल तेज

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में गोरखा नेताओं, पश्चिम बंगाल सरकार और अन्य हितधारकों की बैठक के बाद गोरखा मुद्दे के स्थायी राजनीतिक समाधान की दिशा में अहम पहल सामने आई है। भाजपा सांसद राजू बिस्टा के अनुसार, गृह मंत्रालय ने मध्यस्थ पंकज कुमार सिंह के नेतृत्व में एक समिति गठित की है, जो बैठक में बनी सहमति के आधार पर अंतिम समझौते का मसौदा तैयार करेगी। यह पहल 1988 के गोरखा समझौते की वर्षगांठ के दिन हुई बैठक के कारण भी राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

‘जो चाहिए लाकर देंगे मां के लिए जी लो’, नहीं माना 19 साल का बेटा; आईफोन की जिद ने उजाड़ दिया परिवार

महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर के तिसगांव इलाके में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे 19 वर्षीय युवक अपने माता-पिता से मोबाइल फोन को लेकर हुए विवाद के बाद खवाड्या पहाड़ी पर पहुंच गया। उसके पीछे उसके माता-पिता भी वहां पहुंच गए। युवक को समझाकर वापस लाने के लिए पुलिस, दमकल कर्मी, ग्रामीण और गांव के सरपंच समेत कई लोग मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे तक सभी लोग युवक को समझाने और उसे पहाड़ी के किनारे से पीछे हटाने की कोशिश करते रहे। गांव के सरपंच ने उसे कई तरह के भरोसे दिए और कहा कि उसकी जो भी इच्छा है, उसे पूरा किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

DMK में ‘नई पीढ़ी’ की एंट्री का रास्ता साफ: दो कार्यकाल के बाद छोड़नी होगी कुर्सी; नेताओं के उम्र की सीमा तय

DMK की कार्यकारिणी समिति की बैठक में पार्टी संगठन में नई पीढ़ी को आगे लाने के लिए विभिन्न पदों पर उम्र और कार्यकाल की सीमा तय करने का फैसला किया गया। शाखा समिति सचिव के लिए 45 वर्ष, वार्ड समिति सचिव के लिए 50 वर्ष और टाउन पंचायत, एरिया व सिटी कमेटी सचिवों के लिए 60 वर्ष की अधिकतम उम्र निर्धारित की गई है। अधिकांश पदों पर अधिकतम दो कार्यकाल की सीमा भी तय की गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk

Jaipur: ‘इसे पीटने के लिए महिलाओं को बुलाओ’, बुजुर्ग ने पाकिस्तानी कहा; CJP की रेखा ने सुनाई बगरू की आपबीती

बगरू विधानसभा क्षेत्र के एक गांव में स्कूल निरीक्षण के दौरान CJP कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों के बीच हुआ विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है। घटना के दौरान मौके पर मौजूद महिला कार्यकर्ता रेखा शर्मा ने अमर उजाला से खास बातचीत में पूरे घटनाक्रम की आपबीती सुनाई। रेखा शर्मा ने आरोप लगाया कि गांव में उनकी टीम के पहुंचने से पहले ही कुछ लोग समूह बनाकर बैठे थे और उन्हें अंदर नहीं घुसने देने की तैयारी थी। उनके पास लाठियां और फसल काटने में इस्तेमाल होने वाले हथियार भी मौजूद थे। गांव पहुंचते ही घेरा, बातचीत के बाद बिगड़ी स्थिति रेखा शर्मा के अनुसार, टीम के गांव पहुंचते ही लोगों ने उन्हें घेर लिया। शुरुआत में बातचीत हुई, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति धक्का-मुक्की और हाथापाई में बदल गई। उन्होंने आरोप लगाया कि कार्यकर्ताओं की गाड़ियों के शीशे तोड़े गए और लाठियों से वार किए गए। ‘इस लड़की को पीटने के लिए महिलाओं को बुलाओ’ रेखा ने बताया कि जब कुछ लोग आशुतोष रांका के साथ मारपीट कर रहे थे, तो वहां मौजूद मीडियाकर्मी भी उसी तरफ चले गए। इस दौरान वह अकेली रह गईं। उनका आरोप है कि करीब पांच लोगों ने उन्हें घेर लिया और पुरुष आपस में कहने लगे कि ‘इस लड़की को पीटने के लिए महिलाओं को बुलाओ।’ ‘पाकिस्तानी’ कहकर धक्का देने का आरोप इसके बाद दो महिलाएं वहां पहुंचीं। रेखा के मुताबिक, इनमें एक बुजुर्ग महिला थी और दूसरी महिला ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था। रेखा शर्मा का आरोप है कि बुजुर्ग महिला उन्हें लगातार ‘पाकिस्तानी’ कह रही थी और धक्के मार रही थी। उन्होंने बताया कि उन्हें धक्का देकर वहां से बाहर निकाला जा रहा था। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने उनकी पीठ पर जोरदार मुक्का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

BKU नेताओं से क्रूरता: 'एक गोली मुझे मारो, फिर इनका एनकाउंटर', SSP ने कही थी ये बात; स्कूटी से गिरने की कहानी

1 of 16 meerut ssp - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें यह खबर एप पर पढ़ें या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो देखें संक्षिप्त देखें लोड हो रहा है अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो लॉगिन करें दोनों किसान नेताओं ने दो दिन पहले एसएसपी कार्यालय में पुलिस की ओर से किए गए अमानवीय बर्ताव की विस्तार से जानकारी दी। बताया कि एसएसपी और इंस्पेक्टर सिविल लाइन अखिलेश गौड़ ने उन्हें बेरहमी से पीटा। मेरठ में भाकियू नेताओं से क्रूरता का मामला सामने आया है। किसान नेताओं ने एसएसपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप है कि एसएसपी ने बर्बरता की सारी हदें पार कर बेरहमी से पीटा गया। इसके अलावा थाने के अंदर गानों पर नचवाया गया। सपा विधायक अतुल प्रधान के आवास पर शुक्रवार को पत्रकारों के सामने आंख, हाथों की उंगलियां और पैरों पर चोट के नीले निशान दिखाकर भाकियू (बीआर आंबेडकर) के अध्यक्ष डॉ. दिग्विजय भाटी और मोहित जाटव फूट-फूटकर रो पड़े। 2 of 16 किसान नेता दिग्विजय भाटी की पिटाई के बाद पीसी करते सरधना विधायक अतुल प्रधान और पीड़ित दिग्विजय भाटी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी बर्बरता की हद पार करते हुए आंखों पर बूट से प्रहार किया। इससे आंख पर गंभीर चोटें आई और दांत तक टूट गए। दावा किया कि पुलिस उनका एनकाउंटर करना चाह रही थी। शुक्रवार को रो-रोकर दिग्विजय भाटी ने पुलिस की बेरहम पिटाई से अपने शरीर पर हुए घाव दिखाए। 3 of 16 सपा नेता दिग्विजय भाटी - फोटो : अमर उजाला बताया कि 19 अगस्त को वह अपने जिलाध्यक्ष मोहित जाटव के साथ एसएसपी अविनाश पांडेय से मिलने गए थे। ललिता गौतम हत्याकांड से जुड़े विरोध-प्रदर्शन मामले में पुलिस ने हम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

'मुझे चाइनीज मत बोलो, मैं इंडियन हूं': मां ने बनाया था वीडियो, ईटानगर की बेटी के जवाब ने जीता दिल

Itanagar, Arunachal Pradesh: Karga Tinkle Gongo, the young girl from Itanagar who went viral on social media after responding to comments calling her “Chinese,” says, “…Bhaiya called me Chinese, so I told him, ‘Don’t call me Chinese, call me Indian.’..” pic.twitter.com/lCmxafvqup — IANS (@ians_india) August 22, 2026 Cute Arunachali girl appeals not to call them Chinese, “we are also Indian”. pic.twitter.com/G6F3QbAOCY — Namami Bharatam 🚩 (@Namami_Bharatam) August 21, 2026 टिंकल की मां ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। टिंकल की मां ने कहा, “टिंकल को भी थोड़ा बुरा लगा था। उस दिन मैं अपनी बेटी का आइसक्रीम खरीदते हुए वीडियो बना रही थी। बेटी ने आइसक्रीम के लिए 10 रुपए मांगे। मैंने उसे पैसे दिए, उसके आइसक्रीम खरीदने का वीडियो बनाया और फिर पोस्ट कर दिया।“वीडियो पोस्ट करने के बाद किसी ने कमेंट किया, “ये चाइनीज बच्ची हिंदी क्यों बोल रही है? क्या चाइनीज बच्चा हिंदी बोलता है?” टिंकल की मां ने बताया, “मैंने टिंकल से कहा, टिंकल, कोई तुम्हें चाइनीज बच्ची कह रहा है। टिंकल बहुत उदास हो गई और बोली, हम चाइनीज नहीं हैं, हम इंडियन हैं।“इसके बाद टिंकल ने खुद कहा, “मम्मी मैं भी वीडियो बनाऊंगी।” और फिर टिंकल ने वीडियो में बोल दिया कि “मुझे चाइनीज मत बोलो हम इंडियन ही हैं। चाइनीज बोलने से मेरा मन दुखी होता है।” टिंकल की मां ने कहा, “हम लोग अरुणाचल में हैं, और अरुणाचल भी इंडिया का हिस्सा ही है ना।“करगा टिंकल गोंगो ईटानगर से हैं, जिसने नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लोगों को ‘चाइनीज’ कहने पर एक भावुक वीडियो बनाकर पूरे देश का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Police PE&MT: दिल्ली कांस्टेबल भर्ती का फिजिकल टेस्ट स्थगित, अब कब होगा पीई और एमटी? जानें नई तारीख

Delhi Police PE&MT Postponed: दिल्ली पुलिस कांस्टेबल एग्जीक्यूटिव भर्ती 2026 के अभ्यर्थियों के लिए अहम अपडेट है। दिल्ली पुलिस ने फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा अब 22 अगस्त से आयोजित नहीं होगी। विभाग ने नई परीक्षा तारीख और संशोधित शेड्यूल की जानकारी नोटिस के जरिए जारी की है। उम्मीदवारों को अब नए कार्यक्रम के अनुसार फिजिकल टेस्ट में शामिल होना होगा। भारी बारिश के कारण फिजिकल टेस्ट स्थगित आधिकारिक नोटिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस परीक्षा-2025 में कॉन्स्टेबल (एग्जीक्यूटिव) पद के लिए 22 अगस्त 2026 को होने वाला फिजिकल एंड्योरेंस एंड मेजरमेंट टेस्ट (PE&MT) स्थगित कर दिया गया है। भारी बारिश और खराब मौसम के कारण यह फैसला लिया गया। जिन उम्मीदवारों का PE&MT 22 अगस्त को होना था, उनका फिजिकल टेस्ट अब 10 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 1 min · National Desk