Itanagar, Arunachal Pradesh: Karga Tinkle Gongo, the young girl from Itanagar who went viral on social media after responding to comments calling her “Chinese,” says, “…Bhaiya called me Chinese, so I told him, ‘Don’t call me Chinese, call me Indian.’..” pic.twitter.com/lCmxafvqup — IANS (@ians_india) August 22, 2026 Cute Arunachali girl appeals not to call them Chinese, “we are also Indian”. pic.twitter.com/G6F3QbAOCY — Namami Bharatam 🚩 (@Namami_Bharatam) August 21, 2026 टिंकल की मां ने आईएएनएस को बताया कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि उनका वीडियो इतना वायरल हो जाएगा। टिंकल की मां ने कहा, “टिंकल को भी थोड़ा बुरा लगा था। उस दिन मैं अपनी बेटी का आइसक्रीम खरीदते हुए वीडियो बना रही थी। बेटी ने आइसक्रीम के लिए 10 रुपए मांगे। मैंने उसे पैसे दिए, उसके आइसक्रीम खरीदने का वीडियो बनाया और फिर पोस्ट कर दिया।“वीडियो पोस्ट करने के बाद किसी ने कमेंट किया, “ये चाइनीज बच्ची हिंदी क्यों बोल रही है? क्या चाइनीज बच्चा हिंदी बोलता है?” टिंकल की मां ने बताया, “मैंने टिंकल से कहा, टिंकल, कोई तुम्हें चाइनीज बच्ची कह रहा है। टिंकल बहुत उदास हो गई और बोली, हम चाइनीज नहीं हैं, हम इंडियन हैं।“इसके बाद टिंकल ने खुद कहा, “मम्मी मैं भी वीडियो बनाऊंगी।” और फिर टिंकल ने वीडियो में बोल दिया कि “मुझे चाइनीज मत बोलो हम इंडियन ही हैं। चाइनीज बोलने से मेरा मन दुखी होता है।” टिंकल की मां ने कहा, “हम लोग अरुणाचल में हैं, और अरुणाचल भी इंडिया का हिस्सा ही है ना।“करगा टिंकल गोंगो ईटानगर से हैं, जिसने नॉर्थ ईस्ट इंडिया के लोगों को ‘चाइनीज’ कहने पर एक भावुक वीडियो बनाकर पूरे देश का …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें