पेपर लीक पर घमासान: वित्त मंत्री सीतारमण के बयान पर भड़के संजय राउत, बोले- उन्हें जमीनी हकीकत की समझ नहीं

विवादित बयान: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि कुछ युवाओं ने पेपर लीक से पहले दुखी होने के बाद दोबारा तैयारी करके अपने प्रदर्शन में सुधार का फायदा उठाया। राउत का हमला: संजय राउत ने वित्त मंत्री के इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना और जनभावनाओं के विपरीत बताया। पति का जिक्र: राउत ने वित्त मंत्री पर तंज कसते हुए उनके पति परकला प्रभाकर को समझदार बताया और कहा कि वे उन्हीं से बात करेंगे। इस्तीफे की मांग: राउत ने मांग की कि मोहन भागवत को छात्रों के हक के लिए खुद प्रदर्शन में उतरना चाहिए। संजय राउत ने शनिवार को मुंबई में पत्रकारों से बात करते हुए निर्मला सीतारमण पर सीधा हमला किया। राउत ने कहा कि वित्त मंत्री को देश के हालात और जमीनी हकीकत की कोई समझ ही नहीं है। उन्हें युवाओं के संघर्ष का अंदाजा नहीं है। उन्होंने तंज कसते हुए यह भी कहा कि हम उनके पति (परकला प्रभाकर) से बात करेंगे, क्योंकि वे एक समझदार इंसान हैं।मामला सिर्फ वित्त मंत्री तक सीमित नहीं रहा। संजय राउत ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। भागवत ने हाल ही में कहा था कि आजकल के बच्चों को बहुत अधिक प्यार, समय और आपसी संवाद की जरूरत है। उन्होंने कहा था कि बच्चों पर आदेश थपने के बजाय चर्चा और सहमति बननी चाहिए।इस पर तंज कसते हुए संजय राउत ने कहा कि संघ प्रमुख को सिर्फ बातें नहीं करनी चाहिए। उन्हें केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगना चाहिए और खुद भी छात्रों के विरोध प्रदर्शन में शामिल होना चाहिए। हालांकि, इस बीच छात्रों और प्रदर्शनकारियों के दवाब में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: चुनावी राज्यों में कितना असरदार होगा छात्रों का मुद्दा? विश्लेषकों से समझें

अगले साल की शुरुआत में उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड जैसे राज्यों में चुनाव होने हैं। इन चुनावों में बीते डेढ़ महीने से ज्यादा समय से जारी छात्रों के आंदोलन का कितना असर होगा। इस विषय पर इस हफ्ते खबरों के खिलाड़ी में चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार रामकृपाल सिंह, विनोद अग्निहोत्री, सुनील शुक्ल और पूर्णिमा त्रिपाठी मौजूद रहीं। जिस तरह से अखिलेश ने संसद में कहा कि क्या कांग्रेस मिल गई है। जिस तरह से राहुल गांधी जंतर-मंतर नहीं गए। ये सब आगामी चुनाव पर असर डालेगा। विपक्ष कितनी सहानभूति ले पाता है। इंडिया गठबंधन जब से बना तब से इस गठबंधन के दल चुनाव के वक्त साथ में लड़ते हैं और चुनाव के बाद एक दूसरे से लड़ते दिखाई देते हैं। मुझे नहीं लगता कि इस मुद्दे का आगामी चुनाव में विपक्ष बहुत लाभ उठा पाएगा। पूर्णिमा त्रिपाठी: INDIA नाम का कोई गठबंधन बचा ही नहीं है। अहम ये है कि आगामी चुनाव में क्या कांग्रेस और सपा साथ में मिलकर लड़ सकते हैं। अगर साथ नहीं लड़ेंगे तो मुझे नहीं लगता कि भाजपा को उत्तर प्रदेश में दोनों अलग-अलग रोक सकने की स्थिति में हैं। कांग्रेस जानबूझकर आम आदमी पार्टी से दूरी बनाने की कोशिश कर रही है। क्योंकि पंजाब में उसे आम आदमी पार्टी के खिलाफ लड़ना है। सुनील शुक्ल: उत्तर प्रदेश में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी मिलकर ही चुनाव लड़ेंगे। INDIA गठबंधन की बात जहां तक है तो उसका गठन ही लोकसभा चुनाव के लिए हुआ था। दोनों दल उत्तर प्रदेश का चुनाव अलग-अलग लड़ेंगे इसकी दूर-दूर तक कोई संभावना मुझे नहीं दिखाई देती है। विपक्ष के पास छात्रों के मुद्दे पर साथ रहने के अलावा कोई विकल्प भी नहीं है। जो इससे अलग होने की कोशिश करेगा वो हशिए पर चला जाएगा। बसपा इसका सबसे बड़ा उदाहरण है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi CJP Protest: कौन हैं कॉकरोच जनता पार्टी बनाने वाले अभिजीत दीपके? जानिए क्या करते थे पहले

Delhi CJP Protest: नीट पेपर लीक को लेकर राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी का आंदोलन जारी है। छात्रों की मांगों को लेकर केंद्र सरकार और सीजेपी के बीच बातचीत जारी है। सरकार और सीजेपी के बीच आज दोपहर में तीसरे दौर की वार्ता प्रस्तावित है। इससे पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है। नीट पेपर लीक मुद्दे पर सरकार की चौतरफा आलोचना हो रही थी और इस इस्तीफे को परीक्षा प्रणाली में जवाबदेही तय करने की दिशा में एक बड़े कदम के तौर देखा जा रहा है। पेपर लीक के बाद कॉकरोच जनता पार्टी ने शुरू से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की और अपने फैसले पर अड़ी रही। आज सरकार और सीजेपी के तीसरे दौर की वार्ता से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा सौंपा है। आइए जानते हैं कि कॉकरोच जनता पार्टी कैसे बनीं और अभिजीत दीपके कौन हैं?भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत का एक बयान वायरल हुआ। इसनें उन्होंने बेरोजगार युवाओं की तुलना कॉकरोच से कर दी। इसके बाद अभिजीत दीपके ने 16 मई को इस पार्टी की शुरुआत की। देखते ही देखते यह पार्टी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और कुछ ही दिनों में लाखों लोग इससे जुड़ गए। खासकर जेन जी के बीच यह एक नया इंटरनेट ट्रेंड बन गया। अब यह पार्टी लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गई है।कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) के रहने वाले हैं। वह एक प्रोफेशनल पॉलिटिकल कम्युनिकेशन स्ट्रेटेजिस्ट हैं। उन्होंने पुणे से जर्नलिज्म में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। इसके बाद वह हायर एजुकेशन के लिए अमेरिका चले गए। अभिजीत ने अमेरिका की बॉस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk

Delhi Protest: पैलेट गन और इलेक्ट्रिक शॉक पर रोक, नाटो के प्रोटोकॉल से चलेगी बंदूक; CRPF के 2000 जवान एयरलिफ्ट

दिल्ली में जंतर-मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात की गई सीआरपीएफ की विशेष इकाई ‘रैपिड एक्शन फोर्स’ (आरएएफ) ने पैलेट गन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। आरएएफ की आईजी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दिल्ली में तैनाती के दौरान परिस्थितियों का विश्लेषण किया गया है। इसके बाद लिए गए निर्णय के तहत आगामी आदेशों तक पैलेट गन, दंगारोधी गन, बिजली का झटका देने वाला उपकरण और इलेक्ट्रिक शील्ड का उपयोग नहीं होगा। आईजी की तरफ से ये स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं कि आरएएफ कार्मिकों को ये उपकरण जारी नहीं किए जाएंगे। इस संबंध में उच्च स्तर से निर्देश जारी होने की बात कही गई है। इनका अक्षरश: पालन सुनिश्चित किया जाए। दूसरी तरफ दिल्ली में सीआरपीएफ और आरएएफ की 16 अतिरिक्त कंपनियों को एयरलिफ्ट किया जा रहा है। दिल्ली में पहले से ही अर्धसैनिक बलों की 45 कंपनियां तैनात हैं।दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हथियारों के इस्तेमाल के मामले में नाटो प्रोटोकॉल को माना जाएगा। ‘संसद’ मार्च के दौरान प्रदर्शनकारियों पर हुए पुलिस बल प्रयोग की औपचारिक शिकायत संयुक्त राष्ट्र में दर्ज कराई गई है। मानवाधिकार उल्लंघन, लाठीचार्ज और आंसू गैस के इस्तेमाल के गंभीर आरोप लगाए गए हैं।दिल्ली पुलिस और आरएएफ पर छात्रों एवं राजनीतिक पार्टियों द्वारा प्रदर्शन के दौरान कठोर कार्रवाई को लेकर लोगों में गुस्सा है। आरएएफ द्वारा पैलेट गन का इस्तेमाल, ये मुद्दा भी गर्मा गया है। शुक्रवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पैलेट गन को लेकर सरकार पर तीखा प्रहार किया था। उन्होंने एक प्रदर्शनकारी को मीडिया के सामने पेश किया, …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk

Maharashtra: 'देवेंद्रजी महाराष्ट्र में ही रहेंगे', फडणवीस के केंद्र जाने अटकलों के बीच बोलीं पत्नी अमृता

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने शनिवार को कहा कि वह चाहती हैं कि उनके पति महाराष्ट्र में ही रहें। यह टिप्पणी भाजपा के दिग्गज नेता की भविष्य की भूमिका को लेकर चल रही अटकलों के बीच आई है। उन्होंने कहा कि अगर विरोध प्रदर्शन कागजी रिसाव के मुद्दे पर केंद्रित रहें तो वे जायज हैं। इसके साथ ही उन्होंने सरकार की ओर से ऐसे कागजी रिसाव को रोकने के लिए उठाए जा रहे सुधारात्मक उपायों की ओर भी इशारा किया। अमृता ने क्या कहा? पंढरपुर में भगवान विट्ठल मंदिर में आषाढ़ी एकादशी की पूजा करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अमृता ने कहा, ‘मैं महाराष्ट्र में रहना चाहती हूं। मैं यह सुनिश्चित करूंगी कि देवेंद्रजी भी महाराष्ट्र में रहें।’ क्या है मामला? हाल ही में, शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत ने दावा किया था कि अगर आने वाले महीनों में मंत्रिमंडल में फेरबदल होता है तो फडणवीस केंद्र में जा सकते हैं। राज्य में भाजपा का कोई मंत्री उनका पद संभाल सकता है। प्रश्नपत्र लीक पर क्या कहा? फडणवीस का मानना था कि राजनीति में भूमिकाएं बदलती रहती हैं। उनमें बदलाव होना भी चाहिए। परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के आरोपों को लेकर चल रहे आंदोलन के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए अमृता फडणवीस ने कहा कि अगर आंदोलन केवल कागजात लीक तक सीमित है तो यह बिल्कुल ठीक है। सरकार पर्दे के पीछे सुधारात्मक कदम उठा रही है और अब हमें इसके परिणाम भी दिख रहे हैं,। उन्होंने कहा कि छात्रों द्वारा अपेक्षित बदलाव किए जा रहे हैं। अमृता फडणवीस ने आगे कहा, ‘हमारी सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए सभी सुधारात्मक उपाय कर रही है कि इस तरह के पेपर लीक न हों।’ आंदोलन के दौरान …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk

'चांदीपुरा वायरस' की दस्तक: डूंगरपुर के बाद सिरोही में मासूम की मौत, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

डूंगरपुर में जुलाई के तीसरे सप्ताह में एक बालिका की मौत के बाद अब सिरोही जिले में भी चांदीपुरा वायरस से एक बच्ची की मौत का मामला सामने आया है। लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद यह सवाल उठने लगा है कि राजस्थान और गुजरात के आदिवासी बहुल क्षेत्रों में ही यह वायरस अधिक क्यों दिखाई दे रहा है। हालांकि इस संबंध में दोनों राज्यों के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने अभी तक कोई स्पष्ट कारण नहीं बताया है। घर-घर चल रहा सर्वे गांवों में निगरानी कर रही स्वास्थ्य विभाग की टीमें विशेष सर्वे और जांच अभियान शुरू डूंगरपुर जिले के सीमलवाड़ा उपखंड स्थित रतनपुरा गांव की एक बच्ची की 15 जुलाई को मौत हो गई थी। बाद में उसकी मौत का कारण चांदीपुरा वायरस संक्रमण बताया गया। अब सिरोही जिले में भी एक बच्ची की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। इससे पहले गुजरात के गांधीनगर, साबरकांठा, खेड़ा, अरावली और पंचमहल जिलों में भी इस वायरस के मामले सामने आ चुके हैं।राजस्थान में वर्ष 2026 में चांदीपुरा वायरस संक्रमण का पहला मामला डूंगरपुर जिले में सामने आया। रतनपुरा गांव की बच्ची को 12 जुलाई को तेज बुखार और अन्य गंभीर लक्षणों के बाद गुजरात के हिम्मतनगर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 15 जुलाई को उसके नमूने जांच के लिए भेजे गए, लेकिन उसी दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई और परिजन शव लेकर गांव लौट आए।उस समय स्थानीय स्वास्थ्य विभाग को इस मामले की जानकारी नहीं मिल सकी। बाद में हिम्मतनगर अस्पताल ने जांच संबंधी जानकारी गुजरात स्वास्थ्य विभाग को भेजी। मरीज के डूंगरपुर निवासी होने के कारण गुजरात सरकार ने यह सूचना राजस्थान स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई। 18 जुलाई को सूचना मि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Band Live: 'बिहार बंद' को लेकर सड़कों पर उतरे छात्र, तेज प्रताप यादव को पुलिस ने हिरासत में लिया

12:34 PM, 25-Jul-2026 Bihar Band: पटना पुलिस ने तेज प्रताप यादव को लिया हिरासत में जनशक्ति जनता दल के प्रमुख के और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पुलिस ने पटना में हिरासत में लिया है। तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने निकले थे। इसी दौरान पटना जंक्शन के पास पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद तेज प्रताप के समर्थकों ने आक्रोश जताया। समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जनशक्ति जनता दल के प्रमुख के और पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव को पुलिस ने पटना में हिरासत में लिया है। तेज प्रताप यादव अपने समर्थकों के साथ विरोध-प्रदर्शन में शामिल होने निकले थे। इसी दौरान पटना जंक्शन के पास पुलिस ने उन्हें रोककर हिरासत में ले लिया। पुलिस की कार्रवाई के बाद तेज प्रताप के समर्थकों ने आक्रोश जताया। समर्थकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। 12:22 PM, 25-Jul-2026 Bihar Band Live: सहरसा में सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे प्रदर्शनकारी ‘बिहार बंद’ का सहरसा में मिला-जुला असर देखने को मिला। छात्र-युवा संघर्ष मोर्चा समिति के बैनर तले बड़ी संख्या में छात्र जिला परिषद प्रांगण से समाहरणालय तक मार्च निकालते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और पेपर लीक की निष्पक्ष जांच, परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता, छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा तथा शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली के जंतर-मंतर और बिहार के विभिन्न हिस्सों में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा करते हुए भर्ती प्रक्रिया में सुधार और समय पर परीक्षाएं कराने की मांग दोहराई। छात्र नेता कुंदन यादव ने कहा कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और पेपर लीक के दोषियों पर सख्त कार्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar Band LIVE : आज बिहार बंद का असर कैसा-कहां? किन जिलों में इंटरनेट बंद? जानें हर अपडेट

09:22 AM, 25-Jul-2026 बंद से पहले ही पटना में एहतियातन 19 गिरफ्तार बिहार बंद में वामदलों की भूमिका को देखते हुए एक दिन पहले यानी 24 जुलाई की शाम में पटना पुलिस ने भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ, AISA के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया। संदीप सौरभ को पुलिस ने उन्हें वीरचंद पटेल पथ स्थित उनके आवास से उठाया लिया था। इसके अलावा पटना पुलिस हॉस्टल में भी छापेमारी की थी। पटना डीएम ने स्पष्ट कहा है अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे। बिहार बंद में वामदलों की भूमिका को देखते हुए एक दिन पहले यानी 24 जुलाई की शाम में पटना पुलिस ने भाकपा माले के विधायक संदीप सौरभ, AISA के प्रदेश अध्यक्ष धनंजय समेत 19 लोगों को गिरफ्तार किया। संदीप सौरभ को पुलिस ने उन्हें वीरचंद पटेल पथ स्थित उनके आवास से उठाया लिया था। इसके अलावा पटना पुलिस हॉस्टल में भी छापेमारी की थी। पटना डीएम ने स्पष्ट कहा है अशांति फैलाने वालों पर कार्रवाई करेंगे। 09:09 AM, 25-Jul-2026 NEET Paper Leak है मुद्दा, धमेंद्र प्रधान का इस्तीफा है मांग नीट पेपर लीक के कारणों की पड़ताल कर दोषियों को सजा देते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन ने बुधवार को पटना में हंगामा किया था। इस प्रदर्शन के दौरान जमकर तोड़फोड़ और पुलिस-मीडियाकर्मियों से मारपीट की गई थी। इसी कड़ी में आज बिहार बंद है। इस बंद को वामदलों के साथ ही महागठबंधन के राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी आदि ने समर्थन दिया है। नीट पेपर लीक के कारणों की पड़ताल कर दोषियों को सजा देते हुए परीक्षा प्रणाली में सुधार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk

अनशन टूटा-आंदोलन जारी: शिक्षा मंत्री प्रधान के इस्तीफे तक जंतर मंतर पर डटी सीजेपी, आज और कल भीड़ बढ़ने के आसार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं शिक्षाविद सोनम वांगचुक का अनशन समाप्त होने के बाद भी शुक्रवार को राजधानी में काॅकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) का आंदोलन जारी रहा। जंतर-मंतर से लेकर संसद मार्ग, एनडीएमसी भवन और राजीव चौक तक बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और युवा प्रदर्शन में शामिल हुए। दिनभर जंतर-मंतर पर नारेबाजी होती रही। सीजेपी नेताओं ने साफ कहा कि वांगचुक के अनशन समाप्त होने से आंदोलन खत्म नहीं हुआ है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक धरना जारी रहेगा। आज और कल भीड़ बढ़ने के आसार हैं। कल रात से ही जंतर मंतर पर लोगों की संख्या बढ़ने लगी थी। प्रधानमंत्री की ओर से परीक्षा लीक मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की घोषणा और केंद्र सरकार के साथ वार्ता के बाद वांगचुक ने अपना अनशन समाप्त कर दिया था। इसके बाद माना जा रहा था कि आंदोलन की रफ्तार धीमी पड़ सकती है, लेकिन शुक्रवार को प्रदर्शनकारियों की संख्या और उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी।सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कार्यकर्ताओं से धरनास्थल पर लगातार बने रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उधर, जंतर-मंतर पर आइसा, केवाईएस, भीम आर्मी समेत कई छात्र और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता भी पूरे दिन प्रदर्शन में शामिल रहे। प्रदर्शन के दौरान शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के साथ केंद्र सरकार के खिलाफ भी नारे लगाए गए।शुक्रवार को जंतर-मंतर पर बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी रही। हालात ऐसे थे कि वहां खड़े होने तक की जगह नहीं बची। लुटियंस दिल्ली के कई मेट्रो स्टेशन बंद होने के बावजूद राजीव चौक, पालिका बाजार, स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk

US Tariffs: ट्रंप ने EU को दी टैरिफ की धमकी; चीन-कनाडा और रूस-यूक्रेन को लेकर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?

ट्रंप ने यूरोपीय संघ पर क्या आरोप लगाए? यूरोपीय संघ के खिलाफ आगे क्या कार्रवाई की बात कही? चीन के राष्ट्रपति पर क्या बोले ट्रंप? ट्रंप ने यूक्रेन युद्ध का क्यों जिक्र किया? ट्रंप ने कनाडा पर क्या निशाना साधा? ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी कंपनियों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन के कार्यकाल के पहले वर्ष में ऊंचे स्तर पर हुई थी। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार के दौरान यह स्थिति जारी नहीं रहने दी जाएगी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूरोप के लिए कोई “पिगी बैंक” नहीं है और वह अमेरिकी कंपनियों तथा अमेरिकी करदाताओं के साथ इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं करेगा। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका यूरोपीय संघ द्वारा अमेरिकी कंपनियों को “लूटने” की कथित प्रथा की 301 जांच तुरंत शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि यह संदेश आधिकारिक चेतावनी के रूप में देखा जाना चाहिए। उनके अनुसार, अमेरिकी कंपनियों और करदाताओं को नुकसान पहुंचाने वाली इस नीति की पूरी जांच की जाएगी।ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय संघ को इस कथित गैरकानूनी और अनैतिक व्यवहार की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। उन्होंने दावा किया कि लगाए गए दंड पूरी तरह पलट दिए जाएंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि यूरोपीय संघ पर जल्द से जल्द बड़ा टैरिफ लगाने की भी उम्मीद है। ट्रंप ने अपने बयान के अंत में कहा कि आगे की कार्रवाई के लिए इंतजार कीजिए।अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बीजिंग में हालिया मुलाकात के दौरान उन्हें भरोसा दिया कि चीन किसी भी परिस्थिति में इस्लामी गणराज्य ईरान को हथियार नहीं देगा और न ही बेचेगा। ट्रंप ने कहा कि यह बात चीनी कंपनियों पर भी लागू होती है। उन्होंने यह भी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 25, 2026 · 2 min · National Desk