Khaleda Zia's funeral: खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होंगे एस जयशंकर, 31 दिसंबर को जाएंगे ढाका

विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के जनाजे में शामिल होंगे। विदेश मंत्री ढाका 31 दिसंबर को रवाना होंगे। बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री खालिदा जिया का मंगलवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थीं। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि विदेश मंत्री डॉ एस जयशंकर बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख बेगम खालिदा जिया के अंतिम संस्कार में भारत सरकार और भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए वह 31 दिसंबर को ढाका जाएंगे।पीएम मोदी ने लिखा, ‘ढाका में पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की अध्यक्ष बेगम खालिदा जिया के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ। उनके परिवार और बांग्लादेश के समस्त जनमानस के प्रति हमारी हार्दिक संवेदनाएं। ईश्वर उनके परिवार को इस दुखद घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें।‘दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में उनके योगदान पर पीएम मोदी ने लिखा, ‘बांग्लादेश की प्रथम महिला प्रधानमंत्री के रूप में बांग्लादेश के विकास और भारत-बांग्लादेश संबंधों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। मुझे 2015 में ढाका में उनसे हुई उनकी सौहार्दपूर्ण मुलाकात याद है। हम आशा करते हैं कि उनकी दूरदृष्टि और विरासत हमारी साझेदारी को आगे भी दिशा देती रहेगी।उनकी आत्मा को शांति मिले।‘ये भी पढ़ें:खालिदा जिया ब्रिटेन में इलाज कराने के बाद मई में देश लौटी थीं। इससे पहले, जनवरी की शुरुआत में बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने उन्हें विदेश यात्रा की अनुमति दी थी। शेख़ हसीना की सरकार ने इससे पहले कम से कम 18 बार उनके वि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

BMC Poll: सीट बंटवारे पर महायुति में टकराव, अठावले ने लगाया विश्वासघात का आरोप, 38 सीटों पर लड़ने का किया एलान

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं खबर अपडेट की जा रही है… महाराष्ट्र की सियासत में महायुति के भीतर खींचतान खुलकर सामने आ गई है। केंद्रीय मंत्री और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (ए) के प्रमुख रामदास अठावने ने बीएमसी चुनाव के लिए सीट बंटवारे में अपनी पार्टी को बाहर रखे जाने को विश्वासघात करार दिया। उन्होंने साफ किया कि उनकी पार्टी 38 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बाकी सीटों पर भाजपा और शिवसेना को समर्थन देती रहेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 1 min · National Desk

कौन हैं रेहान वाड्रा?: लंदन से पढ़े, तीन पीढ़ियों के शौक को बनाया पेशा; विवाद में भी घसीटे गए प्रियंका के बेटे

2021 में दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में रेहान की फोटोग्राफी की पहली प्रदर्शनी लगी थी। इस शो की थीम रोशनी, अंतरिक्ष और समय पर आधारित थी। बताया जाता है कि इस प्रदर्शनी के जरिए उन्होंने अपनी आंख पर लगी उस चोट के अनुभवों को साझा किया था, जो उन्हें 2017 में क्रिकेट खेलते हुए लगी थी। इस प्रदर्शनी के दौरान रेहान ने एक मीडिया संस्थान से कहा था- “अपनी आंख की चोट के बाद मैंने काफी ब्लैक एंड व्हाइट शूटिंग शुरू की। मैंने इसके जरिए उस परिप्रेक्ष्य को समझने की कोशिश की कि कोई अंधेरे में रोशनी को कैसे देखता है।“मजेदार बात यह है कि जिस फोटोग्राफी के शौक को रेहान वाड्रा ने पेशा बनाया, कभी उसे लेकर उनके नाना राजीव गांधी बेहद जुनूनी थे। यहां तक कि उनकी मां प्रियंका गांधी वाड्रा भी फोटोग्राफी की दुनिया में उतरने को बेताब थीं। उन्हें यह जुनून और प्रतिभा अपने पिता से ही मिला था, जिन्होंने 12 साल की प्रियंका को तब कैमरे की बारीकियां समझाई थीं। बताया जाता है कि प्रियंका गांधी वाड्रा खुद अपनी फोटोग्राफी पर प्रदर्शनी कर चुकी हैं। हालांकि, दोनों ही बाद में राजनीतिक दुनिया में सक्रिय हो गए। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 1 min · National Desk

New Rules: क्रेडिट स्कोर से लेकर UPI तक, 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये सात बड़े नियम; आपकी जेब पर क्या होगा असर

1 of 8 नए साल पर होने वाले बदलाव - फोटो : amarujala.com साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 31 दिसंबर 2025 सिर्फ कैलेंडर बदलने की तारीख नहीं है, बल्कि यह आर्थिक मोर्चे पर कई जरूरी कार्यों को निपटाने की ‘डेडलाइन’ भी है। वहीं, 1 जनवरी 2026 की सुबह आम आदमी के लिए कई बदलाव लेकर आ रही है। बैंकिंग, टैक्सेशन, डिजिटल पेमेंट और निवेश से जुड़े नियमों में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। यदि आपने समय रहते इन बदलावों पर ध्यान नहीं दिया, तो आपको पेनल्टी भरनी पड़ सकती है या आपकी वित्तीय सेवाएं बाधित हो सकती हैं। यहां हम आपको उन सभी बदलावों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं जो 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह से प्रभावी होंगे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 क्रेडिट स्कोर - फोटो : amarujala.com 1. क्रेडिट स्कोर के नियमों में बड़ा बदलाव कर्ज लेने वालों के लिए नए साल से सबसे बड़ा बदलाव क्रेडिट स्कोर की रिपोर्टिंग में होने जा रहा है। अब तक क्रेडिट ब्यूरो (CIBIL आदि) आम तौर पर मासिक आधार पर डेटा अपडेट करते थे। 1 जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर साप्ताहिक आधार पर अपडेट किया जाएगा। अगर आप लोन की EMI या क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में एक दिन की भी देरी करते हैं, तो इसका असर आपके स्कोर पर तुरंत दिखाई देगा। वहीं, समय पर भुगतान करने वाले ग्राहकों का स्कोर तेजी से सुधरेगा, जिससे उन्हें लोन मिलने में आसानी होगी। 3 of 8 छोटी बचत योजनाओं का ब्याज दर - फोटो : amarujala.com 2. स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों में कटौती संभव छोटी बचत योजनाओं (PPF, सुकन्या समृद्धि, NSC आदि) के निवेशकों के लिए 31 दिसंबर अहम तारीख है। सरकार हर तिमाही ब्याज दरों की समीक्षा करती है। भारतीय रिजर्व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

Dhruv NG: उड्डयन मंत्री ने अगली पीढ़ी के हेलीकॉप्टर ध्रुव एनजी को हरी झंडी दी, जानें इसकी खासियत

केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने मंगलवार को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के नए नागरिक हेलीकॉप्टर ध्रुव एनजी की पहली उड़ान को हरी झंडी दिखाई। यह हेलीकॉप्टर नागरिक उड्डयन बाजार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है। यहां एचएएल से उड़ान भरने से पहले मंत्री ने हेलीकॉप्टर की उन्नत प्रणालियों और विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए पायलट के साथ कॉकपिट में प्रवेश किया। यह भी पढ़ें- Khaleda Zia Condolences: पीएम मोदी ने खालिदा जिया के निधन पर जताया शोक, 2015 में हुई मुलाकात को किया याद बेहतर सुरक्षा, प्रदर्शन और यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर किया गया डिजाइन एचएएल अधिकारियों के अनुसार ध्रुव एनजी, 5.5-टन, हल्का ट्विन-इंजन, बहु-भूमिका वाला हेलीकॉप्टर है, जिसे भारतीय भूभाग की विविध और चुनौतीपूर्ण आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए बनाया गया है। इसे विशेष रूप से वैश्विक नागरिक उड्डयन बाजार की कठोर मांगों को पूरा करने के लिए अपग्रेड किया गया है। स्वदेशी रोटरी-विंग क्षमता में यह हेलीकॉप्टर एक मील का पत्थर साबित होने वाला है। इस हेलीकॉप्टर को बेहतर सुरक्षा, प्रदर्शन और यात्रियों के आराम को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। हेलिकॉप्टर में दो शक्ति 1H1C इंजन लगे हैं, जो बेहतर शक्ति क्षमता प्रदान करते हैं और भारत के भीतर ही आंतरिक रखरखाव की सुविधा का लाभ देते हैं। उन्होंने बताया कि इसमें विश्व स्तरीय, नागरिक-प्रमाणित ग्लास कॉकपिट है, जो एएस4 आवश्यकताओं के अनुरूप है, और बेहतर जागरूकता के लिए एक आधुनिक एवियोनिक्स सूट है। सुरक्षा और विश्वसनीयता के मामले में, ध्रुव एनजी में दुर्घटना-प्रतिरोधी सीटें, स्व-सीलिंग ईंधन टैंक और उच …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

New Rules: क्रेडिट स्कोर से लेकर UPI तक, 1 जनवरी 2026 से बदल जाएंगे ये 7 बड़े नियम; आपकी जेब पर क्या होगा असर?

1 of 8 एक जनवरी से होने वाले बदलाव - फोटो : amarujala.com साल 2025 अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 31 दिसंबर 2025 सिर्फ कैलेंडर बदलने की तारीख नहीं है, बल्कि यह आर्थिक मोर्चे पर कई जरूरी कार्यों को निपटाने की ‘डेडलाइन’ भी है। वहीं, 1 जनवरी 2026 की सुबह आम आदमी के लिए कई बदलाव लेकर आ रही है। बैंकिंग, टैक्सेशन, डिजिटल पेमेंट और निवेश से जुड़े नियमों में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है। यदि आपने समय रहते इन बदलावों पर ध्यान नहीं दिया, तो आपको पेनल्टी भरनी पड़ सकती है या आपकी वित्तीय सेवाएं बाधित हो सकती हैं। यहां हम आपको उन सभी बदलावों के बारे में विस्तार से बता रहे हैं जो 31 दिसंबर की रात और 1 जनवरी की सुबह से प्रभावी होंगे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 8 क्रेडिट स्कोर - फोटो : amarujala.com 1. क्रेडिट स्कोर के नियमों में बड़ा बदलाव कर्ज लेने वालों के लिए नए साल से सबसे बड़ा बदलाव क्रेडिट स्कोर की रिपोर्टिंग में होने जा रहा है। अब तक क्रेडिट ब्यूरो (CIBIL आदि) आम तौर पर मासिक आधार पर डेटा अपडेट करते थे। 1 जनवरी 2026 से क्रेडिट स्कोर साप्ताहिक आधार पर अपडेट किया जाएगा। अगर आप लोन की EMI या क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने में एक दिन की भी देरी करते हैं, तो इसका असर आपके स्कोर पर तुरंत दिखाई देगा। वहीं, समय पर भुगतान करने वाले ग्राहकों का स्कोर तेजी से सुधरेगा, जिससे उन्हें लोन मिलने में आसानी होगी। 3 of 8 छोटी बचत योजनाओं का ब्याज दर - फोटो : amarujala.com 2. स्मॉल सेविंग्स स्कीम की ब्याज दरों में कटौती संभव छोटी बचत योजनाओं (PPF, सुकन्या समृद्धि, NSC आदि) के निवेशकों के लिए 31 दिसंबर अहम तारीख है। सरकार हर तिमाही ब्याज दरों की समीक्षा करती है। भारतीय रिजर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में BNP का भविष्य कैसा: चुनाव से डेढ़ माह पहले खालिदा जिया का निधन, क्या बेटे को मिलेगी सहानुभूति?

बांग्लादेश में अगले साल फरवरी में आम चुनाव होने है। इससे पहले बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। बीएनपी की लंबे समय तक नेता रही खालिदा जिया ने पार्टी को मजबूती दी और देश की राजनीति में अपना दबदबा बनाए रखा। उनका निधन चुनाव से डेढ़ माह पहले हुआ है, जो बीएनपी के लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति पैदा कर सकता है। हालांकि खालिदा जिया के बाद पार्टी में अब उनके बेटे तारिक रहमान का नेतृत्व है, जो कई वर्षों से लंदन में निर्वासन में थे। ऐसे में सवाल खड़ो हो रहा है कि क्या खालिदा जिया की मौत के बाद आने वाले चुनाव में तारिक रहमान को जनता की सहानुभूति मिलेगी? इस बात को अगर विशेषज्ञों के आधर से समझने की कोशिश करें तो कई विशेषज्ञों का मानना है कि इस चुनाव में खालिदा जिया के निधन के बाद उनके बेटे तारिक रहमान को जनता का समर्थन और सहानुभूति मिलने की संभावना तेज है। बैहरला बीएनपी को अपने पुराने समर्थकों को जोड़े रखना और चुनावी रणनीति को मजबूती देना होगा। पार्टी में अस्थिरता की भी संभावना हालांकि दूसरी ओर तारिक रहमान के लिए पार्टी का नेतृत्व संभालना इतना भी आसान नहीं रहने वाला है। इसका बड़ा कारण है कि हमें इस बात से को भी नजरंदाज नहीं करना चाहिए खालिदा जिया की लोकप्रियता और उनके योगदान के कारण उनकी पार्टी को जनता से सहानुभूति का लाभ तो मिल सकता है, लेकिन नेता के निधन से पार्टी को संगठन और नेतृत्व में अस्थिरता का भी सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में बीएनपी का भविष्य अब तारिक रहमान और अन्य वरिष्ठ नेताओं की रणनीति पर निर्भर करेगा। चुनाव से पहले यह स्पष्ट नहीं है कि पार्टी कितनी ताकतवर वापसी कर पाएगी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

Khaleda Zia: कौन थीं खालिदा जिया? पति की हत्या के बाद सैन्य शासन से लड़ीं, बांग्लादेश की पहली महिला पीएम बनीं

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं खालिदा जिया की राजनीति खालिदा जिया साल 1991 में पहली बार बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं। इसके साथ ही बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने का गौरव भी हासिल किया। इसके बाद साल 2001 से 2006 तक दूसरी बार भी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री बनीं। खालिदा जिया के पति जिया उर रहमान साल 1977 से लेकर 1981 तक बांग्लादेश के राष्ट्रपति रहे। उन्होंने ही 1978 में बीएनपी पार्टी की शुरुआत की थी। सैन्य शासक से राजनेता बने जिया उर रहमान की 30 मई 1981 में एक सैन्य तख्तापलट में हत्या कर दी गई थी। पति की मौत के बाद ही खालिदा जिया की राजनीतिक पारी की शुरुआत हुई। 3 जनवरी 1982 को पहली बार खालिदा जिया ने बीएनपी के सदस्य के तौर पर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की। बाद में वे बीएनसपी की अध्यक्ष बनीं और अपनी मौत तक वह इस पद पर रहीं। बांग्लादेश में सैन्य शासन के खिलाफ खालिदा जिया एक प्रमुख आवाज बनकर उभरीं। लोगों को सैन्य शासन के खिलाफ एकजुट करने में खालिदा जिया ने अहम भूमिका निभाई। साल 1986 में तत्कालीन सैन्य जनरल इरशाद ने राष्ट्रपति चुनाव कराने का एलान किया। जिसके लिए खालिदा जिया के नेतृत्व वाले गठबंधन और शेख हसीना के गठबंधन ने प्रचार शुरू कर दिया। हालांकि बाद में दोनों गठबंधन ने चुनाव का बहिष्कार करने का एलान कर दिया। इससे खालिदा जिया की लोकप्रियता बहुत बढ़ गई। हालांकि शेख हसीना के नेतृत्व में बाद में चुनाव में हिस्सा लिया। लेकिन शेख हसीना को नजरबंद कर एच एम इरशाद ने चुनाव में धांधली की। आखिरकार दिसंबर 1990 में इरशाद के शासन के खत्म होने के बाद केयर टेकर सरकार में चुनाव हुए। इन चुनाव में बीएनपी की सरकार बनी। खालिदा जिया ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

Khaleda Zia Passed Away: बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया का निधन, 80 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

बांग्लादेश की राजनीति में एक युग का पटाक्षेप हो गया। संघर्ष, सत्ता और साहस की प्रतीक रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बीएनपी की अध्यक्ष खालिदा जिया का 80 साल की उम्र में निधन हो गया। बीएनपी पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर इस बात की जानकारी दी। पार्टी ने लिखा कि बांग्लादेश की अनुभवी नेता का कई स्वास्थ्य समस्याओं से जूझने के बाद निधन हो गया। पार्टी की ओर से जारी बयान के अनुसार, खालिदा जिया ने सुबह करीब 6 बजे ढाका के एवरकेयर अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि खालिदा जिया पिछले 36 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। उन्हें 23 नवंबर को दिल और फेफड़ों में संक्रमण के बाद भर्ती कराया गया था। इसके अलावा वह निमोनिया से भी पीड़ित थीं। The BNP Chairperson and former Prime Minister, Begum Khaleda Zia, passed away today at 6:00 a.m., shortly after the Fajr prayer. Inna lillahi wa inna ilayhi raji‘un. We pray for the forgiveness of her soul and request everyone to offer prayers for her departed soul. pic.twitter.com/KY2948UPD5 — Bangladesh Nationalist Party-BNP (@bdbnp78) December 30, 2025 पार्टी ने लोगों से की दुआ करने की अपील बीएनपी ने अपने बयान में कहा कि बीएनपी की अध्यक्ष, पूर्व प्रधानमंत्री और राष्ट्रीय नेता बेगम खालिदा जिया का आज सुबह फज्र की नमाज के बाद निधन हो गया। पार्टी ने लोगों से उनकी आत्मा की शांति के लिए दुआ करने की अपील की है। ये भी पढ़ें:- Nepal-China: दुल्हन खरीद का खेल बेनकाब, नेपाल ने 4 चीनी नागरिकों को निकाला; बीजिंग ने अपने लोगों को दी चेतावनी डॉक्टरों ने रात में बताया था- हालात अत्यंत नाजुक इससे पहले रविवार द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

TOP News: सर्दी और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी; मुंबई में BEST बस ने 13 को कुचला; ट्रंप की नेतन्याहू संग अहम बैठक

आज शीतलहर और घने कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। उत्तर भारत के कई हिस्सों में दृश्यता शून्य तक पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालात ऐसे रहे कि सोमवार को करीब 600 उड़ानें और 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट या रद्द करनी पड़ीं, जबकि मौसम विभाग ने आज तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात के बाद हमास को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा कि अगर संगठन ने हथियार नहीं डाले तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उधर, महाराष्ट्र की राजनीति में बीएमसी चुनाव को लेकर महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है, जिसके तहत भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 1 min · National Desk