US Midterm Polls: 'मुझे महाभियोग के जरिए हटा देंगे', चुनाव से पहले ट्रंप की घबराहट; रिपब्लिकन से क्या कहा?

अमेरिका में एक साथ कई कारणों से राजनीतिक गलियारें में हलचल तेज हो गई है। एक तरफ जहां दुनियाभर में वेनेजुएला पर अमेरिकी कार्रावई को लेकर चर्चा चल रही है। वहीं दूसरी ओर अब अमेरिका में अगले साल होने वाले मध्यावधि चुनाव को लेकर भी गहमागहमी बढ़ती जा रही है। इसी बीच इस चुनाव को लेकर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की घबराहट भी सामने आई है। उन्होंने 2026 के मध्यावधि चुनावों को लेकर बड़ी चिंता जताते हए कहा कि अगर इस चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी की हार हो जाती है तो उन्हें महाभियोग के जरिए पद से हटाया जा सकता है। यह बात उन्होंने मंगलवार को हाउस रिपब्लिकन कॉकेस रिट्रीट में कही। इस दौरान उन्होंने इस बात पर मुख्य रूप से जोर दिया कि अगर रिपब्लिकन पार्टी नवंबर में हाउस में नियंत्रण नहीं बनाए रख पाती, तो डेमोक्रेट्स उनपर महाभियोग का कारण ढूंढ लेंगे और फिर इसके जरिए उन्हें पद से हटा देंगे।ट्रंप ने आगे रिपब्लिकन नेताओं से कहा कि आपको मध्यावधि जीतना ही होगा। अगर हम मध्यावधि हार गए, तो डेमोक्रेट्स मुझे महाभियोग का कारण ढूंढेंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि उनके लिए यह चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है और अगर रिपब्लिकन हार गए तो उन्हें फिर से महाभियोग का सामना करना पड़ सकता है।अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा कि ऐतिहासिक रूप से राष्ट्रपति बनने वाली पार्टी अक्सर मध्यावधि चुनावों में सीटें खो देती है। उन्होंने जनता की नाराजगी और अर्थव्यवस्था की स्थिति को लेकर भी चिंता जताई। ट्रंप ने कहा, कि हमारी सरकार सफल रही है, लेकिन लोग कहते हैं कि राष्ट्रपति बनने के बाद मध्यावधि चुनावों में हार होती है। आप सभी इस खेल में मेरे से अधिक अनुभवी हैं। मुझे समझ नहीं आता कि जनता के मन में क्या चल रहा है। हाउस पर नियंत्र …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

JNU: पीएम-गृह मंत्री के खिलाफ नारे लगाने वाले होंगे निलंबित, प्रशासन बोला- नहीं बनने देंगे नफरत की प्रयोगशाला

पुलिस को पत्र में जेएनयू प्रशासन में किया लिखा नारेबाजी का आरोप जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारियों सहित कई दूसरे छात्रों पर लगा है। दरअसल, छात्र सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली दंगे मामले में आरोपी जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने और पांच जनवरी 2020 को परिसर में हुई हिंसा के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश व्यक्त करने के लिए जुटे थे। इस बीच छात्रों की ओर से कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी की गई। इस मामले पर जेएनयू सुरक्षा विभाग द्वारा एसएचओ को लिखे पत्र के अनुसार साबरमती हॉस्टल के बाहर जेएनयू छात्र संघ से जुड़े छात्रों की ओर से गुरिल्ला ढाबा पर प्रतिरोध की रात शीर्षक के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य पांच जनवरी 2020 को जेएनयू में हुई हिंसा की छठी वर्षगांठ मनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत के समय ऐसा लगा कि छात्र सिर्फ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ही आए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 1 min · National Desk

Donald Trump: भारत-अमेरिका रिश्तों पर ट्रंप का बड़ा बयान, बोले- पीएम मोदी मुझसे खुश नहीं...

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं ट्रंप ने रूस से तेल खरीद को लेकर दबाव बढ़ाया ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसमें से 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ रूस के तेल खरीदने के लिए लगाया गया है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब वह रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर फिर से दबाव बढ़ा रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि नई दिल्ली अगर इस मुद्दे पर सहयोग नहीं करती है तो वॉशिंगटन भारत पर और टैरिफ बढ़ा सकता है। एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने कहा, ‘प्रधानमंत्री मोदी बहुत अच्छे इंसान हैं। वे नेक इंसान हैं। उन्हें पता था कि मैं खुश नहीं हूं, मुझे खुश करना उनके लिए जरूरी था। वे व्यापार करते हैं तो हम उन पर बहुत जल्दी टैरिफ बढ़ा सकते हैं। यह उनके लिए बहुत बुरा होगा।’ ये भी पढ़ें- टैरिफ से अमेरिका को हुई 600 अरब डॉलर की कमाई ट्रंप ने दावा करते हुए कहा कि दुनिया भर के देशों पर लगाए गए आयात शुल्क से अमेरिका को 600 अरब डॉलर से अधिक की कमाई हो रही है, जिससे देश आर्थिक और राष्ट्रीय सुरक्षा दोनों मोर्चों पर पहले से कहीं अधिक मजबूत हुआ है। ट्रंप ने मीडिया पर इस उपलब्धि को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है। ट्रंप ने कहा कि टैरिफ की वजह से अमेरिका न सिर्फ आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है, बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर भी उसकी स्थिति पहले से बेहतर और ज्यादा सम्मानजनक हुई है। ट्रंप ने भारत पर 50 फीसदी टैरिफ लगाया है, जिसमें से 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैरिफ रूस के तेल खरीदने के लिए लगाया गया है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय सामने आया है, जब वह रूस से तेल खरीदने के लिए भारत पर फिर से दबाव बढ़ा रहे हैं। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि नई दि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 7, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: 'मतदाता सूची का एसआईआर कराना EC का अधिकार..', सुप्रीम कोर्ट में चुनाव आयोग की दलील

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं चुनाव आयोग ने मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट से कहा कि उसके पास मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कराने का पूरा अधिकार और क्षमता है। साथ ही यह उसकी सांविधानिक जिम्मेदारी है कि कोई भी विदेशी नागरिक मतदाता के रूप में दर्ज न हो। आयोग की ओर से वरिष्ठ वकील राकेश द्विवेदी ने मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष यह दलील रखी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 1 min · National Desk

JNU: पीएम-गृह मंत्री के खिलाफ नारे लगाने वाले होंगे निलंबित, प्रशासन बोला- नहीं बनने देंगे नफरत की प्रयोगशाला

पुलिस को पत्र में जेएनयू प्रशासन में किया लिखा नारेबाजी का आरोप जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारियों सहित कई दूसरे छात्रों पर लगा है। दरअसल, छात्र सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिल्ली दंगे मामले में आरोपी जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद और शरजील इमाम की जमानत याचिका खारिज होने और पांच जनवरी 2020 को परिसर में हुई हिंसा के खिलाफ नाराजगी और आक्रोश व्यक्त करने के लिए जुटे थे। इस बीच छात्रों की ओर से कथित आपत्तिजनक और भड़काऊ नारेबाजी की गई। इस मामले पर जेएनयू सुरक्षा विभाग द्वारा एसएचओ को लिखे पत्र के अनुसार साबरमती हॉस्टल के बाहर जेएनयू छात्र संघ से जुड़े छात्रों की ओर से गुरिल्ला ढाबा पर प्रतिरोध की रात शीर्षक के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसका उद्देश्य पांच जनवरी 2020 को जेएनयू में हुई हिंसा की छठी वर्षगांठ मनाना था। कार्यक्रम की शुरुआत के समय ऐसा लगा कि छात्र सिर्फ वर्षगांठ के उपलक्ष्य में ही आए थे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 1 min · National Desk

Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल; 2.5 लाख रुपये के पार भाव, जानिए सोने की कीमतें कहां

वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों और घरेलू मांग में उछाल के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को ऐतिहासिक तेजी देखी गई। दिल्ली के हाजिर बाजार में चांदी ने ₹2.51 लाख प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है, जबकि सोना भी ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया है। सुरक्षित निवेश की बढ़ती मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख के कारण कीमतों में इजाफा हुआ है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमतों में मंगलवार को ₹7,000 की भारी बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी ₹2,51,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹2,44,000 पर बंद हुई थी। सोने की कीमतों में भी लगातार चौथे दिन बढ़त जारी रही। दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,100 उछलकर ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो सोमवार को ₹1,40,400 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों का हाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स फॉर फरवरी में 24.9 अमेरिकी डॉलर या 0.56 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,476.4 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मार्च डिलीवरी के लिए चांदी के वायदा भाव में भी निवेशकों की खरीदारी देखने को मिली। कॉमेक्स बाजार में, चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन बढ़त जारी रही और यह 1.79 अमेरिकी डॉलर या 2.34 प्रतिशत बढ़कर 78.45 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वेनेजुएल में हुए राजनीतिक उथल-पुथल ने सोने की मांग बढ़ाई रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर त्रिवेदी ने कहा क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Prithviraj Chavan: 'क्या अपहरण कर हमारे PM को ले जाएंगे ट्रंप?', कांग्रेस नेता के बयान पर विवाद; अब दी सफाई

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण एक बार फिर से अपने विवादित बयान के चलते सुर्खियों में हैं। वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए चव्हाण ने सवाल उठाया था कि क्या भारत में भी ऐसा कुछ हो सकता है और क्या अमेरिका भारत के प्रधानमंत्री का अपहरण कर सकता है? उनके इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। भाजपा ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला है। VIDEO | About the global turmoil amid US abduction of Venezuelan President Nicolás Maduro, Congress leader Prithviraj Chavan (@prithvrj) says, “See what I said, what America did, is against the UN charter, international law, an elected President was kidnapped, and taken away, it… pic.twitter.com/Q9KZe4sddk — Press Trust of India (@PTI_News) January 6, 2026 अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए 50 फीसदी टैरिफ पर बोलते हुए कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण ने मंगलवार को कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार पहले से ही बंद है, अब सवाल यह है कि वेनेजुएला में जो कुछ हुआ क्या वह भारत में होगा… क्या हमारे प्रधानमंत्री को अपहरण कर ले जाएंगे ट्रंप साहब? वही बात बची है अब। उनके इस बयान की जमकर आलोचना हो रही है। भाजपा ने इसे भारत-विरोधी और बेतुका बयान करार दिया है। हर तरफ हो रही आलोचना के बाद कांग्रेस नेता ने अपने बयान पर सफाई दी है।चौतरफा हो रही आलोचना पर अब पृथ्वीराज चव्हाण ने सफाई देते हुए कहा, देखिए मैंने क्या कहा था, अमेरिका ने जो किया है, वह संयुक्त राष्ट्र चार्टर, अंतरराष्ट्रीय कानून के खिलाफ है। एक चुने हुए राष्ट्रपति को किडनैप करके ले जाया गया। यह यूएन च …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Gold Silver Price: चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड उछाल; 2.5 लाख रुपये के पार भाव, वैश्विक तनाव ने बढ़ाई डिमांड

वैश्विक बाजारों से मिल रहे मजबूत संकेतों और घरेलू मांग में उछाल के चलते भारतीय सर्राफा बाजार में मंगलवार को ऐतिहासिक तेजी देखी गई। दिल्ली के हाजिर बाजार में चांदी ने ₹2.51 लाख प्रति किलो के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर लिया है, जबकि सोना भी ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम के नए शिखर पर पहुंच गया है। सुरक्षित निवेश (Safe Haven) की बढ़ती मांग और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख ने कीमतों में इस ‘रैली’ को हवा दी है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में चांदी की कीमतों में मंगलवार को ₹7,000 की भारी बढ़त दर्ज की गई। इसके साथ ही चांदी ₹2,51,000 प्रति किलोग्राम (सभी करों सहित) के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई। यह लगातार तीसरा दिन है जब चांदी की कीमतों में तेजी का रुख बना हुआ है। पिछले कारोबारी सत्र में यह ₹2,44,000 पर बंद हुई थी। सोने की कीमतों में भी लगातार चौथे दिन बढ़त जारी रही। दिल्ली में 99.9% शुद्धता वाला सोना ₹1,100 उछलकर ₹1,41,500 प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया, जो सोमवार को ₹1,40,400 पर बंद हुआ था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने-चांदी की कीमतों का हाल अंतरराष्ट्रीय बाजार में, कॉमेक्स गोल्ड फ्यूचर्स फॉर फरवरी में 24.9 अमेरिकी डॉलर या 0.56 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 4,476.4 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। मार्च डिलीवरी के लिए चांदी के वायदा भाव में भी निवेशकों की खरीदारी देखने को मिली। कॉमेक्स बाजार में, चांदी की कीमत में लगातार तीसरे दिन बढ़त जारी रही और यह 1.79 अमेरिकी डॉलर या 2.34 प्रतिशत बढ़कर 78.45 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई। वेनेजुएल में हुए राजनीतिक उथल-पुथल ने सोने की मांग बढ़ाई रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जिगर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

Why Osman Hadi Killed: बदला या कुछ और...हादी की हत्या पर क्या बोली बांग्लादेश पुलिस? चार्जशीट में बड़ा खुलासा

बांग्लादेश की राजनीति में हलचल मचाने वाले छात्र नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। बांग्लादेश पुलिस ने बता दिया कि हादी की हत्या क्यों की गई। पुलिस ने इस मामले में 17 लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब ढाका में लगातार विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और हादी को न्याय दिलाने की मांग तेज हो गई है। ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस की डिटेक्टिव ब्रांच के अतिरिक्त आयुक्त एमडी शफीकुल इस्लाम ने बताया कि हादी ने सार्वजनिक सभाओं और सोशल मीडिया के जरिए तत्कालीन अवामी लीग और उसकी छात्र इकाई छात्र लीग की गतिविधियों की खुलकर आलोचना की थी। इन बयानों से छात्र लीग के नेता और कार्यकर्ता नाराज थे। जांच में सामने आया कि इसी राजनीतिक नाराजगी ने हत्या की साजिश का रूप लिया।पुलिस के मुताबिक, जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हादी को राजनीतिक दुश्मनी के चलते गोली मारी गई। कथित शूटर फैसल करीम मसूद का सीधा संबंध छात्र लीग से बताया गया है। एक अन्य आरोपी तैजुल इस्लाम चौधरी बप्पी पर आरोप है कि उसने शूटर और एक अन्य मुख्य आरोपी को फरार होने में मदद की। बप्पी छात्र लीग का स्थानीय अध्यक्ष और अवामी लीग समर्थित वार्ड पार्षद भी रहा है।32 वर्षीय शरीफ उस्मान हादी जुलाई-अगस्त 2024 के जनआंदोलन के दौरान राष्ट्रीय स्तर पर चर्चित हुए थे, जिसने शेख हसीना सरकार को सत्ता से बाहर कर दिया था। हादी इंकिलाब मंचो के प्रवक्ता थे और 12 फरवरी को होने वाले संसदीय चुनाव के उम्मीदवार भी थे। 12 दिसंबर को ढाका में चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें सिर में गोली मारी गई। इलाज के लिए उन्हें सिंगापुर ले जाया गया, जहां 18 दिसंबर को उनकी मौत हो गई।अब तक इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk

SIR: यूपी में 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता, एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी...वेबसाइट पर चेक करें नाम

SIR: यूपी में 12 करोड़ 55 लाख से ज्यादा मतदाता, एसआईआर की ड्राफ्ट लिस्ट जारी…वेबसाइट पर चेक करें नाम विस्तार Follow Us यूपी में SIR की पहली रफ सूची जारी हो गई है। अब लोग चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर ड्राफ्ट मतदाता सूची में अपना नाम देख सकते हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया कि प्रदेश में 12.55 करोड़ मतदाता है। पहले चरण के बाद 2.89 करोड़ यानी 18 फीसदी नाम कट गए। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं 6 जनवरी से दावे-आपत्तियां की जा सकती हैं। जिनके भी नाम पहली ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक फॉर्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं। ताकि उनका नाम जोड़ा जा सके। 6 मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। आयोग ने हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया 6 जनवरी से दावे-आपत्तियां की जा सकती हैं। जिनके भी नाम पहली ड्राफ्ट सूची में नहीं हैं, वे 6 फरवरी तक फॉर्म 6 भरकर जमा कर सकते हैं। ताकि उनका नाम जोड़ा जा सके। 6 मार्च 2026 को अंतिम सूची जारी की जाएगी। दावे और आपत्तियां मुफ्त हैं। आयोग ने हेल्पलाइन नंबर- 1950 जारी किया है, जहां सहायता ली जा सकती है। शहरी क्षेत्रों में कम सहयोग को देखते हुए आयोग ने विशेष कैंप लगाने की योजना बनाई है। एक जनवरी 2008 से पहले जन्मे लोग फार्म भर सकेंगे राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया- एक जनवरी 2008 से पहले जन्मे लोग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 6, 2026 · 2 min · National Desk