Iran Protest: ईरान में खामेनेई विरोधी आंदोलन के बीच भारतीय गिरफ्तार? तेहरान ने बता दी सच्चाई

The news circulated on some foreign X accounts about Iran’s developments, is totally false. I request all interested people to get their news from the reliable sources. pic.twitter.com/mZpxZVYBXR — Iran Ambassador Mohammad Fathali (@IranAmbIndia) January 11, 2026 हालांकि ईरान ने इन खबरों को सिरे से खारिज कर दिया है। दरअसल, तेहरान सहित देशभर में फैले आंदोलन के बीच दावा किया गया था कि ईरानी पुलिस ने छह भारतीयों को गिरफ्तार किया है। पोस्ट में दावा किया गया कि ईरानी पुलिस ने 10 अफगान और 6 भारतीय नागरिकों सहित कुछ ईरानी सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। जिस पर भारत में ईरान के राजदूत मोहम्मद फतहअली ने भारतीयों की गिरफ्तारी से जुड़ी रिपोर्टों को पूरी तरह झूठा बताया है।भारतीयों को लेकर किए गए दावे के पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया एक्स पर साझा करते हुए ईरानी राजदूत ने कहा कि ईरान में हो रहे घटनाक्रम के बारे में कुछ विदेशी एक्स अकाउंट्स पर जो खबरें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह गलत हैं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे खबरें भरोसेमंद स्रोतों से ही प्राप्त करें।ईरान में राष्ट्रव्यापी प्रदर्शनों पर हुई कार्रवाई में कम से कम 544 लोग के मारे जाने की खबर है। एसोसिएटेड प्रेस ने अमेरिका स्थित मानवाधिकार कार्यकर्ता समाचार एजेंसी के हवाले से बताया कि दो सप्ताह के अधिक समय से चल रहे प्रदर्शनों के दौरान 10,600 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है। एजेंसी ने बताया कि मृतकों में 496 प्रदर्शनकारी और 48 सुरक्षा बलों के जवान है। हालांकि ईरान सरकार ने हताहतों की कुल संख्या जारी नहीं की है। वहीं देशभर में इंटरनेट और टेलीफोन सेवाओं पर पाबंदी लगाई गई है। जिससे हालात की स्वतंत्र पुष …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Modi-Merz Meet LIVE Updates: साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे PM मोदी और जर्मन चांसलर, पतंग महोत्सव का किया उद्घाटन

10:16 AM, 12-Jan-2026 पीएम मोदी ने साबरमती रिवरफ्रंट के अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में भाग लिया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती नदी तट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लिया। इस रंग-बिरंगे और जीवंत उत्सव में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया, जिसमें देश और विदेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के साबरमती नदी तट पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव में हिस्सा लिया। इस रंग-बिरंगे और जीवंत उत्सव में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को प्रदर्शित किया गया, जिसमें देश और विदेश के प्रतिभागियों ने भाग लिया। 10:00 AM, 12-Jan-2026 एक साथ पहुंचे साबरमती रिवरफ्रंट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज एक ही कार में सवार होकर साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे। यहां दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। VIDEO | Ahmedabad: Prime Minister Narendra Modi (@narendramodi) and German Chancellor Friedrich Merz (@bundeskanzler) attend the International Kite Festival at Sabarmati Riverfront.#Modi #FriedrichMerz #SabarmatiRiverfront (Source - Third party) (Full VIDEO available on… pic.twitter.com/ImkOQeDpRU — Press Trust of India (@PTI_News) January 12, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज एक ही कार में सवार होकर साबरमती रिवरफ्रंट पहुंचे। यहां दोनों नेता अंतरराष्ट्रीय पतंग महोत्सव का उद्घाटन करेंगे। 09:50 AM, 12-Jan-2026 साबरमती आश्रम पहुंचे पीएम मोदी और जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ का साबर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: ईरान ने पार की रेड लाइन? बढ़ते प्रदर्शनों के बीच ट्रंप ने दी चेतावनी, सैन्य कार्रवाई पर कहीं ये बात

ईरान में लगातार तीसरे हफ्ते में प्रवेश कर चुके सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बीच अंतरराष्ट्रीय तनाव तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिए हैं कि अमेरिका ईरान के खिलाफ मजबूत सैन्य विकल्पों पर गंभीरता से विचार कर रहा है। #WATCH | On the situation in Iran, US President Donald Trump says, “It looks like (the line has been crossed)… Some people, who were not supposed to be killed, have been killed… If you talk about leaders, I don’t know if they are leaders or just rule through violence… But… pic.twitter.com/3bndh6DTNg — ANI (@ANI) January 12, 2026 #WATCH | On being asked if Starlink will be sent to Iran, US President Donald Trump says, “We are going to be talking about that. We may get the internet going. We may speak to Elon Musk, I am going to call him…” Source: The White House/YouTube pic.twitter.com/MpknoeGNia — ANI (@ANI) January 12, 2026 एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने कहा कि ईरान शायद उस ‘रेड लाइन’ को पार कर चुका है, जो उन्होंने प्रदर्शनकारियों की हत्या को लेकर तय की थी। जब उनसे पूछा गया कि क्या वह सीमा लांघी जा चुकी है, तो ट्रंप ने कहा ऐसा लगता है कि वे उस दिशा में बढ़ चुके हैं।ट्रंप ने ईरान की सत्ता पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कई ऐसे लोग मारे गए हैं जिन्हें नहीं मारा जाना चाहिए था। उन्होंने ईरानी नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि वे असल में नेता हैं या सिर्फ हिंसा के दम पर शासन कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा हम और हमारी सेना इस स्थिति को बहुत गंभीरता से देख रहे ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Modi-Merz Meet LIVE Updates: गुजरात में पीएम मोदी और जर्मन चांसलर मर्ज की बैठक, जानिए मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

09:15 AM, 12-Jan-2026 वैश्विक मुद्दों पर भी होगी बातचीत? सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच सिर्फ द्विपक्षीय मुद्दों तक ही बात सीमित नहीं रहेगी। यूक्रेन संकट, वैश्विक सुरक्षा हालात और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते तनाव जैसे विषयों पर भी चर्चा संभव है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब दुनिया के कई हिस्सों में राजनीतिक और सैन्य उथल-पुथल देखी जा रही है। सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच सिर्फ द्विपक्षीय मुद्दों तक ही बात सीमित नहीं रहेगी। यूक्रेन संकट, वैश्विक सुरक्षा हालात और अंतरराष्ट्रीय राजनीति में बढ़ते तनाव जैसे विषयों पर भी चर्चा संभव है। यह बैठक ऐसे समय हो रही है, जब दुनिया के कई हिस्सों में राजनीतिक और सैन्य उथल-पुथल देखी जा रही है। 09:01 AM, 12-Jan-2026 पनडुब्बी डील से भारत को क्या फायदा होगा? स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय नौसेना की ताकत और क्षमता में इजाफा होगा। भारतीय नौसेना की ताकत और क्षमता में इजाफा होगा। मेक इन इंडिया को रक्षा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। भारत को उन्नत जर्मन पनडुब्बी तकनीक मिलेगी। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी। 08:52 AM, 12-Jan-2026 पनडुब्बी सौदे पर क्यों टिकी हैं नजरें? इस दौरे का सबसे बड़ा एजेंडा भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद का प्रस्ताव है। यह सौदा करीब 52,500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस करार के तहत जर्मनी की प्रमुख रक्षा कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स और भारत की माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के बीच साझेदारी हो सकती है। यह सौदा भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा। इस दौरे का सबसे बड़ा एजेंडा भारतीय नौसेना …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: PM मोदी गुजरात में जर्मन चांसलर से करेंगे मुलाकात; बर्फीली ठंड से कांपा उत्तर भारत, शीतलहर का अलर्ट

देश और दुनिया में आज कई बड़ी और अहम खबरें सुर्खियों में रहीं। भारत-जर्मनी रिश्तों में नया मोड़ आने के संकेत हैं। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। इस बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और करीब 52 हजार करोड़ रुपये के पनडुब्बी सौदे पर मुहर लगने की संभावना है। मौसम के मोर्चे पर उत्तर भारत बर्फीली ठंड की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली समेत आठ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया, जो 2013 के बाद सबसे कम है। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता सामने आई है। मोटापा ही नहीं, बल्कि दुबलापन भी युवाओं में बॉडी इमेज को लेकर तनाव और आत्मविश्वास की कमी बढ़ा रहा है। सुरक्षा के मोर्चे पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी मसूद अजहर की धमकी को एजेंसियां उसकी हताशा मान रही हैं। उधर, आई-पैक मामले में ममता बनर्जी पर जांच में हस्तक्षेप के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव है। इसरो आज पीएसएलवी रॉकेट से अन्वेषा समेत 14 उपग्रह लॉन्च करेगा, जिससे भारत की निगरानी क्षमता मजबूत होगी। नेपाल में चुनाव से पहले राजशाही की मांग फिर उठी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्कटिक क्षेत्र में रूस-चीन गठजोड़ को लेकर ब्रिटेन सतर्क है, वहीं ट्रंप ने वेनेजुएला अभियान के बहाने चीन को सख्त संदेश दिया है। खेल जगत में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर वनडे सीरीज की दमदार शुरुआत की। देश-विदेश की अहम खबरों के लिए इस पेज पर बने रहें… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

भारत पहुंचे जर्मनी के चांसलर: पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात, 52 हजार करोड़ के पनडुब्बी सौदे पर लग सकती है मुहर

भारतीय नौसेना की ताकत और क्षमता में इजाफा होगा। स्वदेशी रक्षा उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा। भारत को उन्नत जर्मन पनडुब्बी तकनीक मिलेगी। मेक इन इंडिया को रक्षा क्षेत्र में मजबूती मिलेगी। हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की रणनीतिक स्थिति मजबूत होगी। भारत और जर्मनी के रिश्तों में सोमवार को बड़ा कदम आगे बढ़ सकता है। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज दो दिवसीय भारत दौरे पर गुजरात के अहमदाबाद पहुंचे हैं। इस दौरे के दौरान उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अहम मुलाकात प्रस्तावित है। इस बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा और अत्याधुनिक तकनीक के साथ-साथ भारत के लिए बेहद अहम पनडुब्बी सौदे पर चर्चा होने की संभावना है।जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज का यह दौरा ऐसे समय हो रहा है, जब वैश्विक राजनीति में अस्थिरता बनी हुई है। भारत और जर्मनी दोनों ही रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई पर ले जाना चाहते हैं। मर्ज और पीएम मोदी के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने, निवेश बढ़ाने और रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बातचीत होगी। जर्मन चांसलर बनने के बाद यह मर्ज का एशिया का पहला दौरा है, जिसे काफी अहम माना जा रहा है।इस दौरे का सबसे बड़ा एजेंडा भारतीय नौसेना के लिए छह अत्याधुनिक पनडुब्बियों की खरीद का प्रस्ताव है। यह सौदा करीब 52,500 करोड़ रुपये का बताया जा रहा है। इस करार के तहत जर्मनी की प्रमुख रक्षा कंपनी थिसेनक्रुप मरीन सिस्टम्स और भारत की माझगाव डॉक शिपबिल्डर्स लिमिटेड के बीच साझेदारी हो सकती है। यह सौदा भारत की समुद्री ताकत को मजबूत करने में बड़ी भूमिका निभाएगा।सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी और जर्मन चांसलर के बीच सिर्फ द्विपक्षीय मुद्दों तक ही बात सीमित नहीं रहेगी। यूक्रेन संकट, वैश्विक सुरक्षा हाला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Bharat Ratna: नीतीश कुमार, लालू यादव... कोई होंगे सूची में? पिछली बार 'भारत रत्न' ने पलटी थी बिहार की राजनीति

1954 से 2024 तक- 27 बार देश के तत्कालीन राष्ट्रपति ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से किसी-न-किसी को नवाजा। ज्यादातर बार सूची में एक नाम रहे। कुछ बार दो या अधिक नाम। ‘भारत रत्न’ सम्मान इस साल दिए जाएंगे, इसकी गारंटी नहीं। लेकिन, इसपर चर्चा खूब चल निकली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने मित्र और लंबे समय तक उनकी पार्टी के राष्ट्रीय चेहरा रहे केसी त्यागी ने उनके लिए ‘भारत रत्न’ की मांग दिल्ली में की, हंगामा बिहार में मचा। हंगामे को बढ़ाया तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लिए भी इसी सम्मान की मांग कर। तो, क्या आगे जब भी ‘भारत रत्न’ का एलान होगा तो किसी बिहारी का नाम होगा? सवाल इसलिए भी, क्योंकि 2024 में ‘भारत रत्न’ के एलान ने बिहार की राजनीति सीधे पलट दी थी। बिहार की बात करें तो देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 1962 में ‘भारत रत्न’ दिया गया। देश के प्रथम राष्ट्रपति को निधन से करीब डेढ़ साल पहले यह सम्मान मिला। संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत लोकनायक जय प्रकाश नारायण को 1999 में तब यह सम्मान मिला, जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। इसके बीच, 1992 में जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा को यह सम्मान मिला। अविभाजित बिहार के लिए वह भी एक सुखद अवसर था। इसके बाद सीधे 2024 में जननायक कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। 2024 में जब इस सम्मान की घोषणा हुई तो बिहार की राजनीति ने बड़ी करवट। आज भी बिहार की राजनीति उसी करवट में हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग पहले भी उठी है और अब भी, लेकिन इससे पहले वह खुद बिहार की एक शख्सियत के लिए इस सम्मान की मांग लंबे अरसे से कर रहे थे- जननायक कर्पूरी ठाकुर। बिहार विधानसभा चुनाव 20 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 12, 2026 · 2 min · National Desk

Donald Trump: क्या अब ग्रीनलैंड पर हमले की तैयारी कर रहे राष्ट्रपति ट्रंप? आपात योजना बनाने का दिया निर्देश

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने विशेष बलों के वरिष्ठ कमांडरों को ग्रीनलैंड पर संभावित हमले के लिए आपात योजना तैयार करने का निर्देश दिया है। हालांकि, बताया जा रहा है कि इस कदम का शीर्ष सैन्य अधिकारियों ने विरोध किया है। वे इसकी कानूनी वैधता और राजनीतिक व्यवहार्यता पर सवाल उठा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 12, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Unrest: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी, हिंसा में 538 लोगों की मौत; पूरे देश में स्थिति तनावपूर्ण

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें ईरान में सत्ता के खिलाफ जारी देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच तनाव और बढ़ गया है। ईरान में लगभग दो सप्ताह से जारी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और दमन की कार्रवाई में अब तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है। इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद होने से हालात की स्वतंत्र पुष्टि करना मुश्किल हो गया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 12, 2026 · 1 min · National Desk

राज ने बताया क्यों उद्धव के साथ आए?: मनसे प्रमुख बोले- मराठी मानुष के लिए आखिरी चुनाव, चूक हुई तो सब खत्म

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने रविवार को मुंबई में एक रैली को संबोधित किया। यह रैली शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के साथ संयुक्त रूप से आयोजित की गई थी। अपने संबोधन में राज ठाकरे ने कहा कि मुंबई पर मंडरा रहे खतरे के कारण वह और उद्धव ठाकरे एक साथ आए हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 11, 2026 · 1 min · National Desk