देश और दुनिया में आज कई बड़ी और अहम खबरें सुर्खियों में रहीं। भारत-जर्मनी रिश्तों में नया मोड़ आने के संकेत हैं। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। इस बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और करीब 52 हजार करोड़ रुपये के पनडुब्बी सौदे पर मुहर लगने की संभावना है। मौसम के मोर्चे पर उत्तर भारत बर्फीली ठंड की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली समेत आठ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली का न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक पहुंच गया, जो 2013 के बाद सबसे कम है। राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर युवाओं के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता सामने आई है। मोटापा ही नहीं, बल्कि दुबलापन भी युवाओं में बॉडी इमेज को लेकर तनाव और आत्मविश्वास की कमी बढ़ा रहा है। सुरक्षा के मोर्चे पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी मसूद अजहर की धमकी को एजेंसियां उसकी हताशा मान रही हैं। उधर, आई-पैक मामले में ममता बनर्जी पर जांच में हस्तक्षेप के आरोपों को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई संभव है। इसरो आज पीएसएलवी रॉकेट से अन्वेषा समेत 14 उपग्रह लॉन्च करेगा, जिससे भारत की निगरानी क्षमता मजबूत होगी। नेपाल में चुनाव से पहले राजशाही की मांग फिर उठी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आर्कटिक क्षेत्र में रूस-चीन गठजोड़ को लेकर ब्रिटेन सतर्क है, वहीं ट्रंप ने वेनेजुएला अभियान के बहाने चीन को सख्त संदेश दिया है। खेल जगत में भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर वनडे सीरीज की दमदार शुरुआत की। देश-विदेश की अहम खबरों के लिए इस पेज पर बने रहें… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Top News: PM मोदी गुजरात में जर्मन चांसलर से करेंगे मुलाकात; बर्फीली ठंड से कांपा उत्तर भारत, शीतलहर का अलर्ट
देश और दुनिया में आज कई बड़ी और अहम खबरें सुर्खियों में रहीं। भारत-जर्मनी रिश्तों में नया मोड़ आने के संकेत हैं। जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज भारत दौरे पर अहमदाबाद पहुंचे हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनकी मुलाकात प्रस्तावित है। इस बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग और करीब 52 हजार करोड़ रुपये के पनडुब्बी सौदे पर मुहर लगने की संभावना है। मौसम के मोर्चे पर उत्तर भारत बर्फीली ठंड की चपेट में है। पहाड़ों पर बर्फबारी और ठंडी हवाओं के चलते दिल्ली समेत आठ राज्यों में शीतलहर का अलर्ट जारी किय