1954 से 2024 तक- 27 बार देश के तत्कालीन राष्ट्रपति ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ से किसी-न-किसी को नवाजा। ज्यादातर बार सूची में एक नाम रहे। कुछ बार दो या अधिक नाम। ‘भारत रत्न’ सम्मान इस साल दिए जाएंगे, इसकी गारंटी नहीं। लेकिन, इसपर चर्चा खूब चल निकली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने मित्र और लंबे समय तक उनकी पार्टी के राष्ट्रीय चेहरा रहे केसी त्यागी ने उनके लिए ‘भारत रत्न’ की मांग दिल्ली में की, हंगामा बिहार में मचा। हंगामे को बढ़ाया तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद यादव के लिए भी इसी सम्मान की मांग कर। तो, क्या आगे जब भी ‘भारत रत्न’ का एलान होगा तो किसी बिहारी का नाम होगा? सवाल इसलिए भी, क्योंकि 2024 में ‘भारत रत्न’ के एलान ने बिहार की राजनीति सीधे पलट दी थी। बिहार की बात करें तो देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद को 1962 में ‘भारत रत्न’ दिया गया। देश के प्रथम राष्ट्रपति को निधन से करीब डेढ़ साल पहले यह सम्मान मिला। संपूर्ण क्रांति के अग्रदूत लोकनायक जय प्रकाश नारायण को 1999 में तब यह सम्मान मिला, जब अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने। इसके बीच, 1992 में जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा को यह सम्मान मिला। अविभाजित बिहार के लिए वह भी एक सुखद अवसर था। इसके बाद सीधे 2024 में जननायक कर्पूरी ठाकुर को ‘भारत रत्न’ से नवाजा गया। 2024 में जब इस सम्मान की घोषणा हुई तो बिहार की राजनीति ने बड़ी करवट। आज भी बिहार की राजनीति उसी करवट में हैं।मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ‘भारत रत्न’ देने की मांग पहले भी उठी है और अब भी, लेकिन इससे पहले वह खुद बिहार की एक शख्सियत के लिए इस सम्मान की मांग लंबे अरसे से कर रहे थे- जननायक कर्पूरी ठाकुर। बिहार विधानसभा चुनाव 20 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
Bharat Ratna: नीतीश कुमार, लालू यादव... कोई होंगे सूची में? पिछली बार 'भारत रत्न' ने पलटी थी बिहार की राजनीति
1954 से 2024 तक- 27 बार देश के तत्कालीन राष्ट्रपति ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से किसी-न-किसी को नवाजा। ज्यादातर बार सूची में एक नाम रहे। कुछ बार दो या अधिक नाम। 'भारत रत्न' सम्मान इस साल दिए जाएंगे, इसकी गारंटी नहीं। लेकिन, इसपर चर्चा खूब चल निकली है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुराने मित्र और लंबे समय तक उनकी पार्टी के राष्ट्रीय चेहरा रहे केसी त्यागी ने उनके लिए 'भारत रत्न' की मांग दिल्ली में की, हंगामा बिहार में मचा। हंगामे को बढ़ाया तेज प्रताप यादव ने अपने पिता लालू प्रसाद य