Iran Unrest: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी, हिंसा में 538 लोगों की मौत; पूरे देश में स्थिति तनावपूर्ण

ईरान में सत्ता के खिलाफ जारी देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच तनाव और बढ़ गया है। ईरान में लगभग दो सप्ताह से जारी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और दमन की कार्रवाई में अब तक 538 लोगों की मौत हो चुकी है। इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद होने से हालात की स्वतंत्र पुष्टि करना मुश्किल हो गया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 11, 2026 · 1 min · National Desk

Iran Unrest: ईरान में सरकार विरोधी प्रदर्शन जारी, हिंसा में मरने वालों का आंकड़ा 200 पार; स्थिति तनावपूर्ण

ईरान में सत्ता के खिलाफ जारी देशव्यापी प्रदर्शनों के बीच तनाव और बढ़ गया है। ईरान में लगभग दो सप्ताह से जारी राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और दमन की कार्रवाई में अब तक 203 लोगों की मौत हो चुकी है। इंटरनेट और फोन सेवाएं बंद होने से हालात की स्वतंत्र पुष्टि करना मुश्किल हो गया है। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

January 11, 2026 · 1 min · National Desk

तमिलनाडु में राहुल-स्टालिन साथ नहीं?: डीएमके ने ठुकराई कांग्रेस की मांग; कहा- सत्ता साझेदारी का सवाल ही नहीं

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री आई. पेरियासामी ने रविवार को तमिलनाडु में गठबंधन सरकार की संभावना को खारिज किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने सहयोगियों के साथ सत्ता साझेदारी के पक्ष में नहीं हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 11, 2026 · 1 min · National Desk

तमिलनाडु में गठबंधन सरकार बनेगी या नहीं?: कांग्रेस की मांग पर डीएमके ने स्पष्ट किया रुख, कहा- कोई संभावना नहीं

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (डीएमके) के वरिष्ठ नेता और राज्य मंत्री आई. पेरियासामी ने रविवार को कहा कि तमिलनाडु में गठबंधन सरकार बनने की कोई संभावना नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री एमके स्टालिन अपने सहयोगियों के साथ सत्ता साझेदारी के पक्ष में नहीं हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

January 11, 2026 · 1 min · National Desk

शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमले के बाद गरमाई सियासत: गृह मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट, भाजपा ने CM ममता को घेरा

पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता और भाजपा सांसद शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर कथित हमले के मामले में चर्चा तेजी होती जा रही है। भाजपा की ओर से पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी पर खूब आरोप भी लगाए जा रहे हैं। इसी बीच अब अधिकारी के काफिले पर कथित हमले के मामले में केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने उनके कार्यालय से रिपोर्ट मांगी है। यह जानकारी रविवार को एक भाजपा नेता ने दी। भाजपा के नेता के अनुसार, शुभेंदु अधिकारी का कार्यालय घटना की पूरी जानकारी और वीडियो फुटेज तैयार कर रहा है, जिसे जल्द ही केंद्रीय गृह मंत्रालय को भेजा जाएगा। भाजपा नेता ने बताया कि गृह मंत्रालय ने अधिकारी पर हुए हमले की घटना के बारे में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। नेता प्रतिपक्ष का कार्यालय इसे तैयार कर रहा है और इसे जल्द ही मंत्रालय को भेज दिया जाएगा।दूसरी ओर अब इस मामले में भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कल बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी के काफिले पर हमला हुआ। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस मौजूद होने के बावजूद कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। इस दौरान रवि शंकर प्रसाद ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी जब आई-पैक कार्यालय गई थीं, तो उन्होंने दावा किया कि वह मुख्यमंत्री के रूप में नहीं बल्कि टीएमसी अध्यक्ष के रूप में गई थीं।भाजपा सांसद ने सवाल किया कि मुख्यमंत्री होने के नाते किस मजबूरी में वह किसी निजी संपत्ति पर गईं और वहां से ग्रीन फाइल लेकर भाग गईं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान पुलिस आयुक्त और DGP भी वहां मौजूद थे, जिससे यह स्पष्ट होता है कि पुलिस ममता बनर्जी के अवैध और असंवैधानिक कामों में मदद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

केरल में अमित शाह ने फूंका चुनावी बिगुल: विजयन सरकार पर साधा निशाना, बोले- राज्य में भाजपा की बढ़ रही पकड़

केरल में इस साल होने वाले विधासनभा से पहले राज्यभर की सियासत में गर्माहट तेज है। राजनीतिक पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी भी तेज कर दी है। इसी बीच रविवार को केरल दौर पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक साथ कई मामलों को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ विजयन सरकार पर तीखा हमला बोला। तिरुवनंतपुरम में केरल कौमुदी द्वारा आयोजित ‘न्यू इंडिया, न्यू केरल’ सम्मेलन में शाह ने एक साथ कई मुद्दों पर खुलकर अपनी राय दी। उन्होंने केरल के आर्थिक विकास, राजनीति और सुरक्षा से जुड़े कई सवालों उठाए। सम्मेलन में शाह ने कहा कि अमित शाह ने कहा कि 2004-2014 में यूपीए सरकार ने केरल को 72,000 करोड़ रुपये दिए, जबकि 2014-2024 में एनडीए सरकार ने 3,23,000 करोड़ रुपये दिए, बावजूद इसके कि राज्य में उनकी पार्टी की सरकार नहीं थी। उन्होंने मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन पर आरोप लगाया कि वे गलत तरीके से यह प्रचार कर रहे हैं कि प्रधानमंत्री मोदी केरल के खिलाफ हैं, जबकि वास्तव में उनके शासन में ही राज्य के साथ अन्याय हुआ।इस दौरान अमित शाह ने पीएम मोदी के नेतृत्व शैाली और विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी की पहल से राजनीति प्रदर्शन आधारित हो रही है, शिकायतों पर नहीं, बल्कि समाधान और विकास पर ध्यान है। उन्होंने कहा कि विकास और समानता के लिए राजनीति की जड़ता और शिकायतों से आगे बढ़ना जरूरी है।उन्होंने यह भी कहा कि राज्य के दबाए गए लोग अब मौन नहीं रहेंगे और जनता को सशक्त बनाना ही सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए। अमित शाह ने अपने भाषण में केरल में निवेश, विकास, सुरक्षा और राजनीति में बदलाव की दिशा को प्रमुखता से बताया। साथ ही कहा कि एनडीए के नेतृत्व में केरल का भविष्य विकसित और मजबूत बन सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

वाइब्रेंट गुजरात सम्मेलन: PM मोदी बोले- भारत तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की ओर, पूरी दुनिया की बढ़ीं उम्मीदें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के गुजरात दौरे पर है। 10 जनवरी को पीएम मोदी सीधे सोमनाथ पहुंचे। इसके बाद पीएम मोदी ने राजकोट में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत से दुनिया की उम्मीदें लगातार बढ़ रही हैं और देश आज दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्था है। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 1 min · National Desk

इंडियन आइडल सीजन 3 के विनर प्रशांत तमांग का निधन, ममता बनर्जी ने सिंगर को दी श्रद्धांजलि

सिंगर और एक्टर प्रशांत तमांग का 43 साल की उम्र में निधन हो गया है। फिल्ममेकर राजेश घाटानी ने तमांग की मौत की पुष्टि की। वहीं दार्जिलिंग के सिंगर महेश सेवा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशांत को श्रद्धांजलि दी है। सिंगर महेश सेवा के बताया प्रशांत तमांग को कार्डियक अरेस्ट पड़ा था। उस समय वह दिल्ली में रह रहे थे। महेश सेवा ने ही रविवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट करते हुए प्रशांत तमांग को श्रद्धांजलि दी है। वह अपनी पोस्ट में लिखते हैं, ‘प्यारे भाई प्रशांत के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पण करता हूं।’सिंगर प्रशांत तमांग के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी दुख व्यक्त किया है। एक एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, ‘इंडियन आइडल’ फेम और मशहूर सिंगर प्रशांत तमांग के आज अचानक और असमय निधन से बहुत दुख हुआ। उनका संबंध हमारे दार्जिलिंग से भी था। मैं उनके परिवार, दोस्तों और अनगिनत फैंस के लिए अपनी संवेदना व्यक्त करती हूं।’ Saddened by the sudden and untimely demise today of Prashant Tamang, the popular singer of ’ Indian Idol’ fame and an artist of national renown. His roots in our Darjeeling hills and one-time association with Kolkata Police made him particularly dear to us in Bengal. I convey… — Mamata Banerjee (@MamataOfficial) January 11, 2026 प्रशांत तमांग ‘इंडियन आइडल-3’ के विजेता थे। वह इस रियालिटी शो में आने से पहले कोलकाता पुलिस में थे। वह पुलिस ऑर्केस्ट्रा में शामिल रहे और समय-समय पर पुलिस कार्यक्रमों में गाते थे। उनके सीनियर ने इंडियन आइडल में जाने की सलाह दी थी। इंडियन आइडल जीतने के बाद प्रशांत ने सोनी बीएमजी के साथ अपना पहला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Unrest: 'हमला किया तो इस्राइल के साथ अमेरिकी सेना बनेगी निशाना', ट्रंप की धमकी पर भड़का ईरान

ईरान की संसद के अध्यक्ष ने रविवार को चेतावनी दी कि अगर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकी पर इस्लामिक गणराज्य पर हमला करता है, तो अमेरिकी सेना और इस्राइल पर वैध निशाना होंगे। मोहम्मद बगेर कालिबाफ की टिप्पणियों से संकेत मिलता है कि उन्होंने ईरान पर हमले के बाद संभावित निशानों की सूची में इस्राइल को भी शामिल किया है। कट्टरपंथी नेता कालिबाफ ने यह धमकी तब दी जब ईरानी संसद में सांसद ‘अमेरिका मुर्दाबाद’ के नारे लगाते हुए मंच पर चढ़ गए। गौरतलब है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के लिए अपनी योजना के बारे में एक बड़ा संकेत दिया है। अमेरिकी सेना ने रविवार को उन्हें ईरान पर हमले के संभावित विकल्पों के बारे में जानकारी दी।रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ईरान पर अमेरिका के संभावित हमले की आशंका के मद्देनजर इस्राइल हाई अलर्ट पर है। रिपोर्ट में हफ्ते के आखिरी में इस्राइली सुरक्षा बैठकों में भाग लेने वाले तीन लोगों का हवाला दिया गया है। दावा किया गया है कि इस्राइलल ईरान में अमेरिका की ओर से संभावित कार्रवाई की तैयारी कर रहा है।एक सूत्र ने समाचार एजेंसी को बताया कि शनिवार को फोन पर हुई बातचीत के दौरान इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने ईरान में अमेरिकी हस्तक्षेप की संभावना के बारे में बात की। वहीं, डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को अमेरिकी सेना को ग्रीनलैंड पर संभावित आक्रमण के लिए आकस्मिक योजनाएं तैयार करना शुरू करने के निर्देश दिए। हालांकि, ट्रंप के निर्देश पर शीर्ष सैन्य अधिकारियों की ओर से विरोध जताया गया। उन्होंने इसकी वैधता और राजनीतिक व्यवहार्यता दोनों पर सवाल उठा रहे हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: 'सोमनाथ को तोड़ने वाले इतिहास में सिमटे, आज भी विरोधी ताकतें सक्रिय'; पीएम मोदी के भाषण की बड़ी बातें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमनाथ मंदिर पहुंचकर न केवल पूजा-अर्चना की, बल्कि देश के इतिहास, आस्था और आत्मसम्मान से जुड़ा एक सशक्त संदेश भी दिया। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अवसर पर पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ को तोड़ने वाले आक्रांता आज इतिहास के पन्नों में सिमट गए हैं, लेकिन दुर्भाग्य से देश में आज भी ऐसी ताकतें मौजूद हैं, जो मंदिरों के पुनर्निर्माण का विरोध करती रही हैं। पीएम मोदी ने देशभर से जुड़े श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा आज देश के कोने-कोने से लाखों लोग हमारे साथ जुड़े हैं। ये समय अद्भुत है, ये वातावरण अद्भुत है। एक ओर महादेव, दूसरी ओर समुद्र की लहरें, मंत्रों की गूंज और भक्तों की उपस्थिति यह सब इस अवसर को दिव्य बना रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि वे इसे अपना सौभाग्य मानते हैं कि उन्हें सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के रूप में इस ऐतिहासिक पर्व में सेवा का अवसर मिला।पीएम मोदी ने कहा कि जब वे आज यहां खड़े होकर बोल रहे हैं, तो उनके मन में यह सवाल बार-बार आता है कि 1000 साल पहले इसी स्थान पर कैसा माहौल रहा होगा। उन्होंने कहा हमारे पुरखों ने अपनी आस्था और महादेव के लिए सब कुछ न्योछावर कर दिया। आक्रांताओं को लगा कि वे जीत गए, लेकिन 1000 साल बाद भी सोमनाथ की ध्वजा पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का संदेश दे रही है।प्रधानमंत्री ने साफ कहा कि सोमनाथ का इतिहास विनाश का नहीं, बल्कि विजय और पुनर्निर्माण का इतिहास है। उन्होंने कहा कि आक्रांता आते रहे, लेकिन हर युग में सोमनाथ फिर से खड़ा हुआ इतना धैर्य, संघर्ष और पुनर्निर्माण का उदाहरण दुनिया के इतिहास में दुर्लभ है।पीएम मोदी ने कहा कि जो लोग अपने धर्म के प्रति सच्चे होते हैं, वे कभी कट्टरपंथी सोच का समर्थन नह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 11, 2026 · 2 min · National Desk