क्या है पैक्स सिलिका?: अमेरिका ने इसमें शामिल होने के लिए भारत को भेजा न्योता, रणनीतिक रिश्ते होंगे और मजबूत

भारत और अमेरिका के बीच हालिया व्यापार समझौते के बाद दोनों देशों के रिश्तों को और बेहतर करने की दिशा में एक और नई पहल सामने आई है। अमेरिका ने भारत को पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण दिया है। इस बात को लेकर जारी बयान में अमेरिका की ओर से बताया कि भारत को पैक्स सिलिका पहल में शामिल होने का आधिकारिक निमंत्रण दिया है और जल्द ही भारत सरकार के साथ इस समझौते पर हस्ताक्षर भी किया जाएगा। अमेरिकी अधिकारी जैकब हेलबर्ग ने बताया कि यह पहल आपूर्ति श्रृंखला की सुरक्षा और प्रौद्योगिकी सहयोग को मजबूत करने के लिए शुरू की गई है। उन्होंने कहा कि इस आमंत्रण पर भारत के साथ संबंधों में बहुत सकारात्मक गति देखने को मिल रही है। अब समझिए क्या है कि पैक्स सिलिका? बता दें कि पैक्स सिलिका दिसंबर 2025 में अमेरिका ने शुरू की थी। इसका मकसद सिक्का (सिलिकॉन) और अन्य महत्वपूर्ण खनिजों, उन्नत विनिर्माण, सेमीकंडक्टर, एआई इंफ्रास्ट्रक्चर और लॉजिस्टिक्स में एक सुरक्षित और समृद्ध आपूर्ति श्रृंखला बनाना है। इस पहल में ऑस्ट्रेलिया, यूनाइटेड किंगडम, जापान, इस्राइल, सिंगापुर, कतर, दक्षिण कोरिया, यूएई और ग्रीस शामिल हैं और अब भारत को भी इसमें शामिल किया जा रहा है। हेलबर्ग ने बताया कि अमेरिका और भारत ने जनवरी में ही इस पर सहमति बना ली थी। उन्होंने कहा कि भारत में बड़ी खनन और प्रसंस्करण परियोजनाएं हैं, जो आपूर्ति श्रृंखला में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। हेलबर्ग ने यह भी कहा कि भारत चीन के मुकाबले युवा और तकनीकी रूप से प्रशिक्षित जनसंख्या के मामले में एकमात्र देश है।उन्होंने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच व्यापार समझौते पर भी सहमति बन गई है। इसके तहत भारत अमेरिकी औद्योगिक और क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

India-Malaysia Ties: रक्षा, स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर और AI क्षेत्र में सहयोग; भारत-मलयेशिया के बीच कई अहम समझौते

#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: PM Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building. (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/IklxzNU0u5 — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building. He was welcomed by the Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim. (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/yUrKxeexsC — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi and Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim, meet ministers and delegations of both countries at Perdana Putra building. Prime Minister Narendra Modi received a ceremonial welcome and a Guard of Honour. (Source:… pic.twitter.com/93jZmSUhL2 — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi holds delegation-level talks with Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim. (Source: DD News) pic.twitter.com/d88u3G3WAy — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi says, “I express my heartfelt gratitude to you. The way you welcomed me and my delegation, and the way you presented Malaysian life so beautifully in these few hours, going beyond traditional customs, and the excellent… https://t.co/Y1N6KORfGz pic.twitter.com/xEw2JE6p4N — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

सूरजकुंड हादसे की पूरी कहानी: पहले एक सिरा टूटा, लोग मदद को आए तो दूसरा भी टूट गया, देखें झूला टूटने का वीडियो

1 of 15 Surajkund fair - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स हादसे के तुरंत बाद एंबुलेंस और निजी वाहनों से घायलों को एक-एक कर अस्पताल लाया गया जिससे इमरजेंसी वार्ड के बाहर लगातार हलचल बनी रही। करीब 15 परिजन अस्पताल परिसर में मौजूद रहे जो बार-बार डॉक्टरों से इलाज और मरीजों की स्थिति के बारे में जानकारी लेते दिखे। कई लोग घबराए और परेशान नजर आए जबकि अस्पताल का स्टाफ इलाज और व्यवस्थाओं में जुटा रहा। फरीदाबाद के सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले में झूला टूटने की घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाए जाने से देर रात तक निजी अस्पताल में अफरा-तफरी और बेचैनी का माहौल बना रहा। हादसे में कुल 13 लोग घायल हुए थे जिनमें से 9 को चार्मवुड विलेज स्थित सुप्रीम अस्पताल में भर्ती कराया गया जबकि 4 घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। इमरजेंसी के बाहर देर रात तक लोगों की आवाजाही बनी रही और परिजन अपनों की सलामती के लिए दुआ करते दिखे। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 15 सूरजकुंड मेले में हुए हादसे के बाद पुलिस और अन्य - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन भी सक्रिय रहा। उपायुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान और पर्यटन विभाग के एमडी पार्थ गुप्ता देर रात तक अस्पताल में मौजूद रहे और इलाज की व्यवस्थाओं पर नजर रखते रहे। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति की जानकारी ली और परिजनों को ढांढस बंधाया। 3 of 15 टूट कर गिरता झूला - फोटो : अमर उजाला रात करीब नौ बजे हरियाणा के पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना और परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली। अस्पताल प्रशासन को बेहतर इलाज सुनिश्चित करन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi Malaysia Visit: मलयेशिया में पीएम मोदी का औपचारिक स्वागत, पर्दाना पुत्र भवन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

#WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: PM Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building. (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/IklxzNU0u5 — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi receives ceremonial welcome and Guard of Honour at Perdana Putra building. He was welcomed by the Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim. (Source: ANI/DD) pic.twitter.com/yUrKxeexsC — ANI (@ANI) February 8, 2026 #WATCH | Kuala Lumpur, Malaysia: Prime Minister Narendra Modi and Prime Minister of Malaysia, Anwar Ibrahim, meet ministers and delegations of both countries at Perdana Putra building. Prime Minister Narendra Modi received a ceremonial welcome and a Guard of Honour. (Source:… pic.twitter.com/93jZmSUhL2 — ANI (@ANI) February 8, 2026 वहीं इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने दोनों देशों के मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। बता दें कि, आज पीएम मोदी के मलयेशिया दौरे का दूसरा दिन है। यह उनका 2026 का पहला विदेश दौरा है। पीएम मोदी के इस दौरे पर व्यापार, निवेश, रक्षा और सुरक्षा सहयोग के साथ-साथ सेमीकंडक्टर क्षेत्र में साझेदारी को लेकर एक अहम समझौते पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।इससे एक दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही मलयेश …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

नक्शा बदला, नीयत बदली... महाशक्तियों में सौदा मजबूरी नहीं, कूटनीति का बड़ा परिणाम

राजनीतिक हल्ला चाहे जो हो, लेकिन डील ‘मजबूरी’ का सौदा नहीं, बल्कि एक उभरती महाशक्ति की मजबूत कूटनीति का परिणाम है, जिसने व्यापार के बहाने अमेरिका से अपना नक्शा तक सही करवा लिया। रूस से तेल और कृषि क्षेत्र को खोलने पर विपक्ष के तीखे सवालों ने सियासी पारा जरूर गरमा दिया है, लेकिन इसका एक पहलू यह भी है कि जब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की अदृश्य सुनामी भारत के सर्विस सेक्टर की नींव हिला रही है। ठीक उसी नाजुक मोड़ पर भारत और अमेरिका के बीच हुई यह ‘महाडील’ एक रणनीतिक मास्टरस्ट्रोक बनकर उभरी है।यह सिर्फ टैरिफ घटाने-बढ़ाने का खेल नहीं, बल्कि अपने विशाल सेवा क्षेत्र में संभावित झटकों को उत्पादों के निर्यात से पाटने का एक दूरदर्शी आर्थिक समीकरण है। एक बात साफ है कि भारत अब सिर्फ रूस के तेल के भरोसे अपनी अर्थव्यवस्था का भविष्य नहीं लिख सकता। उसे अपने सर्विस एक्सपोर्ट और मैन्युफैक्चरिंग को अमेरिकी बाजार से जोड़कर एक अभेद्य आर्थिक कवच तैयार करना होगा।इस डील का सबसे बड़ा और ऐतिहासिक सच व्यापारिक नहीं, बल्कि कूटनीतिक है। इस समझौते के साथ ही अमेरिका ने भारत का जो आधिकारिक नक्शा जारी किया है, उसमें जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को भारत के अभिन्न हिस्से के रूप में दिखाया गया है। दरअसल, नई दिल्ली ने स्पष्ट संदेश दे दिया था कि अगर अमेरिका की छवि ‘प्रो-पाकिस्तान’ बनी रही तो भारतीय बाजार में अमेरिकी उत्पादों का पूर्ण बहिष्कार होगा। अमेरिका को यह समझ आ गया कि एक दिवालिया पाकिस्तान के लिए वह भारत जैसे विशाल बाजार को दांव पर नहीं लगा सकता।इस डील के केंद्र में भारत का वह सर्विस सेक्टर है जो देश की जीडीपी में 56 प्रतिशत का योगदान देता है। टीसीएस और इंफोसिस जैसी कंपनियों में एआई के कारण आई सुस्त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: 'भारत के पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप हैं या हरदीप सिंह पुरी', रूसी तेल खरीद पर अमेरिकी धमकी से भड़के ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ‘ट्रंप कह रहे हैं कि अगर भारत प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से रूस से तेल आयात करता है, तो ट्रंप हम पर 25% अतिरिक्त टैरिफ लगाएंगे। मैं पूछना चाहता हूं कि भारत के पेट्रोलियम मंत्री ट्रंप हैं या हरदीप सिंह पुरी। अब ट्रंप हमें धमकी दे रहे हैं।‘तेलंगाना के करीमनगर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए एआईएमआईएम सांसद ओवैसी ने कहा, ‘मुझे परवाह नहीं कि आप मुझे गाली दें। लेकिन मुझे बताएं, क्या यह भाजपा और आरएसएस का राष्ट्रवाद है? क्या यह आपकी देशभक्ति है? चीन इसका पूरा फायदा उठा रहा है। चीन सारा सस्ता तेल ले रहा है।‘ओवैसी ने कहा, ‘भाजपा और आरएसएस से हमारा सवाल यह है कि आत्मनिर्भर भारत और मेक इन इंडिया के बारे में सरकार क्या कहती है। आपने उत्पादन लिंक प्रोत्साहन योजना शुरू की। आपने घरेलू विनिर्माण क्षमता के लिए लाखों-करोड़ों सार्वजनिक धन का उपयोग किया। अब सरकार अमेरिका से टैरिफ कम करने पर सहमत हो रही है। तो, अमेरिकी औद्योगिक सामान यहां आएगा, फिर पीएलआई में आपके पिछड़े क्षेत्रों का क्या होगा?‘अमेरिका की ओर से भारतीय उत्पादों पर लगाया गया अतिरिक्त 25 प्रतिशत शुल्क हटाने का एलान किया गया है। हालांकि, यह साफ नहीं हो पाया है कि भारत रूस से कच्चे तेल की खरीद बंद करेगा या नहीं। हाल के दिनों में भारत की ओर से रूसी तेल की खरीद में कमी देखी गई है, फिर भी भविष्य की नीति को लेकर सरकार की ओर से कोई स्पष्ट संकेत सामने नहीं आया है।डोनाल्ड ट्रंप के आदेश में कहा गया है कि अगर अमेरिका के वाणिज्य सचिव को यह पता चलता है कि भारत ने फिर से रूसी तेल आयात शुरू किया है, तो भारत पर दोबारा 25 प्रतिशत शुल्क और अन्य कदमों पर विचार किया जा सकता है।भारतीय अधिकारियों ने विदेश मं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

India-Malaysia Ties: PM मोदी का बड़ा एलान, जल्द शुरू होगी यूपीआई सेवाएं; नया वाणिज्य दूतावास भी खुलेगा भारत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कुआलालंपुर पहुंचने पर भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच डिजिटल सहयोग में तेजी आ रही है और भारत की प्रमुख डिजिटल भुगतान प्रणाली, यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) जल्द ही मलयेशिया में शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा, यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमने मलयेशिया की पहली और एशिया की सबसे बड़ी इंसुलिन निर्माण केंद्र स्थापित करने में भूमिका निभाई। आपको यह जानकर खुशी होगी कि हम जल्द ही मलयेशिया में भारत का एक नया वाणिज्य दूतावास खोलने जा रहे हैं। इससे हमारे रिश्ते और भी मजबूत होंगे। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) सिंगापुर भूटान नेपाल श्रीलंका फ्रांस मॉरीशस कतर गौरतलब है कि, संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, भारत का लोकप्रिय भुगतान प्लेटफॉर्म यूपीआई अब निम्नलिखित देशों देशों में पूरी तरह से सक्रिय है:पीएम ने भारत की प्रमुख उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल निर्माता बन गया है। इसके अलावा रक्षा निर्यात में उल्लेखनीय वृद्धि, भारत का वैश्विक स्तर पर तीसरे सबसे बड़े स्टार्टअप हब के रूप में उभरना और विश्व के सबसे बड़े डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और फिनटेक पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण शामिल है, जहां विश्व के लगभग आधा डिजिटल लेनदेन भारत में यूपीआई प्लेटफॉर्म के माध्यम से होते हैं। उन्होंने स्वच्छ ऊर्जा के प्रति भारत की प्रतिबद्धता का भी उल्लेख किया और कहा कि पिछले एक दशक में सौर ऊर्जा क्षमता में 40 गुना वृद्धि हुई है।पीएम मोदी ने कहा कि भारत को विकास के लिए एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देखा जाता है। चाहे ब्रिटेन, यूएई, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, ओमान, यूरोपीय संघ हो या अम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

Kota Building Collapse Live: कोटा में 3 मंजिला इमारत ढही, दो की मौत; मलबे में दबे 10 लोगों को बाहर निकाला गया

12:33 AM, 08-Feb-2026 मंत्री मदन दिलावर ने की घायलों से मुलाकात शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती घायलों से मुलाकात की। 12:29 AM, 08-Feb-2026 घटनास्थल पर पहुंचे ओम बिरला के ओएसडी लोकसभा अध्यक्ष और कोटा सांसद ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता ने कहा, ‘यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सूचना मिलते ही पूरा प्रशासन यहां पहुंच गया। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 2-3 और लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्हें निकालने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं।" लोकसभा अध्यक्ष और कोटा सांसद ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता ने कहा, ‘यह एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। सूचना मिलते ही पूरा प्रशासन यहां पहुंच गया। फंसे हुए लोगों को निकालने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। 2-3 और लोगों के फंसे होने की आशंका है, उन्हें निकालने के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं।" 12:22 AM, 08-Feb-2026 कोटा हादसे में दो की मौत पीटीआई से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि कोटा में इमारत गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। पीटीआई से बातचीत में अधिकारियों ने बताया कि कोटा में इमारत गिरने से कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और कई लोग अभी भी फंसे हुए हैं। 12:15 AM, 08-Feb-2026 घायलों का इलाज जारी, मलबा हटने पर पता चलेंगे हालात :सीएमएचओ कोटा के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) नरेंद्र नगर ने हादसे पर कहा, ‘हमारी टीम आपातकालीन विभाग में आने वाले हर मरीज की जांच कर रही है। उन्हें मेडिकल कॉलेज और ट्रॉमा अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मलबा हटने के बाद ही सही स्थिति का पता चलेगा। पूरा प्रशासन यहीं मौजूद ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 8, 2026 · 2 min · National Desk

Khabaron Ke Khiladi: टकराव, सुरक्षा पर सवाल और नैरेटिव की जंग, बजट सत्र के हंगामे पर विशेषज्ञों ने कैसे देखा?

संसद का मौजूदा बजट सत्र टकराव और नैरेटिव गढ़ने की जंग का मैदान बन गया है। राष्ट्रपति के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा पूर्व सेना अध्यक्ष एम.एम. नरवणे की एक अप्रकाशित पुस्तक का जिक्र करने से सदन में भारी हंगामा हुआ। गतिरोध पूरे हफ्ते चलता रहा। सत्ता पक्ष और विपक्ष ने अपने-अपने राजनीतिक फायदे के हिसाब से पूरे मुद्दे को भुनाने की कोशिश की। इस हफ्ते ‘खबरों के खिलाड़ी’ के मंच पर इसी पर चर्चा हुई। चर्चा के लिए वरिष्ठ पत्रकार राम कृपाल सिंह, राकेश शुक्ल अनुराग वर्मा, बिलाल सब्जवारी और पीयूष पंत मौजूद रहे। जब नाम के साथ गांधी सरनेम जुड़ जाता है तो उस नाम की एोगेंस का लेवल डिफरेंट हो जाता है। हर संसद सत्र में वो एक मुद्दा दे देते हैं। वो पत्रकारों को विषय देते हैं और सरकार को भी व्यस्त रखते हैं। खबरों में बने रहने का जो इनकी नई कला है वह लेफ्ट से आई है। कांग्रेस अब ‘सेंटर’ की अपनी ताकत खो चुकी है और राहुल गांधी के नेतृत्व में केवल हेडलाइंस बनाने के लिए लेफ्ट की वैचारिक जमीन पर खड़ी है। बिलाल सब्जवारी: संसद एक ऐसा प्लेटफार्म है जहां पर पूरे देश के अंदर संदेश दे सकते हैं और राजनीति चलती ही नैरेटिव पे है। अगर कोई मुद्दा राहुल गांधी उठाते हैं तो उसे सुना तो जाना चाहिए। राहुल के मुद्दे सत्ता पक्ष को एक डिफेंसिव ग्राउंड पर ले जाते हैं। राहुल जिस तरह की राजनीति करते हैं वो जिस तरह के मुद्दे उठाते हैं उस पर विवाद होते रहते हैं। जहां तक नियम का सवाल रहा तो ऐसे बहुत से उदाहरण हैं जहां राहुल को नियमों के होते हुए भी रोक दिया जाता है। ये सही है कि राहुल को नियम के तहत ही मुद्दों को उठाना चाहिए। राहुल गांधी एक नरेटिव गढ़ने को कोशिश कर रहे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar News : पहली बार पप्पू यादव के समर्थन में उतरे कांग्रेसी, राहुल गांधी समेत किन नेताओं ने क्या लिखा

बिहार की राजनीति में ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। लोक सभा चुनाव में निर्दलीय रहे पप्पू यादव बिहार विधान सभा चुनाव के दौरान भी कांग्रेसी नहीं बन सके थे। लेकिन शुक्रवार की देर रात से अब तक जो बिहार की राजनीति में जो कुछ भी हुआ, उसने पप्पू यादव को ठेठ कांग्रेसी बना दिया। कांग्रेस के नेताओं ने एक एक कर के उनके प्रति समर्थन जता दिया। ये अलग बात है कि राष्ट्रीय जनता दल की तरफ से उनको ऐसा कुछ नहीं मिला लेकिन कांग्रेस पार्टी में पहले लोक सभा के विपक्ष के नेता राहुल गांधी, फिर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने सोशल मीडिया पर उनका जोरदार समर्थन किया। बीती देर रात पटना पुलिस पप्पू यादव के घर पर पहुंची थी। पुलिस जबरन उनको ले जाने लगी तब पप्पू यादव ने पुलिस का विरोध किया और फिर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा हुआ। पुलिस नहीं मानी और फिर पटना पुलिस ने पप्पू यादव को गिरफ्तार कर लिया। इस बीच वह बेहोश होकर गिर गए, जिस वजह से उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। शनिवार को पीएमसीच से लेकर बेउर और फिर बेउर से पीएमसीएच तक की मैराथन दौड़ हुई। पुलिस चाह रही थी कि उन्हें बेउर ले जाया जा सके, जबकि पप्पू यादव के समर्थक पीएमसीएच में इलाज कराना चाह रहे थे। पीएमसीच से बेउर भेजे जाने के बाद फिलहाल वह वापस पीएमसीएच में भर्ती हैं, जहां उनका इलाज चल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस के नेता भी राजनीतिक खेल खेल रहे हैं।पप्पू यादव की गिरफ्तारी के प्रकरण में राहुल गांधी पप्पू यादव के समर्थन में उतर आए। उन्होंने पप्पू यादव की गिरफ्तारी का विरोध किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि पटना में नीट की छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और उसके बाद की पूरी कार्रवाई ने एक बार फिर सिस्टम की गहरी सड़ांध को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 7, 2026 · 2 min · National Desk