फिनलैंड के प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो भारत दौरे पर पहुंचे हैं, जहां वह इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में हिस्सा लेंगे। इस समिट में भाग लेने के लिए उनके आगमन पर कौशल विकास व उद्यमिता राज्य मंत्री जयंत सिंह ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया। PM मोदी की मौजूदगी के चलते एआई इम्पैक्ट समिट में प्रवेश सीमित विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री पेटेरी ओर्पो का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने बताया कि यह दौरा भारत और फिनलैंड के बीच द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करेगा, खासतौर पर डिजिटल, एआई, सतत विकास और शिक्षा जैसे प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग को नई गति मिलेगी।इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आयोजन 16 फरवरी से 20 फरवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में किया जा रहा है, जिसमें दुनियाभर के नेता, नीति-निर्माता और टेक उद्योग से जुड़े विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं। भारत एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के दौरान वीआईपी मूवमेंट और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी के चलते प्रतिनिधियों के लिए प्रवेश पर आंशिक प्रतिबंध रहेगा। वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, बुधवार और गुरुवार को सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम स्थल पर विशेष व्यवस्थाएं लागू की गई हैं। भारत मंडपम में आयोजित इस सम्मेलन में शामिल होने वाले डेलिगेट्स को शाम 4:30 बजे तक कन्वेंशन एरिया खाली करना होगा, क्योंकि शाम 6 बजे के बाद प्रधानमंत्री राज्य अतिथियों और उद्योग जगत के नेताओं के लिए रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे।इलेक्ट्रॉनिक्स व आईटी मंत्रालय के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिनिधियों में भारी उत्साह को देखते हुए एआई एक्सपो क्षेत्र 18 फरवरी से रात 8 बजे तक खुला रहेगा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें