UP: नमो भारत और मेट्रो आने के बाद मेरठ में बढ़ा रियल एस्टेट कारोबार, 59 करोड़ में नीलाम हुईं 28 संपत्तियां

UP: नमो भारत और मेट्रो आने के बाद मेरठ में बढ़ा रियल एस्टेट कारोबार, 59 करोड़ में नीलाम हुईं 28 संपत्तियां और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं नमो भारत और मेट्रो सेवा शुरू होने के बाद मेरठ में इंफ्रास्ट्रक्टर को भी रफ्तार मिली है। संपत्तियों की खरीद-फरोख्त के प्रति लोगों में दिलचस्पी बढ़ी है। हाल में ही आवास एवं विकास परिषद की ओर से की गई ई-नीलामी में 59 करोड़ की 28 संपत्तियों की बिक्री से इसके प्रमाण मिले हैं। आवास विकास परिषद की ओर से ट्रांसपोर्ट नगर, माधवपुरम, शास्त्रीनगर और जागृति विहार विस्तार योजना के लिए बीती 19 फरवरी को ई-नीलामी की गई थी। उप आवास आयुक्त अनिल कुमार सिंह बताते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों नमो भारत और मेरठ मेट्रो का शुभारंभ किए होने के बाद मेरठ एवं आसपास के लोगों ने संपत्तियों की खरीद -फरोख्त के प्रति काफी रुझान दिखाया है। संपत्ति प्रबंधक सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मेरठ ही नहीं दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा से भी लोगों ने बोलियां लगाई हैं। उन्होंने बताया कि ट्रांसपोर्ट नगर में व्यावसायिक भूखंड 73 लाख, माधवपुरम योजना में आवासीय 85 लाख, शास्त्रीनगर योजना में व्यावसायिक भूखंड व एक दुकान तीन करोड़ 55 लाख, व्यावसायिक भूखंड 26 करोड़ 44 लाख, नर्सिंग भूखंड 23 करोड़ दो लाख और जागृति विहार विस्तार योजना म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal: चुनाव से पहले ममता का महिला सुरक्षा पर जोर, कोलकाता में पिंक बूथ और शाइनिंग पेट्रोलिंग टीमों का एलान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने आगामी चुनाव से पहले महिलाओं की सुरक्षा मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कोलकाता पुलिस की दो नई पहलों की घोषणा की है। ऑल-वुमन पिंक बूथ से सुरक्षा कैसे बढ़ेगी? मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर बताया कि शहर के प्रमुख चौराहों पर ऑल-वुमन पिंक बूथ स्थापित किए जाएंगे, जो शाम से लेकर आधी रात तक संचालित रहेंगे। इन बूथों पर तैनात महिला पुलिसकर्मी सीधे तौर पर महिलाओं की सहायता और शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई कर सकेंगी। उन्होंने कहा कि इन पिंक बूथों के जरिए शहर की महिलाएं जरूरत पड़ने पर सीधे महिला अधिकारियों से संपर्क कर सकेंगी, जिससे सुरक्षा के प्रति भरोसा और बढ़ेगा। शाइनिंग मोबाइल पेट्रोलिंग टीम क्या करेगी? इसके अलावा, मुख्यमंत्री ने ‘शाइनिंग’ नाम से ऑल-वुमन मोबाइल पेट्रोलिंग टीमों की तैनाती की भी घोषणा की। ये टीमें रात 8 बजे से सुबह 2 बजे तक ईएम बाइपास और शहर की अन्य प्रमुख सड़कों पर गश्त करेंगी, जिनका इस्तेमाल बड़ी संख्या में कामकाजी महिलाएं रात के समय करती हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि कोलकाता वर्षों से देश का सबसे सुरक्षित शहर बना हुआ है और ये दो नई पहल महिलाओं की सुरक्षा व्यवस्था को और सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगी। कोलकाता पुलिस के अधिकारियों द्वारा इन पहलों की तैनाती, संचालन और रणनीति से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द साझा किए जाने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

AI Summit Protest: कुबेर मीणा की 5 दिन की कस्टडी, भूदेव शर्मा की कस्टडी बढ़ी; दिल्ली में कांग्रेस का प्रदर्शन

एआई समिट प्रदर्शन मामले में ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने कुबेर मीणा की पांच दिन की कस्टडी मंजूर की। कोर्ट ने भूदेव शर्मा की कस्टडी दो दिन के लिए बढ़ा दी। उन्हें आधी रात को जज के घर पर पेश किया गया। वहीं, कोर्ट ने इंडियन यूथ कांग्रेस (IYC) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को बेल दे दी है। पुलिस ने आईवाईसी अध्यक्ष उदय भानु चिब समेत कुल 14 आईवाईसी सदस्यों को विरोध प्रदर्शन के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। उधर, इंडियन यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता क्राइम ब्रांच ऑफिस के बाहर इकट्ठा होकर सरकार के खिलाफ़ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।भारत मंडपम में आयोजित इंडिया एआई इंपैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इससे आयोजन स्थल पर अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। हंगामा जिस वक्त खड़ा हुआ, उस वक्त भारत मंडपम में विदेशी प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता अपने अपने कपड़े उतारकर पीएम इज कंप्रोमाइज के नारे लगा रहे थे। आनन-फानन में पहुंची पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाया।दोपहर बाद करीब 12:30 बजे यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्यूआर कोड से एआई समिट में प्रवेश किया। वह हॉल नंबर-5 के लॉबी एरिया में पहुंचे। इसे बाद स्वेटर व जैकेट उतारकर वह प्रदर्शन करने लगे। उनकी टी शर्ट पर प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तस्वीरें छपी थीं, जिस पर इंडिया यूएस ट्रेड डील, एपस्टीन फाइल्स और पीएम इज कम्प्रोमाइज्ड जैसे नारे लिखे थे। प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी भी कर रहे थे।अचानक शुरू हुए हंगामे आयोजन स्थल पर हडकंप मच गया। सुरक्षा एजेसियों को हाथ-पांव फूल गए। सरकारी अधिकारियों, इंडस्ट्री के नेताओं और विदेशी डेलीगेट्स की भागीदार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu Elections: गठबंधन की अटकलों के बीच DMK-कांग्रेस की अहम बैठक, सीट शेयरिंग फॉर्मल पर होगी बातचीत

अपने गठबंधन के भविष्य को लेकर कई दिनों से चल रही अटकलों को खत्म करते हुए डीएमके-कांग्रेस आने वाले अप्रैल-मई विधानसभा चुनावों के लिए शनिवार को सीट-शेयरिंग पर फॉर्मल बातचीत शुरू करेंगे। पहले दौर की बातचीत चेन्नई में डीएमके के हेडक्वार्टर अन्ना अरिवालयम में सुबह 10.30 बजे तय है।दरअसल, कांग्रेस इस बार पिछले चुनाव में हुए बंटवारे के मुकाबले ज्यादा सीटें मांग रही है, जिस पर डीएमके ने असहमति जताई है। हालांकि अब बैठक के जरिए सहमति का रास्ता खोजा जा रहा है। कांग्रेस के मुताबिक डीएमके ने पिछली बार 173 सीटों पर चुनाव लड़ा था। जिसमें से 133 सीटों पर उसे जीती मिली और 40 सीटों पर हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में अब कांग्रेस का कहना है कि डीएमके उन 40 हारी हुई सीटों में से 15 सीट कांग्रेस को दें, लेकिन फिलहाल डीएमके कांग्रेस की इस मांग पर तैयार नहीं है।ऐसे में अब पहले दौर की बातचीत में तमिलनाडु कांग्रेस अध्यत्र के. सेल्वा पेरुंथगई ने पुष्टि कि है की पार्टी को चार सदस्यों की टीम प्रतिनिधित्व करेगी, जिसमें वह खुद, AICC इंचार्ज गिरीश चोडनकर, को-इंचार्ज निवेदित अल्वा और कांग्रेस विधायक दल के नेता राजेश कुमार शामिल होंगे। वहीं डीएमके प्रतिनिधि मंडल को पार्टी कोषाध्यक्ष टी.आर. बालू लीड करेंगे और इसमें मुख्यमंत्री और DMK अध्यक्ष एम.के. स्टालिन की ओर से नियुक्त सात सदस्यों की कमेटी भी शामिल होगी।यह बातचीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि कांग्रेस दूसरे विकल्प तलाश रही है, जिसमें एक्टर विजय की पार्टी टीवीके के साथ नया रास्ता भी खोजना शामिल है। हालांकि यह तब है जब डीएमके के साथ बातचीत से कोई संतोषजनक समझौता नहीं होता है तो। दूसरी तरफ सूत्रों से पता चलता है कि कांग्रेस ने दो राज्यसभा सीटों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

MSC Bank Scam: दिवंगत अजित पवार और डिप्टी CM सुनेत्रा पवार को बड़ी राहत, 25000 करोड़ के घोटाले में क्लीन चिट

मुंबई की एक विशेष अदालत ने आर्थिक अपराध शाखा की दिवंगत उपमुख्यमंत्री की ‘सी-समरी’ रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया है। इससे अजित पवार समेत उन सभी राजनीतिक नेताओं को राहत मिली, जिसका नाम इस घोटाले में शामिल था। अदालत ने क्लोजर रिपोर्ट को मंजूरी देते हुए कहा कि कथित 25,000 करोड़ रुपये के घोटाले के मामले में कोई दंडनीय अपराध साबित नहीं हुआ है।मुंबई की एक विशेष अदालत ने आज आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) द्वारा 25,000 करोड़ रुपये के महाराष्ट्र राज्य सहकारी बैंक (एमएससीबी) मामले में दायर की गई क्लोजर रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिससे महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजीत पवार और इस मामले में 70 से अधिक अन्य लोगों को क्लीन चिट मिल गई।अदालत ने कार्यकर्ता अन्ना हजारे और अन्य द्वारा दायर विरोध याचिकाओं के साथ-साथ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दायर हस्तक्षेप याचिका को भी खारिज कर दिया। विशेष न्यायाधीश महेश जाधव ने सी-सारांश रिपोर्ट को स्वीकार कर लिया, जिसमें कहा गया था कि सहकारी चीनी कारखानों से जुड़े कथित ऋण और वसूली अनियमितताओं में कोई आपराधिक अपराध नहीं बनता है। इस आदेश में ईओडब्ल्यू के इस निष्कर्ष का भी समर्थन किया गया कि अजित पवार, सुनेत्रा पवार, उनके रिश्तेदारों और अन्य संस्थाओं से संबंधित लेन-देन में ‘कोई आपराधिक अपराध’ नहीं था। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: आज तीन राज्यों के दौरे पर प्रधानमंत्री मोदी; इस्राइल को लेकर अमेरिका की चेतावनी; पढ़ें अहम सुर्खियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज राजस्थान, गुजरात और तमिलनाडु के दौरे पर रहेंगे, जहां वे करोड़ों की लागत वाली विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, जिससे इन राज्यों के विकास को नई गति मिलेगी। वहीं, रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए अपने उन्नत वीएसएचओआरएडीएस मिसाइल सिस्टम का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है। यह मिसाइल सिस्टम दुश्मन के किसी भी हवाई हमले को नाकाम करने में सक्षम है और इसने परीक्षण के दौरान उच्च गति वाले लक्ष्य को सटीकता से भेदा। एक तरफ नेपाल में राजनीतिक हलचल तेज है। जेन-जी (जनरेशन-जी) विद्रोह के बाद पहली बार हो रहे आम चुनावों में तीन प्रमुख दावेदार प्रधानमंत्री पद की दौड़ में हैं, जिनमें एक पूर्व प्रधानमंत्री भी शामिल हैं। 5 मार्च को होने वाले मतदान को लेकर देश में चुनावी सरगर्मी चरम पर है। वहीं, दूसरी तरफ, क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड पर इंग्लैंड की शानदार जीत ने सेमीफाइनल की दौड़ को और भी दिलचस्प बना दिया है। हालांकि, इस जीत के बावजूद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल तक पहुंचना अभी भी मुश्किल बना हुआ है, और उनकी राह की बाधाएं बनी हुई हैं। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

PM मोदी का राजस्थान-गुजरात दौरा: करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे, सेमीकंडक्टर प्लांट का उद्घाटन भी होगा

प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:30 बजे राजस्थान के अजमेर पहुंचेंगे। यहां वे 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। ये प्रोजेक्ट्स मुख्य रूप से शहरी विकास, स्वच्छ पेयजल, सड़क नेटवर्क, सिंचाई, ऊर्जा और औद्योगिक बुनियादी ढांचे से संबंधित हैं। इस अवसर पर वे एक विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे।महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में प्रधानमंत्री अजमेर से एक ऐतिहासिक कदम उठाएंगे। वे 14 साल की लड़कियों के लिए ‘ह्यूमन पेपिलोमावायरस’ (एचपीवी) वैक्सीनेशन का राष्ट्रव्यापी अभियान लॉन्च करेंगे। इस पहल का मकसद सर्वाइकल कैंसर को रोकना है, जो महिलाओं में कैंसर से जुड़ी बीमारियों के मुख्य कारणों में से एक है और यह देश भर में लड़कियों और महिलाओं की लंबे समय तक सेहत की सुरक्षा में एक अहम मील का पत्थर है।कनेक्टिविटी को रफ्तार देने के लिए प्रधानमंत्री कई नेशनल हाईवे प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन करेंगे। इनमें जयपुर से बांदीकुई के बीच 4-लेन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे, अमृतसर-जामनगर इकोनॉमिक कॉरिडोर का एक हिस्सा और दिल्ली-वडोदरा एक्सप्रेसवे का 8-लेन सेक्शन शामिल है। इसके अलावा जोधपुर में 4-लेन एलिवेटेड रोड और बारां जिले में नए स्टेट हाईवे का शिलान्यास भी होगा।हर घर तक साफ पानी पहुंचाने के संकल्प के तहत प्रधानमंत्री नोनेरा और परवन अकवाड़ पेयजल परियोजनाओं के कई पैकेजों की नींव रखेंगे। साथ ही, राजस्थान को रिन्यूएबल एनर्जी का हब बनाने के लिए वे नए ट्रांसमिशन सिस्टम का उद्घाटन करेंगे। वे पांच 220 केवी और दो 400 केवी ग्रिड सबस्टेशन का शिलान्यास भी करेंगे ताकि बिजली की सप्लाई बिना रुकावट हो सके।रोजगार के मोर्चे पर प्रधानमंत्री राजस्थान के विभिन्न सरक …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

बेटों का अदम्य साहस: आंखों में आंसू, दिल में देश; पिता को खोकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों के त्याग-हौसले को सलाम

1 of 5 सचिन-विराट-सिराज-रिंकू - फोटो : ANI-ICC Link Copied भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे पल आए हैं जब खिलाड़ियों को अपने निजी जीवन और देश के बीच कठिन चुनाव करना पड़ा। कुछ ने अंतिम संस्कार के लिए घर लौटकर फिर मैदान संभाला, तो कुछ ने दिल पर पत्थर रखकर देश के लिए खेलना जारी रखा। इन घटनाओं में सिर्फ क्रिकेट नहीं, बल्कि कर्तव्य, त्याग और भावनाओं की गहराई झलकती है। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 5 रिंकू सिंह और उनके माता-पिता - फोटो : Rinku Singh (instagram) रिंकू सिंह: शोक के बीच जिम्मेदारी हाल ही में रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया। वह लिवर कैंसर से जूझ रहे थे। पिता के अंतिम दर्शन के लिए रिंकू अलीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने नम आंखों से उन्हें विदाई दी। ऐसे कठिन समय में उनका वेस्टइंडीज के खिलाफ मुकाबले में खेलना संदिग्ध माना जा रहा था, लेकिन भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव देवजीत सैकिया ने स्पष्ट किया कि रिंकू शनिवार को कोलकाता में टीम से जुड़ेंगे। यह फैसला बताता है कि एक बेटा अपने पिता को अंतिम विदाई देने के बाद भी अपने पेशेवर दायित्व से पीछे नहीं हटता। रिंकू के संघर्षों में उनके पिता की अहम भूमिका रही थी। अब उसी सपने को आगे बढ़ाना उनके लिए पुत्र धर्म के साथ-साथ राष्ट्र धर्म भी है। 3 of 5 विराट कोहली और उनके पिता - फोटो : ANI-Virat Kohli (instagram) विराट कोहली: 18 साल की उम्र में असाधारण निर्णय आज दुनिया के महान बल्लेबाजों में शुमार विराट कोहली के जीवन में 18 दिसंबर 2006 की रात हमेशा के लिए दर्ज है। रणजी ट्रॉफी में दिल्ली बनाम कर्नाटक मुकाबले के दौरान उनके 54 वर्षीय पिता प्रेम कोहली का दिल का द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk

क्या PAK के साथ तनाव घटाने पर सहमत हुआ अफगानिस्तान?: तालिबान बोला- शांति के लिए संवाद जरूरी, ताजा हालात कैसे?

क्या PAK के साथ तनाव घटाने पर सहमत हुआ अफगानिस्तान?: तालिबान बोला- शांति के लिए संवाद जरूरी, ताजा हालात कैसे? क्या PAK के साथ तनाव घटाने पर सहमत हुआ अफगानिस्तान?: तालिबान बोला- शांति के लिए संवाद जरूरी, ताजा हालात कैसे? वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काबुल। Published by: Published by: Nirmal Kant Updated Fri, 27 Feb 2026 09:45 PM IST सार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। पाकिस्तान ने काबुल और अन्य क्षेत्रों में हवाई हमले किए, जबकि अफगानिस्तान ने भी जवाबी कार्रवाई की। तालिबान सरकार ने कहा कि वह बातचीत से समस्या सुलझाना चाहती है। चीन, रूस और तुर्किये ने तुरंत संघर्षविराम और कूटनीतिक समाधान की अपील की। पढ़ें रिपोर्ट- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 1 min · National Desk

PM Modi: 'कांग्रेस विरोध का टूलकिट, दुनिया को दिखाया बौद्धिक दिवालियापन'; AI समिट विरोध पर कांग्रेस पर हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस अब केवल विरोध की टूलकिट बनकर रह गई है और देश को बदनाम करने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ती। उन्होंने एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस ने न केवल अपने कपड़े उतारे, बल्कि पूरी दुनिया के सामने अपना बौद्धिक दिवालियापन भी प्रदर्शित कर दिया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि जहां पहले मिलेनियल्स ने कांग्रेस को सबक सिखाया था, वहीं अब जेन-जी भी उन्हें साफ करने के लिए तैयार है। 12 वर्षों में बदली भारत की तस्वीर और बढ़ा आत्मविश्वास प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में भारत की बदली हुई तस्वीर का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने अपनी अंतर्निहित शक्ति को पहचाना है। उन्होंने कहा कि देश के बढ़ते आत्मविश्वास का ही परिणाम है कि आज विकसित देश भी भारत के साथ व्यापार समझौते के लिए आगे आ रहे हैं। एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “हमने अपनी अंतर्निहित शक्तियों को पहचान कर अपने संस्थानों को मजबूत किया है। यदि देश अब भी 2014 से पहले के युग की निराशा में डूबा हुआ होता, कमजोर पांच देशों में गिना जाता और नीतिगत गतिरोध से ग्रस्त होता, तो भला कौन हमारे साथ व्यापार समझौता करता?” प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भारत अब गुलामी की मानसिकता से बाहर निकल चुका है। उन्होंने याद दिलाया कि एक समय ऐसा था जब भारत अंतरराष्ट्रीय तकनीकों की नकल करता था और दुनिया से स्वीकृति मिलने का इंतजार करता था। यह केवल राजनीतिक ही नहीं, बल्कि एक गहरी मानसिक गुलामी थी। डिजिटल क्रांति का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जब वे अन्य देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मिलते हैं, तो वे जनधन, आधार और मोबाइल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

February 28, 2026 · 2 min · National Desk