Nitish Kumar Rajya Sabha Candidate: नीतीश कुमार बिहार का मुख्यमंत्री पद छोड़कर राज्यसभा जा सकते हैं? होली के दिन यह चर्चा तेजी से उठी है कि नीतीश कुमार एक बार फिर केंद्र की राजनीति में जा रहे हैं। लेकिन, खास बात यह कि इस खबर की जानकारी जनता दल यूनाईटेड को भी पहले सोशल मीडिया से मिली और फिर मुख्य धारा के मीडिया से। जदयू दफ्तर से लेकर सीएम नीतीश कुमार के आवास तक होली का रंग चढ़ा है। राज्यसभा चुनाव के लिए जदयू के दो प्रत्याशियों के नामों को फाइनल करने में हो रही देर के कारण इस चर्चा को और बल मिल गया। राज्यसभा चुनाव के लिए भाजपा के दो प्रत्याशियों की सूची कल ही जारी हो गई थी। राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा के राज्यसभा प्रत्याशी बनाने की जानकारी भी दे दी। इसके बाद रात तक जदयू के दोनों प्रत्याशियों का नाम घोषित होना था, लेकिन नहीं हुआ। होलिका दहन की शाम से निशांत कुमार को राज्यसभा के रास्ते राजनीति में लांच करने की चर्चा उड़ती रही और होली के दिन नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री की कुर्सी से हटाए जाने की बात तो इस हद तक निकली कि दिल्ली तक में हलचल दिखने लगी।राजनीतिक खबरों में नीतीश की भावी सियासी पारी को लेकर में बड़ा दावा किया जा रहा है। बिहार की राजनीति से जुड़े जानकारों की कयासबाजी के मुताबिक नीतीश के बेटे निशांत को राज्य में बड़ी राजनीतिक जिम्मेदारी देने की तैयारियां की जा रही है। होलिका दहन की शाम निशांत राज्यसभा जा रहे थे, फिर सम्राट चौधरी को सीएम बनाते हुए उन्हें डिप्टी सीएम बनाने की चर्चा चल निकली। चर्चा यह कि निशांत के जिम्मेदारी संभालने के पहले नीतीश अपनी नई संसदीय पारी शुरू कर राज्यसभा चले जाएंगे। इन चर्चाओं के संबंध में ‘अमर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें