Hormuz Tension: कच्चे तेल की कीमतों में उछाल, US-ईरान टकराव बढ़ने का दिखा असर; तेहरान टैंकर जब्त होने से भड़का

ओमान की खाड़ी में अमेरिकी सेना ने ईरानी-झंडे वाले टैंकर को जब्त कर लिया है। इस घटना के बाद ईरान की सेना ने त्वरित प्रतिक्रिया की चेतावनी दी है। ईरान के सरकारी चैनल पर जारी बयान में इस कार्रवाई को युद्धविराम समझौते का उल्लंघन और समुद्र में डकैती जैसा कृत्य बताया गया। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण शुरुआती कारोबार में कच्चे तेल की कीमतों में भी उछाल दर्ज की गई है। शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज में कारोबार फिर से शुरू होने पर अमेरिकी कच्चे तेल की कीमत 6.4 फीसदी बढ़कर 87.88 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गई। अंतरष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड की कीमत 6.5 फीसदी बढ़कर 96.25 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई। दरअसल, ईरान और अमेरिका के बीच गतिरोध के कारण ईंधन लदे टैंकर होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते गुजर नहीं पा रहे। वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण इस जलमार्ग पर अमेरिका ने भी नाकाबंदी कर रखी है। इससे लगातार तनाव बढ़ रहा है। दो दिनों से अधिक समय से बरकरार उम्मीदों और निराशाओं के बाद सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में उछाल देखी गई।हफ्ते के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को ईरान ने वाणिज्यिक यातायात के लिए होर्मुज को पूरी तरह से खोलने की बात कही थी। इस सकारात्मक पहल के बाद कच्चे तेल की कीमतें 9 फीसदी से अधिक गिरी थीं। हालांकि, जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिकी नौसेना ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी जारी रखेगी तो ईरान की सेना- IRGC ने होर्मुज को दोबारा बंद करने का एलान कर दिया। शनिवार को तेहरान के इस फैसले के बाद ईरानी रिवोल्यूशनरी गार्ड (IRGC) ने कई जहाजों पर गोलीबारी भी की। इसमें भारत के भी दो जहाज शामिल रहे, जिस पर विदेश मंत्रालय ने चिंता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Iran Israel War: ईरान का दूसरे दौर की वार्ता में शामिल होने से इनकार, ट्रंप ने दी तबाही की धमकी

अमेरिका के साथ भारी तनाव के बीच ईरान ने पाकिस्तान के इस्लामाबाद में मंगलवार को होने वाली दूसरे दौर की सीधी बातचीत में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने कहा, उसका प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान नहीं जाएगा। इस वार्ता की घोषणा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने की थी। उन्होंने कहा, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को पाकिस्तान पहुंचेगा। ट्रंप ने ईरान को सख्त धमकी भी दी, यदि युद्ध रोकने पर समझौता नहीं हुआ, तो ईरान को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।ईरानी समाचार एजेंसी इरना के मुताबिक, अमेरिका की बहुत ज्यादा मांगों, अवास्तविक अपेक्षाओं, रुख में लगातार बदलाव, विरोधाभासी बयानों व होर्मुज की नौसैनिक नाकाबंदी के कारण ईरान ने वार्ता में शामिल नहीं होने का फैसला किया है। ईरान के सख्त रुख के बाद वार्ता रद्द होती दिख रही है। हालांकि, मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान व अन्य देशों की कोशिशें जारी हैं।भारतीय जहाजों पर गोलीबारी की घटना को लेकर ट्रंप ने कहा, ‘ऐसा कर ईरान ने युद्धविराम का गंभीर उल्लंघन किया है, फिर भी मुझे लगता है कि मैं शांति समझौता करा सकता हूं। यह होकर रहेगा।’ ट्रंप ने कहा, ‘हम ईरान के सामने बहुत ही निष्पक्ष और उचित समझौता पेश कर रहे हैं। मुझे उम्मीद है कि वे इसे स्वीकार करेंगे। अब नरमी नहीं बरती जाएगी। ईरान ने शर्तें नहीं मानीं, तो उसके पुल व बिजली संयंत्र नष्ट कर देंगे।’ इससे पहले, व्हाइट हाउस ने बताया, अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व फिर उप-राष्ट्रपति जेडी वेंस करेंगे और इसमें विशेष दूत स्टीव विटकॉफ, ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर टीम में शामिल रहेंगे।ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद गालिबाफ ने कहा, होर्मुज पूरी तरह हमारे नियंत्रण में है। बारूदी सुरंग हटाने (माइनस्वीपर) क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप का दावा: अमेरिका ने जब्त किया ईरानी मालवाहक जहाज, होर्मुज के पास घेराबंदी तोड़ने की कर रहा था कोशिश

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्या दावा किया? ट्रंप ने सोशल मीडिया पर कहा कि इस जहाज को अमेरिकी नौसेना के गाइडेड मिसाइल डेस्ट्रॉयर ने ओमान की खाड़ी में रोका। इसे रुकने की चेतावनी दी गई लेकिन उसने आदेश नहीं माना और इसके बाद नौसेना ने ‘सीधा हमला कर इंजन कक्ष में छेद कर दिया’ और जहाज को रोक दिया। उन्होंने यह भी कहा कि जहाज पर अमेरिकी मरीन तैनात हैं और वे अंदर की जांच कर रहे हैं कि उसमें क्या सामग्री मौजूद है। इस जहाज का नाम ‘तोस्का’ बताया जा रहा है। वार्ता से पहले तनावपूर्ण स्थिति इस घटना पर ईरान की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। इस कदम ने पहले से जारी तनावपूर्ण स्थिति को और गंभीर बना दिया है। यह घटना उस समय सामने आई, जब ट्रंप ने पहले घोषणा की थी कि अमेरिकी वार्ताकार सोमवार को पाकिस्तान जाकर ईरान के साथ दूसरे दौर की बातचीत करेंगे। इससे दो हफ्ते के अस्थायी युद्धविराम को आगे बढ़ाने की उम्मीद जताई जा रही थी। ईरान ने वार्ता में शामिल होने की पुष्टि नहीं की ईरान ने अब तक इस बातचीत में शामिल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन ईरान के मुख्य वार्ताकार और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि कूटनीति से पीछे नहीं हटेंगे। हालांकि, दोनों पक्षों के बीच अभी भी बड़ी खाई बनी हुई है। इस्लामाबाद में बढ़ाई गई सुरक्षा पाकिस्तान ने भी दूसरे दौर की वार्ता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। लेकिन इस्लामाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सूत्रों के अनुसार, मध्यस्थ देशों की मदद से बातचीत की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है और अमेरिकी सुरक्षा टीमें पहले से ही पाकिस्तान में मौजूद हैं। जेडी वेंस करेंगे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

शांति वार्ता पर मंडराया संकट: नाकेबंदी से खफा ईरान नहीं भेजेगा डेलिगेशन? जेडी वेंस के शामिल होने पर भी संशय

अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली दूसरे दौर की शांति वार्चा पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। जहां एक और ट्रंप ने ईरान को डील करने के लिए आखिरी धमकी दे डाली है, तो वही नाकाबंदी से खफा ईरान वार्ता से पीछे हटने की धमकी दे रहा है। बता दें कि दूसरे दौर की भी वार्ता इस्लामाबाद में होनी है, लेकिन वार्ता से पहले कई पेच फंस गए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पास जहाजों पर गोलीबारी करके ईरान ने दोनों देशों के बीच हुए युद्धविराम का पूर्ण उल्लंघन किया है। हालांकि उन्होंने कहा, इसके बावजूद इस्लामाबाद में मंगलवार को होने वाली शांति वार्ता के लिए अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल सोमवार को रवाना होगा। उन्होंने धमकी दी कि यदि ईरान ने अमेरिका की शर्तें नहीं मानी तो उसके पुलों और बिजली संयंत्रों को नष्ट कर दिया जाएगा। इसी बीच ईरान ने नाकाबंदी के चलते अपने वार्ताकारों को पाकिस्तान भेजने से इनकार कर दिया है।ईरान ने फिलहाल पाकिस्तान में बातचीत के लिए अपना डेलिगेशन भेजने का फैसला नहीं किया है। अल-जजीरा के मुताबिक, ईरान ने कहा है कि जब तक अमेरिकी नौसेना की नाकेबंदी जारी रखेगी तब तक बातचीत आगे नहीं बढ़ेगी। हालांकि ईरान के डेलिगेशन की मंगलवार को अमेरिका के साथ बातचीत के लिए पाकिस्तान पहुंचने की उम्मीद जताई गई है। इस टीम में पिछली बार की तरह विदेश मंत्री अब्बास अराघची और संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ शामिल हो सकते हैं। ईरान ने अब तक अपनी टीम की जानकारी नहीं दी है। माना जा रहा है कि सुरक्षा कारणों से दोनों देश अपने वार्ताकारों का नाम नहीं बता रहे हैं। हालांकि ईरानी संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबफ के ही ईरान की तरफ से वार्ता का नेतृत्व करने की उम्मीद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

Assembly Election: प्रधानमंत्री मोदी बोले- देश की संसद में तृणमूल का महिला विरोधी चेहरा उजागर

05:10 PM, 19-Apr-2026 ‘टीएमसी ने लोगों को लूटने में पीएचडी कर ली है’ पीएम मोदी ने रविवार को पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर में विजय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टीएमसी के शासनकाल में युवा भर्ती, शिक्षकों की नियुक्ति और मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है। साथ ही चक्रवातों से प्रभावित लोगों के लिए आवंटित राहत निधि का भी दुरुपयोग किया गया है। उन्होंने लोगों को लूटने में पीएचडी कर ली है। उन्होंने कहा कि इस बार मैं देख रहा हूं कि बंगाल का चुनाव भाजपा के लोग नहीं, भाजपा के उम्मीदवार और कार्यकर्ता नहीं… ये चुनाव तो बंगाल की मेरी जनता लड़ रही है, बंगाल के मेरे भाई-बहन चुनाव लड़ रहे हैं, बंगाल के नौजवान चुनाव लड़ रहे हैं, बंगाल के किसान और मजदूर चुनाव लड़ रहे हैं। मैं बंगाल में जहां भी जा रहा हूं-यही भाव देख रहा हूं, इसलिए आज टीएमसी के गुंडे डर से कांप रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर कोई कह रहा है कि इस बार हर अत्याचार का हिसाब होगा। इस बार पश्चिम बंगाल में सिर्फ एक ही स्वर सुनाई दे रहा है, गली-गली में सिर्फ एक ही नारा है, घर घर में एक ही संकल्प है- पलटानो दरकार, चाई भाजपा सरकार। उन्होंंने कहा कि मैं आपको भरोसा दिलाने आया हूं कि भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास करेगी, लेकिन अत्याचारियों और लुटेरों का पूरा हिसाब करेगी। चुन-चुन कर हिसाब लिया जाएगा। आप यहां भाजपा का सीएम बनाइए, फिर पीएम और सीएम मिलकर हर किसान के खाते में किसान सम्मान निधि के 9 हजार रुपए सीधे जमा किए जाएंगे। साथ ही बंगाल की मंडियों से टीएमसी के दलालों को भी भगाया जाएगा, ताकि किसानों को उपज के उचित दाम मिल सकें। ये मोदी की गारंटी है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन वाली सरकार न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

Tamil Nadu: तमिलनाडु के विरुधुनगर में पटाखा फैक्टरी में धमाका, 16 लोगों की मौत; CM स्टालिन ने जताया दुख

मंत्री रामचंद्रन और थंगम थेन्नारासु को तुरंत मौके पर पहुंचने का निर्देश। राहत और बचाव कार्य तेज करने व निगरानी करने को कहा। प्रभावित परिवारों को सांत्वना देने के लिए कहा। जिला कलेक्टर से संपर्क कर सभी जरूरी मदद सुनिश्चित करने को कहा। धमाका इतना जोरदार था कि फैक्टरी के कई हिस्से पूरी तरह तबाह हो गए। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और अब तक कई शव मलबे से निकाले जा चुके हैं। अधिकारियों के मुताबिक, अंदर फंसे लोगों को निकालने का अभियान जारी है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।फैक्टरी में विस्फोट उस समय हुआ जब कर्मचारी काम कर रहे थे। अचानक हुए धमाके से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग तेजी से फैल गई और कई लोग अंदर ही फंस गए। दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का काम शुरू किया और बचाव अभियान चलाया।फायर और रेस्क्यू विभाग के अनुसार, अब तक कई शव बरामद किए जा चुके हैं और बाकी लोगों को खोजने का काम जारी है। घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया है। प्रशासन ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और जांच शुरू कर दी है कि विस्फोट कैसे हुआ।इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए राज्य के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और उन्हें इससे गहरा आघात पहुंचा है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं और कहा कि सरकार इस कठिन समय में उनके साथ खड़ी है। साथ ही प्रशासन को राहत और सहायता कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।राष्ट्रपति ने भी इस हादसे को बेहद दुखद बताते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी ने भी घटना पर शोक जताते हुए कहा कि यह हादसा बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने मृतकों के परिवारों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

डिजिटल जनगणना में बड़ी चूक: पोर्टल पर अरुणाचल की जगह चीन का नाम, अधिकारियों ने मैपिंग सिस्टम पर उठाए सवाल

यह मामला तब सामने आया जब रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी मोहोंतो पांगिंग पाओ ने इस गलती को सोशल मीडिया पर साझा किया। उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पासीघाट की लोकेशन गलत दिख रही थी, जिससे वह अपनी प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। उनके पोस्ट के बाद यह मुद्दा तेजी से वायरल हो गया और कई लोगों ने सरकार से तुरंत कार्रवाई की मांग की।पोर्टल पर अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट को मेडोग दिखाया गया, जो चीन के नियंत्रण वाले क्षेत्र में आता है। यह वही इलाका है जिसे लेकर चीन बार-बार दावा करता रहा है। ऐसे में इस गलती को सिर्फ तकनीकी नहीं, बल्कि संवेदनशील मुद्दा माना गया और लोगों ने इसे “वर्चुअल तरीके से जमीन छोड़ने” जैसा बताया।मामला सामने आने के कुछ ही घंटों में जनगणना अधिकारियों ने इसे गंभीरता से लिया। रजिस्ट्रार जनरल और जनगणना आयुक्त कार्यालय ने बताया कि यह समस्या मैप सेवा देने वाली कंपनी के साथ समन्वय करके उसी दिन ठीक कर दी गई। सरकार ने स्पष्ट किया कि यह केवल एक तकनीकी मैपिंग एरर थी।यह घटना ऐसे समय आई है जब भारत पहली बार पूरी तरह डिजिटल जनगणना की ओर बढ़ रहा है। इस बार लोग खुद ऑनलाइन अपनी जानकारी भर सकेंगे। लेकिन इस तकनीकी गलती ने यह भी दिखाया कि डिजिटल सिस्टम में छोटी चूक भी बड़ा विवाद खड़ा कर सकती है।चीन लंबे समय से अरुणाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों पर दावा करता रहा है और कई जगहों के नाम बदलने की कोशिश भी करता है। भारत सरकार ने हमेशा इन दावों को खारिज किया है और साफ कहा है कि अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न हिस्सा है। ऐसे में इस तरह की गलती ने संवेदनशीलता और बढ़ा दी। सरकार ने कहा है कि भविष्य में ऐसी गलतियों से बचने के लिए तकनीकी सिस्टम को और मजबूत किया जाएगा। साथ ही मैप सेवाओं की निगरानी भी ब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

Ajmer Bus Accident: यहां घाटी में हादसे से मची चीख-पुकार, 150 फीट खाई में गिरी बस; दो की मौत पांच गंभीर घायल

अजमेर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां यात्रियों से भरी एक बस पुष्कर घाटी में अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक बच्चे की व एक सवारी की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस में कुल 31 यात्री सवार थे, जो पुष्कर से पीसांगन में मायरा भरने के लिए पुष्कर की ओर जा रहे थे। हादसा पुष्कर से करीब तीन किलोमीटर पहले, सांझी की छत के आगे घाटी क्षेत्र में हुआ, जहां अचानक बस चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और बस खाई में जा गिरी।अजमेर कलेक्टर लोकबंधु ने हादसे को लेकर जानकारी देते हुए कहा कि दो लोगों की मौत हुई है। आठ एंबुलेंस की मदद से घायलों को उपचार के लिए लाया गया है। जिला प्रशासन और स्थानीय लोगों ने मौके पर घायलों की सहायता की। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल लाया गया है। हर संभव मदद की जा रही है।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर पुष्कर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस दुर्घटना के चलते पुष्कर घाटी मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने में जुटी रही। प्रशासन के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि तकनीकी खराबी या चालक की लापरवाही जैसे पहलुओं की भी जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

नोएडा हिंसा में खुलासा: 'नहीं सुलगता शहर अगर..', फेज-2 में हुईं थीं 100 से अधिक सभाएं; दिखाए जाते थे ये वीडियो

1 of 17 Noida Violence - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स जिसका फायदा उठाकर आरोपी ने नोएडा में श्रमिकों को उकसाया। आरोप है कि रूपेश ने कुलेसरा के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी आंदोलन के लिए उकसाया था। आरोपी ने काफी भड़काऊ भाषण दिया था जिसके बाद लोगों ने उसे आंदोलन से अलग कर दिया था। 13 अप्रैल को वेतन वृद्धि को लेकर नोएडा और ग्रेटर नोएडा के औद्योगिक सेक्टरों में श्रमिकों ने उग्र प्रदर्शन किया था। उपद्रव कर कंपनियों में तोड़फोड़ करने के साथ वाहनों में आग लगा दी गई। पुलिस ने इस मामले में मजदूर बिगुल दस्ता प्रमुख रूपेश रॉय व अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। मजदूर बिगुल दस्ता प्रमुख रूपेश राय नोएडा से पहले ग्रेटर नोएडा में माहौल बिगड़ाने का प्रयास कर चुका है। तब मुख्यमंत्री पोर्टल और पुलिस से इसकी लिखित शिकायत भी की गई थी। आरोप है कि पुलिस ने उस पर कार्रवाई नहीं की। 2 of 17 सेक्टर 60 के पास जमा लोगों पर पुलिस ने भाजी लाठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी इन सब पर अलग-अलग जगह बैठक कर अशांति फैलाने का आरोप है। आरोपी रूपेश रॉय कुलेसरा गांव में रहता था। गांव के डूब क्षेत्र में रहने वाले लोग लंबे समय से बिजली कनेक्शन की मांग कर रहे हैं। 3 of 17 सेक्टर 60 के पास जमा लोगों पर पुलिस ने भाजी लाठियां - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी पिछले साल लोगों ने कनेक्शन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन भी किया था जिसमें रूपेश भी शामिल था। तब कनेक्शन की मांग करने वाले आंदोलन का नेतृत्व करने वाले प्रमुख व्यक्ति ने रूपेश के खिलाफ मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की थी। साथ की पुलिस कमिश्नर को ई-मेल पर शिकायत भेजने के साथ थाना स्तर पर भी लिखित शिकायत की थी। जिसमें आरोप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk

Ajmer Bus Accident: घाटी में दर्दनाक हादसे से मची चीख-पुकार, 150 फीट खाई में गिरी बस; दो की मौत कई घायल

अजमेर में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां यात्रियों से भरी एक बस पुष्कर घाटी में अनियंत्रित होकर करीब 150 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक बच्चे की व एक सवारी की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में से पांच की हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बस में कुल 31 यात्री सवार थे, जो पुष्कर से पीसांगन में मायरा भरने के लिए पुष्कर की ओर जा रहे थे। हादसा पुष्कर से करीब तीन किलोमीटर पहले, सांझी की छत के आगे घाटी क्षेत्र में हुआ, जहां अचानक बस चालक का नियंत्रण वाहन पर से हट गया और बस खाई में जा गिरी।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकालकर पुष्कर के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को बेहतर इलाज के लिए अजमेर के जेएलएन अस्पताल रेफर कर दिया गया।इस दुर्घटना के चलते पुष्कर घाटी मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित रही। पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचकर हालात को संभालने में जुटी रही। प्रशासन के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में बस के अनियंत्रित होने की बात सामने आई है, हालांकि तकनीकी खराबी या चालक की लापरवाही जैसे पहलुओं की भी जांच की जा रही है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 19, 2026 · 2 min · National Desk