चीन ने ईरान भेजे मिसाइल वाले रसायन?: भारतीय मूल की पूर्व अमेरिकी राजदूत का दावा- कार्गो जहाज पर लदा है केमिकल

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच खाड़ी क्षेत्र में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। अमेरिकी नौसेना ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक ईरानी कंटेनर जहाज को कब्जे में ले लिया है। दावा किया जा रहा है कि यह जहाज चीन से ईरान की ओर जा रहा था और उस पर मिसाइल कार्यक्रम से जुड़े रसायन या दोहरे उपयोग वाले सामान (डुअल-यूज मटेरियल) लदे हो सकते थे। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय तनाव और बढ़ गया है। क्या दावा किया गया? अमेरिकी राजनीतिज्ञ और पूर्व गवर्नर निक्की हेली ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दावा किया कि अमेरिकी नौसेना द्वारा जब्त किया गया पहला ईरानी जहाज चीन से ईरान जा रहा था। उन्होंने कहा कि जहाज पर मिसाइल निर्माण में इस्तेमाल होने वाले रासायनिक सामान थे और उसे कई बार रुकने के आदेश दिए गए, लेकिन उसने आदेश नहीं माना। The ship the U.S. seized in the Strait of Hormuz this weekend was headed from China to Iran and is linked to chemical shipments for missiles. It refused repeated orders to stop. Another reminder that China is helping prop up Iran’s regime—a reality that can’t be ignored. — Nikki Haley (@NikkiHaley) April 20, 2026 हेली ने आगे कहा कि यह घटना इस बात की याद दिलाती है कि चीन ईरान की सरकार को सहयोग दे रहा है। उनके मुताबिक, ईरान को बाहरी समर्थन मिलने की आशंका अब नजरअंदाज नहीं की जा सकती। किस जहाज को किया गया जब्त? जब्त किए गए जहाज की पहचान टोस्का के रूप में हुई है। यह ईरानी झंडे वाला छोटा कंटेनर पोत इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान शिपिंग लाइन्स समूह का हिस्सा बताया गया है। यह वही शिपिंग कंपनी है, जिस पर पहले से अमेरिकी प्रतिबंध लागू हैं। जह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

'गोबर से भर देंगे बंगला': अब भाजपा विधायक की SDOP को नई धमकी; एक दिन पहले कहा, करेरा तुम्हारे डैडी का है क्या?

भाजपा विधायक प्रीतम सिंह लोधी ने करैरा के एसडीओपी और आईपीएस अधिकारी आयुष जाखड़ को लेकर एक नया विवादित बयान दिया है। वायरल वीडियो में विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि वे 5 से 10 हजार लोगों के साथ एसडीओपी के बंगले का घेराव करेंगे और उसे गोबर से भर देंगे। वीडियो में उन्होंने आक्रामक अंदाज में यह भी कहा कि पहले उनका हाथ ढाई किलो का था, अब ढाई सौ किलो का है और वे जाखड़ को ठीक कर देंगे। क्यों दे रहे हैं ऐसे बयान? बताया जा रहा है कि विधायक अपने बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ पुलिस कार्रवाई से नाराज हैं। उनके बेटे पर आरोप है कि उसने थार कार से पांच लोगों को कुचल दिया था। घटना के बाद शुरू में विधायक ने “जनता सर्वोपरि” बताते हुए खुद पुलिस अधिकारियों को फोन कर बेटे के खिलाफ मामला दर्ज करवाया और उसे पुलिस के हवाले भी किया। हालांकि, जैसे-जैसे पुलिस जांच आगे बढ़ी, विधायक का रुख बदल गया और वे खुले तौर पर बेटे के समर्थन में आ गए। उन्होंने वीडियो जारी कर एसडीओपी आयुष जाखड़ को चुनौती देते हुए कहा कि वे करैरा आएंगे और चुनाव भी लड़ेंगे अगर दम है तो रोक लेना। साथ ही उन्होंने 15 दिन में स्पष्टीकरण नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी दी। कल भी भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था । वीडियो में विधायक ने करेरा के एसडीओपी आयुष जाखड़ को खुली चुनौती देते हुए तीखे सवाल उठाए, जिससे प्रशासनिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। वायरल वीडियो में विधायक प्रीतम लोधी कहते नजर आ रहे हैं, “करेरा क्या तुम्हारे डैडी का है?” उन्होंने अपने बेटे दिनेश लोधी को लेकर भी बड़ा एलान करते हुए कहा कि उनका बेटा करेरा जाएगा और वहीं से चुनाव भी लड़ेगा। इस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: गर्मी के चलते आज से बदले समय पर खुले स्कूल, इस समय हो जाएंगे बंद; सिर्फ चार घंटे स्कूल चलाने की मांग

राष्ट्रीय शैक्षिक महांसघ, प्राथमिक संवर्ग ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में शैक्षणिक घंटों को आरटीई-2009 के अनुसार निर्धारित करने की मांग की है। इसके लिए संगठन ने प्रमुख सचिव बेसिक शिक्षा विभाग और महानिदेशक स्कूल शिक्षा को मांगपत्र भेजा है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष शिवशंकर सिंह ने गर्मी में चार घंटे और जाड़े में पांच घंटे से अधिक की विद्यालय अवधि को बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास के लिए प्रतिकूल बताया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की मानसिक ऊर्जा सीमित होती है इसलिए बहुत लम्बे समय तक स्कूल में रहना उनके लिए तनावपूर्ण होता है। प्रदेश महामंत्री प्रदीप तिवारी ने कहा कि आरटीई के अंतर्गत एक शैक्षणिक सत्र में विद्यालयों में कार्यदिवस व समय निर्धारित किया गया है। जो कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के लिए 200 कार्यदिवस और 800 घंटे व कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के लिए 220 कार्यदिवस और 1000 घंटे है। प्रदेश मीडिया प्रभारी बृजेश श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन ने मांग की है कि स्कूलों का समय गर्मी में सुबह 7:30 से दोपहर 12 बजे तक साढ़े चार घंटे तथा जाड़े में पांच घंटे किया जाना उचित होगा। इससे हर साल मौसम खराब होने पर बार-बार समय बदलने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk

Japan Pacifist Policy Change: जापान की नीति में बड़ा बदलाव, घातक हथियार निर्यात पर प्रतिबंध को हटाने को मंजूरी

जापान ने मंगलवार को एक बड़ा और ऐतिहासिक फैसला लेते हुए घातक हथियारों के निर्यात पर लगी पुरानी रोक हटाने को मंजूरी दे दी है। यह कदम जापान की द्वितीय विश्व युद्ध के बाद अपनाई गई शांतिवादी नीति में बड़ा बदलाव माना जा रहा है। प्रधानमंत्री साने ताकाइची की कैबिनेट ने नई गाइडलाइन को मंजूरी दी, जिससे अब जापान अपने हथियार दूसरे देशों को बेच सकेगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 21, 2026 · 1 min · National Desk

अखिलेश बोले: सपा सरकार बनने पर यूपी के लोगों को 300 यूनिट बिजली देंगे मुफ्त, महिलाओं को 40 हजार की पेंशन

सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और उनके संगी-साथी साजिश करने से बाज नहीं आएंगे। अब नकली विरोध की शूटिंग कराई जा रही है। इसमें शामिल युवक-युवतियों का हम कोई दोष नहीं मानते हैं, क्योंकि बेतहाशा बेरोजगारी के इस भाजपाई दौर में मजबूर होकर दो पैसों की उम्मीद में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। भाजपा पहले गरीबी-मजबूरी पैदा करती है, फिर उन बेबस लोगों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए उन्हें अपने गलत इरादों के लिए इस्तेमाल करती है। अखिलेश से मिले युवा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से सोमवार को प्रदेश पार्टी मुख्यालय पर बिहार के मुजफ्फरपुर से मुंबई स्थित प्रसिद्ध हाजी अली दरगाह तक स्केटिंग करते हुए जा रहे मो. तौहीद रजा, मो. साजिद, मो. अमीरुल और मो. अली ने मुलाकात की। अखिलेश यादव ने नौजवानों की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र चौधरी भी मौजूद रहे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 1 min · National Desk

बंगाल चुनाव का चरण-2: BJP दागी तो TMC करोड़पतियों को उतारने में आगे, सबसे अमीर प्रत्याशी की संपत्ति ₹104 करोड़

बंगाल चुनाव का चरण-2: BJP दागी तो TMC करोड़पतियों को उतारने में आगे, सबसे अमीर प्रत्याशी की संपत्ति ₹104 करोड़ दूसरे चरण में दागी उम्मीदवारों से जुड़ा आंकड़ा क्या? दूसरे चरण में विश्लेषण किए गए कुल 1445 उम्मीदवारों में से 338 (23%) उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ आपराधिक मामले होने की घोषणा की है। इसके अलावा इनमें से 295 (20%) उम्मीदवारों पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। हत्या के मामले: 16 उम्मीदवारों ने अपने खिलाफ हत्या (आईपीसी की धारा-302) से संबंधित मामले घोषित किए हैं। हत्या का प्रयास: 80 उम्मीदवारों पर हत्या के प्रयास (आईपीसी की धारा-307 और बीएनएस की धारा-109) की धाराओं में मामले दर्ज हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध: 94 उम्मीदवारों ने महिलाओं के खिलाफ अपराध से जुड़े मामले घोषित किए हैं। इनमें से दो उम्मीदवारों पर दुष्कर्म (आईपीसी धारा-376 और 376(2)(n)) से संबंधित गंभीर मामले दर्ज हैं। गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा के 102 आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों में से 92 प्रत्याशियों (65 फीसदी) पर गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं, टीएमसी के 142 आपराधिक केस वाले में से 42 (30%), माकपा के 100 में से 42 (42%) और कांग्रेस के 142 में से 30 प्रत्याशियों (21%) पर गंभीर अपराध की धाराओं में मामले दर्ज हैं। गौर करने वाली बात यह है कि भाजपा के 102 आपराधिक मामले वाले उम्मीदवारों में से 92 प्रत्याशियों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

UP: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इन दस जिलों के बदले डीएम

प्रदेश में बाराबंकी, अयोध्या और अम्बेडकरनगर समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने सोमवार को कुल 24 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी में तबादला एक्सप्रेस दौड़ गई है। पढ़िए लिस्ट… सोमवार को जारी सूची के अनुसार, गाजीपुर के डीएम अविनाश कुमार को अलीगढ़ का डीएम, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद अरविंद सिंह को एटा का डीएम, विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी अमित आसेरी को बांदा का डीएम, उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण डॉ. अंकुर लाठर को फर्रूखाबाद का डीएम बनाया गया है।मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना को हापुड़ का डीएम, विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का डीएम, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर के एसीईओ चर्चित गौड़ को सोनभद्र का डीएम, अम्बेडकरनगर के डीएम अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का डीएम, बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का डीएम, मुख्यमंत्री व नागरिक उड्डयन विभाग के विशेष सचिव और निदेशक नागरिक उड्डयन ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का डीएम बनाया गया है।अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को सीएम का विशेष सचिव, एटा के डीएम प्रेम रंजन सिंह को अपर राज्य निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक मध्यान्ह भोजन अभिकरण, हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद, अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन को विशेष सचिव कृषि विभाग, बांदा की डीएम जे रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है।अरुण कुमार विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म और अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म को विशेष सचिव के प्रभार से मुक् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Pachpadra Refinery Fire: पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग से बालोतरा में हड़कंप, पीएम मोदी कल करने वाले है उद्घाटन

राजस्थान के बालोतरा जिले स्थित पचपदरा रिफाइनरी में सोमवार को अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना ऐसे समय सामने आई है, जब अगले ही दिन 21 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रिफाइनरी के उद्घाटन का कार्यक्रम निर्धारित है। आग लगने की सूचना मिलते ही प्रशासन, सुरक्षा एजेंसियों और रिफाइनरी प्रबंधन में हलचल तेज हो गई। बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है जिसका कल उद्घाटन होना है। ऐसे समय पर यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। मैं इस घटना में सभी की सलामती की प्रार्थना करता हूं। — Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) April 20, 2026 प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग रिफाइनरी की एक प्रोसेसिंग यूनिट में लगी है। घटना के बाद परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। आग किस कारण से लगी, इसका अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। तकनीकी टीम और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचकर स्थिति का आकलन करने और कारणों की जांच में जुटी हुई हैं।भाजपा जिलाध्यक्ष भरत मोदी ने कहा कि रिफाइनरी परिसर के भीतर किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। बाहर से देखने पर फिलहाल स्थिति नियंत्रण में नजर आ रही है। अभी तक किसी जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। साथ ही बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कुछ ही देर में यहां पहुंचकर तैयारियों का जायजा लेंगे।पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने सोशल मीडिया X पर लिखा कि बालोतरा के पचपदरा में रिफाइनरी में आग लगने की खबर सुनकर चिंता हुई। रिफाइनरी हम सभी राजस्थानियों के लिए गर्व करने वाली परियोजना है, जिसका कल उद्घाटन होना है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Supreme Court: अदालत डिजिटल अरेस्ट मामले पर चिंतित, CJI सूर्यकांत बोले- शिक्षित लोगों का भी शिकार चौंकाने वाला

सुप्रीम कोर्ट ने डिजिटल अरेस्ट से जुड़ी बढ़ती ठगी की घटनाओं पर एक बार फिर गंभीर चिंता जताई है। सोमवार को सुनवाई के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा कि यह बेहद चौंकाने वाली और चिंताजनक स्थिति है कि अच्छी शिक्षा प्राप्त लोग भी इस तरह के साइबर अपराध का शिकार हो रहे हैं। बुजुर्ग महिला की पूरी रिटायरमेंट राशि ठगी गई मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली पीठ, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची भी शामिल थे, डिजिटल अरेस्ट पीड़ितों से जुड़े स्वत: संज्ञान मामले पर सुनवाई कर रही थी। इस दौरान अटॉर्नी जनरल आर वेंकटारमानी ने अदालत को बताया कि इस मुद्दे पर लगातार बैठकें हो रही हैं और सरकार तेजी से आवश्यक कदम उठा रही है। उन्होंने मामले को 12 मई को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने का अनुरोध किया। सुनवाई के दौरान सीजेआई ने एक बुजुर्ग महिला का मामला साझा किया, जिन्हें वह आधिकारिक तौर पर जानते हैं। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण रूप से महिला की पूरी रिटायरमेंट राशि साइबर ठगों ने हड़प ली। 54 हजार करोड़ की ठगी को कोर्ट ने बताया था डकैती इस पर अदालत ने गहरी नाराजगी जताई। एक अधिवक्ता ने कहा कि जब सर्वोच्च न्यायालय इस मुद्दे पर स्वत: संज्ञान लेकर सुनवाई कर रहा है, तब भी लगातार ऐसे मामलों का सामने आना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस पर CJI ने कहा कि यह हैरान करने वाली बात है कि पढ़े-लिखे लोग भी इस तरह आसानी से ठगे जा रहे हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 9 फरवरी को डिजिटल फ्रॉड के जरिए 54 हजार करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को सीधी लूट और डकैती करार दिया था। अदालत ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया था कि भारतीय रिजर्व बैंक, बैंकों, दूरसंचार विभाग और अन्य संबंधित संस्थाओं के साथ मिलकर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk

Prez Lee India Visit: राष्ट्रपति भवन में कोरियाई मेहमानों का स्वागत, राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि

दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति ली जे म्यूंग भारत दौरे पर हैं। सोमवार को राष्ट्रपति भवन प्रांगण में उनका औपचारिक स्वागत किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दक्षिण कोरिया से आए राजकीय मेहमानों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके अलावा, कोरियाई राष्ट्रपति ली ने राजघाट जाकर पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि भी अर्पित की। #WATCH | Delhi: Lee Jae Myung, President of South Korea, receives a ceremonial welcome at the forecourt of Rashtrapati Bhavan. President Droupadi Murmu and Prime Minister Narendra Modi are also present. (Source: DD News) pic.twitter.com/vZG6P6jV4K— ANI (@ANI) April 20, 2026 #WATCH | Delhi: Lee Jae Myung, President of South Korea and his wife, Kim Hea Kyung, lay a wreath paying tribute to Mahatma Gandhi at Rajghat. pic.twitter.com/l3j4pjiExK — ANI (@ANI) April 20, 2026 राष्ट्रपति ली के साथ दक्षिण कोरिया की प्रथम महिला किम ही क्यूंग भी आई हैं। विदेश मंत्रालय ने राष्ट्रपति ली की इस यात्रा को दोनों देशों के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण पड़ाव बताया है।राष्ट्रपति ली आज प्रधानमंत्री मोदी के साथ भी द्विपक्षीय बैठक करेंगे। दोनों नेता विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इनमें जहाज निर्माण, व्यापार, निवेश, एआई और सेमीकंडक्टर शामिल हैं। वे महत्वपूर्ण और उभरती प्रौद्योगिकियों, लोगों से लोगों के बीच संबंधों और सांस्कृतिक आदान-प्रदान पर भी बात करेंगे।इससे पहले रविवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंचे म्यूंग का स्वागत केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने किया। इसके बाद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 20, 2026 · 2 min · National Desk