Bihar Floor Test LIVE: सीएम सम्राट चौधरी बोले- सत्ता किसी की बपौती नहीं है, लालू यादव के बारे में क्या कहा?

12:41 PM, 24-Apr-2026 Bihar Vidhan Sabha: आसानी से फ्लोर टेस्ट पास कर गए सम्राट चौधरी मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फ्लोर टेस्ट आसानी से पास कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बहुमत के साथ विश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही नीतीश कुमार के कामकाज की भी खूब तारीफ की। विजय चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के व्यवहार का निंदा प्रस्ताव लाया। जो कि बहुमत से पास हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकल के लिए स्थगित कर दी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने फ्लोर टेस्ट आसानी से पास कर लिया। विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि बहुमत के साथ विश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। उन्होंने सभी सदस्यों को बधाई दी। साथ ही नीतीश कुमार के कामकाज की भी खूब तारीफ की। विजय चौधरी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर विपक्ष के व्यवहार का निंदा प्रस्ताव लाया। जो कि बहुमत से पास हो गया। इसके बाद सदन की कार्यवाही अनिश्चितकल के लिए स्थगित कर दी गई। 12:40 PM, 24-Apr-2026 Bihar Vidhan Sabha Live: सम्राट चौधरी बोले- लालू प्रसाद ने आरएसएस के सामने घुटना टेका मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है। लालू प्रसाद बड़े नेता हैं। मैं उनके साथ भी काम किया है। लेकिन, वह अगर अपने बारे नहीं सोचते तो आज सब लोग उनके साथ नहीं होते। लालू प्रसाद ने आरएसएस दफ्तर जाकर घुटना टेका था। 33 विधायकों का समर्थन मिला तब वह मुख्यमंत्री बने। नीतीश कुमार नहीं होते तो लालू प्रसाद नेता नहीं बनते। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की धरती है। लालू प्रसाद बड़े नेता हैं। मैं उनके साथ भी काम किया है। लेकिन, वह अगर अपने बारे नहीं सोचते तो आज सब लोग उनके साथ नहीं होते। लालू प्रसा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

Election: केरल में नतीजों से पहले कांग्रेस में घमासान, सीएम के चेहरे की लड़ाई से यूडीएफ की बढ़ी मुश्किलें

केरल में चुनाव नतीजों से पहले सियासी माहौल गर्म हो गया है, लेकिन इस बार मुकाबला केवल विपक्ष और सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच नहीं, बल्कि कांग्रेस के भीतर भी दिखाई दे रहा है। कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूडीएफ में मुख्यमंत्री पद को लेकर शुरू हुई अंदरूनी खींचतान ने पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद राज्य में 9 अप्रैल को मतदान हो चुका है और अब 4 मई को नतीजों का इंतजार है। करीब 10 साल बाद सत्ता में वापसी की उम्मीद लगाए यूडीएफ खेमे में उत्साह तो है, लेकिन इसी बीच नेतृत्व को लेकर उठी बहस ने माहौल असहज कर दिया है। कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री के दावदेरी आ रही सामने केरल की राजनीति में लंबे समय तक हर चुनाव में सत्ता बदलने की परंपरा रही है, लेकिन 2021 में सीपीआई (एम) के नेतृत्व वाले वाम लोकतांत्रिक मोर्चे ने दोबारा सरकार बनाकर इस परंपरा को तोड़ दिया था। ऐसे में इस बार का चुनाव कांग्रेस और यूडीएफ के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस के भीतर मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर खुलकर दावेदारी सामने आने लगी है। वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला, विपक्ष के नेता वी डी सतीशान और संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल के समर्थक सार्वजनिक रूप से अपने-अपने नेता को मुख्यमंत्री बनाने की मांग कर रहे हैं। क्या है विशेषज्ञों की राय? यह बहस चुनाव परिणाम आने से पहले ही शुरू हो जाने से पार्टी नेतृत्व असहज स्थिति में है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह की खुली बयानबाजी से मतदाताओं के बीच गलत संदेश जा सकता है। वरिष्ठ मीडिया आलोचक एम एन करासेरी ने इसे शर्मनाक बताते हुए कहा कि सत्ता मिलने से पहले पद की लड़ाई जनता का भरोसा कमजोर कर सकती है। इस विवाद का अस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

कैसे हैं मोजतबा खामेनेई?: पैर की तीन सर्जरी, चेहरा भी झुलसा; ईरानी अधिकारियों ने बताया सुप्रीम लीडर का हाल

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा के चलते और अमेरिका और इस्राइल की निगरानी से बचने के लिए मोजतबा खामेनेई तक संदेश पहुंचाने का तरीका भी बेहद गोपनीय रखा गया है। संदेश हाथ से लिखे जाते हैं, लिफाफों में सील किए जाते हैं और फिर भरोसेमंद कूरियरों की एक श्रृंखला के जरिए आगे बढ़ाए जाते हैं। ये कूरियर कारों और मोटरसाइकिलों से मुख्य सड़कों और अंदरूनी रास्तों के जरिए सफर करते हुए संदेश को उनके ठिकाने तक पहुंचाते हैं। मोजतबा खामेनेई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपने पिता की मौत के बाद सत्ता संभालने वाले मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और फिलहाल छिपकर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई होश में हैं, लेकिन वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं और उनकी भूमिका को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है।रिपोर्ट में बताया गया है कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह एक्टिव हैं, लेकिन शारीरिक चोटें काफी गंभीर हैं। उनके एक पैर का तीन बार ऑपरेशन हो चुका है और अब उन्हें कृत्रिम पैर (प्रोस्थेटिक) की जरूरत है। एक हाथ की भी सर्जरी हुई है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। उनके चेहरे और होंठ बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे बोलने में दिक्कत हो रही है, और आगे चलकर प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।मोजतबा खामेनेई को लेकर ये जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब ऐसा दावा किया जा रहा है कि ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व में एकजुटता नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ऐसा दावा किया कि ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के बीच आंतरिक कलह है। हालांकि ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

Bengal Polls: रिकॉर्ड मतदान के बाद शाह ने चुनाव आयोग और पुलिस बल की सराहना की, कुछ देर में करेंगे प्रेस वार्ता

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव का सियासी माहौल लगातार गरमाता जा रहा है। पहले चरण में हुए रिकॉर्ड मतदान ने जहां चुनावी मुकाबले को नया मोड़ दिया है, वहीं अब सभी राजनीतिक दल दूसरे चरण की तैयारी में पूरी ताकत झोंकते नजर आ रहे हैं। 29 अप्रैल को होने वाले दूसरे चरण से पहले राजधानी कोलकाता में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच भाजपा के शीर्ष नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज यानी कोलकाता में प्रेस वार्ता करने जा रहे हैं, जिसे चुनावी रणनीति के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 1 min · National Desk

Donald Trump: 'इस्राइल-लेबनान के बीच तीन हफ्तों के लिए बढ़ा संघर्ष विराम', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का एलान

व्हाइट हाउस में संवाददाताओं से बात करते हुए राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि लेबनान और इस्राइल के उच्च-स्तरीय अधिकारियों के साथ उनकी एक शानदार बैठक हुई। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले हफ्तों में लेबनान के राष्ट्रपति और इस्राइल के प्रधानमंत्री अमेरिका दौरे पर आएंगे।डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “उन्होंने तीन अतिरिक्त हफ्तों के लिए, मैं समझता हूं, गोलीबारी न करने यानी संघर्ष विराम पर सहमति जताई है। हम देखेंगे कि क्या ऐसा होता है। यह उनके बीच नहीं होगा, लेकिन हमें अभी भी हिजबुल्ला के बारे में सोचना है।“इससे पहले ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में राष्ट्रपति ट्रंप ने घोषणा की थी कि इस्राइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा था कि अमेरिका लेबनान के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि उसे हिजबुल्ला से अपनी सुरक्षा करने में मदद मिल सके।ट्रंप ने अपनी पोस्ट में लिखा, “अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विदेश मंत्री मार्को रुबियो, इस्राइल में राजदूत माइक हकाबी, और लेबनान में राजदूत मिशेल ईसा, आज ओवल ऑफिस में इस्राइल और लेबनान के उच्च-स्तरीय प्रतिनिधियों से मिले। बैठक बहुत अच्छी रही! अमेरिका लेबनान के साथ मिलकर काम करेगा, ताकि उसे हिजबुल्ला से अपनी सुरक्षा करने में मदद मिल सके।“उन्होंने कहा, “इस्राइल और लेबनान के बीच संघर्ष विराम तीन सप्ताह के लिए बढ़ाया जाएगा। मैं निकट भविष्य में इस्राइल के प्रधानमंत्री नेतन्याहू, और लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हूं। इस ऐतिहासिक बैठक में भाग लेना एक महान सम्मान था।” …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

खेला या परिवर्तन: बंगाल में वोटिंग के कीर्तिमान ने बढ़ा दीं धड़कनें, जानें पहले चरण का सुपर ओवर क्यों खास

यह सिर्फ संख्या नहीं, बल्कि बंगाल की सत्ता के भविष्य का वह सुपर ओवर है, जहां हर गेंद पर नतीजा बदल रहा है। यह बंगाल के चुनावी इतिहास में एक ऐसा मोड़ है, जहां वोट की चोट का शोर पूरे देश में सबसे ज्यादा सुनाई दे रहा है।सबसे बड़ी बात तो मतदान का रक्तचरित्र बदलना है। बंगाल में चुनाव और हिंसा अक्सर एक-दूसरे के पर्याय रहे हैं। 2021 के विधानसभा चुनावों में करीब 60 लोगों की जान गई थी। चुनाव आयोग पर तमाम हमले हुए, लेकिन इस बार पहले चरण में मतदान का स्वरूप तुलनात्मक रूप से बेहद शांतिपूर्ण रहना उसके फैसलों को सही ठहराता नजर आ रहा है।इक्का-दुक्का झड़पों को छोड़ दें, तो शांतिपूर्ण वोटिंग भाजपा के लिए सियासी रूप से मनोवैज्ञानिक बढ़त मानी जा रही है, क्योंकि भगवा खेमा लगातार भयमुक्त मतदान की मांग करता रहा है। ममता के बंगाली अस्मिता कार्ड के सामने भाजपा का नारा भय या भरोसा रहा है। अपेक्षाकृत नाममात्र की हिंसा से भाजपा को दूसरे चरण के लिए अपने काडर को सड़कों पर उतारने की ऊर्जा जरूर मिल गई है, जहां मुकाबला इस चरण से ज्यादा कड़ा है। बंगाल ने देश की राजनीति को नए मोड़ पर ला खड़ा किया है। 92% के आंकड़े ने पूरी सियासत को नर्वस कर दिया है। इतना कि चार मई तक कालीघाट से लेकर मुरलीधर लेन तक, हर रात बेचैनी भरी रहने वाली है।बढ़े मतदान को भले ही भाजपा सत्ता विरोधी लहर बता रही हो, लेकिन तृणमूल के पास लाभार्थी मतदाताओं की ऐसी फौज है, जो आंकड़ों का रुख मोड़ सकती है। ममता ने लक्ष्मी भंडार योजना की राशि बढ़ाकर सामान्य वर्ग के लिए 1500 और एससी-एसटी के लिए 1700 रुपये कर दिए हैं। राज्य की करीब 2.2 करोड़ महिलाएं इसकी लाभार्थी हैं। ग्राउंड रिपोर्ट बताती है कि महिलाएं इसे सरकारी मदद नहीं, बल्कि अप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप का बयान विवाद: 'टिप्पणी तथ्यों-वास्तविकता से परे, ऐसी बातें अस्वीकार्य', विदेश मंत्रालय की दो-टूक

विदेश मंत्रालय की ओर से डोनाल्ड ट्रंप की टिप्पणी और अमेरिकी दूतावास के बयानों को तथ्यों और वास्तविकता से परे बताया गया। इसी के साथ विदेश मंत्रालय ने कहा कि ऐसी बातें अस्वीकार्य हैं।प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने इस बात पर जोर दिया कि ये टिप्पणियां भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता को बिल्कुल भी प्रतिबिंबित नहीं करती हैं, जो “लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित” रहे हैं।वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति की टिप्पणी पर देश में सियासी भूचाल आ गया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि जिस डोनाल्ड ट्रंप के लिए पीएम मोदी ने नमस्ते ट्रंप जैसे भव्य कार्यक्रम किए, वही आज भारत को गाली दे रहे हैं। खरगे ने तंज कसते हुए पूछा, ‘पीएम मोदी, आपके प्रिय मित्र ने भारत के लिए बेहद आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है, लेकिन आप पूरी तरह मौन हैं। आखिर आप किस बात से डरे हुए हैं?‘खरगे ने दावा किया कि अमेरिका की तरक्की में भारतीयों का बहुत बड़ा योगदान रहा है। ऐसे में भारत सरकार की ओर से इस अपमानजनक टिप्पणी का जवाब नहीं देना समझ से परे है। गौरतलब है कि पहले विदेश मंत्रालय ने इस मामले पर एक संक्षिप्त टिप्पणी की थी।सरकार के इस जवाब पर नाराजगी जाहिर करते हुए खरगे ने कहा कि भारत के 140 करोड़ लोगों के स्वाभिमान को चोट पहुंचाई गई है, लेकिन विदेश मंत्रालय इसे टालने की कोशिश कर रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप का यू-टर्न: अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले भारत को बताया था नरक, अब कहा- यह महान देश, शीर्ष पर मेरे दोस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के पॉडकास्ट का अंश साझा किया। इस पोस्ट में जन्मसिद्ध नागरिकता के कानून की आलोचना की गई थी। इस दौरान भारत और चीन जैसे देशों के लिए अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। ये भी कहा गया था कि भारत और चीन के लोग अमेरिका में सिर्फ इसलिए आते हैं ताकि उनके बच्चे वहां पैदा हों और उन्हें तुरंत अमेरिकी नागरिकता मिल जाए।हैरान करने वाली बात यह थी कि इस पोस्ट में भारत को ‘हेल-होल’ यानी नरक की संज्ञा दी गई थी। ट्रंप के पत्र में दावा किया गया कि कैलिफोर्निया के तकनीकी क्षेत्र में भारतीयों का वर्चस्व है और वे अमेरिकी संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद न केवल अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय में रोष फैला, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी आलोचना हुई।चौतरफा दबाव और शायद कूटनीतिक परिणामों को भांपते हुए ट्रंप ने अगले 24 घंटों में अपनी भाषा पूरी तरह बदल ली। नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने स्पष्ट किया कि रिपब्लिकन नेता ने अब भारत के बारे में बहुत गर्मजोशी से बात की है। ट्रंप ने अपने नए बयान में कहा, ‘भारत एक महान राष्ट्र है और इस देश के शीर्ष पर बैठा व्यक्ति मेरा बहुत अच्छा दोस्त है।‘इस बीच कांग्रेस ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्रंप की इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं और ट्रंप ने भारत को नरक का द्वार बता दिया। यह 140 करोड़ भारतीय का अपमान है। सरकार को इस अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ अमेरिका के सामने सख्त विरोध दर्ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 24, 2026 · 2 min · National Desk

Election Hot Seats: बंगाल में नेता विपक्ष तो तमिलनाडु में CM की सीट दांव पर, जानें किस हॉट सीट पर कितनी वोटिंग

Election Hot Seats: बंगाल में नेता विपक्ष तो तमिलनाडु में CM की सीट दांव पर, जानें किस हॉट सीट पर कितनी वोटिंग जिन खास सीटों के मुकाबले पर आम लोगों और विश्लेषकों की नजर बनी हुई है, उनमें पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में मुख्यमंत्री और डीएमके के मुखिया एमके स्टालिन, उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन और फिल्म जगत से राजनीति में आए दलपति विजय शामिल हैं। आइये जानते हैं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की राजनीति की हॉट सीट और इन पर जारी हॉट मुकाबलों में हुई वोटिंग के बारे में। ये भी पढ़ें: West Bengal-Tamil Nadu Polls: बंगाल-तमिलनाडु में मतदान का आधिकारिक समय समाप्त, दोनों राज्यों में बंपर वोटिंग जिन खास सीटों के मुकाबले पर आम लोगों और विश्लेषकों की नजर बनी हुई है, उनमें पश्चिम बंगाल में भाजपा के नेता और विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा तमिलनाडु में मुख्यमंत्री और डीएमके के मुखिया एमके स्टालिन, उनके बेटे उदयनिधि स्टालिन और फिल्म जगत से राजनीति में आए दलपति विजय शामिल हैं। आइये जानते हैं पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु की राजनीति की हॉट सीट और इन पर जारी हॉट मुकाबलों में हुई वोटिंग के बारे में। पश्चिम बंगाल के पहले चरण की 152 सीटों और तमिलनाडु की सभी सीटों पर आज म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk

ट्रंप का यूटर्न: अमेरिकी राष्ट्रपति ने पहले भारत को बताया था नरक, अब कहा- यह महान देश, शीर्ष पर मेरे दोस्त

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक रेडियो होस्ट माइकल सैवेज के पॉडकास्ट का अंश साझा किया। इस पोस्ट में जन्मसिद्ध नागरिकता के कानून की आलोचना की गई थी। इस दौरान भारत और चीन जैसे देशों के लिए अत्यंत आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया गया। ये भी कहा गया था कि भारत और चीन के लोग अमेरिका में सिर्फ इसलिए आते हैं ताकि उनके बच्चे वहां पैदा हों और उन्हें तुरंत अमेरिकी नागरिकता मिल जाए।हैरान करने वाली बात यह थी कि इस पोस्ट में भारत को ‘हेल-होल’ यानी नरक की संज्ञा दी गई थी। ट्रंप के पत्र में दावा किया गया कि कैलिफोर्निया के तकनीकी क्षेत्र में भारतीयों का वर्चस्व है और वे अमेरिकी संसाधनों का दुरुपयोग कर रहे हैं। इस पोस्ट के बाद न केवल अमेरिका में रह रहे भारतीय समुदाय में रोष फैला, बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इसकी आलोचना हुई।चौतरफा दबाव और शायद कूटनीतिक परिणामों को भांपते हुए ट्रंप ने अगले 24 घंटों में अपनी भाषा पूरी तरह बदल ली। नई दिल्ली में अमेरिकी दूतावास के प्रवक्ता क्रिस्टोफर एल्म्स ने स्पष्ट किया कि रिपब्लिकन नेता ने अब भारत के बारे में बहुत गर्मजोशी से बात की है। ट्रंप ने अपने नए बयान में कहा, ‘भारत एक महान राष्ट्र है और इस देश के शीर्ष पर बैठा व्यक्ति मेरा बहुत अच्छा दोस्त है।‘इस बीच कांग्रेस ने वीडियो जारी कर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने ट्रंप की इस टिप्पणी को बेहद आपत्तिजनक करार दिया है। पार्टी ने आरोप लगाया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप्पी साधे हुए हैं और ट्रंप ने भारत को नरक का द्वार बता दिया। यह 140 करोड़ भारतीय का अपमान है। सरकार को इस अपमानजनक टिप्पणी के खिलाफ अमेरिका के सामने सख्त विरोध दर्ज …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

April 23, 2026 · 2 min · National Desk