रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा के चलते और अमेरिका और इस्राइल की निगरानी से बचने के लिए मोजतबा खामेनेई तक संदेश पहुंचाने का तरीका भी बेहद गोपनीय रखा गया है। संदेश हाथ से लिखे जाते हैं, लिफाफों में सील किए जाते हैं और फिर भरोसेमंद कूरियरों की एक श्रृंखला के जरिए आगे बढ़ाए जाते हैं। ये कूरियर कारों और मोटरसाइकिलों से मुख्य सड़कों और अंदरूनी रास्तों के जरिए सफर करते हुए संदेश को उनके ठिकाने तक पहुंचाते हैं। मोजतबा खामेनेई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, अपने पिता की मौत के बाद सत्ता संभालने वाले मुजतबा खामेनेई गंभीर रूप से घायल हैं और फिलहाल छिपकर काम कर रहे हैं। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई होश में हैं, लेकिन वह सार्वजनिक रूप से नजर नहीं आ रहे हैं और उनकी भूमिका को धीरे-धीरे कम किया जा रहा है।रिपोर्ट में बताया गया है कि वह मानसिक रूप से पूरी तरह एक्टिव हैं, लेकिन शारीरिक चोटें काफी गंभीर हैं। उनके एक पैर का तीन बार ऑपरेशन हो चुका है और अब उन्हें कृत्रिम पैर (प्रोस्थेटिक) की जरूरत है। एक हाथ की भी सर्जरी हुई है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है। उनके चेहरे और होंठ बुरी तरह झुलस गए हैं, जिससे बोलने में दिक्कत हो रही है, और आगे चलकर प्लास्टिक सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है।मोजतबा खामेनेई को लेकर ये जानकारी ऐसे समय सामने आई है, जब ऐसा दावा किया जा रहा है कि ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व में एकजुटता नहीं है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ऐसा दावा किया कि ईरान के राजनीतिक और सैन्य नेतृत्व के बीच आंतरिक कलह है। हालांकि ईरान ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है। ईरा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
कैसे हैं मोजतबा खामेनेई?: पैर की तीन सर्जरी, चेहरा भी झुलसा; ईरानी अधिकारियों ने बताया सुप्रीम लीडर का हाल
रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा के चलते और अमेरिका और इस्राइल की निगरानी से बचने के लिए मोजतबा खामेनेई तक संदेश पहुंचाने का तरीका भी बेहद गोपनीय रखा गया है। संदेश हाथ से लिखे जाते हैं, लिफाफों में सील किए जाते हैं और फिर भरोसेमंद कूरियरों की एक श्रृंखला के जरिए आगे बढ़ाए जाते हैं। ये कूरियर कारों और मोटरसाइकिलों से मुख्य सड़कों और अंदरूनी रास्तों के जरिए सफर करते हुए संदेश को उनके ठिकाने तक पहुंचाते हैं। मोजतबा खामेनेई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं।न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के