Bargi Cruise Incident: राहुल गांधी ने जताया शोक, सख्त कार्रवाई की मांग; पटवारी ने बताया हादसे को सरकारी हत्या

1 of 3 जबलपुर क्रूज हादसे पर राहुल गांधी ने भी दुख जताया है। - फोटो : अमर उजाला Link Copied बता दें कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे जबलपुर के बरगी बांध में पर्यटन विभाग का क्रूज खराब मौसम के चलते बांध में पलट गया। अब तक नौ लोगों की लाशें निकाली जा चुकी हैं। जबकि 28 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। चार लोगों की तलाश अब भी जारी है। सरकार ने कार्रवाई करते हुए कई अफसरों की सेवा समाप्त कर दी है तो कुछ को निलंबित भी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। पर मामले में सियासत होने लगी है। राज्य सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस दबाव बना रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने फेसबुक पर लिखा है। ये भी पढ़ें- बता दें कि गुरुवार शाम करीब 6 बजे जबलपुर के बरगी बांध में पर्यटन विभाग का क्रूज खराब मौसम के चलते बांध में पलट गया। अब तक नौ लोगों की लाशें निकाली जा चुकी हैं। जबकि 28 यात्रियों को सुरक्षित बचा लिया गया। चार लोगों की तलाश अब भी जारी है। सरकार ने कार्रवाई करते हुए कई अफसरों की सेवा समाप्त कर दी है तो कुछ को निलंबित भी कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे को लेकर शोक व्यक्त किया है। साथ ही मृतकों और घायलों के परिजनों के लिए केंद्र व राज्य सरकार ने आर्थिक मदद की घोषणा की है। पर मामले में सियासत होने लगी है। राज्य सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस दबाव बना रही है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के पू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal Re-Poll Live: 15 बूथों पर दोबारा वोटिंग में भी बंपर मतदान; डायमंड हार्बर सीट मगराहट पश्चिम से आगे

06:12 PM, 02-May-2026 शाम पांच बजे तक 86.90% पुनर्मतदान पश्चिम बंगाल में पुनः मतदान के तहत शाम पांच बजे तक, मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 86.11% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 87.60% मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में पुनः मतदान के तहत शाम पांच बजे तक, मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 86.11% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 87.60% मतदान दर्ज किया गया। 05:32 PM, 02-May-2026 ‘आपत्तिजनक’ स्टेटस लगाने पर कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी निलंबित कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि कालीघाट पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी गौतम दास को एक विवादित व्हाट्सएप स्टेटस के चलते निलंबित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि गौतम दास की जगह चमेली मुखोपाध्याय को नियुक्त किया गया है। यह घटनाक्रम पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतगणना से दो दिन पहले हुआ है। यह कार्रवाई टीएमसी द्वारा चुनाव आयोग में दर्ज कराई गई शिकायत के बाद की गई है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि दास ने सेवा नियमों का उल्लंघन करते हुए सोशल मीडिया पर एक “आपत्तिजनक” तस्वीर पोस्ट की थी। सत्ताधारी पार्टी ने चुनाव आयोग से हस्तक्षेप की मांग की थी, जब उसके प्रदेश उपाध्यक्ष जॉयप्रकाश मजूमदार ने फेसबुक पर अधिकारी की वर्दी में हथियार पकड़े हुए एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर के साथ कथित तौर पर कैप्शन था, ‘नई जिम्मेदारी के लिए तैयार।’ इस पोस्ट को अनुचित बताते हुए मजूमदार ने कहा, ‘यह तस्वीर न केवल असहज करने वाली है, बल्कि कानून की दृष्टि से भी आपत्तिजनक है। इसमें साफ तौर पर दिख रहा है कि वह किसी पर आधुनिक हथियार ताने हुए हैं।’ मजूमदार ने आगे आरोप लगाया कि इस पोस्ट ने कोलकाता पुलिस के सोशल मीडि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal Re-Poll Live: पश्चिम बंगाल में 15 बूथों पर पुनर्मतदान जारी, दोपहर तीन बजे तक 72.43% हुआ मतदान

04:18 PM, 02-May-2026 दोपहर तीन बजे तक 72.43% पुनर्मतदान पश्चिम बंगाल में पुनः मतदान के तहत दोपहर तीन बजे तक, मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 72.50% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 72.36% मतदान दर्ज किया गया। पश्चिम बंगाल में पुनः मतदान के तहत दोपहर तीन बजे तक, मगराहट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में लगभग 72.50% और डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में 72.36% मतदान दर्ज किया गया। 03:53 PM, 02-May-2026 मतगणना से पहले चुनाव आयोग का बड़ा फैसला पश्चिम बंगाल में सोमवार से शुरू होने वाली मतगणना से पहले, चुनाव आयोग ने शनिवार को राज्य में अतिरिक्त 165 मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की। चुनाव आयोग ने बताया कि अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में पहले से तैनात 294 पर्यवेक्षकों की सहायता करेंगे, जबकि अतिरिक्त पुलिस पर्यवेक्षक मतगणना केंद्रों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करेंगे और कानून-व्यवस्था की निगरानी करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि सामान्यतः मतगणना के दौरान पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती नहीं की जाती है, लेकिन इस मामले में उन्हें मतगणना केंद्रों में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी और वे केवल बाहर ही कानून-व्यवस्था संभालेंगे। बंगाल की 294 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में मतदान 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को हुआ था। परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे। पश्चिम बंगाल में सोमवार से शुरू होने वाली मतगणना से पहले, चुनाव आयोग ने शनिवार को राज्य में अतिरिक्त 165 मतगणना पर्यवेक्षकों और 77 पुलिस पर्यवेक्षकों की तैनाती की। चुनाव आयोग ने बताया कि अतिरिक्त मतगणना पर्यवेक्षक प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र में पहले से तैनात 294 पर्यवेक्षकों की सहायता …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

बैंक के नियम इंसानियत से बड़े हैं?: नवीन पटनायक ने वित्त मंत्री को लिखी चिट्ठी, जिम्मदारों पर कार्रवाई की मांग

27 अप्रैल को केओंझार के मलिपोसी शाखा में यह घटना हुई। जीतू मुंडा नाम के व्यक्ति ने अपनी मृत बहन की हड्डियां बैंक के बाहर रखीं। वह 20 हजार रुपये निकालना चाहता था, लेकिन बैंक ने “फिजिकल प्रेजेंस” मांगी। कई बार बैंक जाने के बावजूद उसे मदद नहीं मिली। मजबूरी में उसने यह कदम उठाया, जिससे मामला सुर्खियों में आ गया।पटनायक ने इस घटना को अमानवीय और शर्मनाक बताया। उन्होंने कहा कि नियम लोगों को सशक्त बनाने के लिए होते हैं, अपमान करने के लिए नहीं। बैंक द्वारा आरबीआई नियमों का हवाला देने को उन्होंने गलत बताया।उन्होंने कहा कि यह नागरिकों के साथ विश्वासघात है।उन्होंने केंद्र से तुरंत कार्रवाई की मांग की।बैंक अधिकारियों पर संवेदनहीन व्यवहार का आरोप लगा।जरूरतमंद व्यक्ति को सही जानकारी और सहायता नहीं दी गई।नियमों के नाम पर इंसानियत को नजरअंदाज किया गया।यह घटना ग्रामीण बैंकिंग व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।खासकर आदिवासी और दूरदराज के इलाकों में सेवा पर चिंता बढ़ी है।दोषी अधिकारियों की जवाबदेही तय करने की मांग। ग्रामीण बैंकों में मानवीय व्यवहार सुनिश्चित करने की अपील। नियमों को सरल और नागरिक हित में बनाने पर जोर। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए सख्त कदम उठाने की मांग। बैंकिंग सिस्टम में सुधार की जरूरत बताई गई।ओडिशा में इस घटना को लेकर लोगों में भारी गुस्सा है। मामला राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में आ गया। बैंकिंग व्यवस्था की कार्यप्रणाली पर सवाल उठे हैं। यह घटना सिस्टम में सुधार की जरूरत को दिखाती है। अब केंद्र सरकार के कदम पर सबकी नजर टिकी है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

प. बंगाल: मतगणना से पहले फालता में बवाल, लोगों ने TMC नेताओं पर लगाए धमकाने के आरोप; भारी सुरक्षा बल तैनात

#WATCH | West Bengal Elections 2026 | South 24 Parganas: Locals have a heated argument with security personnel in Falta area. They are alleging that TMC leaders are threatening them. pic.twitter.com/tZkariNAwo — ANI (@ANI) May 2, 2026 प्रदर्शनकारियों ने फालता में पुनर्मतदान की मांग की। उन्होंने कहा कि टीएमसी समर्थक उन्हें धमका रहे हैं। उन्होंने पूरे क्षेत्र में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की तैनाती की भी मांग की ताकि सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात किए हैं। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) के जवान महत्वपूर्ण स्थानों पर तैनात किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए सीआरपीएफ का एक बख्तरबंद वाहन भी लगाया गया है।विरोध कर रहे स्थानीय लोगों में कई महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई और कथित रूप से धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एक महिला ने कहा कि टीएमसी के एक स्थानीय नेता ने उन्हें धमकी दी है कि अगर उनके समर्थक जीतते हैं तो उनके घर जला दिए जाएंगे और हिंसा की जाएगी।एक अन्य महिला ने आरोप लगाया कि उन्होंने पहले भी सत्तारूढ़ पार्टी को वोट दिया था। फिर भी उन्हें निशाना बनाया जा रहा है। वहीं, एक अन्य प्रदर्शनकारी ने कहा कि एक स्थानीय टीएमसी नेता मोटरसाइकिल पर कई लोगों के साथ गांव में आया और धमकियां दीं। लोगों को डराया गया कि उन पर हमला भी हो सकता है और उनकी जान को खतरा है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने बताया, हालात नियंत्रण में हैं। लोगों की कुछ खास मांगें हैं। एक मामला धमकी देने का भी है, जिसके संबंध में मामला दर्ज किया गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

संदीप पाठक पर गरमाई सियासत: FIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल, मजीठिया बोले-हीरो से जीरो कैसे बन गए पाठक

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने ट्वीट किया-हीरो से जीरो तक… उन लोगों को चुन-चुनकर निशाना बनाया जा रहा है, जिनके आम आदमी पार्टी से रिश्ते खराब हो गए हैं। संदीप पाठक कभी भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद साथी और सत्ता के एक अहम केंद्र थे। अगर उस समय वह गलत थे, तो वह अपने आकाओं के ही निर्देशों का पालन कर रहे थे। तो फिर उस समय उनके साथ कौन मिला हुआ था, और अब उन पर केस क्यों नहीं दर्ज किया जा रहा है? पाला बदलने के बाद, जमानत न मिलने वाली धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज होना, बदले की राजनीति की ओर इशारा करता है।रसूखदार होने से लेकर जांच के घेरे में आने तक का यह बदलाव, कई गंभीर सवाल खड़े करता है। पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा कि कुछ दिन पहले जिन्हें आप के नेता अपनी आंखों का तारा बता रहे थे, आज पार्टी बदलते ही उनमें कमियां दिखने लगीं। क्या यह आप के दोहरे चरित्र का सबूत नहीं है? एक तरफ भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसदों के घर पर पॉल्यूशन बोर्ड की टीमें भेजी जा रही हैं, संदीप पाठक पर केस दर्ज किया गया है। दूसरी तरफ अपने ही दागी एमएलए रमन अरोड़ा को पुलिस सिक्योरिटी देकर ऐसा लगता है कि मुख्यमंत्री ने अपनी कुर्सी बचाने के लिए भ्रष्टाचार में शामिल अपने विधायकों के सामने घुटने टेककर उन्हें लूटने की खुली छूट दे दी है। मुख्यमंत्री जी, पंजाब सब देख और समझ रहा है, और वह बस 2027 का इंतजार कर रहा है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

UP: बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा चंद्रोदय मंदिर तैयार, अखिलेश ने किया था शिलान्यास; PM मोदी कर सकते हैं लोकार्पण

UP: बुर्ज खलीफा से भी ऊंचा चंद्रोदय मंदिर तैयार, अखिलेश ने किया था शिलान्यास; PM मोदी कर सकते हैं लोकार्पण और पढ़ें वृंदावन में देश का सबसे विशाल, भव्य और ऊंचा चंद्रोदय मंदिर लगभग बनकर तैयार हो गया है। इस माह के अंत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण कर सकते हैं। मंदिर प्रबंधन ने प्रधानमंत्री को इसका आमंत्रण पत्र भेजा है। फिलहाल उद्घाटन की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। यह मंदिर दिल्ली की कुतुब मीनार से भी तीन गुना ऊंचा होगा। वृंदावन-छटीकरा मार्ग स्थित अक्षय पात्र परिसर में आठ मार्च 2014 में तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने मंदिर का शिलान्यास किया था। तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने 16 नवंबर 2014 को आधारशिला रखी थी। इस्कॉन बंगलुरू द्वारा करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से इसका निर्माण कराया जा रहा है। करीब 12 साल में 70 मंजिला मंदिर बनकर लगभग तैयार हो चुका है। इधर, पीएम मोदी के आने की संभावना को लेकर मंदिर में व्यापक तैयारियां तेज हो गई हैं। पीएम मोदी मंदिर के गर्भ गृह में पूजन-अर्चन भी कर सकते हैं। साथ ही मंदिर परिसर में एक मंच भी सजाया जा रहा है, जिससे प्रधानमंत्री लोगों को संबोधित कर सकेंगे। हालांकि अबी पीएमओ से उनके कार्यक्रम को हरी झंडी नहीं मिली है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे कि वह मई में 25 से 30 तारीख के बीच में कभी भी मथुरा आ सकत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

सांसद संदीप पाठक घिरे: पंजाब में गैर जमानती धाराओं में दो केस दर्ज, पुलिस घर पहुंची तो गाड़ी में बैठकर निकले

सांसद संदीप पाठक घिरे: पंजाब में गैर जमानती धाराओं में दो केस दर्ज, पुलिस घर पहुंची तो गाड़ी में बैठकर निकले और पढ़ें पंजाब पुलिस पाठक को गिरफ्तार करने के लिए दिल्ली पहुंच गई है। हालांकि सूत्रों के अनुसार, पाठक घर से निकल चुके हैं। आम आदमी पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए राज्यसभा सांसद संदीप पाठक की दिक्कतें बढ़ गई हैं। पाठक पर पंजाब के अलग-अलग जिलों में दो केस दर्ज हुए हैं। उन पर गैर जमानती धाराएं लगाई गई हैं। 25 अप्रैल को भाजपा में हुए थे शामिल 25 अप्रैल को पंजाब के सांसद संदीप पाठक ने अन्य सांसदों राघव चड्ढा, अशोक मित्तल, हरभजन सिंह, विक्रमजीत साहनी, राजेंद्र गुप्ता और दिल्ली की सांसद स्वाति मालीवाल के साथ भाजपा का दामन थाम लिया था। केजरीवाल के चाणक्य माने जाते थे पाठक संदीप पाठक केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाते थे। जब केजरीवाल जेल में थे तो उनसे मिलने की अनुमति तीन लोगों को थी, जिनमें एक संदीप पाठक थे। उन्होंने पंजाब चुनाव में अपनी रणनीति से पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाई थी। पंजाब चुनाव के बाद वे एक तरह से पार्टी के चाणक्य बनकर उभरे थे। इसके बाद पार्टी ने उन्हें राज्यसभा की सीट दी। हालांकि, इसके बाद उन्हें पंजाब के पार्टी प्रभारी पद से हटाकर छत्तीसगढ़ का प्रभारी बना दिया गया। उनके स्थान पर मनीष सिसोदिया को पंजाब का चुनाव प्रभारी लगाया गया। सूत्रों के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

Digital Census: दिल्ली में डिजिटल जनगणना शुरू, 20 मिनट में पूरे होते हैं 33 सवाल, LG-CM ने भी भरी सारी जानकारी

सेंसस पोर्टल पर लॉग-इन करें राज्य में दिल्ली चुनें और कैप्चा भरें परिवार के मुखिया का नाम और मोबाइल नंबर दर्ज करें ओटीपी से वेरिफाई कर भाषा चुनें लोकेशन और पता भरें मैप पर घर की सही जगह मार्क करें 33 सवालों का फॉर्म भरें डिटेल्स रिव्यू कर फाइनल सबमिट करें 11 अंकों की एसई आईडी सेव कर लें स्व-गणना में घर और परिवार से जुड़ी जानकारी शामिल मकान की स्थिति, दीवार, फर्श, छत में लगी सामग्री मकान अपना है या किराये का परिवार के सदस्यों की संख्या पानी का स्रोत और शौचालय की सुविधा बिजली, इंटरनेट और मोबाइल की उपलब्धता खाना पकाने का ईंधन वाहन और अन्य संसाधनों की जानकारी दिल्ली में जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गई। इसे देश की पहली डिजिटल जनगणना माना जा रहा है, जिसमें लोग घर बैठे मोबाइल या कंप्यूटर के जरिये अपनी जानकारी खुद दर्ज कर सकते हैं। उपराज्यपाल ने कहा कि डिजिटल पहल से हर व्यक्ति की सही गिनती सुनिश्चित होगी।सही डाटा ही बेहतर नीतियों और विकास की नींव है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसे देश की विकास यात्रा का अहम पड़ाव बताते हुए कहा कि सटीक आंकड़ों के आधार पर ही स्कूल, अस्पताल और इंफ्रास्ट्रक्चर की बेहतर योजना बनती है। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और सही जानकारी दें। ये प्रक्रिया पूरी तरह सुरक्षित और आसान है। कैबिनेट मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने भी स्व-गणना पूरी करते हुए कहा कि डिजिटल माध्यम से जानकारी देना न केवल सरल है, बल्कि इससे सरकारी कर्मचारियों का काम भी आसान होगा।अधिकारियों के मुताबिक, एमसीडी के 250 वार्ड में 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना होगी। सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक लो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk

West Bengal Repolling LIVE: बंगाल के 15 बूथों पर पुनर्मतदान शुरू, कतार में खड़े मतदाता; सुरक्षा चौक-चौबंद

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान के दौरान एक भावुक तस्वीर सामने आई। बगदा जूनियर हाई स्कूल स्थित बूथ नंबर 117 पर एक सीआरपीएफ जवान ने लाठी के सहारे चल रहे एक मतदाता की मदद की और उसे सुरक्षित तरीके से मतदान केंद्र तक पहुंचाया। #WATCH | West Bengal Elections Re-polling | A CRPF personnel helps a voter, walking with the help of a stick, at booth number 117, Bagda Junior High School, in Diamond Harbour Assembly Constituency in South 24 Parganas district. pic.twitter.com/tc1zim7Xi5 पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान के दौरान मतदाताओं का उत्साह साफ दिखाई दे रहा है। हरिदेवपुर प्राइमरी स्कूल स्थित बूथ नंबर 194 पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग धैर्य के साथ अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं और मतदान प्रक्रिया में हिस्सा ले रहे हैं। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में पुनर्मतदान से पहले सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी। डायमंड हार्बर के बगदा जूनियर हाई स्कूल स्थित बूथ नंबर 117 पर मॉक पोल की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। प्रशासन ने हर बूथ पर सुरक्षा बल तैनात किए हैं ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो और मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जा सके। पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले की दो विधानसभा सीटों पर 15 बूथों में आज दोबारा मतदान हो रहा है। मगरहाट पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 11 बूथ और डायमंड हार्बर के 4 बूथ इस पुनर्मतदान में शामिल हैं। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के तहत दक्षिण 24 परगना जिले के डायमंड हार्बर और मगरहाट पश्चिम क्षेत्रों में आज 15 मतदान केंद्रों पर दोब …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 2, 2026 · 2 min · National Desk