कल बंद रहेंगे स्कूल: यूपी के इन तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, पहली से 12वीं तक के विद्यालय नहीं खुलेंगे

सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा आदेश प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि बाल सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए यह कदम उठाया गया है। यह आदेश जिले में संचालित होने वाले समस्त परिषदीय (सरकारी), मान्यता प्राप्त, प्राइवेट, अशासकीय सहायता प्राप्त और सीबीएसई, आईसीएसई व उत्तर प्रदेश बोर्ड सहित अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध स्कूलों पर समान रूप से लागू होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गाजियाबाद ने सख्त हिदायत दी है कि सभी स्कूल संचालक और हितधारक इस सरकारी आदेश का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करें। आदेश का उल्लंघन करने वाले स्कूलों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 1 min · National Desk

Bengal By-Polls: TMC से बगावत का BJP ने दिया इनाम, सुष्मिता-सुखेंदु शेखर समेत तीन नेताओं को राज्यसभा टिकट

तीनों नेताओं ने गुरुवार को ही भाजपा की सदस्यता ली और पार्टी ने कुछ ही घंटों बाद उन्हें टिकट देकर बड़ा राजनीतिक संदेश दे दिया। यह उपचुनाव उन तीन सीटों पर हो रहा है जो इन नेताओं के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। चुनाव आयोग ने इन सीटों पर 24 जुलाई को मतदान कराने का एलान किया है। दूसरी ओर भाजपा ने गुजरात में विधानसभा उपचुनाव के लिए मंजलपुर से सतीशभाई गोविंदभाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है।राज्यसभा उम्मीदवार बनाए जाने के बाद प्रकाश चिक बड़ाईक ने कहा कि पश्चिम बंगाल में पिछले 49 वर्षों में, 34 साल के वाम शासन और 15 साल के तृणमूल शासन के दौरान कई विकास कार्य पूरे नहीं हो सके। राज्य और केंद्र सरकार के बीच तालमेल की कमी रही। पांच साल तक 100 दिन रोजगार योजना का पैसा रुका रहा और गरीबों के लिए कई योजनाएं प्रभावित हुईं।बड़ाईक ने आगे कहा कि इस बजट में उत्तर बंगाल में एम्स, कई मेडिकल कॉलेज, सिलीगुड़ी से दिल्ली तक बुलेट ट्रेन और हासीमारा में एयरपोर्ट का प्रस्ताव है। हम सिर्फ विकास चाहते हैं। अगर पहले ही राज्य और केंद्र के बीच बेहतर तालमेल होता, तो ये समस्याएं पैदा नहीं होतीं।बता दें कि पिछले महीने सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाईक ने टीएमसी से इस्तीफा देकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज कर दी थी। इसके बाद से ही उनके अगले कदम को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही थीं। गुरुवार को इन सभी अटकलों पर विराम लग गया, जब तीनों नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली।सुष्मिता देव, सुखेंदु शेखर रॉय और प्रकाश चिक बड़ाईक टीएमसी के प्रमुख चेहरों में गिने जाते थे। ऐसे नेताओं का पहले पार्टी छोड़ना और फिर भाजपा की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार बनाया जाना ममता बनर्जी के लिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

'सोफे से नहीं, जंतर-मंतर आइए': CJP का 20 जुलाई को संसद मार्च का एलान, सोनम वांगचुक करेंगे अगुवाई; विपक्ष साथ

प्रशासन पर प्रताड़ना का आरोप, विपक्षी नेताओं का मिला समर्थन सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके ने दिल्ली पुलिस पर प्रदर्शनकारियों को परेशान करने का आरोप लगाया है। उन्होंने एक वीडियो साझा करते हुए कहा कि दिल्ली में भारी बारिश हो रही है, लेकिन पुलिस भूख हड़ताल पर बैठे छात्रों को सुरक्षा के लिए तिरपाल (टार्पौलिन) तक लाने की इजाजत नहीं दे रही है। इस बीच, भूख हड़ताल पर बैठे आइसा (आइसा) कार्यकर्ता ऋषिकेश की तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें राम मनोहर लोहिया (आरएमएल) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। छात्रों के इस आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। शिवसेना (यूबीटी) के सांसद अरविंद सावंत और माकपा (सीपीआई-एम) की वरिष्ठ नेता सुभाषिनी अली ने जंतर-मंतर पहुंचकर छात्रों का समर्थन किया। अरविंद सावंत ने आश्वासन दिया कि वह मानसून सत्र के दौरान संसद में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाएंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 1 min · National Desk

पश्चिम एशिया में चरम पर तनाव: क्या जॉर्डन का अमेरिकी एयर बेस हुआ तबाह? ईरान ने 10 मिसाइलें दागने का किया दावा

ईरान ने जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर 10 मिसाइलें दागने का दावा किया। ईरानी मीडिया ने एयर बेस को भारी नुकसान पहुंचने की बात कही। जॉर्डन ने दावा खारिज करते हुए कहा कि सभी मिसाइलें इंटरसेप्ट कर ली गईं। अमेरिकी एयर स्ट्राइक में आईआरजीसी के तीन सदस्यों की मौत के बाद तनाव और बढ़ गया। बहरीन, कुवैत और कतर समेत पूरे खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं गहरा गई हैं। ईरानी सरकारी मीडिया आईआरआईबी और अन्य स्थानीय रिपोर्टों के मुताबिक, आईआरजीसी ने अमेरिकी सैन्य मौजूदगी को निशाना बनाते हुए जॉर्डन के मुवफ्फाक साल्टी एयर बेस पर 10 मिसाइलें दागीं। ईरान का दावा है कि हमले में एयर बेस को गंभीर नुकसान पहुंचा।जॉर्डन सरकार ने कहा कि मिसाइल हमले के दौरान पूरे इलाके में अलर्ट सायरन बजाए गए, लेकिन देश की एयर डिफेंस प्रणाली ने सभी मिसाइलों को रास्ते में ही मार गिराया। सरकार के अनुसार, एयर बेस को नुकसान पहुंचने की पुष्टि नहीं हुई है और सेना पूरी तरह सतर्क है।इससे पहले अमेरिका ने ईरान के भीतर कई हवाई हमले किए थे। ईरानी समाचार एजेंसी मीजान के अनुसार, इन हमलों में आईआरजीसी के तीन सैन्य कर्मियों की मौत हुई। इसी कार्रवाई के बाद ईरान ने जवाबी हमला करने का दावा किया।ईरान पहले ही चेतावनी दे चुका है कि यदि उस पर हमले जारी रहे तो क्षेत्र में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकाने भी निशाने पर होंगे। इसी कड़ी में ईरान ने बहरीन, कुवैत और कतर जैसे देशों पर भी हमला किया है। इन देशों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पूरे पश्चिम एशिया में हालात पर दुनिया की नजर बनी हुई है।अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक ओर ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई को मंजूरी देते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी ओर यह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

पंजाब कांग्रेस में खत्म हुई बगावत!: बैकफुट पर आए चन्नी, कहा-हाईकमान जो रणनीति बनाएगा, हम मिलकर साथ चलेंगे

इससे पहले प्रियंका गांधी ने चरणजीत चन्नी से फोन पर बात की थी। इसके बाद चन्नी ने अपने समर्थकों की बैठक बुलाई। वहीं भूपेश बघेल पूर्व मंत्री ब्रह्म महेंद्र को मनाने पहुंचे है। पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल का दावा है कि हाईकमान फैसला तो नहीं बदलेगा मगर सभी नाराज नेता जल्द एकजुट हो जाएंगे।चन्नी गुट के समर्थक विधायक परगट सिंह ने कहा कि हम पंजाब में इस वक्त एक्सपेरिमेंट नहीं कर सकते। उनका निशाना हाल ही में हाईकमान द्वारा नियुक्त किए गए तीन नए कांग्रेस के कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्षों पर था। परगट ने कहा कि हमारे बीच मतभेद हो सकता है लेकिन हम सभी कांग्रेसियों का मकसद पंजाब में आम आदमी पार्टी और भाजपा द्वारा बनाई जा रही रणनीति को ध्वस्त करना है।उन्होंने कहा लोकतंत्र में किसी मुद्दे पर मतभेद होना कोई गलत बात नहीं है। हरेक बात का अपना मूल्य होता है। मतभेदों के बाद किसी नतीजे पर पहुंचना, यह जरूरी होता है। नाराज कांग्रेसियों की जो बात है वह हाईकमान तक पहुंचाई जा चुकी है। आज पंजाब की इंटरनेशनल स्तर पर बदनामी हो रही है। कानून व्यवस्था के हालात बहुत ज्यादा खराब है। इसलिए आम आदमी पार्टी को रोकना कांग्रेस का मकसद है। इसके लिए सभी कांग्रेसी मिलकर काम करेंगे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 1 min · National Desk

ISI की नई साजिश: ब्रिटेन और कनाडा में भारतीयों पर हमले कर सकते हैं खालिस्तान समर्थक, एजेंसियां अलर्ट

क्या कहना है कि खुफिया अधिकारियों का? इंटेलिजेंस ब्यूरो के एक अधिकारी ने बताया कि खालिस्तान आंदोलन को समर्थन देने वाली आईएसआई ने यूरोप में सक्रिय अपने नेटवर्क को ब्रिटेन और कनाडा में भारतीय समुदाय के खिलाफ गतिविधियां तेज करने के निर्देश दिए हैं। अधिकारी के अनुसार, अब इन घटनाओं को एक सुनियोजित अभियान के तहत अंजाम दिए जाने की आशंका है। अधिकारी ने कहा, ‘आईएसआई भारतीय समुदाय के खिलाफ सिलसिलेवार और समन्वित हमलों की योजना बना रही है। इन तत्वों द्वारा लोगों को भारत समर्थक या प्रधानमंत्री मोदी का समर्थक बताकर निशाना बनाया जा सकता है और इसी बहाने ऐसे हमलों को अंजाम देने की तैयारी है।’ अधिकारी के मुताबिक, आईएसआई की रणनीति में यह बदलाव खालिस्तान आंदोलन को गति नहीं मिलने से पैदा हुई निराशा का परिणाम है। उन्होंने यह भी कहा कि निशाने पर केवल भारतीय समुदाय ही नहीं होगा, बल्कि खालिस्तान से जुड़े मामलों की जांच और कार्रवाई करने वाली भारतीय एजेंसियों को भी लक्ष्य बनाने की योजना बनाई जा रही है। खालिस्तान को अपेक्षित समर्थन नहीं मिलने से बौखलाई पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हिंसक वारदातों को अंजाम देने के लिए आईएसआई अपने गैंगस्टर नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकती है। इसके लिए यूरोप और भारत में सक्रिय मॉड्यूल को सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं। भारत में स्थानीय गैंगस्टरों के जरिए हमलों को अंजाम देने की योजना बनाई गई है। अधिकारियों के अनुसार, हाल के वर्षों में ब्रिटेन और कनाडा में खालिस्तान आंदोलन के प्रति समर्थन में उल्लेखनीय गिरावट आई है। पहले स्थानीय आबादी का एक वर्ग इस आंदोलन के प्रति सहानुभूति रखता था, लेकिन अब स्थिति तेजी से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

यूरेनियम से डिफेंस कॉरिडोर तक: मोदी-अल्बानीज की मुलाकात से क्या बदलेगा? किन क्षेत्रों में डील हुई?

भारत और ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार को अपने द्विपक्षीय संबंधों को नई मजबूती देते हुए सिविल न्यूक्लियर एनर्जी, समुद्री सुरक्षा, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज (क्रिटिकल मिनरल्स), साइबर सुरक्षा और सप्लाई चेन जैसे अहम क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण समझौतों को अंतिम रूप दिया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने दोनों देशों की व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई गति देने का संकल्प दोहराया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

July 9, 2026 · 1 min · National Desk

UP: आयुध निर्माणी में करोड़ों का घोटाला, बांटे फर्जी टेंडर, हवाई यात्रा के टिकट, पत्नियों के खातों में रिश्वत

UP: आयुध निर्माणी में करोड़ों का घोटाला, बांटे फर्जी टेंडर, हवाई यात्रा के टिकट, पत्नियों के खातों में रिश्वत सीबीआई जांच में साफ हुआ है कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच नियमों को ताक पर रखकर करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी टेंडर बांटे गए और कारखाने के भीतर के ही कंप्यूटरों का इस्तेमाल कर चहेती कंपनियों को टेंडर दिलाए गए। इसके एवज में अफसरों को लाखों की रिश्वत, दक्षिण कोरिया की हवाई यात्रा के टिकट और उनकी पत्नियों के खातों में मोटी रकम ट्रांसफर की गई। पहली प्राथमिकी 5.67 करोड़ के छद्म कंपनी घोटाला से संबंधित है। बिना किसी तकनीकी योग्यता और फर्जी अनुभव प्रमाणपत्रों के आधार पर मैसर्स एमएसएम एंटरप्राइजेज को 5.67 करोड़ रुपये के कुल 50 टेंडर दे दिए गए। तत्कालीन मुख्य महाप्रबंधक अमित सिंह ने केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) के नियमों का उल्लंघन कर टेंडर की शर्तें बदल दीं। ठेकेदार ने टेंडर डालने के लिए आयुध कारखाने के ही सरकारी कंप्यूटर तंत्र और इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पते का इस्तेमाल किया। सीबीआई जांच में साफ हुआ है कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच नियमों को ताक पर रखकर करीब 12 करोड़ रुपये से अधिक के फर्जी टेंडर बांटे गए और कारखाने के भीतर के ही कंप्यूटरों का इस्तेमाल कर चहेती कंपनियों को टेंडर दिलाए गए। इसके एवज में अफसरों को लाखों की रिश्वत, दक्षिण कोरिया की हवाई यात्रा के टिकट और उन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: अमेरिकी सेना के हमलों से दहला ईरान, ट्रंप ने किया था युद्धविराम समझौता खत्म होने का एलान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी बलों ने ईरान के खिलाफ अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई शुरू की है। सेंटकॉम ने कहा, “व्यावसायिक जहाजों और नागरिक चालक दल पर हालिया अनुचित हमलों के लिए ईरान जवाबदेह है। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।“अमेरिकी हमलों के बीच ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने कोनारक, चाबहार और बंदर अब्बास के आसपास विस्फोटों की सूचना दी। एजेंसी के अनुसार, बंदर अब्बास के निकट ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने कथित दुश्मन के लक्ष्यों को निशाना बनाया। वहीं, ईरान की मिजान न्यूज एजेंसी ने भी सिरिक और बंदर अब्बास में विस्फोटों की आवाज सुनाई देने की जानकारी दी। बाद में सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि धमाकों के बाद चाबहार के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।अमेरिकी सेना के नए हमलों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि अमेरिका बुधवार रात ईरान पर और सैन्य कार्रवाई करेगा। तुर्किये में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैं पहले ही चेतावनी दे देता हूं, हम आज रात उन पर जोरदार हमला करने जा रहे हैं।“अमेरिका की ताजा कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए हुए अंतरिम समझौते को समाप्त घोषित किया था। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने कहा कि इस्लामिक गणराज्य के साथ हालिया गोलीबारी युद्ध की वापसी का संकेत नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk

West Asia Crisis: अमेरिका ने ईरान पर फिर किया हमला, ट्रंप ने किया था युद्धविराम समझौता खत्म होने का एलान

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर जारी बयान में कहा कि राष्ट्रपति के निर्देश पर अमेरिकी बलों ने ईरान के खिलाफ अतिरिक्त सैन्य कार्रवाई शुरू की है। सेंटकॉम ने कहा, “व्यावसायिक जहाजों और नागरिक चालक दल पर हालिया अनुचित हमलों के लिए ईरान जवाबदेह है। होर्मुज जलडमरूमध्य जैसे महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्ग पर नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिकता है।“अमेरिकी हमलों के बीच ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी ने कोनारक, चाबहार और बंदर अब्बास के आसपास विस्फोटों की सूचना दी। एजेंसी के अनुसार, बंदर अब्बास के निकट ईरानी वायु रक्षा प्रणाली ने कथित दुश्मन के लक्ष्यों को निशाना बनाया। वहीं, ईरान की मिजान न्यूज एजेंसी ने भी सिरिक और बंदर अब्बास में विस्फोटों की आवाज सुनाई देने की जानकारी दी। बाद में सरकारी समाचार एजेंसी आईआरएनए ने बताया कि धमाकों के बाद चाबहार के कुछ इलाकों में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।अमेरिकी सेना के नए हमलों से पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया था कि अमेरिका बुधवार रात ईरान पर और सैन्य कार्रवाई करेगा। तुर्किये में नाटो शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से मुलाकात से पहले ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, “मैं पहले ही चेतावनी दे देता हूं, हम आज रात उन पर जोरदार हमला करने जा रहे हैं।“अमेरिका की ताजा कार्रवाई ऐसे समय हुई है, जब ट्रंप ने कुछ घंटे पहले ही ईरान के साथ युद्ध समाप्त करने के लिए हुए अंतरिम समझौते को समाप्त घोषित किया था। हालांकि, इसी दौरान उन्होंने कहा कि इस्लामिक गणराज्य के साथ हालिया गोलीबारी युद्ध की वापसी का संकेत नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

July 9, 2026 · 2 min · National Desk