मानसून आगे बढ़ा: कहीं भारी बारिश तो कहीं लू का अलर्ट, दिल्ली में छाएंगे बादल; इन राज्यों में चलेगी आंधी

विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां अनुकूल बनी हुई हैं। अगले कुछ दिनों में (23 जून के आसपास) मानसून महाराष्ट्र, तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड, बिहार और छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्सों में आगे बढ़ सकता है। मानसून की सक्रियता बढ़ने से देश के अधिकतर क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। पूर्वोत्तर भारत में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में कई स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में भी अत्यधिक भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया गया है।मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई हिस्सों में लगातार बारिश हो रही है। कोलकाता और आसपास के क्षेत्रों में भी तेज वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है। दिल्ली-एनसीआर में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।मौसम विभाग ने पूर्वी भारत, छत्तीसगढ़, राजस्थान और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में 40 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है। कुछ स्थानों पर हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। कई राज्यों में बिजली गिरने की भी आशंका है। जम्मू-कश्मीर में ओलावृष्टि और पश्चिमी राजस्थान में धूल भरी आंधी चल सकती है।हालांकि बारिश के बीच देश के कुछ हिस्सों में गर्मी और लू का प्रकोप अभी खत्म नहीं हुआ है। विदर्भ, पूर्वी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले चार से पांच दिनों तक लू से लेकर भीषण लू चलने की संभावना है। छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन और …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 22, 2026 · 2 min · National Desk

FATF में भारत को अहम जिम्मेदारी: विवेक अग्रवाल बने नए उपाध्यक्ष; पाकिस्तान के क्यों छूटने लगे पसीने?

बयान में क्या कहा गया? एक बयान के अनुसार, पेरिस स्थित एफएटीएफ के मुख्यालय में आयोजित पूर्ण बैठक के समापन पर केंद्रीय संस्कृति सचिव विवेक अग्रवाल को संस्था का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। विवेक अग्रवाल कौन हैं? विवेक अग्रवाल 1994 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी हैं। वह मध्य प्रदेश कैडर से ताल्लुक रखते हैं। वह पहले भी एफएटीएफ में भारतीय प्रतिनिधिमंडल के प्रमुख के रूप में काम कर चुके हैं। एफएटीएफ ने अपने बयान में कहा, सदस्यों ने ब्रिटेन के अगले अध्यक्षीय कार्यकाल के लिए तय की गई प्राथमिकताओं को मंजूरी दी और भारत के विवेक अग्रवाल को जुलाई 2026 से जून 2027 तक के लिए एफएटीएफ का नया उपाध्यक्ष नियुक्त किया। पेरिस में एकत्र हुए प्रतिनिधि और पर्यवेक्षक 17 से 19 जून के दौरान 200 से अधिक देशों और क्षेत्रों के प्रतिनिधि तथा पर्यवेक्षक पेरिस में एकत्र हुए। उन्होंने वैश्विक वित्तीय व्यवस्था की सुरक्षा और विश्वसनीयता के सामने मौजूद खतरों पर चर्चा की। एक वरिष्ठ अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि विवेक अग्रवाल ब्रिटेन के नागरिक गाइल्स थॉमसन का स्थान लेंगे। थॉमसन एक जुलाई 2025 से इस पद पर कार्यरत हैं। ये भी पढ़ें: सरकार ने इस नियुक्ति पर क्या कहा? इस बीच, वित्त मंत्रालय ने इस नियुक्ति को भारत के लिए एक ऐतिहासिक सम्मान बताया। मंत्रालय ने कहा कि यह धनशोधन और आतंकवादी वित्तपोषण के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत की बढ़ती नेतृत्वकारी भूमिका की पहचान है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा, इस नियुक्ति से एक भारतीय अधिकारी को धनशोधन रोकने और आतंकवाद के वित्तपोषण के खिलाफ मानक तय करने वाली दुनिया की सबसे अहम संस्था के शीर्ष नेतृत्व में स्थान मिला है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 20, 2026 · 2 min · National Desk

Sonam Raghuvanshi: 'मैं शिलांग में हूं, नेपाल नहीं भागी', जमानत के बाद पहली बार सामने आई, इंदौर आने पर ये बोली

राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम रघुवंशी जमानत मिलने के बाद कोर्ट से बाहर है। उन्होंने ईस्ट मोजो को दिए साक्षात्कार में कहा कि, “मैं शिलांग में हूं। मेरे बारे में अफवाह फैलाई जा रही है कि मैं नेपाल चली गई। जिन शर्तों पर मुझे जमानत मिली है, उनका मैंने पूरा पालन किया है। केस खत्म होने तक मैं इंदौर भी नहीं आऊंगी।” सोनम ने कहा कि वह शिलांग में कहां रुकी हुई हैं, इसका खुलासा वह सुरक्षा कारणों से नहीं करेंगी। खुद पर लगे हत्या के आरोप को लेकर उन्होंने कहा, “अभी इस केस का ट्रायल चल रहा है। इस बारे में कोई टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं होगा।“सोनम ने कहा कि उनका खर्च कैसे चल रहा है, इस बारे में भी वह कोई खुलासा नहीं करेंगी। यह उनका निजी मामला है। दरअसल, राजा रघुवंशी के भाई विपिन ने आरोप लगाया था कि सोनम संभवतः नेपाल भाग गई है। उनके वकील भी नेपाल के हैं। उन्होंने इसमें मदद की है। इसके बाद सोनम सोमवार को मीडिया के सामने आईं और अपनी बात रखी।जमानत मिलने के बाद सोनम जेल से बाहर हैं और उनकी जमानत रद्द करने के लिए भी कोर्ट में याचिका लगाई गई है। जिस पर सुनवाई पूरी हो चुकी है, लेकिन कोर्ट ने अभी कोई फैसला नहीं दिया है। सरकार की तरफ से कोर्ट के समक्ष सोनम को मिली जमानत का विरोध करते हुए तर्क रखा गया है कि इस हत्याकांड में सोनम मुख्य आरोपी हैं। योजना बनाने से लेकर वह मौके पर मौजूद थीं। वह अपना अपराध कबूल भी कर चुकी हैं। सिर्फ प्रकरण दर्ज करते समय हुई टाइपिंग की गलती की वजह से उन्हें जमानत नहीं दी जा सकती।उधर, राजा के भाई विपिन का कहना है कि यह हत्याकांड देशभर में चर्चित रहा है और तीन राज्यों की पुलिस इससे जुड़ी है, इसलिए इसकी सीबीआई जांच भी होनी चाहिए। इस माम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 15, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: एमपी में लगे झटके के बाद भी फायदे में कांग्रेस, किस वजह से राज्यसभा में नहीं बढ़ेंगी BJP की सीटें?

पर कांग्रेस को तो मध्य प्रदेश, गुजरात में नुकसान हुआ है? एनडीए में किस दल को सबसे ज्यादा फायदा हुआ? जिन 24 सीटों पर चुनाव हो रहे हैं, उनमें कांग्रेस के चार सदस्य थे। इनमें मध्य प्रदेश से दिग्विजय सिंह, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, गुजरात से शक्ति सिंह गोहिल और राजस्थान से नीरज डांगी शामिल थे। पार्टी को मध्य प्रदेश और गुजरात में इस बार कोई सीट नहीं मिली। राजस्थान से डांगी फिर से राज्यसभा पहुंचने में सफल रहे हैं। वहीं, कर्नाटक में इस कांग्रेस से खरगे के अलावा पवन खेड़ा और मंसूर अली खान जीतने में सफल रहे हैं। यानी दो राज्यों में दो सीटों के नुकासन की भरपाई कर्नाटक से हो गई है। वहीं, तमिलनाडु में विजय की पार्टी को समर्थन का फायदा उसे राज्यसभा की एक सीट के रूप में हुआ है। अब अगर 18 जून को झारखंड में कांग्रेस उम्मीदवार प्रणव झा को जीत मिलती है तो पार्टी को एक और सीट का फायदा होगा।एनडीए में सबसे ज्यादा फायदा चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेदेपा को हो रहा है। जिन 24 सीटों पर राज्यसभा चुनाव हो रहे हैं उनमें से सिर्फ एक सीट तेदेपा के पास थी, अब ये संख्या बढ़कर तीन हो गई है। पवन कल्याण की पार्टी के पास इन 24 में से एक भी सीट नहीं थी। अब उसके पास भी सदस्य होगा। इन दो के अलावा मेघालय में एनपीपी अपनी सीट बरकार रखने में सफल रही है। इस तरह से एनडीए 17 सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है। अगर 18 जून को झारखंड में भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार को जीत मिलती है तो ये आंकड़ा 18 पहुंच जाएगा। वहीं, मिजोरम में एनडीए की सहोयगी एनपीएफ के पास थी। जहां उसने उम्मीदवार भी खड़ा किया है। हालांकि, आंकड़े उसके पक्ष में नहीं हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 12, 2026 · 2 min · National Desk

June 11, 2026 · 2 min · National Desk

त्विषा शर्मा केस: एम्स की सीलबंद पीएम रिपोर्ट सीबीआई को मिली, अब सुप्रीम कोर्ट तय करेगा जांच की दिशा; जानें

उल्लेखनीय है कि इस मामले में त्विषा की सास, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और पति अधिवक्ता समर्थ सिंह फिलहाल केंद्रीय जेल भोपाल में न्यायिक हिरासत में हैं। दोनों पर दहेज प्रताड़ना, आत्महत्या के लिए उकसाने, धमकाने और मानसिक उत्पीड़न जैसे गंभीर आरोप हैं। सूत्रों के मुताबिक, दूसरी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यदि कोई नए तथ्य या महत्वपूर्ण खुलासे सामने आते हैं तो सीबीआई दोनों आरोपियों से दोबारा पूछताछ कर सकती है। इसके लिए जांच एजेंसी उन्हें प्रोडक्शन वारंट पर जेल से रिमांड पर लेने की तैयारी भी कर सकती है। फिलहाल सीबीआई मेडिकल रिपोर्ट, डिजिटल साक्ष्यों और घटनास्थल से जुड़े सभी तथ्यों का आपस में मिलान कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही इस हाई-प्रोफाइल मामले की तस्वीर पूरी तरह साफ हो सकेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 10, 2026 · 1 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव विवाद: नटराजन का नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस का बड़ा कदम, कल चुनाव आयोग से करेगी मुलाकात

मध्य प्रदेश में 18 जून को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पत्र खारिज किए जाने के मामले में चुनाव आयोग (ECI) ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को 10 जून को बैठक के लिए समय दिया है। एक अधिकारी के अनुसार, चुनाव आयोग और कांग्रेस नेताओं के बीच यह बैठक 10 जून को दोपहर 12 बजे नई दिल्ली स्थित निर्वाचन सदन में होगी। कांग्रेस अध्यक्ष को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग के सचिव अश्विनी कुमार मोहल ने कहा कि आयोग ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को 10 जून को दोपहर 12 बजे निर्वाचन सदन, अशोका रोड, नई दिल्ली में बातचीत के लिए समय देने का निर्णय लिया है। आयोग ने कांग्रेस से यह भी पूछा है कि बैठक में शामिल होने वाले प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों के नाम उपलब्ध कराए जाएं। इससे पहले मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस की एकमात्र उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज कर दिया था। कमलनाथ क्या बोले? पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता कमलनाथ ने भाजपा पर अलोकतांत्रिक तरीकों से कांग्रेस की राज्यसभा सीट छीनने की कोशिश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रशासनिक और प्रक्रियागत हथकंडों के जरिए कांग्रेस के चुनाव अभियान को प्रभावित करना चाहती है। कमलनाथ ने आरोप लगाया कि भाजपा नेताओं ने पहले नटराजन के नामांकन पर आपत्ति दर्ज कराई और बाद में विधानसभा परिसर में हंगामा खड़ा किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ऐसे दबाव में आने वाली नहीं है और भाजपा को इसका राजनीतिक जवाब मिलेगा। भाजपा क्या बोली? भाजपा ने मीनाक्षी नटराजन के नामांकन पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया था कि उन्होंने तेलंगाना की एक अदालत में लंबित …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 10, 2026 · 2 min · National Desk

June 9, 2026 · 2 min · National Desk

BJP Candidate List: एमपी और कर्नाटक के लिए भाजपा ने घोषित किए राज्यसभा उम्मीदवार, MLC चुनाव के नाम भी तय

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने राज्यसभा द्विवार्षिक चुनाव 2026 और कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का एलान कर दिया है। पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने उम्मीदवारों के चयन पर अपनी अंतिम मुहर लगाते हुए आधिकारिक सूची जारी की है। भाजपा ने मध्य प्रदेश और कर्नाटक से राज्यसभा के लिए उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि कर्नाटक विधान परिषद चुनाव के लिए भी दो नामों को मंजूरी दी गई है। भाजपा की ओर से जारी सूची के अनुसार, मध्य प्रदेश से महेश केवट को राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं कर्नाटक से प्रो. (डॉ.) एम. नागराज को पार्टी ने अपना प्रत्याशी घोषित किया है।राज्यसभा चुनाव के साथ-साथ भाजपा ने कर्नाटक विधान परिषद द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए भी अपने उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने लिंगराज पाटील और रघु कौटिल्य को विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवार बनाया है। दोनों नेताओं को लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाने के कारण महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।मध्य प्रदेश की तीसरी राज्यसभा सीट के लिए भाजपा ने महेश केवट को उम्मीदवार बनाकर मुकाबला रोचक बना दिया है। बुंदेलखंड के निवाड़ी से आने वाले महेश केवट अन्य पिछड़ा वर्ग की केवट समाज से हैं और लंबे समय से क्षेत्रीय राजनीति में सक्रिय रहे हैं। सोमवार को वे अपना नामांकन दाखिल करेंगे। महेश केवट संघ की पृष्टभूमि से भी आते हैं। कुछ समय पहले ही 24 अप्रैल को राज्य सरकार ने उन्हें मध्य प्रदेश मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया था। वहीं भाजपा ने पहले दो सीटों के लिए रजनीश अग्रवाल और तरुण चुग को प्रत्याशी घोषित किया था। जबकि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk

MP Rajya Sabha Election: तीसरी राज्यसभा सीट पर भाजपा ने खेला नया दांव, महेश केवट होंगे उम्मीदवार

सोमवार को नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि है। इससे पहले राजधानी भोपाल में भाजपा और कांग्रेस दोनों दलों के शीर्ष नेताओं की बैठकों और रणनीतिक चर्चाओं ने राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता रविवार को भोपाल में डटे रहे और केंद्रीय नेतृत्व के साथ लगातार संपर्क में बने रहे। बताया जा रहा है कि भाजपा ने एससी, एसटी और पिछड़ा वर्ग में अति पिछड़ी जाति के नेताओं के नाम पर मंथन किया है। इसके बाद महेश केवट के नाम पर सहमति बनी। केवट मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष है। वह मीनाक्षी नटराजन के सामने सोमवार को नामांकन दाखिल कर सकते हैं।भाजपा के द्वारा तीसरा उम्मीदवार की घोषणा के बाद कांग्रेस नेतृत्व पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने दावा किया है कि पार्टी के सभी विधायक एकजुट हैं और राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन को पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में किसी तरह की टूट या क्रॉस वोटिंग की संभावना नहीं है और पार्टी अपने उम्मीदवार को मजबूती के साथ विजयी बनाएगी। वहीं, यह भी चर्चा है कि कांग्रेस अपने विधायकों की बाड़ाबंदी पर विचार कर रही है और सभी विधायकों को तेलंगाना भेज सकती है। मीनाक्षी नटराजन तेलंगाना की प्रदेश प्रभारी है। सूत्र बताते हैं कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लगातार विधायकों के संपर्क में हैं। प्रदेश नेतृत्व के साथ-साथ पार्टी के राष्ट्रीय नेताओं से भी चर्चा का दौर जारी है। कांग्रेस की कोशिश है कि चुनाव तक संगठनात्मक एकजुटता का स्पष्ट संदेश जाए और किसी भी तरह की राजनीतिक अटकलों को हवा न मिले।ये भी पढ़ें-विधानसभा में वर्तमान में 228 सदस्य मतदान के पात्र हैं। राज्यसभा की एक सीट जीतने के ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 8, 2026 · 2 min · National Desk