त्विषा शर्मा केस: गिरिबाला सिंह की वीआईपी ट्रीटमेंट के आरोप में डिप्टी जेलर हटाई गईं, दो और पर कार्रवाई तय

राजधानी भोपाल के हाई-प्रोफाइल त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में जेल में बंद पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश (सेवानिवृत्त) गिरिबाला सिंह को कथित रूप से वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने के मामले में रविवार को बड़ी कार्रवाई की गई। महानिदेशक जेल के निर्देश पर डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने भोपाल केंद्रीय जेल का औचक निरीक्षण किया और मामले की जांच की। जांच के दौरान गिरिबाला सिंह को 2 जून को जेल भेजे जाने के बाद शुरुआती दिनों में मिली सुविधाओं को लेकर सुरक्षा में तैनात जेल प्रहरियों एवं अधिकारियों से पूछताछ की गई। साथ ही त्विषा के पति समर्थ सिंह की सुरक्षा और सुविधाओं की भी जानकारी ली गई। जांच में सामने आया कि 2 जून की रात सामान्य व्यवस्थाएं थीं, लेकिन 3 और 4 जून को गिरिबाला सिंह को ब्लैक कॉफी सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई। इसके बाद उम्र का हवाला देकर स्वास्थ्य परीक्षण की मांग की गई और उन्हें महिला बैरक स्थित अस्पताल वार्ड में भर्ती कर दिया गया। जबकि समर्थ सिंह पैर में चोट के कारण पहले से ही पुरुष बैरक के बी-खंड स्थित अस्पताल वार्ड में भर्ती थे और उन्हें न्यायालय के निर्देशानुसार चिकित्सकीय सुविधा दी जा रही थी। सूत्रों के अनुसार, गिरिबाला सिंह को किसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या के बिना केवल उम्र अधिक होने के आधार पर अस्पताल वार्ड में शिफ्ट किया जाना जेल प्रशासन की गंभीर लापरवाही माना गया है। डीआईजी जेल के निरीक्षण के बाद गिरिबाला सिंह की बैरक की सुरक्षा प्रभारी डिप्टी जेलर जया यादव को रविवार शाम पद से हटा दिया गया। उनके स्थान पर एक महिला मेट्रन (वार्डन) की नियुक्ति की गई है। डीआईजी जेल संजय पाण्डेय ने गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह को जेल में …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 7, 2026 · 2 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, कर्नाटक से मैदान में खरगे और पवन खेड़ा

कांग्रेस ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद सात उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य उम्मीदवार का नाम पृष्ठभूमि कर्नाटक मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष। शुक्रवार को बंगलूरू में नामांकन करेंगे। कर्नाटक पवन खेड़ा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी। पूर्व सीएम शीला दीक्षित के राजनीतिक सलाहकार रहे हैं। कर्नाटक मंसूर अली खान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (केरल के सह-प्रभारी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान खान के बेटे। मध्य प्रदेश मीनाक्षी नटराजन पूर्व सांसद, राहुल गांधी की करीबी कोर-टीम का हिस्सा मानी जाती हैं। तमिलनाडु प्रवीण चक्रवर्ती कांग्रेस के डेटा और रिसर्च विभाग के प्रमुख, राहुल गांधी के बेहद करीबी। झारखंड प्रणव झा एआईसीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्टी के प्रमुख चेहरा। राजस्थान नीरज डांगी राजस्थान से कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया गया है। राजस्थान से नीरज डांगी को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है, जबकि तमिलनाडु से अर्थशास्त्री और पार्टी के रणनीतिकार प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है। झारखंड से प्रणव झा को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 5, 2026 · 2 min · National Desk

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने सात उम्मीदवारों के नामों का किया एलान, कर्नाटक से मैदान में खरगे और पवन खेड़ा

कांग्रेस ने राज्यसभा के द्विवार्षिक चुनाव 2026 के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद सात उम्मीदवारों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई गई है। सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा को कर्नाटक से उम्मीदवार बनाया गया है। राज्य उम्मीदवार का नाम पृष्ठभूमि कर्नाटक मल्लिकार्जुन खरगे कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में नेता विपक्ष। शुक्रवार को बंगलूरू में नामांकन करेंगे। कर्नाटक पवन खेड़ा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी। पूर्व सीएम शीला दीक्षित के राजनीतिक सलाहकार रहे हैं। कर्नाटक मंसूर अली खान कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव (केरल के सह-प्रभारी)। पूर्व केंद्रीय मंत्री के. रहमान खान के बेटे। मध्य प्रदेश मीनाक्षी नटराजन पूर्व सांसद, राहुल गांधी की करीबी कोर-टीम का हिस्सा मानी जाती हैं। तमिलनाडु प्रवीण चक्रवर्ती कांग्रेस के डेटा और रिसर्च विभाग के प्रमुख, राहुल गांधी के बेहद करीबी। झारखंड प्रणव झा एआईसीसी के वरिष्ठ पदाधिकारी और पार्टी के प्रमुख चेहरा। राजस्थान नीरज डांगी राजस्थान से कांग्रेस के वरिष्ठ दलित नेता। कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार, कर्नाटक से मल्लिकार्जुन खरगे, पवन खेड़ा और मंसूर अली खान को उम्मीदवार बनाया गया है। वहीं मध्य प्रदेश से पूर्व सांसद और वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को टिकट दिया गया है। राजस्थान से नीरज डांगी को दोबारा राज्यसभा भेजने का फैसला किया गया है, जबकि तमिलनाडु से अर्थशास्त्री और पार्टी के रणनीतिकार प्रवीण चक्रवर्ती को उम्मीदवार बनाया गया है। झारखंड से प्रणव झा को पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

NEET: 'मुझमे दोबारा परीक्षा देने की हिम्मत नहीं', आत्महत्या करने वाली छात्रा ने सुसाइड नोट में क्या-क्या लिखा?

छात्रा आकांक्षा चतुर्वेदी ने अपने भावुक पत्र में लिखा कि दोबारा परीक्षा में अच्छे अंक आने की कोई गारंटी नहीं है। उसने यह भी लिखा कि उसने अपने माता-पिता के लिए सब कुछ बर्बाद कर दिया है। आकांक्षा ने तीन मई को आयोजित नीट-यूजी परीक्षा दी थी। परीक्षा के बाद वह काफी खुश और आत्मविश्वास से भरी हुई थी। उसे उम्मीद थी कि उसके अच्छे अंक आएंगे। लेकिन प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के बाद परीक्षा रद्द होने से उसकी उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। परिवार के अनुसार, इसके बाद वह तनाव और चिंता में रहने लगी थी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने 12 मई को प्रश्न पत्र लीक के आरोपों के चलते तीन मई को हुई नीट-यूजी 2026 परीक्षा रद्द कर दी थी। इसके बाद दोबारा परीक्षा 21 जून को कराने का फैसला लिया गया। इस परीक्षा के लिए करीब 23 लाख उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था। मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले की रहने वाली आकांक्षा नागपुर के एक कोचिंग संस्थान में रहकर नीट की तैयारी कर रहीं थीं। हालांकि, तीन मई की परीक्षा रद्द होने की घोषणा के करीब एक सप्ताह बाद 20 मई को वह नागपुर में अपने कमरे के अंदर फंदे से लटकी मिली थी। पुलिस के अनुसार, उस दिन दोपहर करीब 12 बजे जब परिवार के सदस्य खाना खाने बैठे, तब आकांक्षा ने कहा था कि उसे भूख नहीं है और वह बाद में खाना खाएगी। इसके बाद वह अपने कमरे में चली गई। करीब तीन बजे परिवार के लोगों ने उसे कमरे में फंदे से लटका पाया। उस समय कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। आकांक्षा की मौत से पूरा परिवार टूट गया। कुछ दिन बाद जब परिजन उसकी किताबें और पढ़ाई का सामान देख रहे थे, तब उन्हें उसका हाथ से लिखा पत्र मिला। इसके बाद एक जून को यह नोट अंबाझरी पु …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 4, 2026 · 2 min · National Desk

त्विषा केस: जेल में गिरिबाला-समर्थ ने कढ़ी खाकर गुजारी पहली रात, दोपहर को खाई करेले की सब्जी; उपन्यास भी पढ़ी

राजधानी भोपाल के चर्चित त्विषा शर्मा संदिग्ध मौत मामले में दहेज हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल में बंद त्विषा की सास, सेवानिवृत्त प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा पूर्व जिला उपभोक्ता आयोग अध्यक्ष गिरिबाला सिंह और उनके पुत्र अधिवक्ता समर्थ सिंह की पहली रात जेल में आम विचाराधीन बंदियों की तरह बीती। दोनों को जेल नियमों के तहत सामान्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं और किसी प्रकार की विशेष व्यवस्था नहीं की गई। मंगलवार शाम सीबीआई ने कड़ी सुरक्षा के बीच मां-बेटे को केंद्रीय जेल पहुंचाया था। जेल प्रशासन ने गिरिबाला सिंह को विचाराधीन बंदी क्रमांक 71 आवंटित कर महिला वार्ड के ए-खंड में रखा है। सुरक्षा कारणों से उन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। वहीं समर्थ सिंह को विचाराधीन बंदी क्रमांक 1782 देकर पुरुष मेडिकल वार्ड में रखा गया है। रात में कढ़ी-रोटी, सुबह दलिया और दोपहर में करेला-दाल जेल सूत्रों के अनुसार, प्रवेश के बाद दोनों को रात के भोजन में पकौड़े वाली कढ़ी, रोटी और सब्जी दी गई। जेल प्रशासन ने नियमानुसार उन्हें थाली, कटोरी और गिलास उपलब्ध कराया। बुधवार सुबह चाय के साथ नाश्ते में नमकीन दलिया परोसा गया। दोपहर के भोजन में करेला की सब्जी, चने की दाल, रोटी और चावल दिए गए। जेल अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल दोनों को किसी विशेष वार्ड में नहीं भेजा गया है और वे अन्य विचाराधीन बंदियों की तरह सामान्य प्रक्रिया के तहत रह रहे हैं। डिजिटल सिस्टम से होगी निगरानी जेल प्रशासन प्रतिदिन बंदियों की गिनती और उपस्थिति दर्ज करता है। प्रदेश की जेलों में लागू ई-प्रेजेंट सिस्टम के माध्यम से बंदियों का पूरा रिकॉर्ड डिजिटल रूप से सुरक्षित रखा जाता है। इसमें मेडिकल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

विश्व साइकिल दिवस आज: जब साइकिल पर लगता था टैक्स और लाइसेंस, जानिए इंदौर की रोचक साइकिल कहानी; कैसे बदली पहचान

इंदौर में 1930 के करीब महारानी रोड पर साइकिल की दुकानें खुलना आरंभ हुईं और धीरे-धीरे यह साइकिल बिक्री का प्रमुख केंद्र बन गया। 1950 से 60 के मध्य इंदौर में 10 रुपये में साइकिल मिल जाया करती थी, वह भी किस्तों में। साइकिल की बिक्री पर विशेष छूट दुकानदारों द्वारा दी जाती थी।दहेज या उपहार में साइकिल देने का प्रचलन 1950 के दशक में शुरू हुआ। क्लर्क कॉलोनी निवासी 96 वर्षीय अन्नाजी बताते हैं कि साइकिल के बारे में सुना तो बड़ा आश्चर्य हुआ। मैं मेरे पिताजी के साथ पहली बार साइकिल देखने गया था। बड़े ही कौतुहल के साथ साइकिल को हमने निहारा था। साइकिल चलाने का लाइसेंस लगता था और साइकिल पर वार्षिक कर भी वसूला जाता था। घरेलू और व्यावसायिक उपयोग की दरें अलग-अलग थीं।1958 के स्थानीय नगर निगम के चुनाव में साइकिल पर लगने वाले कर की समाप्ति का वादा विपक्षी पार्टी द्वारा किया गया और इसी मुद्दे पर वह चुनाव में विजयी हुई। 1957-58 में नगर में साइकिल कर से निगम को 51,284 रुपये प्राप्त हुए थे। इंदौर की कपड़ा मिलों के अधिकतर मजदूरों के पास साइकिल थी। साइकिल पर लगने वाले कर और समय-समय निगम की साइकिल कर की जांच से वे परेशान थे।साइकिल एक परिवहन का सस्ता और सुगम साधन था। साइकिल दुकानों से प्रति घंटे की दर से किराए पर भी दी जाती थी। वर्तमान में एआईसीटीएल द्वारा आधुनिक साइकिलें केंद्रों पर किराये में उपलब्ध हैं। पहले दूध की आपूर्ति करने करने वाले सर्वाधिक साइकिल का उपयोग करते थे, पर समय के साथ अब वे भी बाइक से दूध देने आते हैं। इसकी मुख्य वजह शहर का विस्तार और दूरियों का बढ़ना प्रमुख है। साइकिल मुख्यत: पर्यावरण हितैषी वाहन है। जब देश में ईंधन संकट होता है तो साइकिल पर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 3, 2026 · 2 min · National Desk

त्विषा शर्मा केस: चोटों के सवाल पर नहीं मिले जवाब, गिरिबाला-समर्थ को फिर रिमांड पर लेने की तैयारी

भोपाल के बहुचर्चित और हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा दहेज मृत्यु मामले में मंगलवार का दिन जांच और कानूनी प्रक्रिया के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। दहेज हत्या सहित अन्य धाराओं में आरोपी बनाई गईं सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और त्विषा शर्मा के पति एवं अधिवक्ता समर्थ सिंह की पांच दिन की सीबीआई रिमांड आज दोपहर दो बजे समाप्त हो रही है। सीबीआई दोनों आरोपियों को विशेष अदालत में पेश कर तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मांगने की तैयारी कर रही है। वहीं आरोपी पक्ष के वकील इस बार रिमांड बढ़ाने का पुरजोर विरोध करने की रणनीति बना चुके हैं। पांच दिन तक चली पूछताछ, अब फिर कोर्ट की शरण में सीबीआई सीबीआई पिछले पांच दिनों से गिरिबाला सिंह और समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है। जांच एजेंसी का मानना है कि मामले के कुछ महत्वपूर्ण पहलुओं पर अभी और पूछताछ की आवश्यकता है। इसी कारण सीबीआई दोनों आरोपियों को भोपाल की विशेष अदालत में पेश कर तीन दिन की अतिरिक्त रिमांड मांग सकती है। हालांकि बचाव पक्ष भी इस बार पूरी तैयारी के साथ अदालत में उतरेगा और रिमांड बढ़ाने का विरोध करेगा। घटना का री-क्रिएशन कराया, दिल्ली से पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच के दौरान सीबीआई ने घटना का पूरा री-क्रिएशन भी कराया है। इसके लिए सीबीआई की दिल्ली यूनिट से फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम विशेष रूप से भोपाल पहुंची थी। टीम ने घटनास्थल और उससे जुड़े विभिन्न पहलुओं की बारीकी से जांच की है। इसके बावजूद जांच एजेंसी को अब तक त्विषा शर्मा के शरीर पर मिले चोटों के निशानों को लेकर कोई स्पष्ट और संतोषजनक जवाब नहीं मिला है। चोटों के सवाल पर आरोपियों की चुप्पी बनी जांच का केंद् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk

सुप्रीम कोर्ट में पांच नए जज: सीजेआई सूर्यकांत ने दिलाई शपथ, पहली बार न्यायाधीशों की संख्या बढ़कर 37 हुई

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत ने आज पांच नए जजों को शपथ दिलाई। इन नियुक्तियों के बाद सुप्रीम कोर्ट में जजों की कुल संख्या बढ़कर 37 हो गई। अब कोर्ट में स्वीकृत 38 पदों में से केवल एक पद खाली रह गई है। इन पांच जज ने ली पद की शपथ नए जजों में वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना, बॉम्बे हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस श्री चंद्रशेखर, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस शील नागू, मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव सचदेवा और जम्मू-कश्मीर व लद्दाख हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अरुण पल्ली शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 27 मई को इन नामों की सिफारिश की थी, जिसे सरकार ने महज चार दिनों में हरी झंडी दे दी। सुप्रीम कोर्ट में जजों की संख्या 34 से 38 की गई पिछले महीने सरकार ने एक अध्यादेश के जरिए सुप्रीम कोर्ट में जजों की स्वीकृत संख्या 34 से बढ़ाकर 38 कर दी थी। इसमें मुख्य न्यायाधीश का पद भी शामिल है। संख्या बढ़ने और पहले से खाली पदों को मिलाकर कुल छह पद खाली थे। पांच नई नियुक्तियों के बाद अब केवल एक पद रिक्त है। हालांकि, जून के महीने में दो जज रिटायर होने वाले हैं। जस्टिस पंकज मिथल 16 जून को और जस्टिस जे के माहेश्वरी 28 जून को रिटायर होंगे। वकील से सीधे जज बनने वाली दूसरी महिला है वीएस मोहना वरिष्ठ वकील वेंकिता सुब्रमणि मोहना की नियुक्ति काफी महत्वपूर्ण है। वे जस्टिस इंदु मल्होत्रा (2018) के बाद देश की दूसरी ऐसी महिला वकील हैं, जिन्हें सीधे बार से सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है। 59 वर्षीय मोहना ने 1988 में कोयंबटूर लॉ कॉलेज से पढ़ाई पूरी की थी। साल 2015 में उन्हें वरिष्ठ वकील का द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

June 2, 2026 · 2 min · National Desk

नौतपा के बीच मौसम ने ली करवट: दिल्ली से केरल तक बारिश-आंधी का अलर्ट जारी; कई राज्यों में गर्मी से राहत

दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को दोपहर बाद मौसम अचानक बदल गया। सुबह तक तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन शाम होते-होते काले बादल छा गए और कई इलाकों में धूल भरी आंधी के बाद झमाझम बारिश शुरू हो गई। गुरुग्राम में हवाओं की रफ्तार 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच गई। नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में भी तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिल्ली में 30 और 31 मई के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक अगले चार से पांच दिन तक मौसम अपेक्षाकृत सुहावना बना रहेगा और तापमान सामान्य से नीचे रह सकता है।मौसम विभाग के अनुसार बिहार, ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी और बारिश की संभावना है। कई इलाकों में 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बिहार में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश दर्ज की गई है। वहीं ओडिशा, मध्य प्रदेश, राजस्थान और उत्तराखंड में ओलावृष्टि का भी अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान में धूल भरी आंधी चलने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने लोगों को पेड़ों, कमजोर इमारतों और खुले स्थानों से दूर रहने की सलाह दी है।केरल में मानसून से पहले भारी बारिश ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। तिरुवनंतपुरम समेत कई इलाकों में जलभराव और पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। मुख्यमंत्री वी डी सतीशन ने सभी विभागों को मानसून की तैयारियां जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं। राहत शिविरों, दवाओं, बिजली और साफ-सफाई की व्यवस्थाएं मजबूत करने को कहा गया है। मौसम विभाग ने केरल के कई जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। तमिलनाडु, पुदुचेरी, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और तेलं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 30, 2026 · 2 min · National Desk

त्विषा शर्मा केस: मौत से पहले के हर मिनट का हिसाब जुटा रही सीबीआई, आमने-सामने होंगे सास गिरिबाला और पति समर्थ

राजधानी भोपाल के हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा मौत मामले में दहेज हत्या और प्रताड़ना की आरोपी सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह और उनके अधिवक्ता बेटे व त्विषा के पति समर्थ सिंह को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पांच दिन की रिमांड पर लिया है। दोनों को शुक्रवार को मेडिकल परीक्षण के बाद भोपाल जिला अदालत में महिला अपराध मामलों की न्यायाधीश शोभना भलावी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 जून तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया। सीबीआई अब 7 मई को त्विषा के कथित गर्भपात से लेकर 12 मई की रात उनकी मौत और उसके बाद 14 जून को भोपाल पुलिस द्वारा दहेज हत्या का केस दर्ज किए जाने तक की हर घटना की मिनट-टू-मिनट टाइमलाइन तैयार कर रही है। जांच एजेंसी यह जानने की कोशिश में है कि इन दिनों के दौरान ऐसा क्या हुआ, जिसने इस पूरे मामले को मौत की मिस्ट्री में बदल दिया। जांच के लिए सीबीआई हाईटेक तकनीक और डिजिटल रिकंस्ट्रक्शन का सहारा ले रही है। एजेंसी गिरिबाला सिंह, समर्थ सिंह और त्विषा शर्मा के मोबाइल नंबरों की कॉल डिटेल, मैसेज, ऑडियो-वीडियो कॉल रिकॉर्ड, घर के सीसीटीवी फुटेज, वाई-फाई लॉग्स और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को खंगाल रही है। इसके जरिए घटनास्थल की एक वर्चुअल टाइमलाइन तैयार की जा रही है। मौत के आखिरी घंटों को डिजिटल तरीके से करेगी रीक्रिएट सीबीआई ‘टनल व्यू’ तकनीक के जरिए कटारा हिल्स स्थित ससुराल में त्विषा के आखिरी घंटों की गतिविधियों को डिजिटल रूप से दोबारा तैयार कर रही है। जांचकर्ता सीसीटीवी कैमरों के टाइमस्टैम्प और मोबाइल एक्टिविटी को आपस में मिलाकर यह समझने की कोशिश कर रहे हैं कि मौत से पहले त्विषा कहां थीं, किससे बात हुई और घर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

May 29, 2026 · 2 min · National Desk