FSSAI: पान मसाला कंपनियों को बड़ा झटका, प्लास्टिक आधारित पैकेजिंग पर सख्ती; नए संशोधन में कौन-से नियम सख्त?

पान मसाला की पैकेजिंग को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नियम सख्त कर दिए हैं। नए संशोधन के तहत प्लास्टिक आधारित या प्लास्टिक से लैमिनेट की गई पैकेजिंग को पान मसाला के लिए अनुमत या निर्दिष्ट पैकेजिंग सामग्री में शामिल नहीं किया गया है। FSSAI के नवीनतम संशोधन में पान मसाला की पैकेजिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत प्लास्टिक आधारित पैकेजिंग और प्लास्टिक-लैमिनेटेड पैकेजिंग को अनुमत पैकेजिंग सामग्री की सूची में शामिल नहीं किया गया है।नए संशोधन के बाद पान मसाला की पैकेजिंग के लिए निर्धारित मानकों का पालन करना जरूरी होगा। FSSAI का यह फैसला विशेष रूप से पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को लेकर है। नए नियमों के तहत प्लास्टिक आधारित या प्लास्टिक-लैमिनेटेड पैकेजिंग को पान मसाला के लिए निर्दिष्ट पैकेजिंग सामग्री के रूप में मान्यता नहीं दी गई है। यानी पान मसाला की पैकेजिंग के लिए ऐसी सामग्री अब अनुमत सूची में शामिल नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 1 min · National Desk

Kangana Ranaut: कंगना ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोमड़ी; पुराने बयान पर भड़कीं, देशप्रेम पर भी उठाए सवाल

छात्र विरोध प्रदर्शन पर नसीरुद्दीन ने क्या कहा था? सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौराम एक्टर नसीरुद्दीन ने बॉलीवुड एक्टर्स की चुप्पी पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के ए लिस्ट एक्टर्स पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘वे ऐसा तब करेंगे जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को कहेगा। एक कहावत है, जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिर जाएगी या उनके दांत टूट जाएंगे, तब वे भौंकेंगे। तो जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वे बोल नहीं सकते।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: ओपी राजभर का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश की वजह से पंचायत चुनाव में हुई देरी; 2027 में सफाया तय

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 2028 तक पार्टी के राजनीतिक अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। सपा नेता अबू आजमी के बयानों पर राजभर ने कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने का एलान कराकर दिखाएं।उन्होंने कहा कि सपा में चाटुकारिता का बोलबाला है। पार्टी में कोई व्यक्ति नेतृत्व से सवाल करता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। उन्होंने सपा के पीडीए फॉर्मूले को भी छलावा करार दिया। उन्हाेंने कहा कि सपा चार बार प्रदेश की सत्ता में रही, लेकिन पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हित में कोई ठोस काम नहीं किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी अपेक्षित कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है।प्रदेश के करीब 22 हजार गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की जा रही है। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की स्थापना से पूर्वांचल के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिले हैं।ओमप्रकाश ने कहा कि आजमगढ़ की पुरानी जेल को स्थानांतरित कर उसकी भूमि का जनहित में उपयोग करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी के सवाल पर राजभर ने कहा कि मामला सपा की ओर से न्यायालय में ले जाने के कारण लंबित हुआ। न्यायालय के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया भी कोर्ट के आदेश के अनुसार पूरी की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk

Bihar: प्रशांत किशोर का बड़ा एलान; 10 हजार युवाओं को दिलाएंगे नौकरी, बोले- CV दीजिए, हम व्यवस्था करेंगे

बांकीपुर उपचुनाव में जीत के बाद जन सुराज के सूत्रधार और विधायक प्रशांत किशोर ने अपने विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया है। यारपुर राजपूताना में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि बांकीपुर के पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं का बायोडाटा और सीवी उनके कार्यालय में जमा कराया जाए। उन्होंने दावा किया कि अगले एक से दो साल में कम से कम 10 हजार परिवारों के बच्चों को नौकरी दिलाने की व्यवस्था करने की कोशिश की जाएगी। प्रशांत किशोर ने कहा कि उपचुनाव में जीत के बाद कुछ लोग यह कह रहे हैं कि वह पांच-सात दिन से घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम घूम नहीं रहे हैं, आपका ही काम कर रहे हैं और वही आज घोषणा करने आए हैं। सरकारी नहीं तो प्राइवेट नौकरी दिलाने की कोशिश प्रशांत किशोर ने कहा कि अगर किसी का बच्चा पढ़-लिखकर बेरोजगार है तो उसका अच्छा बायोडाटा और सीवी बनाकर उनके कार्यालय में जमा कराया जाए। उन्होंने कहा कि उनके देशभर में कई लोगों से संपर्क हैं। इन्हीं संपर्कों के माध्यम से फैक्ट्री, ऑफिस या अन्य जगहों पर युवाओं को नौकरी दिलाने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि अभी सरकारी नौकरी दिलाना उनके हाथ में नहीं है। ऐसे में युवाओं को प्राइवेट सेक्टर में रोजगार दिलाने की कोशिश की जाएगी, ताकि वे अपने जीवन-यापन के लिए कमाई कर सकें। ‘10 हजार बच्चों को नौकरी दिलाने की व्यवस्था करेंगे’ प्रशांत किशोर ने कहा कि यह उनके चुनावी वादों में शामिल नहीं था, लेकिन अब वह इसे करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बांकीपुर से पढ़े-लिखे बच्चे अगर नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो अपना सीवी उनके कार्यालय में दें। उन्होंने कहा कि कोशिश करेंगे कि कम से कम 10 हजार परिवार के बच्चों को अगले साल-दो साल मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk

Pappu Yadav: सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली HC का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश

दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को केंद्र सरकार को निर्देश दिया कि वह बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव को अतिरिक्त निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) तुरंत उपलब्ध कराए। कोर्ट ने यह आदेश यादव की सुरक्षा बढ़ाने संबंधी याचिका पर सुनवाई के दौरान दिया। पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने संसद में नीट घोटाले और श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के खिलाफ प्रदर्शन में भाग लेने के बाद उन्हें मिली जान से मारने की धमकियों का हवाला देते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय को सुरक्षा बढ़ाए जाने का प्रतिनिधित्व सौंपा था।केंद्र सरकार की ओर से पेश वकील आशीष दीक्षित ने अदालत को बताया कि यादव के प्रतिनिधित्व पर विचार किया जा रहा है और तीन सप्ताह के अंदर इस पर फैसला ले लिया जाएगा।कोर्ट ने इस बीच केंद्र को अतिरिक्त पीएसओ उपलब्ध कराने का निर्देश देते हुए मामले पर आगे की सुनवाई के लिए अगली तारीख तय की। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 1 min · National Desk

दुनिया में क्यों बढ़ रहे हैं टकराव?: RSS प्रमुख ने बताई वजह; समाधान को लेकर क्या कहा?

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने मंगलवार को नागपुर के गणेश टेकरी मंदिर में पूजा-अर्चना और गर्भगृह का उद्घाटन किया। इसके बाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दुनिया में बढ़ते टकरावों पर अपनी बात रखी। उन्होंने इस समस्या का समधान बताते हुए कहा कि सार्वभौमिक चेतना सभी मनुष्यों को आपस में जोड़ती है। उन्होंने ‘अपनापन’ की भावना को व्यक्तिगत, सामाजिक, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यवहार का आधार बनाने की जरूरत बताई। उनके मुताबिक दुनिया में मौजूद कई संकट और टकराव इसी भावना को भूलने का परिणाम हैं और अपनापन को मजबूत करना ही इनका वास्तविक समाधान है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 1 min · National Desk

छिंदवाड़ा में बड़ा विमान हादसा टला: टेकऑफ से ठीक पहले प्लेन के इंजन में आई खराबी, नकुलनाथ-हरीश चौधरी सुरक्षित

जानकारी के अनुसार, नकुलनाथ और हरीश चौधरी को भोपाल में आयोजित कांग्रेस की बैठक में शामिल होना था। दोनों नेता मंगलवार सुबह छिंदवाड़ा एयर स्ट्रिप पहुंचे और विमान में सवार हुए। विमान को उड़ान के लिए तैयार किया गया और इंजन भी चालू हुआ।इसी दौरान विमान में तकनीकी खराबी सामने आई। विमान रनवे पर ही खड़ा रहा और उड़ान नहीं भर सका। इंजन में खराबी की जानकारी मिलते ही पायलट ने तत्काल विमान को उड़ाने का फैसला रोक दिया। इसके बाद नकुलनाथ और हरीश चौधरी समेत विमान में मौजूद स्टाफ को सुरक्षित नीचे उतार लिया गया।पायलट की सूझबूझ और समय रहते तकनीकी खराबी का पता चलने से बड़ा हादसा होने से बच गया। विमान के उड़ान भरने के बाद इंजन में खराबी आती तो स्थिति गंभीर हो सकती थी। हालांकि, विमान ने उड़ान भरने से पहले ही समस्या के संकेत दे दिए। विमान में आई तकनीकी खराबी के बाद दोनों नेताओं ने अपनी यात्रा का माध्यम बदल दिया। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी सड़क मार्ग से भोपाल के लिए रवाना हुए। वहीं, पूर्व सांसद नकुलनाथ नागपुर के लिए रवाना हो गए। घटना के बाद एयर स्ट्रिप पर विमान की तकनीकी जांच की गई। इंजन में किस वजह से खराबी आई और विमान को दोबारा उड़ान के लिए कब तैयार किया जाएगा, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। घटना के बाद विमान में सवार दोनों नेताओं और स्टाफ के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। समय रहते पायलट द्वारा विमान को उड़ान से रोकने को हादसा टलने की अहम वजह माना जा रहा है।नकुलनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि विमान में तकनीकी खराबी के कारण मेरा भोपाल दौरा रद्द हो गया है, जिसके लिए मैं आप सभी से हृदय से क्षमा चाहता हूं। मेरी बहुत इच्छा थी कि इस अवसर पर आप सभी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk

Vande Mataram: 'वंदे मातरम' बिल को राष्ट्रपति की मंजूरी, जन गण मन जैसा मिलेगा कानूनी संरक्षण; कितनी होगी सजा?

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को एक विधेयक को मंजूरी दे दी, जिसके तहत जानबूझकर राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ के गायन में बाधा डालना या उसे रोकना अपराध माना जाएगा। सरकार के एक बयान में कहा गया है कि इसे वही कानूनी सुरक्षा मिलेगी जो अभी राष्ट्रीय गान को हासिल है। नए कानून में क्या है? राष्ट्रपति की सहमति से राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम (संशोधन) विधेयक, 2026, कानून बन गया है। लोकसभा ने 30 जुलाई को विधेयक पारित किया था, जबकि राज्यसभा ने इसे एक दिन पहले ही मंजूरी दे दी थी। इस विधेयक के अंतर्गत वंदे मातरम को राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के समान दर्जा दिया गया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में पहली बार लाल किले की प्राचीर से वंदे मातरम गाया जाएगा। इससे पहले, राष्ट्रीय सम्मान के अपमान की रोकथाम अधिनियम के तहत जानबूझकर राष्ट्रगान (जन गण मन) गाने से रोकना या ऐसे गायन में लगे किसी भी सभा में अशांति पैदा करना प्रतिबंधित था। कितने साल की सजा हो सकती है? इन अपराधों के लिए अधिकतम तीन साल की कैद, जुर्माना या दोनों की सजा हो सकती थी, जबकि दूसरी और उसके बाद की हर सजा के लिए कम से कम एक साल की कैद का प्रावधान था। पूर्ववर्ती कानून में राष्ट्रगान को समान संरक्षण प्रदान नहीं किया गया था। बिल में क्या कहा गया था? बिल में कहा गया था, ‘अभी ‘वंदे मातरम’ के गायन के अपमान को रोकने के लिए कोई खास कानूनी प्रावधान नहीं है, जबकि इसे राष्ट्रीय गीत का सम्मान प्राप्त है। इसलिए, किसी व्यक्ति को जानबूझकर राष्ट्रीय गीत गाने से रोकने या ऐसे गायन में लगी किसी सभा में बाधा डालने से रोकने के लिए, उक्त अधिनियम की धारा 3 में संशोधन करके राष्ट्रीय गीत को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk

Trump: ट्रंप ने फिर की इस्लाम विरोधी बयानबाजी, आखिर क्यों कहा- वे तुम्हारे घरों पर कब्जा करने आ रहे हैं

ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अब्दुल अल सईद को हिजाब पहने महिलाओं सहित भीड़ के सामने खड़े दिखाया गया है और इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘वे आपके घर और आपके सामान के लिए आ रहे हैं।’ ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में अब्दुल अल सईद को हिजाब पहने महिलाओं सहित भीड़ के सामने खड़े दिखाया गया है और इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा है, ‘वे आपके घर और आपके सामान के लिए आ रहे हैं।’ इससे पहले भी ट्रंप ने अपनी और अपनी पत्नी मेलानिया ट्रंप की तस्वीर के साथ अब्दुल अल सईद और उनकी पत्नी की तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन दिया था कि ‘दो बिल्कुल अलग अमेरिका’।गौरतलब है कि अब्दुल अल सईद पिछले सप्ताह ही आगामी मध्याविधि चुनाव के लिए मिशिगन सीट से सीनेट के लिए डेमोक्रेटिक पार्टी का नामांकन जीते हैं। उन्होंने इस चर्चित प्राइमरी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी द्वारा समर्थित उम्मीदवार हेली स्टीवंस को हराया था। मीडिया के साथ बातचीत में भी ट्रंप ने डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवारों की आलोचना की थी।ट्रंप ने कहा था कि लोकतांत्रिक प्राथमिक चुनावों में जिहादियों को चुना जा रहा है। साथ ही ट्रंप ने डेमोक्रेट उम्मीदवारों को नीतिगत बदलावों पर विचारों को बेवकूफी भरा करार दिया। ट्रंप ने कहा, एक बात तो है कि हमारे यहां हर जगह जिहादी चुने जा रहे हैं। चाहे वह साम्यवाद हो या जिहादी, यही स्थिति है। अगर आप दूसरे देशों में जाएं और देखें तो मुझे नहीं लगता कि हम उस तरह से जीना चाहेंगे।‘ट्रंप ने सोमालिया मूल के लोगों की भी आलोचना की। उन्होंने दावा किया कि सोमाली मूल के लोग बुद्धिमान नहीं होते और उनमें योग्यता की भी कमी होती है। उनके पास करने के लिए कुछ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk

अगर NEET नहीं तो क्या?: तमिलनाडु ने फिर उठाई नीट परीक्षा खत्म करने की मांग, विधानसभा में पारित हुआ प्रस्ताव

तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को नीट के अस्तित्व के ही खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया। बता दें कि नीट एक मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जो पेपर लीक विवाद के केंद्र में रही, जिसके चलते पिछले महीने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुए। इस बीच भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। किस- किस ने किया समर्थन? वहीं, तमिलनाडु में सत्ताधारी टीवीके और कांग्रेस समेत उसके सहयोगियों के अलावा, मुख्य विपक्षी दल डीएमके, एआईएडीएमके और अन्य दलों ने भी नीट विरोधी प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि एकमात्र भाजपा विधायक ने सदन से वॉकआउट कर दिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या आग्रह किया? राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के.जी. अरुणराज की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) को समाप्त करने का आग्रह किया गया है। अरुणराज ने क्या आरोप लगाया? अरुणराज ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘नीट ने छात्रों का ध्यान स्कूली पाठ्यक्रम से हटाकर केवल कोचिंग पर केंद्रित कर दिया है। इसके कारण अधिक फीस वसूलने वाले कोचिंग केंद्रों की संख्या में वृद्धि हुई है।’ टीवीके ने क्या तर्क दिया? मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुणराज ने आगे तर्क दिया, ‘यह परीक्षा ग्रामीण, सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसरों को गंभीर रूप से कमजोर करती है।’ उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में लगातार सरकारों ने इस बात पर जोर दिया है कि ‘नीट सामाजिक न्याय , समानता और राज्यों के अधिकारों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk