US-Iran Blockade: होर्मुज में अमेरिकी कार्रवाई तेज, ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी तोड़ने वाले जहाज पर किया हमला

अमेरिका ने जहाज पर हमला क्यों किया? अमेरिका ने नाकाबंदी लागू करने के लिए अब तक क्या कार्रवाई की? अरब सागर में अमेरिका की कितनी सैन्य ताकत मौजूद है? अमेरिकी सेना के अनुसार, एमवी वेला नोवा नाम का जहाज ईरानी बंदरगाहों पर लगी अमेरिकी नाकाबंदी को पार करने की कोशिश कर रहा था। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने बताया कि जहाज को रुकने के लिए चेतावनी दी गई थी, लेकिन उसने चेतावनी नहीं मानी। इसके बाद अमेरिकी हेलीकॉप्टर ने उसके इंजन रूम को निशाना बनाकर मिसाइलें दागीं। हमले के बाद जहाज निष्क्रिय हो गया। हालांकि, अमेरिकी सेना ने यह नहीं बताया कि जहाज पर मौजूद चालक दल के किसी सदस्य को नुकसान पहुंचा या नहीं।अमेरिकी सेंट्रल कमांड के मुताबिक, उसने नाकाबंदी को तोड़ने की कोशिश करने वाले 55 वाणिज्यिक जहाजों का रास्ता बदलवाया है। इसके अलावा तीन ऐसे जहाजों को निष्क्रिय किया गया, जिन्होंने अमेरिकी आदेशों का पालन नहीं किया। दो जहाजों पर अमेरिकी सेना ने सवार होकर कार्रवाई भी की है। इससे साफ है कि अमेरिका ईरानी बंदरगाहों पर अपनी नाकाबंदी को लागू कराने के लिए सैन्य दबाव लगातार बढ़ा रहा है।अमेरिकी नौसेना के 15 से अधिक युद्धपोत फिलहाल अरब सागर के आसपास के समुद्री क्षेत्र में तैनात हैं। इनमें दो विमानवाहक पोत और एक उभयचर हमला करने वाला जहाज भी शामिल है। यह सैन्य तैनाती ऐसे समय में है जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान पर आर्थिक दबाव बनाए रखने की कोशिश कर रहे हैं। ओमान की खाड़ी में जहाज पर हुई कार्रवाई से संकेत मिलता है कि ईरान पर दबाव सिर्फ आर्थिक और राजनीतिक स्तर तक सीमित नहीं है, बल्कि समुद्री मार्गों पर भी अमेरिकी निगरानी और कार्रवाई तेज हो गई है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या: शुरू हुई CEO चुनने की प्रक्रिया, आस्था के साथ धार्मिक नजरिए पर पूछे गए सवाल; पूर्व डीएम भी आवेदक

राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन 10 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया। इनमें तीन पूर्व आईएएस, एक सेवानिवृत्त आईपीएस तथा चार पूर्व सैन्य व शिक्षा क्षेत्र के अधिकारी शामिल रहे। इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों से प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ राम मंदिर और भगवान श्रीराम के प्रति उनकी आस्था, धार्मिक संस्थानों में कार्य का अनुभव तथा मंदिर के भविष्य को लेकर उनका विजन भी परखा गया। इंटरव्यू का क्रम बुधवार को भी जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार, इंटरव्यू राम मंदिर परिसर के उत्तरी दिशा में स्थित ग्रीन हाउस में बंद कमरे में शुरू हुआ। यहां बेहद गोपनीयता बरती गई। गठित समिति के तीनों सदस्य व इंटरव्यू के लिए बुलाए गए आवेदक ही मौजूद रहे। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से अंतरिम महासचिव डॉक्टर कृष्ण मोहन भी मौजूद रहे। इंटरव्यू सुबह नौ बजे शुरू हुआ। पहले सत्र में दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सत्र में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक साक्षात्कार लिया गया। प्रत्येक से 25 से 30 मिनट तक बात की गई।उनसे पूछा गया कि उन्होंने किन-किन महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, धार्मिक या सामाजिक संस्थानों के संचालन का क्या अनुभव है, भगवान श्रीराम और राम मंदिर के प्रति उनकी आस्था कैसी है तथा यदि उन्हें सीईओ बनाया जाता है तो मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए उनकी कार्ययोजना क्या होगी। बतातें चलें कि इस प्रतिष्ठित पद के लिए देशभर से 5,300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से केवल 18 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयन प्रक्रिया के लिए गठित समिति में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रति लीटर लगेगा इतने पैसे अनाथ और विधवा सेस, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार मध्यरात्रि से पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल महंगा हो गया है। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अनाथ एवं विधवा सेस लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो जाएगी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्धित कर (वैट) अधिनियम, 2005 की धारा 6-ए के तहत पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की पहली बिक्री (प्वाइंट ऑफ फर्स्ट सेल) पर यह सेस लगाया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 1 min · National Desk

Oil Tariff: रूस से तेल खरीद पर 100% टैरिफ का खतरा, US अधिकारी बोले- पीएम मोदी और ट्रंप खुद सुलझाएंगे मामला

रूस से तेल खरीद को लेकर भारत पर संभावित 100 फीसदी अमेरिकी टैरिफ के मुद्दे पर अमेरिका की ओर से अहम बयान आया है। अमेरिकी व्यापार एवं विनिर्माण मामलों के वरिष्ठ सलाहकार पीटर नवारो ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच अच्छे कामकाजी संबंध हैं और दोनों नेता इस मुद्दे को आपस में सुलझा लेंगे। क्या रूस से तेल खरीद पर भारत पर लग सकता है 100 फीसदी टैरिफ? नवारो ने एएनआई के सवाल के जवाब में कहा कि इस मामले में उन्हें या किसी अन्य अधिकारी को दोनों नेताओं के बीच आने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा जताया कि राष्ट्रपति ट्रंप और प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे पर समाधान निकाल लेंगे। यह मामला अमेरिकी सीनेट में पारित एक द्विदलीय विधेयक के बाद चर्चा में आया है। 7 अगस्त को अमेरिकी सीनेट ने ऐसा विधेयक पारित किया, जिसके तहत राष्ट्रपति ट्रंप को रूस से तेल और गैस खरीद जारी रखने वाले देशों के सामान पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का अधिकार मिल सकता है। क्या भारत रूस से तेल खरीदने वाले प्रमुख देशों में शामिल है? सीनेट में लिंडसे ओ ग्राहम रूस और ईरान प्रतिबंध अधिनियम 2026 को 86-11 के भारी बहुमत से मंजूरी मिली। इस प्रस्ताव का उद्देश्य रूस और ईरान पर आर्थिक दबाव बढ़ाना तथा मॉस्को के साथ बड़े ऊर्जा कारोबार वाले देशों को निशाना बनाना है। प्रस्ताव के तहत अमेरिकी राष्ट्रपति को रूस के कच्चे तेल या प्राकृतिक गैस के शीर्ष पांच खरीदार देशों से आने वाले सामान पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने का अधिकार दिया जा सकता है। भारत और चीन रूस के कच्चे तेल के बड़े खरीदारों में शामिल हैं। विधेयक में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अन्य वरिष्ठ राजनीतिक एवं सैन्य अध …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

अयोध्या: शुरू हुई CEO चुनने की प्रक्रिया, आस्था के साथ धार्मिक नजरिए पर पूछे गए सवाल; पूर्व डीएम भी आवेदक

राम मंदिर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के चयन की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन 10 पूर्व वरिष्ठ अधिकारियों का इंटरव्यू लिया गया। इनमें तीन पूर्व आईएएस, एक सेवानिवृत्त आईपीएस तथा चार पूर्व सैन्य व शिक्षा क्षेत्र के अधिकारी शामिल रहे। इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों से प्रशासनिक अनुभव के साथ-साथ राम मंदिर और भगवान श्रीराम के प्रति उनकी आस्था, धार्मिक संस्थानों में कार्य का अनुभव तथा मंदिर के भविष्य को लेकर उनका विजन भी परखा गया। इंटरव्यू का क्रम बुधवार को भी जारी रहेगा। सूत्रों के अनुसार, इंटरव्यू राम मंदिर परिसर के उत्तरी दिशा में स्थित ग्रीन हाउस में बंद कमरे में शुरू हुआ। यहां बेहद गोपनीयता बरती गई। गठित समिति के तीनों सदस्य व इंटरव्यू के लिए बुलाए गए आवेदक ही मौजूद रहे। राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से अंतरिम महासचिव डॉक्टर कृष्ण मोहन भी मौजूद रहे। इंटरव्यू सुबह नौ बजे शुरू हुआ। पहले सत्र में दोपहर 12 बजे तक और दूसरे सत्र में दोपहर दो बजे से शाम छह बजे तक साक्षात्कार लिया गया। प्रत्येक से 25 से 30 मिनट तक बात की गई।उनसे पूछा गया कि उन्होंने किन-किन महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया, धार्मिक या सामाजिक संस्थानों के संचालन का क्या अनुभव है, भगवान श्रीराम और राम मंदिर के प्रति उनकी आस्था कैसी है तथा यदि उन्हें सीईओ बनाया जाता है तो मंदिर की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए उनकी कार्ययोजना क्या होगी। बतातें चलें कि इस प्रतिष्ठित पद के लिए देशभर से 5,300 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनमें से केवल 18 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। चयन प्रक्रिया के लिए गठित समिति में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली, पूर्व वैज्ञानिक डॉ. सुरेश हावड़े और सेवानिवृत्त ल …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk

Himachal: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल महंगा, प्रति लीटर लगेगा इतने पैसे अनाथ और विधवा सेस, अधिसूचना जारी

हिमाचल प्रदेश में मंगलवार मध्यरात्रि से पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल महंगा हो जाएगा। राज्य सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर 60 पैसे प्रति लीटर अनाथ एवं विधवा सेस लगाने की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके बाद प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 60 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हो जाएगी। राज्य कर एवं आबकारी विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार हिमाचल प्रदेश मूल्य वर्धित कर (वैट) अधिनियम, 2005 की धारा 6-ए के तहत पेट्रोल और हाई स्पीड डीजल की पहली बिक्री (प्वाइंट ऑफ फर्स्ट सेल) पर यह सेस लगाया जाएगा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 1 min · National Desk

झारखंड परीक्षा विवाद :18वें दिन भी नहीं थमा छात्रों का आंदोलन, रांची में निकाला मौन मार्च; जली फ्लैश लाइटें

मौन मार्च के दौरान छात्रों ने नारेबाजी नहीं की। उनके हाथों में मौजूद बैनर और पोस्टर ही उनकी आवाज बने। छात्रों ने अलग-अलग संदेशों के माध्यम से परीक्षा में कथित गड़बड़ी, पारदर्शिता और निष्पक्ष जांच की मांग को सामने रखा। मार्च में डेलिगेशन के कुछ छात्र भी शामिल रहे। एक छात्रा शिबू सोरेन की तस्वीर लेकर मौन मार्च करती नजर आई।आंदोलनरत छात्रों की प्रमुख मांगों में JSSC CGL परीक्षा को रद्द करना, JPSC की ओर से आयोजित विवादित परीक्षाओं को रद्द करना और पूरे मामले की CBI जांच कराना शामिल है। छात्रों का कहना है कि अब वे किसी अन्य मंत्री या प्रतिनिधिमंडल से बातचीत नहीं करना चाहते, बल्कि सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से संवाद करना चाहते हैं। छात्रों का कहना है कि उनकी मांगों और आंदोलन की स्थिति पर मुख्यमंत्री को स्वयं उनसे बातचीत करनी चाहिए।गौरतलब है कि सोमवार को हजारों छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा घेराव का प्रयास किया था। शाम के समय पुलिस की ओर से लाठीचार्ज किए जाने के बाद कई छात्र-छात्राओं के घायल होने का दावा किया गया। इस घटना को लेकर मंगलवार को विधानसभा के अंदर भी विपक्षी दलों के विधायकों ने विरोध जताया। BJP, आजसू और लोजपा विधायकों ने छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध किया।इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी ने मंगलवार को झारखंड बंद का आह्वान किया था, जिसका राजधानी समेत राज्य के विभिन्न हिस्सों में असर देखने को मिला। वहीं, विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गई। इस बीच, रांची में छात्रों का मौन मार्च यह संदेश देने की कोशिश रहा कि आंदोलनकारी अब भी अपनी मांगों पर कायम हैं और सरकार से सीधे संवाद की म …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk

FSSAI: पान मसाला कंपनियों को बड़ा झटका, प्लास्टिक आधारित पैकेजिंग पर सख्ती; नए संशोधन में कौन-से नियम सख्त?

पान मसाला की पैकेजिंग को लेकर भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने नियम सख्त कर दिए हैं। नए संशोधन के तहत प्लास्टिक आधारित या प्लास्टिक से लैमिनेट की गई पैकेजिंग को पान मसाला के लिए अनुमत या निर्दिष्ट पैकेजिंग सामग्री में शामिल नहीं किया गया है। FSSAI के नवीनतम संशोधन में पान मसाला की पैकेजिंग से जुड़े नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत प्लास्टिक आधारित पैकेजिंग और प्लास्टिक-लैमिनेटेड पैकेजिंग को अनुमत पैकेजिंग सामग्री की सूची में शामिल नहीं किया गया है।नए संशोधन के बाद पान मसाला की पैकेजिंग के लिए निर्धारित मानकों का पालन करना जरूरी होगा। FSSAI का यह फैसला विशेष रूप से पैकेजिंग में इस्तेमाल होने वाली सामग्री को लेकर है। नए नियमों के तहत प्लास्टिक आधारित या प्लास्टिक-लैमिनेटेड पैकेजिंग को पान मसाला के लिए निर्दिष्ट पैकेजिंग सामग्री के रूप में मान्यता नहीं दी गई है। यानी पान मसाला की पैकेजिंग के लिए ऐसी सामग्री अब अनुमत सूची में शामिल नहीं है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 1 min · National Desk

Kangana Ranaut: कंगना ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोमड़ी; पुराने बयान पर भड़कीं, देशप्रेम पर भी उठाए सवाल

छात्र विरोध प्रदर्शन पर नसीरुद्दीन ने क्या कहा था? सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौराम एक्टर नसीरुद्दीन ने बॉलीवुड एक्टर्स की चुप्पी पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के ए लिस्ट एक्टर्स पर निशाना साधते हुए कहा था, ‘वे ऐसा तब करेंगे जब उनका जमीर उनसे ऐसा करने को कहेगा। एक कहावत है, जिस कुत्ते के मुंह में हड्डी होती है, वह भौंक नहीं सकता। जैसे ही हड्डी उनके मुंह से गिर जाएगी या उनके दांत टूट जाएंगे, तब वे भौंकेंगे। तो जिनके मुंह में हड्डियां होती हैं, वे बोल नहीं सकते।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 1 min · National Desk

यूपी: ओपी राजभर का सपा पर हमला, कहा- अखिलेश की वजह से पंचायत चुनाव में हुई देरी; 2027 में सफाया तय

प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि साल 2027 के विधानसभा चुनाव में सपा का सूपड़ा साफ हो जाएगा। 2028 तक पार्टी के राजनीतिक अस्तित्व पर संकट खड़ा हो जाएगा। मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएगा। सपा नेता अबू आजमी के बयानों पर राजभर ने कहा कि यदि उनमें हिम्मत है तो सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुसलमान को मुख्यमंत्री बनाने का एलान कराकर दिखाएं।उन्होंने कहा कि सपा में चाटुकारिता का बोलबाला है। पार्टी में कोई व्यक्ति नेतृत्व से सवाल करता है तो उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया जाता है। उन्होंने सपा के पीडीए फॉर्मूले को भी छलावा करार दिया। उन्हाेंने कहा कि सपा चार बार प्रदेश की सत्ता में रही, लेकिन पिछड़ों और अल्पसंख्यकों के हित में कोई ठोस काम नहीं किया। शिक्षा के क्षेत्र में भी अपेक्षित कार्य नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रही है।प्रदेश के करीब 22 हजार गांवों में डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर ऑपरेटर की व्यवस्था की जा रही है। महाराजा सुहेलदेव विश्वविद्यालय की स्थापना से पूर्वांचल के युवाओं को उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर मिले हैं।ओमप्रकाश ने कहा कि आजमगढ़ की पुरानी जेल को स्थानांतरित कर उसकी भूमि का जनहित में उपयोग करने की योजना पर भी काम किया जा रहा है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में देरी के सवाल पर राजभर ने कहा कि मामला सपा की ओर से न्यायालय में ले जाने के कारण लंबित हुआ। न्यायालय के निर्देश पर पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन कर दिया गया है। अब आगे की प्रक्रिया भी कोर्ट के आदेश के अनुसार पूरी की जाएगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 11, 2026 · 2 min · National Desk