तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को नीट के अस्तित्व के ही खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया। बता दें कि नीट एक मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जो पेपर लीक विवाद के केंद्र में रही, जिसके चलते पिछले महीने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुए। इस बीच भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। किस- किस ने किया समर्थन? वहीं, तमिलनाडु में सत्ताधारी टीवीके और कांग्रेस समेत उसके सहयोगियों के अलावा, मुख्य विपक्षी दल डीएमके, एआईएडीएमके और अन्य दलों ने भी नीट विरोधी प्रस्ताव का समर्थन किया, जबकि एकमात्र भाजपा विधायक ने सदन से वॉकआउट कर दिया। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने क्या आग्रह किया? राज्य के स्वास्थ्य मंत्री के.जी. अरुणराज की ओर से पेश किए गए प्रस्ताव में भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार से स्नातक चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) को समाप्त करने का आग्रह किया गया है। अरुणराज ने क्या आरोप लगाया? अरुणराज ने आरोप लगाते हुए कहा, ‘नीट ने छात्रों का ध्यान स्कूली पाठ्यक्रम से हटाकर केवल कोचिंग पर केंद्रित कर दिया है। इसके कारण अधिक फीस वसूलने वाले कोचिंग केंद्रों की संख्या में वृद्धि हुई है।’ टीवीके ने क्या तर्क दिया? मुख्यमंत्री सी जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली टीवीके पार्टी के वरिष्ठ नेता अरुणराज ने आगे तर्क दिया, ‘यह परीक्षा ग्रामीण, सामाजिक-आर्थिक रूप से वंचित छात्रों के लिए चिकित्सा शिक्षा के अवसरों को गंभीर रूप से कमजोर करती है।’ उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में लगातार सरकारों ने इस बात पर जोर दिया है कि ‘नीट सामाजिक न्याय , समानता और राज्यों के अधिकारों क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)
अगर NEET नहीं तो क्या?: तमिलनाडु ने फिर उठाई नीट परीक्षा खत्म करने की मांग, विधानसभा में पारित हुआ प्रस्ताव
तमिलनाडु विधानसभा ने मंगलवार को नीट के अस्तित्व के ही खिलाफ एक प्रस्ताव पारित किया। बता दें कि नीट एक मेडिकल प्रवेश परीक्षा है, जो पेपर लीक विवाद के केंद्र में रही, जिसके चलते पिछले महीने कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुए। इस बीच भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान को केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था। किस- किस ने किया समर्थन? वहीं, तमिलनाडु में सत्ताधारी टीवीके और कांग्रेस समेत उसके सहयोगियों के अलावा, मुख्य विपक्षी दल डीएमके, एआईएडीएमके और अन्य दलों ने भी नी