Surya Grahan 2026 Live: आज कितने बजे लगेगा साल का आखिरी सूर्य ग्रहण? जानें कहां दिखेगा पूर्ण और आंशिक ग्रहण

03:04 PM, 12-Aug-2026 Surya Grahan 2026 Live: सूर्य ग्रहण की पौराणिक कथा हिंदू धर्म की पौराणिक कथाओं में राहु और केतु को असुर शक्तियों से जोड़ा गया है। सूर्य ग्रहण की कथा का संबंध समुद्र मंथन और अमृत प्राप्ति की घटना से बताया जाता है। मान्यता के अनुसार, जब देवताओं और असुरों ने मिलकर क्षीरसागर का मंथन किया, तो उसमें से अमृत कलश निकला। अमृत को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा, क्योंकि इसे पीने वाला अमर हो जाता। तब भगवान विष्णु ने मोहिनी रूप धारण किया और देवताओं व असुरों के बीच अमृत बांटने लगे। इसी दौरान स्वर्भानु नाम का असुर देवता का रूप धारण करके देवताओं की पंक्ति में बैठ गया और अमृत की कुछ बूंदें पी लीं। सूर्य देव और चंद्र देव को उसके असुर होने का पता चल गया। उन्होंने भगवान विष्णु को इसकी जानकारी दी। इसके बाद भगवान विष्णु ने सुदर्शन चक्र से स्वर्भानु का सिर धड़ से अलग कर दिया। अमृत का स्पर्श हो जाने के कारण उसका सिर अमर हो चुका था। बाद में उसका सिर राहु और धड़ केतु कहलाया। पौराणिक मान्यता है कि सूर्य और चंद्रमा द्वारा उसकी पहचान बताए जाने के कारण राहु उनसे शत्रुता रखने लगा। इसी वजह से वह समय-समय पर सूर्य और चंद्रमा को ग्रसता है। सूर्य को ग्रसने की घटना को सूर्य ग्रहण और चंद्रमा को ग्रसने को चंद्र ग्रहण से जोड़ा जाता है। यह कथा धार्मिक और पौराणिक मान्यता पर आधारित है। वैज्ञानिक दृष्टि से सूर्य ग्रहण चंद्रमा के सूर्य और पृथ्वी के बीच आने के कारण होने वाली खगोलीय घटना है। 02:57 PM, 12-Aug-2026 Surya Grahan 2026 Live: कितने घंटे का होगा सूर्यग्रहण आज यानी 12 अगस्त 2026 को सूर्य ग्रहण लगेगा। भारतीय समयानुसार यह ग्रहण रात 9 बजकर 04 मिनट पर शुरू होगा और 13 अगस्त की रात 1 बजकर 2 …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Parliament Session Live: लोकसभा में बिना चर्चा के खनिज एवं खनन संशोधन बिल पारित, राज्यसभा में चर्चा जारी

03:16 PM, 12-Aug-2026 लोकसभा में बिना चर्चा के खनिज एवं खनन संशोधन विधेयक 2026 पारित लोकसभा ने खनिज और खनन (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को बिना चर्चा के पारित कर दिया। विधेयक पेश किए जाने के कुछ ही देर बाद विपक्षी सांसद भारी नारेबाजी और विरोध करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए। इसके बाद पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बिना चर्चा के ही विधेयक को पारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। उन्होंने विधायी कामकाज में हिस्सा नहीं लेने को लेकर विपक्षी सांसदों को फटकार भी लगाई। लोकसभा ने खनिज और खनन (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को बिना चर्चा के पारित कर दिया। विधेयक पेश किए जाने के कुछ ही देर बाद विपक्षी सांसद भारी नारेबाजी और विरोध करते हुए सदन के बीचोंबीच आ गए।इसके बाद पीठासीन अध्यक्ष जगदंबिका पाल ने बिना चर्चा के ही विधेयक को पारित करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई। उन्होंने विधायी कामकाज में हिस्सा नहीं लेने को लेकर विपक्षी सांसदों को फटकार भी लगाई। 02:42 PM, 12-Aug-2026 एफसीआरए विधेयक जेपीसी के पास भेजने के प्रस्ताव को मंजूरी हंगामे के बीच लोकसभा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 को संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के पास भेजने का प्रस्ताव मंजूर कर लिया। यह विधेयक 25 मार्च को लोकसभा में पेश किया गया था। इसमें देश में गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) और विदेश से मिलने वाली रकम पर सरकार की निगरानी और सख्त करने का प्रस्ताव है। विधेयक में एक खास प्रावधान यह है कि अगर किसी संगठन का एफसीआरए लाइसेंस खत्म हो जाता है, तो उसकी संपत्ति को संभालने और उसका निपटारा करने के लिए एक नामित प्राधिकरण बनाया जाएगा। प्रस्तावित कानून के तहत अगर किसी संगठन का एफसीआरए प्रमाणपत्र रद्द ह …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: 'देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति', अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर पीएम मोदी का संदेश

प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं के प्रयासों की सराहना करते हुए ‘एक्स’ पोस्ट पर लिखा, ‘हमारे युवा साथी देश का भविष्य ही नहीं, वर्तमान की सबसे बड़ी शक्ति भी हैं। उन्होंने अपनी संवेदनशीलता, सेवाभाव और सामर्थ्य से दुनियाभर में अलग पहचान बनाई है।‘इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने संस्कृत का श्लोक भी एक्स पर पोस्ट किया, ‘चक्षुषा मनसा वाचा कर्मणा च चतुर्विधम्। प्रसादयति यो लोकं तं लोकोऽनुप्रसीदति।।’ इस श्लोक का हिंदी अर्थ है- ‘जो व्यक्ति अपनी दृष्टि, विचारों, वाणी और कर्मों के माध्यम से लोगों का हृदय जीत लेता है, वह ही उनके विश्वास, सम्मान और सद्भाव का पात्र बनता है।‘इससे पहले मंगलवार को प्रधानमंत्री की ओर से सोशल मीडिया एक्स पर लिखा गया था, ‘अष्टौ गुणाः पुरुषं दीपयन्ति प्रज्ञा सुशीलत्वदमौ श्रुतं च। पराक्रमश्च बहुभाषिता च दानं यथाशक्ति कृतज्ञता च।। इस श्लोक का अर्थ है, ‘ये आठ गुण मनुष्य के जीवन को प्रकाशमान करते हैं। बुद्धि उसके मार्ग को स्पष्ट करती है, सदाचार उसके आचरण को पवित्र बनाता है और संयम उसे अनुशासित रखता है। ज्ञान उसे विवेक देता है, वीरता कठिन परिस्थितियों में अडिग रखती है और वाणी की कुशलता उसे समाज में सम्मान दिलाती है। अपनी सामर्थ्य के अनुसार दान करना और उपकारों के प्रति कृतज्ञ रहना उसके व्यक्तित्व को पूर्णता प्रदान करते हैं।‘इससे पहले प्रधानमंत्री की ओर से 7 अगस्त को सुभाषित शेयर किया गया था। तब पीएम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा था, ‘किं चन्द्रमाः प्रत्युपकारलिप्सया करोति गोभिः कुमुदावबोधनम्। स्वभाव एवोन्नतचेतसां सतां परोपकारव्यसनं हि जीवितम्॥‘इस श्लोक का हिंदी अर्थ है, ‘चंद्रमा किसी प्रत्युपकार की इच्छा से अपनी किरणों द्वारा कमुदुनी को प्रकाशित न …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Hurun Report: अंबानी परिवार भारत में सबसे धनी, अदाणी पहली पीढ़ी के कारोबारियों में शीर्ष पर

कौन हैं भारत के शीर्ष कारोबारी परिवार? किन परिवारों ने दर्ज की सबसे तेज संपत्ति वृद्धि? जिंदल परिवार ने कैसे बढ़ाया अपना कारोबार मूल्य? यह जानकारी ‘2026 बार्कलेज प्राइवेट क्लाइंट्स हुरुन इंडिया मोस्ट वैल्यूएबल फैमिली बिजनेसेज लिस्ट’ में सामने आई है। इस सूची में दूरसंचार कंपनी एयरटेल के प्रवर्तक सुनील भारती मित्तल तीसरे स्थान पर हैं। उनकी संपत्ति 12.1 लाख करोड़ रुपये है, जिससे वह पहली पीढ़ी के परिवारों में दूसरे सबसे अमीर हैं। कुमार मंगलम बिड़ला 8.14 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ चौथे स्थान पर हैं।हुरुन इंडिया के संस्थापक और मुख्य शोधकर्ता अनस रहमान जुनैद ने बताया कि भारत के सबसे मूल्यवान पारिवारिक कारोबारों का कुल मूल्य अब 1.46 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर है। यह भारतीय मुद्रा में 138 लाख करोड़ रुपये के बराबर है। उन्होंने कहा कि यदि यह सूची एक देश होती, तो यह सकल घरेलू उत्पाद के हिसाब से दुनिया की 18वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था होती। यह नीदरलैंड, सऊदी अरब, स्विट्जरलैंड और पोलैंड जैसे देशों से भी बड़ी होती। रिपोर्ट के अनुसार, भारत के शीर्ष 300 पारिवारिक कारोबारों ने पिछले दो वर्षों में प्रतिदिन 4,076 करोड़ रुपये का मूल्य जोड़ा है।मुकेश अंबानी का परिवार लगातार भारत के सबसे धनी कारोबारी परिवार के रूप में अपनी जगह बनाए हुए है। उनकी कुल संपत्ति 25.8 लाख करोड़ रुपये है, भले ही इसमें 8.5 फीसदी की गिरावट आई है। गौतम अदाणी का परिवार पहली पीढ़ी के कारोबारियों में सबसे अमीर है। उनकी संपत्ति 19.6 लाख करोड़ रुपये दर्ज की गई है। सुनील भारती मित्तल का परिवार 12.1 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है। वह पहली पीढ़ी के परिवारों में दूसरे सबसे अमीर है …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

US: अमेरिकी कोर्ट में पन्नू केस के आरोपी निखिल गुप्ता की सजा की तारीख बदली, अब कब होगा फैसला?

अमेरिकी फेडरल कोर्ट ने आतंकवादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का जुर्म कबूल करने वाले निखिल गुप्ता की सजा सुनाने की तारीख 20 नवंबर तक टाल दी है। न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट की फेडरल कोर्ट ने पहले गुप्ता को सजा सुनाने के लिए 25 सितंबर की तारीख तय की थी, लेकिन जिसकी हत्या की साजिश रची गई थी उस व्यक्ति के अनुरोध पर सुनवाई को टाल दिया गया। हालांकि कोर्ट में दाखिल दस्तावेजों में पीड़ित का नाम नहीं है, लेकिन पन्नू के वकील ने सार्वजनिक रूप से खुद को कथित हत्या की साजिश का निशाना बताया है। सरकारी वकील ने क्या बताया? न्यूयॉर्क के दक्षिणी जिले के लिए अमेरिकी जिला न्यायालय के समक्ष दायर एक पत्र में, सरकारी वकीलों ने बताया कि जिस पीड़ित का नाम नहीं बताया गया है। वह सजा सुनाए जाने की प्रक्रिया में शामिल होना चाहता है। उन्होंने 25 सितंबर को होने वाली सुनवाई को टालने का अनुरोध किया क्योंकि उस समय वह देश से बाहर होगा। जज विक्टर मरेरो ने यह अनुरोध मान लिया और गुप्ता को सजा सुनाने की तारीख बदलकर 20 नवंबर को सुबह 10 बजे कर दी। 13 फरवरी को गुप्ता ने पन्नू की हत्या की साजिश के संबंध में हत्या के लिए सुपारी देने, हत्या के लिए सुपारी देने की साजिश रचने और मनी लॉन्ड्रिंग की साजिश रचने के तीनों आरोपों में दोषी होने की बात स्वीकार कर ली। सुपारी लेकर हत्या करने के आरोप में अधिकतम 10 साल की जेल की सजा हो सकती है। वहींं, मनी लॉन्ड्रिंग करने की साजिश रचने पर अधिकतम 20 साल की जेल की सजा हो सकती है। गुप्ता को 30 जून, 2023 को चेक रिपब्लिक में गिरफ्तार किया गया था और एक साल बाद उसे अमेरिका प्रत्यर्पित कर दिया गया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Weather: 19 राज्यों में बारिश-तूफान का अलर्ट, 90 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, क्या आपका शहर भी चपेट में?

दिल्ली में आज कैसा रहेगा मौसम? उत्तर प्रदेश और बिहार में किन इलाकों पर नजर रहेगी? झारखंड और पहाड़ी राज्यों में कितना खतरा है? जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में क्या स्थिति रहेगी? मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल और दूसरे राज्यों में क्या अलर्ट? मौसम में इतना बदलाव क्यों हो रहा है? आज किन लोगों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए? आज 12 अगस्त को दिल्ली में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी दी गई है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक यहां 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अधिकतम तापमान करीब 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। बारिश के दौरान सड़कों पर जलभराव और यातायात प्रभावित होने की स्थिति बन सकती है।उत्तर प्रदेश में मेरठ, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, आगरा, मथुरा, कानपुर, बहराइच, बलरामपुर, अंबेडकर नगर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, मिर्जापुर, शाहजहांपुर, रामपुर, उन्नाव, प्रयागराज, देवरिया और गोरखपुर में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी है। यहां 70 से 80 किमी प्रति घंटे तक तेज हवाएं चल सकती हैं। लखनऊ में अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 29 डिग्री रहने का अनुमान है। बिहार में गया, पटना, चंपारण, सीवान, रोहतास, औरंगाबाद, बक्सर, सारण, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, बेगूसराय और भागलपुर समेत कई जिलों में अलर्ट है। यहां 60 से 70 किमी प्रति घंटे की हवाएं चल सकती हैं।झारखंड के पलामू, लातेहार, गुमला, गढ़वा, सिमडेगा, रांची, पश्चिमी सिंहभूम, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, साहिबगंज, रामगढ़, हजारीबाग, जमशेदपुर और चतरा में भारी बारिश और आंधी का अनुमान है। रांची में अधिकतम …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: केरलम के और करीब केरल; कैसे बदलता है किसी राज्य का नाम, आजादी के बाद कब-कब और किसके साथ हुआ ऐसा?

राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया क्या है? किसी राज्य का नाम बदलना सिर्फ राज्य सरकार के प्रस्ताव से नहीं हो जाता। इसकी पूरी प्रक्रिया भारतीय संविधान के अनुच्छेद 3 के तहत होती है। इसी अनुच्छेद में संसद को किसी मौजूदा राज्य का नाम बदलने, उसकी सीमा या क्षेत्र बदलने और नया राज्य बनाने की शक्ति दी गई है। 1. सबसे पहले नाम बदलने का प्रस्ताव आता है किसी राज्य के नाम को बदलने की मांग राज्य सरकार, विधानसभा या अन्य स्तर से उठ सकती है। लेकिन केवल विधानसभा में प्रस्ताव पारित हो जाने से राज्य का नाम आधिकारिक रूप से नहीं बदलता। केरल के मामले में भी यही हुआ। पहले केरल विधानसभा ने राज्य का नाम ‘केरलम’ करने का प्रस्ताव पारित किया, इसके बाद मामला केंद्र सरकार के पास गया। 2. राष्ट्रपति की सिफारिश जरूरी संविधान के अनुच्छेद 3 के मुताबिक राज्य के नाम, क्षेत्र या सीमा से संबंधित विधेयक राष्ट्रपति की सिफारिश के बिना संसद के किसी भी सदन में पेश नहीं किया जा सकता। 3. राज्य विधानसभा से राय मांगी जाती है राष्ट्रपति की सिफारिश के बाद विधेयक संसद में पेश किया जा सकता है। अगर प्रस्ताव से किसी राज्य के नाम, क्षेत्र या सीमा पर असर पड़ता है, तो राष्ट्रपति उस विधेयक को संबंधित राज्य की विधानसभा के पास उसकी राय जानने के लिए भेजते हैं। विधानसभा को अपनी राय देने के लिए राष्ट्रपति की ओर से एक समय-सीमा दी जाती है। जरूरत पड़ने पर यह समय बढ़ाया भी जा सकता है। 4. विधानसभा की सहमति जरूरी है या सिर्फ राय? यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। राज्य विधानसभा की राय लेना जरूरी है, लेकिन उसकी सहमति संसद के लिए बाध्यकारी नहीं है। यानी विधानसभा प्रस्ताव का समर्थन कर सकती है, विरोध कर सकती है या कोई दूसरी राय दे सकती है। इ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

TOP News: जिम्बाब्वे नाव हादसे में 15 की मौत; जस्टिस यशवंत वर्मा के खिलाफ आज संसद में पेश होगी जांच रिपोर्ट

जिम्बाब्वे की करिबा झील में क्षमता से अधिक यात्रियों से भरी नाव पलटने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में कम से कम 15 लोगों की मौत हुई है, जबकि 27 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार 77 लोगों को बचा लिया गया और उन्हें झील में मौजूद एक द्वीप पर पहुंचाया गया। हादसे के कारणों और लापता लोगों की तलाश को लेकर राहत एवं बचाव अभियान जारी है। अयोध्या में राम मंदिर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के चयन के लिए 34 बिंदुओं वाला मूल्यांकन प्रारूप तैयार किया गया था। चयन समिति ने भीड़ प्रबंधन, धार्मिक जुड़ाव और नेतृत्व क्षमता जैसे विषयों पर अभ्यर्थियों से सवाल किए। अंतिम फैसला श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का होगा और सीईओ को स्वतंत्र रूप से बड़े फैसले लेने का अधिकार नहीं होगा। जस्टिस यशवंत वर्मा के सरकारी आवास से कथित तौर पर बिना हिसाब की नकदी मिलने के मामले की जांच रिपोर्ट आज लोकसभा में पेश की जाएगी। 14 मार्च 2025 को उनके दिल्ली स्थित आवास में आग लगने के बाद जली हुई नकदी मिलने का आरोप सामने आया था। जस्टिस वर्मा अब इस्तीफा दे चुके हैं। फुटबॉल स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जॉर्जिना रोड्रिगेज से शादी कर ली है। दोनों ने करीब 10 साल साथ रहने के बाद पुर्तगाल में निजी समारोह में शादी की, जिसमें उनके पांच बच्चे भी मौजूद रहे। भारतीय रेलवे चालू वित्त वर्ष में करीब 2,700 करोड़ रुपये से 27 नई वंदे भारत ट्रेनें तैयार कर रहा है। वहीं, लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे के धंसने की प्रारंभिक जांच में पानी जमा होने वाले स्थान पर सड़क धंसने की बात सामने आई है। दिल्ली में चार नए आध्यात्मिक और विरासत पर्यटन सर्किट शुरू किए गए हैं। मुंबई के विलेपार्ले में बहुमंजिला इमारत में आग लगने स …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

Zimbabwe Boat Tragedy: जिम्बाब्वे की करिबा झील में पलटी नाव, 15 की मौत; 27 लोग अब भी लापता

जिम्बाब्वे की सिविल प्रोटेक्शन यूनिट ने बताया कि टिकट बिक्री के रिकॉर्ड के आधार पर नाव में 114 वयस्क यात्री और चालक दल के पांच सदस्य सवार थे। हालांकि, टिकट की उम्र सीमा से कम उम्र के बच्चों की संख्या अज्ञात हो सकती है और उनका रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ होगा। एजेंसी ने बताया कि नाव की क्षमता 90 लोगों की थी।स्थानीय सांसद मुत्सा मुरोम्बेडजी ने एक वीडियो पोस्ट किया। उन्होंने बताया कि इसमें लोग किनारे पर खड़े होकर यात्रा शुरू करने वाली पुरानी नाव को विदा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण इलाकों के लोग झील के रास्ते करिबा शहर जाने के लिए इस नाव का इस्तेमाल करते हैं।वीडियो के मुताबिक, किनारे पर मौजूद कुछ लोग इस बात को लेकर भी चिंतित थे कि झील में तेज लहरों के बीच नाव सुरक्षित रह पाएगी या नहीं। इससे पहले जिम्बाब्वे पुलिस ने बताया था कि बचाव अभियान चल रहा है, लेकिन उसने घटना से जुड़ी कोई अन्य जानकारी नहीं दी थी।जिम्बाब्वे के सरकारी प्रसारक जेडबीसी ने वीडियो जारी किया, जिसमें स्पीडबोट झील में पलटी हुई दिखाई दे रही एक नाव की ओर जाते नजर आ रही हैं। इसके ऊपर एक हेलीकॉप्टर भी मंडराता दिखाई दिया। दक्षिणी अफ्रीका में स्थित करिबा झील जिम्बाब्वे और उसके पड़ोसी देश जाम्बिया की सीमा का हिस्सा है।यह पानी की मात्रा के लिहाज से दुनिया की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील है। इसे 1950 के दशक के अंत और 1960 के दशक की शुरुआत में जाम्बेजी नदी पर बांध बनाकर तैयार किया गया था। बांध के कारण घाटी में धीरे-धीरे पानी भरता गया और विशाल झील का निर्माण हुआ।यह झील अब 200 किलोमीटर से अधिक लंबी और कुछ स्थानों पर 40 किलोमीटर तक चौड़ी है। जिम्बाब्वे और जाम्बिया दोनों इस झील को साझा करते हैं। दोनों …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम: आज दून में निकलेगी तिरंगा पदयात्रा, देशभक्ति में नगरवासी करेंगे कदमताल; आप भी आइये

इस बार स्वतंत्रता दिवस का जश्न अमर उजाला शहर के नागरिकों के साथ मनाएगा। अमर उजाला के मां तुझे प्रणाम कार्यक्रमों की श्रृंखला में इस बार देहरादून में 12 अगस्त को तिरंगा पदयात्रा निकाली जाएगी। इस मौके पर अमर उजाला आपको भी इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित करता है। कार्यक्रम में पूर्व सैनिक, सेवानिवृत्त कर्मचारी, व्यापार संगठन, विभिन्न सामाजिक संगठनों, शिक्षण संस्थाओं की भी भागीदारी रहेगी। स्वतंत्रता दिवस से पहले दून देशभक्ति के रंग में सराबोर रहेगा तभी अमर उजाला की ओर से आयोजित तिरंगा पद यात्रा उसमें एक और रंग भरेगी। पदयात्रा परेड ग्राउंड से एश्लेहॉल चौक होते हुए घंटाघर चौक पर समाप्त होगी। पदयात्रा में बच्चों का अलग-अलग परिधान खास आकर्षण रहेगा। इसके साथ ही भारत मां के रूप में दून की बेटी सदैव देश से प्रेम और मातृभूमि के प्रति सम्मान और शौर्य का संदेश देगी।स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए आप पारंपरिक भारतीय परिधान में हिस्सा ले सकते हैं हालांकि इसकी अनिवार्यता नहीं है। इस कार्यक्रम में देशभक्ति के रंग में सराबोर महापुरुषों, भारत माता आदि के खास रूप में सजकर आने वाले बच्चों को अमर उजाला विशेष रूप से प्रोत्साहित करेगा।कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागी इस क्यूआर को स्कैन कर अपनी जानकारी दर्ज कर सकते हैं।कार्यक्रम में जो संस्थाएं, संगठन या समूह हिस्सा लेना चाहते हैं वह मोवाइल नं. 7617566171 पर संपर्क कर सकते हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 12, 2026 · 2 min · National Desk