Neeraj Chopra Javelin Live: चौथे प्रयास में नीरज ने किया फाउल, श्रीलंका के रुमेश शीर्ष पर बरकरार

12:52 AM, 22-Aug-2026 Neeraj Chopra Javelin Live: पांचवां प्रयास पांचवें प्रयास में श्रीलंका के रुमेश थरंगा का थ्रो फाउल रहा और वह इस प्रयास में कोई दूरी दर्ज नहीं कर सके। भारत के नीरज चोपड़ा का पांचवां प्रयास भी फाउल रहा। वहीं पीटर्स एंडरसन ने 79.80 मीटर, केशोर्न वॉलकॉट ने 80.04 मीटर, मार्क एंथनी मिनिचेलो ने 72.08 मीटर और कर्टिस थॉम्पसन ने 75.72 मीटर का थ्रो किया। जाकुब वाडलेच और आर्तुर फेल्फनर के पांचवें प्रयास भी फाउल रहे, जबकि साइमन वीलैंड का पांचवां प्रयास दर्ज नहीं हुआ। (फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/) 12:38 AM, 22-Aug-2026 Neeraj Chopra Javelin Live: चौथा प्रयास चौथे प्रयास में नीरज चोपड़ा का थ्रो फाउल रहा और वह इस प्रयास में कोई दूरी दर्ज नहीं कर सके। इस राउंड में पीटर्स एंडरसन ने 86.61 मीटर का शानदार थ्रो करते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और दूसरे स्थान पर पहुंच गए। केशोर्न वॉलकॉट ने 83.71 मीटर, मार्क एंथनी मिनिचेलो ने 76.83 मीटर और आर्तुर फेल्फनर ने 74.84 मीटर का थ्रो किया। वहीं कर्टिस थॉम्पसन का चौथा प्रयास भी फाउल रहा, जबकि जाकुब वाडलेच भी अपने चौथे प्रयास में वैध थ्रो नहीं कर सके। (फोटो क्रेडिट: https://lausanne.diamondleague.com/programme-results/) 12:19 AM, 22-Aug-2026 Neeraj Chopra Javelin Live: तीसरा प्रयास तीसरे प्रयास में रुमेश थरंगा पाथिरागे ने 88.14 मीटर, नीरज चोपड़ा ने 83.72 मीटर, एंडरसन पीटर्स ने 84.71 मीटर, केशोर्न वालकॉट ने फाउल, मार्क एंथनी मिनीचेलो ने 80.06 मीटर, कर्टिस थॉम्पसन ने 78.13 मीटर, याकूब वाडलेच ने फाउल, आर्तुर फेल्फनर ने 73.63 मीटर और साइमन वीलांड ने 70.17 मीटर का थ्रो किया। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

Womens Hockey World Cup: नीदरलैंड्स से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका

Womens Hockey World Cup: नीदरलैंड्स से हारी भारतीय महिला हॉकी टीम, सेमीफाइनल की उम्मीदों को झटका महिला हॉकी विश्व कप के दूसरे दौर के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम को गत ओलंपिक और विश्व चैंपियन नीदरलैंड्स के हाथों 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। एम्स्टलवीन में शुक्रवार को खेले गए मुकाबले में मेजबान टीम ने दोनों गोल पेनल्टी कॉर्नर के जरिए किए। पेनल्टी कॉर्नर से नीदरलैंड्स ने दागे दोनों गोल नीदरलैंड्स के लिए यिब्बी जानसेन ने मैच के दूसरे ही मिनट में पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदलकर टीम को शुरुआती बढ़त दिलाई। इसके बाद फ्रेडरिके मातला ने 38वें मिनट में एक और पेनल्टी कॉर्नर को गोल में तब्दील कर मेजबान टीम की बढ़त 0-2 कर दी। भारतीय टीम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन वह नीदरलैंड्स की मजबूत रक्षापंक्ति को भेदने में सफल नहीं हो सकी। अंत तक भारत कोई गोल नहीं कर पाया और उसे 0-2 से मुकाबला गंवाना पड़ा। सेमीफाइनल के लिए ऑस्ट्रेलिया को हराना जरूरी इस हार के बाद भारतीय टीम के लिए सेमीफाइनल की राह मुश्किल हो गई है। अब भारत को दूसरे दौर के अपने आखिरी मुकाबले में रविवार को ऑस्ट्रेलिया को हराना होगा। सेमीफाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए भारतीय टीम के लिए यह मुकाबला बेहद अहम होगा। ऑस्ट्रेलिया और चीन के बीच शुक्रवार को खेले गए दूसरे दौर के एक अन्य मुकाबले में 1-1 से ड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 22, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: '40 हजार नियम हटे, 1500 कानून खत्म', पीएम बोले- परमिशन राज से बाहर निकल रहा भारत, दुनिया को उम्मीद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक कार्यक्रम में कहा कि भारत में नीति और शासन के स्तर पर अगली पीढ़ी के सुधार लगातार किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पहले व्यवस्था का नजरिया ‘प्रोहिबिटेड अनलेस परमिट’ यानी अनुमति मिलने तक प्रतिबंधित रहने का था, जबकि अब ‘परमिटेड अनलेस प्रोहिबिटेड’ यानी कानून में रोक न होने तक अनुमति की सोच की ओर बदलाव हो रहा है। पीएम मोदी ने कहा कि सरकार का जोर सुधारों के साथ लोगों के लिए जीवन आसान बनाने पर भी है। दुनिया की चिंताओं के बीच भारत को क्यों माना जा रहा ‘ब्राइट स्पॉट’? प्रधानमंत्री ने एक मीडिया संस्थान के निजी कार्यक्रम में कहा कि इस समय दुनिया में विकास को लेकर कई तरह की चिंताएं हैं। संसाधनों का इस्तेमाल भी कई जगह हथियार की तरह किया जा रहा है। ऐसे वैश्विक माहौल के बीच भारत को विकास के लिहाज से एक ‘ब्राइट स्पॉट’ के तौर पर देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत विकास की रफ्तार को बनाए रखने के लिए लगातार कई कदम उठा रहा है और सुधार सरकार की प्रतिबद्धता हैं। 99.9 फीसदी समय पर चलने वाली परियोजनाओं का क्यों दिया उदाहरण? प्रधानमंत्री के मुताबिक, भारत के नीति सुधारों से जियोस्पेशियल तकनीक, ड्रोन और सीमा क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे में तेजी आई है। डीरेगुलेशन से स्टार्टअप्स को बढ़ावा मिला और ड्रोन के इस्तेमाल का दायरा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में सड़क, पुल और सुरंगों के निर्माण की गति भी तेज हुई है। पीएम मोदी ने बताया कि वित्त वर्ष 2024-25 में सीमा सड़क संगठन (BRO) ने 250 बुनियादी ढांचा परियोजनाएं राष्ट्र को समर्पित कीं। पीएम मोदी ने कहा कि सुशासन का आकलन केवल नीतियों से नहीं, बल्कि समय पर परियोजनाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

Explainer: यूजीसी के नए नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने उठाए कौन से सवाल, केंद्र को क्यों करना पड़ा पुनर्विचार?

इसमें एससी-एसटी, ओबीसी छात्रों और अध्यापकों के लिए क्या है? इन नियमों को लागू करने के लिए हर विश्वविद्यालय में एक समान अवसर केंद्र, एक समता समिति और समता समूह बनाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही कई और नियम भी हैं, इन्हें एक-एक करके समझते हैं… आरक्षित छात्रों और अध्यापकों की सुरक्षा के लिए नियम: समान अवसर केंद्र- प्रत्येक संस्थान को वंचित समूहों के लिए नीतियों के प्रभावी कार्यान्वयन की निगरानी के लिए समान अवसर केंद्र स्थापित करने होंगे। इसमें संस्थान के पांच फैकल्टी सदस्य होंगे। इन पांच सदस्यों के लिए किसी भी कैटेगरी के लिए कोई आरक्षण नहीं है। समता समिति- समान अवसर केंद्र को एक समता समिति बनानी होगी। इसके अध्यक्षता संस्थान के प्रमुख होंगे। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी, विकलांगों और महिलाओं का प्रतिनिधित्व भी अनिवार्य होगा। इस समिति में कुल दस सदस्य होंगे। समता समूह- प्रत्येक उच्च शिक्षण संस्थान निगरानी रखने तथा परिसर में किसी भी भेदभाव को रोकने के लिए एक छोटी इकाई भी गठित करेगा, जिसे ‘समता समूह (इक्विटी स्क्वॉड)’ कहा जाएगा। उच्च शिक्षण संस्थान आवश्यक संख्या में समता समूह गठित कर सकता है, और ऐसे समूह गतिशील रहेंगे तथा संवेदनशील स्थानों पर नियमित रूप से निरीक्षण करेंगे। विश्वविद्यालय में दाखिले के समय सभी छात्रों को किसी भी तरह के भेदभाव नहीं करने के लिए एक घोषणा-पत्र देना होगा। संस्थानों को यह सुनिश्चित करना होगा कि छात्रावास आवंटन, कक्षाओं या मेंटरशिप समूहों के चयन में किसी भी तरह का भेदभाव न हो और पूरी प्रक्रिया निष्पक्षता के साथ हो। छात्रों के लिए 24/7 समता हेल्पलाइन और भेदभाव की रिपोर्ट करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाना होगा। प्रत्येक विभाग में ‘समता द …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

यूपी: गोंडा में बृजभूषण सिंह बोले- इस बार मर्द की तरह आंदोलन करें बाबा रामदेव, सलवार पहनकर न भागें

कैसरगंज के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बाबा रामदेव के आंदोलन को लेकर तंज कसा। उन्होंने कहा, इस बार उन्हें आर-पार की लड़ाई लड़नी चाहिए। रामदेव स्वदेशी के नाम से शुरू हुए थे, लेकिन अब नकली उत्पादों तक पहुंच गए हैं। देश में नकली घी के चलन को लेकर रामदेव ही जिम्मेदार हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

August 21, 2026 · 1 min · National Desk

World Championship: त्रीसा और गायत्री की जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में पक्का किया पदक, सेमीफाइनल में जगह बनाई

World Championship: त्रीसा और गायत्री की जोड़ी ने विश्व चैंपियनशिप में पक्का किया पदक, सेमीफाइनल में जगह बनाई त्रीसा जॉली और गायत्री गोपीचंद की भारतीय महिला युगल जोड़ी ने बीडब्ल्यूएफ विश्व चैंपियनशिप में पदक पक्का कर लिया है। त्रीसा और गायत्री ने क्वार्टर फाइनल में चीन की जिया यी फान और झांग शू जियान की जोड़ी को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। विश्व चैंपियनशिप में सेमीफाइनल में पहुंचते ही पदक पक्का हो जाता है। त्रीसा-गायत्री की जोड़ी ने जिया और जियान की जोड़ी को 16-21, 21-15, 21-13 से हराया। 2011 के बाद महिला युगल में भारत को मिलेगा पदक त्रीसा और गायत्री का यह प्रदर्शन ऐतिहासिक है। 15 साल बाद ऐसा हो रहा है कि विश्व चैंपियनशिप में महिला युगल जोड़ी ने पदक पक्का किया है। इससे पहले 2011 में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा ने लंदन में खेले गए इस टूर्नामेंट में कांस्य पदक अपने नाम किया था। पिछड़ने के बाद की वापसी भारत की गैर-वरीयता प्राप्त जोड़ी शुरुआत में पिछड़ रही थी, लेकिन इन्होंने वापसी करते हुए सेमीफाइनल में जगह बनाई। त्रीसा ने चोट से वापसी करते हुए दमदार प्रदर्शन किया। त्रीसा और गायत्री की जोड़ी पहला गेम गंवा बैठी थी, लेकिन इस भारतीय जोड़ी ने घरेलू परिस्थिति का फायदा उठाया और भारत के लिए पदक पक्का किया। त्रीसा और गायत्री ने 2022 और 2023 में ऑल इंग्लैंड ओप …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

बंगाल में 45 दिन में एक्शन: BSF-SSB को मिली 1,129 एकड़ जमीन; अमित शाह ने बताया कैसे मजबूत होगी सीमा सुरक्षा?

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने सीमा सुरक्षा बल के जवानों को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल में बीएसएफ और एसएसबी को 1,129 एकड़ जमीन दिए जाने का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के 45 दिनों के भीतर यह कदम उठाया गया और इसकी वजह BJP सरकार होना नहीं, बल्कि घुसपैठ के खतरे को समझना है। अमित शाह ने जोर देकर कहा कि घुसपैठ पर रोक लगाए बिना न तो पश्चिम बंगाल और न ही भारत को पूरी तरह सुरक्षित किया जा सकता है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 1 min · National Desk

Rajasthan: स्कूल की जांच करने पहुंची CJP टीम पर ग्रामीणों का हमला, आशुतोष रांका बोले- शर्ट फाड़ी, मोबाइल तोड़ा

सीजेपी कार्यकर्ताओं के वहां पहुंचते ही ग्रामीणों और भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ उनकी धक्का-मुक्की हो गई। ग्रामीणों का कहना था कि वे स्कूल को अपने स्तर पर ही ठीक करा लेंगे क्योंकि सरकार की तरफ से इसके लिए 12.50 लाख रुपए स्वीकृत हो चुके हैं। उन्होंने सीजेपी कार्यकर्ताओं को ‘बाहरी व्यक्ति’ बताते हुए गांव से धक्का देकर बाहर निकाल दिया।सीजेपी की टीम का जयपुर में दो सरकारी स्कूलों- रामपुरा कंवरपुरा और वाटिका रोड स्थित भट्टा वाला राजकीय स्कूल का दौरा करने का कार्यक्रम था। पार्टी की मानें तो टीम का उद्देश्य वहां की शिक्षा व्यवस्था, बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं और स्कूल की इमारतों का जायजा लेना था। बताया जा रहा है कि रामपुरा कंवरपुरा का प्राथमिक स्कूल पूरी तरह जर्जर हो चुका है, जिसके कारण मुख्य स्कूल बिल्डिंग को बंद कर दिया गया है। स्कूल की छत की पट्टियां टूट चुकी हैं, जिन्हें सहारे के लिए नीचे से लोहे के एंगल लगाकर रोका गया है। इस जर्जर हालत के कारण स्कूल को 50 मीटर दूर एक बाड़े में शिफ्ट किया गया है, जहां बच्चे टीनशेड के नीचे बैठकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं। इस बाड़े के पास पशुओं का चारा भरा हुआ है और दीवार की ईंटें भी गिरी हुई हैं।यह पूरा विवाद तब और गहरा गया जब पिछले दिनों सीजेपी द्वारा किए गए स्कूलों के निरीक्षण के बाद, शिक्षा विभाग ने स्कूलों में मीडिया और आम जनता की बिना वजह एंट्री पर पूरी तरह पाबंदी लगा दी। इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सीजेपी के को-कन्वीनर आशुतोष रांका ने आरोप लगाया कि राजस्थान के शिक्षा मंत्री राज्य की बदहाल शिक्षा व्यवस्था को छिपाने के लिए तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि वे इस पाबंदी से पीछे नहीं हट …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

'पांच दिन क्यों दबा रहा मामला': YSRCP ने सांसद के बेटे को बचाने का आरोप, 'हॉटलाइन पॉलिटिक्स’ पर क्या कहा?

वाईएसआर कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हैदराबाद में 16 अगस्त की घटना से जुड़े मामले को दबा दिया गया। इस घटना में जन सेना के सांसद लिंगमनेनी रमेश के बेटे की कार से कुचले जाने के बाद एक युवती की मौत हो गई थी। पार्टी का कहना है कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बीच ‘हॉटलाइन पॉलिटिक्स’ के कारण ऐसा हुआ। कार्तिक येल्लाप्रगडा ने क्या कहा? वाईएसआरसीपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कार्तिक येल्लाप्रगडा ने कहा कि लिंगमनेनी रमेश के बेटे के खिलाफ पांच दिन पहले एफआईआर दर्ज की गई थी। उन्होंने कहा, ‘केस दर्ज हुए पांच दिन हो चुके हैं। अब तक इस खबर को दबाकर रखा गया, किसी ने कोई बयान नहीं दिया, किसी ने इस पर चर्चा नहीं की और वे बस इसलिए चुप रहे क्योंकि मिस्टर रेवंत रेड्डी और मिस्टर नायडू के बीच हॉटलाइन का रिश्ता बहुत साफ है।’ कार्तिक ने किस मामले से तुलना की? इस मामले में न्याय की मांग करते हुए, वाईएसआरसीपी प्रवक्ता ने जन सेना सांसद के बेटे से जुड़ी घटना की तुलना वाईएसआरसीपी नेता और पूर्व मंत्री सीडिरी अप्पलाराजू के बेटे से जुड़े इसी तरह के मामले से की। उन्होंने आरोप लगाया कि अप्पलाराजू और उनके बेटे दोनों को राजनीतिक बदले की भावना के कारण जेल भेजा गया था। वहीं. जन सेना सांसद के बेटे से जुड़े मामले को दबा दिया गया। मामला दर्ज किया साइबराबाद पुलिस ने गुरुवार को घोषणा की कि उन्होंने लिंगमनेनी संजूश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि चार दिन पहले उन्होंने लापरवाही और तेजी से कार चलाते हुए एक दुर्घटना में एक युवती की जान ले ली थी। क्या है पूरा मामला? माधापुर के आईटी कॉरिडोर में एक मॉल के स्टो …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 2 min · National Desk

JSSC CGL Row: 1,932 अभ्यर्थियों की नौकरी पर छाया संकट टला, हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने पर लगाई रोक

(खबर अपडेट हो रही है) भर्ती परीक्षाओं को लेकर चल रहे विवाद के बीच JSSC CGL के चयनित अभ्यर्थियों को झारखंड हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। हाईकोर्ट ने JPSC के बाद अब JSSC CGL परीक्षा को रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले पर भी रोक लगा दी है। कोर्ट के इस आदेश के बाद परीक्षा के जरिए चयनित 1,932 अभ्यर्थियों की नियुक्ति और नौकरी पर मंडरा रहा तत्काल संकट फिलहाल टल गया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 21, 2026 · 1 min · National Desk