भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट: क्या चौथे दिन विकेटकीपिंग करेंगे ऋषभ पंत? चोट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट

भारत बनाम श्रीलंका टेस्ट: क्या चौथे दिन विकेटकीपिंग करेंगे ऋषभ पंत? चोट पर मोर्ने मोर्कल ने दिया बड़ा अपडेट भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के दौरान टीम इंडिया को विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की चोट को लेकर चिंता बनी हुई है। भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मंगलवार को बताया कि पंत के कंधे पर लगी चोट के कारण वह बुरी तरह चोटिल हैं और उनकी मूवमेंट भी प्रभावित हुई है। हालांकि, टीम को उम्मीद है कि पंत टेस्ट के चौथे दिन फिर से विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं। तीसरे दिन नहीं की पूरी विकेटकीपिंग पंत ने दूसरे दिन बल्लेबाजी के दौरान कंधे पर चोट लगने के बाद तीसरे दिन पूरे समय विकेटकीपिंग नहीं की। उनकी जगह ध्रुव जुरेल ने विकेट के पीछे मोर्चा संभाला। पंत ड्रेसिंग रूम में हाथ पर पट्टी बांधे नजर आए। मोर्ने मोर्कल ने बताया कि पंत ने मंगलवार सुबह जब वार्म-अप करने की कोशिश की तो उनकी मूवमेंट कुछ हद तक सीमित थी। उन्होंने कहा, ‘ऋषभ के कंधे पर चोट लगी है और वह काफी बुरी तरह चोटिल हैं। आज सुबह वार्म-अप के दौरान उनकी मूवमेंट थोड़ी प्रतिबंधित थी। हम रातभर उनकी स्थिति पर नजर रखेंगे और उम्मीद है कि वह कल हमारे लिए विकेट के पीछे मौजूद होंगे।’ टीम के लिए पंत का विकेट के पीछे होना अहम मोर्ने मोर्कल ने पंत की खेल को पढ़ने की क्षमता की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि विकेट के पीछे पंत की मौ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

राखी पर नहीं होगी ट्रेन की टेंशन: नमो भारत का बड़ा तोहफा, हर आठ मिनट में मिलेगी; 27-28 अगस्त को 47 ज्यादा फेरे

निजी वाहनों के मुकाबले बेहतर विकल्प त्योहारों के दौरान सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ने से कई प्रमुख मार्गों पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। नमो भारत जैसी तेज और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था यात्रियों को निजी वाहनों के मुकाबले बेहतर विकल्प उपलब्ध करा सकती है। विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और भारी सामान के साथ यात्रा करने वाले लोगों के लिए अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं उपयोगी साबित होंगी। ट्रेनों के बीच अंतर कम होने से यात्रियों का प्रतीक्षा समय घटेगा और उन्हें ट्रेन में यात्रा करने के अधिक विकल्प मिलेंगे। इससे त्योहार के दौरान स्टेशन और सड़क दोनों जगहों पर भीड़ के दबाव को कम करने में मदद मिल सकती है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 1 min · National Desk

मॉस्को में क्यों उतरा अमेरिकी सेना का विमान?: क्रेमलिन बोला- कोई जानकारी नहीं, रूस पहुंचने से पहले कई जगह रुका

रूसी समाचार एजेंसी तास की रिपोर्ट के अनुसार, ऑनलाइन एयर ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने सोमवार सुबह मॉस्को में एक अमेरिकी बोइंग सी-17A ग्लोबमास्टर III मिलिट्री ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट की लैंडिंग दर्ज की गई है। वहीं इस मामले पर क्रेमलिन की ओर से ऐसी किसी जानकारी से अनभिज्ञता जाहिर की है।रिपोर्ट के मुताबिक, यह विमान वॉशिंगटन डीसी के पास स्थित एंड्रयूज एयर फोर्स बेस से रवाना हुआ था। विमान मॉस्को के स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 10 बजे (07:00 GMT) रूसी राजधानी में उतरा। क्रेमलिन के प्रेस सेक्रेटरी दिमित्री पेस्कोव ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि इस हफ़्ते अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ बैठक करने की कोई योजना नहीं है।उपलब्ध फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, भारी सामान ले जाने वाले इस विमान ने रूसी एयरस्पेस में प्रवेश करने से पहले कई जगहों पर रुककर उड़ान भरी। रूस की ओर बढ़ने से पहले यह चार्ल्सटन इंटरनेशनल एयरपोर्ट/एयर फोर्स बेस और फिर लातविया की राजधानी रीगा में रुका था। यूरोपीय संघ के एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के एक सूत्र ने ताश को बताया कि अमेरिकी मिलिट्री विमान लातविया से रवाना हुआ और सीधे रूसी क्षेत्र की ओर गया।बोइंग सी-17A ग्लोबमास्टर III अमेरिकी वायु सेना का प्रमुख रणनीतिक ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इसका इस्तेमाल सैनिकों और अलग-अलग तरह के कार्गो को तेजी से पहुंचाने के लिए किया जाता है। पेंटागन या रूसी विदेश मंत्रालय ने विमान के इस मिशन के खास मकसद और इसमें मौजूद कार्गो को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। यह भी स्पष्ट नहीं है कि उड़ान डिप्लोमैटिक लॉजिस्टिक्स, कैदियों की अदला-बदली या किसी अन्य द्विपक्षीय प्रशासनिक मामले से जुड़ी थी।इसस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के 3000 से अधिक केस: सीएम ने बुलाई बैठक, मंत्री बोले- स्थिति कंट्रोल, दवाओं की कमी नहीं

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में इन्फ्लूएंजा के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि के बीच, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने एक आपातकालीन समीक्षा बैठक बुलाई है। मंगलवार को दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए जनता को आश्वस्त किया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और स्थिति पूरी तरह से सरकार के नियंत्रण में है। डॉक्टरों और दवाओं की कोई कमी नहीं स्वास्थ्य विभाग, एमसीडी, एनडीएमसी और दिल्ली कैंटोनमेंट बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि अस्पतालों में डॉक्टरों, मेडिकल स्टाफ या दवाओं की कोई कमी नहीं है। मुख्यमंत्री ने एक आपातकालीन समीक्षा बैठक बुलाई है। मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कोई समस्या नहीं है, सब कुछ नियंत्रण में है। इस साल अब तक 2,308 स्वाइन फ्लू के मामले आंकड़े साझा करते हुए मंत्री ने बताया कि दिल्ली में इस साल अब तक इन्फ्लूएंजा के लगभग 3,000 मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें से सबसे बड़ा हिस्सा एच1एन1 (स्वाइन फ्लू) संक्रमण का है, जिसके 2,308 मामले सामने आए हैं। शेष मामले इन्फ्लूएंजा के अन्य स्ट्रेन के हैं। बिस्तर न मिलने पर अस्पताल पर होगी कार्रवाई स्वास्थ्य मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह बैठक दिल्ली में एच1एन1, मौसमी इन्फ्लूएंजा और वेक्टर जनित बीमारियों से निपटने की तैयारियों और व्यवस्थाओं की समीक्षा के लिए आयोजित की गई थी। उन्होंने जनता से पैनिक न करने की अपील करते हुए कहा कि घबराने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। मरीज अस्पताल आ रहे हैं, इलाज करवा रहे हैं और ठीक होकर वापस घर जा रहे हैं। हर अस्पताल में विशेष ‘आइसोलेशन वार्ड’ बनाए गए हैं। अगर किसी भी मरीज की तर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

एक्सप्लेनर: क्या इस्लामिक नाटो बनाएगा मक्का समझौता, बांग्लादेश इससे क्यों जुड़ना चाहता है, भारत पर कैसा असर?

एक्सप्लेनर: क्या इस्लामिक नाटो बनाएगा मक्का समझौता, बांग्लादेश इससे क्यों जुड़ना चाहता है, भारत पर कैसा असर? ऐसे में यह जानना अहम है कि आखिर यह मक्का समझौता क्या है? बांग्लादेश ने इसमें शामिल होने को लेकर क्या कहा है? क्या मुस्लिम बहुल देशों के लगातार जुड़ने से मक्का समझौता इस्लामिक नाटो में बदल सकता है? क्यों अपने पूर्वी हिस्से में स्थित पड़ोसी देश के मक्का समझौते में दिलचस्पी दिखाने पर भारत की भी नजर है? आइये जानते हैं… सऊदी अरब, तुर्किये और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए मक्का समझौते को लेकर पूरी दुनिया में भ्रम की स्थिति बरकरार है। दरअसल, तीनों ही देशों की तरफ से इसे एक समग्र रक्षा समझौते के तौर पर देखा जा रहा है, हालांकि तीनों देश कब इस समझौते के तहत एक-दूसरे की रक्षा करेंगे, उसकी शर्तें और नियम अब तक सामने नहीं आए हैं। इसके बावजूद इस त्रिपक्षीय समझौते में शामिल देश कुछ और मुस्लिम बहुल देशों को गठबंधन में लाने की कोशिश में जुटे हैं। इसमें सबसे ताजा नाम बांग्लादेश का है। भारत के इस पड़ोसी देश ने खुद ही मक्का समझौते में दिलचस्पी दिखाई है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं किया है कि वह इससे जुड़ेगा या नहीं। पहले जानें- क्या है मक्का समझौता, इसकी शर्तें क्या? मक्का संयुक्त रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर के साथ तीन देशों पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये की तरफ से इसे लेकर एक साझा बयान जारी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

संभल मंदिर- जामा मस्जिद विवाद: सुप्रीम कोर्ट की रोक के चलते सुनवाई टली, अब 29 सितंबर को अगली तारीख

सर्वे के बाद बिगड़े थे हालात अदालत के आदेश पर 19 नवंबर 2025 को मस्जिद परिसर का सर्वे किया गया था। इसके बाद 24 नवंबर को दोबारा सर्वे के दौरान संभल में हिंसा भड़क गई थी। इसमें चार लोगों की मौत हुई थी, जबकि 29 पुलिसकर्मी घायल हुए थे। हिंसा के मामले में पुलिस ने संभल के सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क और मस्जिद कमेटी के अध्यक्ष जफर अली के खिलाफ भी कार्रवाई की थी। इसके अलावा 2,750 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सुप्रीम कोर्ट ने नवंबर 2024 में शाही जामा मस्जिद के सर्वे पर अंतरिम रोक लगाते हुए स्थानीय ट्रायल कोर्ट में विवाद से जुड़ी कार्यवाही पर भी रोक लगा दी थी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 1 min · National Desk

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: 17 प्रस्तावों पर मुहर, सहकारिता नीति-2026 मंजूर, CNG वाहनों को ग्रीन सेस में छूट जारी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में राज्य से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक में कुल 17 प्रस्ताव आए, जिनमें सहकारिता, परिवहन, स्वास्थ्य और कार्मिक विभाग से जुड़े फैसले शामिल हैं। मंगलवार को हुई कैबिनेट बैठक की अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी ने ब्रीफिंग की। कैबिनेट ने उत्तराखंड राज्य सहकारिता नीति-2026 को मंजूरी देते हुए इसके तहत सात मिशन निर्धारित किए हैं। परिवहन क्षेत्र में उत्तराखंड मोटरयान कराधान सुधार अधिनियम को मंजूरी दी गई है। उत्तराखंड में सीएनजी वाहनों को ग्रीन सेस में मिलने वाली छूट जारी रहेगी, जबकि हाइब्रिड वाहनों को दी जा रही राहत वापस ले ली गई है। कैबिनेट ने अलग-अलग राज्यों की ईवी पॉलिसी का अध्ययन करने के बाद उत्तराखंड की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति तैयार करने के निर्देश मुख्यमंत्री की ओर से दिए हैं। उत्तराखंड चिकित्सा एवं परिवार कल्याण सांख्यिक संवर्ग को भी मंजूरी दी गई है। औषधि और सर्जिकल सामग्री की खरीद के लिए उत्तराखंड मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन के गठन को मंजूरी मिली है। यह कॉरपोरेशन मुख्य सचिव की अगुवाई में काम करेगा और औषधि, सर्जिकल सामग्री व रसायनों की खरीद करेगा। इसके अलावा राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र के लिए हरिद्वार में एक एकड़ भूमि देने और कारापाल सेवा नियमावली को मंजूरी देने का निर्णय भी लिया गया। ये अहम फैसले भी -उत्तराखंड लोकायुक्त अधिनियम 2014 के तहत सदस्यों के चयन के लिए उत्तराखंड लोकायुक्त खोजबीन समिति 2026 को मंजूरी। -उत्तराखंड आबादी सर्वेक्षण अभिलेख नियमावली को मंजूरी -उत्तराखंड सीड्स एवं डेवलमेंट कार्पोरेशन के तृतीय व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को अन्य विभागों में समाय …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

एनएसजी में नारी शक्ति की नई छलांग: पहली बार शुरू हुआ महिला कमांडो प्रशिक्षण, क्या है पूरी तैयारी?

पहली बार महिला कर्मियों के लिए शुरू हुआ यह विशेष पाठ्यक्रम। राज्य पुलिस और केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों की महिलाएं होंगी शामिल। प्रशिक्षण की अवधि 12 हफ्ते रखी गई है। हथियार, निशानेबाजी और सामरिक कार्रवाई की ट्रेनिंग मिलेगी। बंधक बचाव जैसे विशेष अभियानों के लिए भी तैयार किया जाएगा। यह प्रशिक्षण 12 हफ्तों तक चलेगा। इसका मकसद महिला कर्मियों को कठिन अभियानों के लिए तैयार करना है। उन्हें शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। साथ ही जरूरी तकनीकी और ऑपरेशनल कौशल भी सिखाए जाएंगे। प्रशिक्षण के दौरान हथियार चलाना और निशानेबाजी सिखाई जाएगी। सामरिक कार्रवाई की भी ट्रेनिंग होगी। महिला कर्मी बंधकों को बचाने और आतंकवाद-रोधी अभियानों से जुड़ी दूसरी विशेष जिम्मेदारियों की तैयारी भी करेंगी।एनएसजी का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य केवल महिला कर्मियों की व्यक्तिगत क्षमता बढ़ाना नहीं है। इसके जरिए अलग-अलग सुरक्षा बलों तक एनएसजी की विशेष आतंकवाद-रोधी विशेषज्ञता भी पहुंचाई जाएगी। प्रशिक्षण से अलग-अलग बलों में काम करने वाली प्रशिक्षित महिला कर्मियों का दायरा बढ़ेगा। इससे पेशेवर कामकाज के समान मानकों को बढ़ावा मिलेगा। सुरक्षा बलों के बीच आपसी तालमेल भी मजबूत होगा।पाठ्यक्रम पूरा करने के बाद महिला कर्मी अपने-अपने बलों में लौटेंगी। वहां वे प्रशिक्षण के दौरान सीखे कौशल और ऑपरेशनल जानकारी का इस्तेमाल कर सकेंगी। एनएसजी को उम्मीद है कि इससे अलग-अलग संस्थानों की तैयारी मजबूत होगी। आतंकवाद से निपटने की क्षमता भी व्यापक स्तर पर बढ़ेगी। देश के अलग-अलग सुरक्षा बलों में विशेष प्रशिक्षण का लाभ पहुंच सकेगा।एनएसजी ने कहा कि यह पहल केवल सुरक्षा जिम्मेदारियों में महिलाओं की संख्या बढ़ाने त …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

एसआईआर: सिद्धू-कपिल के 12 साल से पड़ोसी फिर भी नागरिकता पर नोटिस, पूर्व राजदूत सूरी की पत्नी ने जताई हैरानी

एसआईआर: सिद्धू-कपिल के 12 साल से पड़ोसी फिर भी नागरिकता पर नोटिस, पूर्व राजदूत सूरी की पत्नी ने जताई हैरानी उन्होंने कहा कि नवदीप सूरी के गुरु नगरी अमृतसर के निवासी होने की गवाही नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा का परिवार दे रहा है। इसके बावजूद उन्हें नागरिकता के दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस मिलना हैरान करने वाला है। मनी सूरी ने कहा कि नवदीप सिंह सूरी ने सोशल मीडिया परसाझा की गई पोस्ट में अपनी स्थिति और इससे जुड़े सवालों को सही तरीके से सामने रखा है। उन्होंने विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन देशों में राजदूत के तौर पर सेवाएं दी हैं। ऐसे में इतने महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी निभाने के बाद भी उन्हें अपनी नागरिकता साबित करने के लिए दस्तावेज देने पड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि नवदीप सूरी के गुरु नगरी अमृतसर के निवासी होने की गवाही नवजोत सिंह सिद्धू और कपिल शर्मा का परिवार दे रहा है। इसके बावजूद उन्हें नागरिकता के दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस मिलना हैरान करने वाला है।मनी सूरी ने कहा कि नवदीप सिंह सूरी ने सोशल मीडिया परसाझा की गई पोस्ट में अपनी स्थिति और इससे जुड़े सवालों को सही तरीके से सामने रखा है। उन्होंने विदेशों में भारत का प्रतिनिधित्व किया और तीन देशों में राजदूत के तौर पर सेवाएं दी हैं। ऐसे में इतने महत्वपूर्ण पद पर जिम्मेदारी निभाने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk

CJP New Team: सीजेपी ने अपनी टीम में किया बड़ा फेरबदल, जानें आशुतोष रांका और सौरभ दास की जगह किसे मिला क्या?

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) ने अपने संगठन मेंं मंगलवार को कई बदलाव किए हैं। सीजेपी ने अपने संगठन को विस्तार देते हुए कई पदों नई नियुक्तियां की हैं। वहीं, पार्टी ने सह-संयोजक सौरभ दास और आशुतोष रांका की जगह दो नए राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नाम का एलान किया Introducing the new members of the Cockroach Janta Party’s organisational teams. We look forward to building a stronger and more active organisation across the country. pic.twitter.com/YFXmGfGKVX August 25, 2026 सीजेपी ने अपनी टीम में बड़ी फेरबदल की है। अब राष्ट्रीय प्रवक्ता की जिम्मेदारी सुधीर सांगवान और सिद्धांत भारद्वाज को मिली है। इससे पहले इस पद पर सौरभ दास और आशुतोष रांका थे। दोनों नेताओं को राष्ट्रीय सह-संयोजक बनाए जाने के बाद से ये पद खाली थे।बता दें कि पार्टी के गठन के समय तीन राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के नामों की घोषणा की गई थी। इनमें शामिल विजेता दहिया भी शामिल थे। लेकिन 20 जुलाई को ‘बर्गर विवाद’ के बाद उन्होंने पार्टी से बाहर कर दिया गया था। इसके बाद राष्ट्रीय प्रवक्ताओं के पदों पर दोबारा नियुक्तियां की गई हैं।सीजेपी ने अपनी नई टीम में पांच नए संगठन महासचिवों को शामिल किया है। इसमें रेखा शर्मा, अक्षय शिंदे, प्रेम आकाश, अनाम उज्जमा, बालाकृष्ण शुक्ला शामिल हैं। वहीं, सीजेपी ने नॉर्थ जोन के लिए विशेष को-ऑर्डिनेशन कमिटी का भी एलान किया है। इस समिति में 17 लोग हैं। आदेश प्रधान गुर्जर आजाद मोहित मोहम्मद फरहान खान विश्वेष कर्नवाल उज्ज्वल पांडे पूजा सैनी आफताब सिंह विर्क अर्शदीप सिंह कोचर जाहिद अहमद माले महविश अली श्रेष्ठ सिंह खेरा अजय देशवाल डॉ. विवेक सांगवान मुकेश ऑलराउंडर राम जाखड़ हर्ष कार …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

August 25, 2026 · 2 min · National Desk