Shivank Death: कनाडा में भारतीय की हत्या, टोरंटो में 20 वर्षीय शिवांक गोलीबारी का शिकार, दूतावास ने जताया दुख

कनाडा के टोरंटो में हुई गोलीबारी में एक भारतीय छात्र शिवांक अवस्थी की मौत हो गई। टोरंटो स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने गुरुवार को टोरंटो विश्वविद्यालय के स्कारबोरो परिसर के पास हुई गोलीबारी में 20 वर्षीय भारतीय डॉक्टरेट छात्र शिवांक अवस्थी की हत्या पर दुख जताया। और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

ट्रेन का सफर आज से महंगा: रेलवे ने जारी की किराया वृद्धि की अधिसूचना; देखें किस श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी

रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की। आज से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बढ़े किराये के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

US: अमेरिका का नाइजीरिया में ISIS के खिलाफ घातक हमला, डोनाल्ड ट्रंप ने जारी की चेतावनी

अमेरिका ने उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ एक शक्तिशाली और घातक सैन्य हमला किया है। इसकी जानकारी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दी है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने पोस्ट में कहा कि यह कार्रवाई उनके निर्देश पर की गई। ट्रंप के मुताबिक हमला उन आतंकियों के खिलाफ किया गया, जो कथित तौर पर ईसाइयों की निर्मम हत्या कर रहे थे। विज्ञापन विज्ञापन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने गुरुवार (स्थानीय समय) को उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट के खिलाफ एक “घातक” हमला किया है। ट्रंप ने कहा, “आज रात, कमांडर इन चीफ के तौर पर मेरे निर्देश पर, अमेरिका ने उत्तर-पश्चिम नाइजीरिया में ISIS के आतंकवादी बदमाशों के खिलाफ एक शक्तिशाली और घातक हमला किया, जो मुख्य रूप से निर्दोष ईसाइयों को निशाना बना रहे थे और बेरहमी से मार रहे थे, ऐसा कई वर्षों और सदियों में नहीं देखा गया था! मैंने पहले ही इन आतंकवादियों को चेतावनी दी थी कि अगर उन्होंने ईसाइयों का कत्लेआम बंद नहीं किया, तो उन्हें इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा, और आज रात ऐसा ही हुआ।“अमेरिकी राष्ट्रपति ने आगे कहा, “युद्ध विभाग ने कई सटीक हमले किए, जैसा कि सिर्फ अमेरिका ही कर सकता है। मेरे नेतृत्व में, हमारा देश कट्टरपंथी इस्लामी आतंकवाद को पनपने नहीं देगा। भगवान हमारी सेना को आशीर्वाद दे, और सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं, जिसमें मारे गए आतंकवादी भी शामिल हैं, अगर वे ईसाइयों का कत्लेआम जारी रखते हैं तो ऐसे और भी बहुत से आतंकवादी मारे जाएंगे।” ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

TOP News: आज से रेल सफर महंगा; सर्दी-कोहरे से फिलहाल राहत नहीं, बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हिंसा जारी

संक्षेप: आज से रेल किराया बढ़ा है। उत्तर भारत में सर्दी और कोहरे की स्थिति बनी हुई है, फिलहाल विशेष राहत नहीं दिख रही। बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की खबरें जारी हैं। मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

Bangladesh: पूर्व राजनयिक रिवा गांगुली दास बोलीं- रहमान की ढाका वापसी राजनीतिक दृष्टिकोण से बेहद अहम

और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं बांग्लादेश में भारत की पूर्व उच्चायुक्त रिवा गांगुली दास ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया के बेटे तारिक रहमान के ढाका लौटने का समय राजनीतिक रूप से बहुत अहम है, क्योंकि विभिन्न विचारधाराओं के कारण देश बंट रहा। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

Kailash Kher: ग्वालियर में कैलाश खेर के शो में हंगामा, पब्लिक हुई बेकाबू-बैरीकेड तोड़े; बंद करना पड़ा इवेंट

विज्ञापन विज्ञापन जानकारी के मुताबिक, क्रिसमस के मौके पर ग्वालियर के मेला मैदान में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। शो के दौरान अचानक दर्शकों की भीड़ बैरीकेड तोड़ते हुए स्टेज की ओर बढ़ने लगी।भीड़ के स्टेज तक पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए कैलाश खेर ने गाना रोक दिया और स्टेज से कहा, “आप जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं, प्लीज ऐसा मत कीजिए।” इसके बावजूद हालात सामान्य नहीं हो सके और सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा।हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हालात को संभालने की कोशिश की और भीड़ को पीछे हटाया।कैलाश खेर के लाइव शो देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे। अपने सूफी और इंडियन फोल्क गानों के लिए मशहूर कैलाश खेर के ‘तेरी दीवानी’, ‘सइयां’ और ‘बम लहरी’ जैसे गाने आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि उनके लाइव शोज में भारी भीड़ उमड़ती है। ...

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

ट्रेन का सफर आज से होगा महंगा: रेलवे ने जारी की किराया वृद्धि की अधिसूचना; देखें किस श्रेणी में कितनी बढ़ोतरी

रेलवे मंत्रालय ने गुरुवार को ट्रेन टिकट किराए में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की। आज से ट्रेनों में सफर करना थोड़ा महंगा हो जाएगा। द्वितीय श्रेणी आर्डिनरी ट्रेनों के किराये में 215 किमी तक कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। इस बढ़े किराये के तहत 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा पर साधारण श्रेणी के किराए में प्रति किलोमीटर 1 पैसा और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों की नॉन-एसी श्रेणियों तथा सभी ट्रेनों की एसी श्रेणियों में प्रति किलोमीटर 2 पैसे की बढ़ोतरी की गई है। ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

Bengal: 'भारत लाई जाएं नेताजी की अस्थियां..', सुभाष चंद्र बोस से परपोते ने राष्ट्रपति मुर्मू को लिखा पत्र

और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/विज्ञापन हटाएं नेताजी सुभाष चंद्र बोस के परपोते चंद्र कुमार बोस ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखा है। इस पत्र में उन्होंने आग्रह किया है कि जापान के रेनकोजी मंदिर में रखे गए नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अवशेषों को भारत वापस लाया जाए। पत्र में उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस और उनके भाई शरत चंद्र बोस की स्मृति को संजोने के लिए नई पहल करने का प्रस्ताव रखा। ...

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

Bangladesh: सुवेंदु ने भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए दीपू के पिता से की बात, आर्थिक मदद देने का किया था एलान

विज्ञापन विज्ञापन पीड़ित के पिता राबिलाल चंद्र दास ने बताया कि उन्हें बेटे की मौत की जानकारी सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिए मिली। बाद में रिश्तेदारों से पता चला कि दीपु को पेड़ से बांधकर पीटा गया और फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई। हत्या के बाद उसका शव ढाका-मयमनसिंह हाईवे के किनारे छोड़ दिया गया, जिससे सड़क पर यातायात भी ठप हो गया। परिवार का कहना है कि अब तक उन्हें सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।सुवेंदु ने 23 तारीख को आर्थिक मदद का एलान किया था। उन्होंने इसे मानवता का मामला बताते हुए कहा कि वह परिवार के संपर्क में हैं और उनसे बातचीत कर मासिक आर्थिक सहायता की व्यवस्था करेंगे। सुवेंदु ने स्पष्ट किया कि यह सहायता पूरी तरह मानवीय आधार पर होगी, ताकि परिवार को जीवनयापन में तत्काल सहारा मिल सके।घटना के बाद बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। अंतरिम सरकार ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसी हिंसा का नए बांग्लादेश में कोई स्थान नहीं है और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।प्रसिद्ध लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता तस्लीमा नसरीन ने इस घटना को झूठे आरोपों का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि दीपु एक गरीब मजदूर था और परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उनके अनुसार, मामूली विवाद को धार्मिक रंग देकर भीड़ को उकसाया गया और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी: एक और हिंदू युवक के साथ बर्बरता, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के पांगशा उपजिला में बुधवार रात एक और हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक पर जबरन वसूली का आरोप लगाया गया था। यह घटना रात करीब 11 बजे कलीमोहर यूनियन के होसेंदंगा गांव में हुई, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। वहीं पांगशा सर्कल के सहायक पुलिस अधीक्षक देब्रत सरकार ने बताया कि मृतक की पहचान अमृत मंडल, उर्फ सम्राट, के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk