Bihar Politics : बिहार चुनाव परिणाम के 42 दिन बाद कौन MLA किसके संपर्क में; विधायकों को लेकर किसका क्या दावा?

बिहार की राजनीति में एक बार फिर ‘ऑपरेशन लालटेन’ और ‘ऑपरेशन तीर’ को लेकर दावों का दौर शुरू हो गया है। सूबे के सियासी गलियारों में अब इस बात कीसुगबुगाहट तेज हो गई है कि खरमास के बाद कोई बड़ा उलटफेर हो सकता हैक्या ? जहाँ एक तरफ जनता दल यूनाइटेड का दावा है कि राष्ट्रीय जनता दल के कई विधायक जदयू के संपर्क में हैं, वहीं तेजस्वी यादव की पार्टी ने पलटवार करते हुए कहा है कि जदयू का वजूद ही खत्म होने वाला है और उनके नेता पाला बदलने को बेताब हैं। और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/ हटाएं …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

GOI Decisions: सरकार ने लिए दो अहम फैसले; चीन से सस्ते आयात पर सख्ती, कोयला खदान से जुड़े नियमों में ढील

घरेलू उद्योगों को मजबूती देने और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ को बढ़ावा देने के लिए भारत सरकार ने शुक्रवार को दो बड़े और निर्णायक कदम उठाए हैं। एक तरफ जहां सरकार ने चीन से आयातित स्टील और रेफ्रिजरेंट गैस पर एंटी-डंपिंग शुल्क लगाकर घरेलू बाजार को सुरक्षा प्रदान की है, वहीं दूसरी तरफ ऊर्जा क्षेत्र में तेजी लाने के लिए कोयला और लिग्नाइट खदानों को खोलने के नियमों में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए प्रक्रिया को बेहद आसान बना दिया है। घरेलू निर्माताओं को चीन से होने वाले सस्ते और अनुचित आयात की मार से बचाने के लिए वित्त मंत्रालय ने चीन के दो उत्पादों-‘कोल्ड-रोल्ड नॉन-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिकल स्टील’ और ‘1,1,1,2-टेट्राफ्लोरोइथेन’ (R-134a) नामक रेफ्रिजरेंट गैस- पर पांच साल के लिए एंटी-डंपिंग शुल्क लगा दिया है। चीन की कुछ कंपनियों पर 223.82 अमेरिकी डॉलर प्रति टन और अन्य पर 415 अमेरिकी डॉलर प्रति टन का शुल्क लगाया गया है। रेफ्रिजरेंट गैस (R-134a) के आयात पर 5,251 अमेरिकी डॉलर प्रति टन तक का भारी-भरकम शुल्क लगाया गया है।इसके अलावा, वियतनाम से आयातित और प्लास्टिक उद्योग में इस्तेमाल होने वाले ‘कैल्शियम कार्बोनेट फिलर मास्टरबैच’ पर भी एंटी-डंपिंग ड्यूटी लगाई गई है। यह कार्रवाई वाणिज्य मंत्रालय की जांच इकाई डीजीटीआर की सिफारिशों के बाद की गई है, ताकि विदेशी उत्पादकों द्वारा कम कीमत पर माल डंप करने की प्रवृत्ति को रोका जा सके।व्यापार सुरक्षा के साथ-साथ सरकार ने खनन क्षेत्र में लाल फीताशाही कम करने के लिए एक बड़ा सुधार किया है। सरकार ने ‘कोलियरी कंट्रोल रूल्स, 2004’ (Colliery Control Rules, 2004) के नियम 9 में संशोधन किया है, जिसका उद्देश्य कोयला और लिग्नाइट खदानों को खोलने की प्रक्रिया को …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

MEA: H-1B वीजा में देरी और रद्दीकरण पर भारत ने जताई चिंता, कहा- बच्चों की पढ़ाई और परिवारों पर गंभीर असर

विदेशों में रह रहे भारतीय नागरिकों से जुड़े मामलों को लेकर भारत सरकार ने एक बार फिर साफ किया है कि वह अपने नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। वीजा परेशानियों, सुरक्षा से जुड़े मामलों, भगोड़े अपराधियों की वापसी और विदेशों में भारतीय छात्रों की मौत जैसे मुद्दों पर विदेश मंत्रालय ने अपनी स्थिति स्पष्ट की है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि सरकार को एच1बी वीजा नियुक्ति के बार-बार पुनर्निर्धारित होने को लेकर कई शिकायतें मिली हैं। इस कारण बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक लंबे समय से विदेशों में फंसे हैं, जिससे उनके परिवार और बच्चों की पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ा है।प्रवक्ता ने बताया कि वीजा से जुड़े मुद्दे किसी भी देश के संप्रभु अधिकार क्षेत्र में आते हैं, लेकिन भारत ने अपनी चिंताएं अमेरिका के सामने नई दिल्ली और वॉशिंगटन डीसी, दोनों जगह उठाई हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ लगातार बातचीत की जा रही है ताकि भारतीय नागरिकों को हो रही दिक्कतों को कम किया जा सके।भारत ने अमेरिका में काम करने वाले हजारों भारतीय पेशेवरों से जुड़े एच-1बी वीजा मामले पर गंभीर चिंता जताई है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि बड़ी संख्या में भारतीय आवेदकों के पहले से तय एच-1बी वीजा साक्षात्कार अचानक रद्द या आगे खिसका दिए गए हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि सरकार को कई भारतीय नागरिकों से शिकायतें मिली हैं। इन शिकायतों में कहा गया है कि वीजा साक्षात्कार पुनर्निर्धारित होने के कारण वे लंबे समय से भारत में फंसे हुए हैं और अमेरिका लौटकर अपनी नौकरी जॉइन नहीं कर पा रहे हैं।मंत्रा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

Shimla IGMC Assault Case: हिमाचल में डॉक्टर सामूहिक अवकाश पर, OPD सेवाएं प्रभावित; टर्मिनेशन रद्द करने की मांग

आईजीएमसी में मरीज और डॉक्टर के बीच हुए विवाद के बाद प्रदेश भर में स्वास्थ्य सुविधाएं प्रभावित हुई हैं। शुक्रवार को प्रदेश भर में डॉक्टरों के सामूहिक अवकाश पर जाने से मरीजों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। रामपुर स्थित चार जिलों के मुख्य अस्पताल खनेरी में शुक्रवार को मरीज तो अस्पताल पहुंचे, लेकिन डॉक्टर न मिलने से उन्हें मायूस वापस लौटना पड़ा। अस्पताल की आपातकाल ओपीडी में मरीज कतारों में उपचार के लिए खड़े रहे।आईजीएमसी शिमला में मरीज और डॉक्टर के बीच हुई हाथापाई का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। डॉक्टर के खिलाफ हुई कार्रवाई के विरोध में शुक्रवार को प्रदेश भर के अस्पतालों में तैनात डॉक्टरों ने एक दिन का सामूहिक अवकाश किया। रामपुर के विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में तैनात चिकित्सकों ने भी प्रदेशव्यापी आह्वान के चलते अवकाश का समर्थन किया। चार जिलों के मुख्य अस्पताल में खनेरी में विभिन्न क्षेत्रों अस्पताल पहुंचे मरीजों को खासी परेशानियां झेलनी पड़ी। अस्पताल में सुबह से ही मरीजों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, लेकिन मरीजों को डॉक्टरों के अवकाश पर जाने की जानकारी न होने के कारण उनकी जांच नहीं हो पाई। दूर दराज और दुर्गम क्षेत्रों से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे मरीज यहां वहां भटकते दिखे।डॉक्टरों के अवकाश के कारण अस्पताल की सभी ओपीडी बंद रही और यहां पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। सैकड़ों मरीजों को उपचार के बिना वापस लौटना पड़ा। हालांकि अस्पताल में आपात सेवाएं जारी रही, लेकिन यहां तैनात डॉक्टर पर भी मरीजों की अधिक संख्या होने पर कार्य का बोझ बढ़ा रहा। मरीज यहां कतारों में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। अस्पताल पहुंचने वाले अधिकांश लोगों को डॉक्टरों के अवकाश की जानकारी ही नहीं थ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

MEA: बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों से भारत चिंतित, तारिक रहमान की वापसी पर दी पहली प्रतिक्रिया

और पढ़ें Trending Videos यह वीडियो/ हटाएं भारतीय विदेश मंत्रालय ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमले पर कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं, ईसाइयों और बौद्धों सहित अल्पसंख्यकों के खिलाफ जारी शत्रुता गंभीर चिंता का विषय है।इसके साथ ही विदेश मंत्रालय ने कहा कि बांग्लादेश में हो रहे घटनाक्रमों पर भारत की पैनी नजर है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

Tax on Air Purifiers: एयर प्यूरीफायर पर GST कम करने की याचिका पर सुनवाई, HC ने केंद्र से 10 दिन में मांगा जवाब

दिल्ली हाई कोर्ट ने राजधानी में खराब हवा की क्वालिटी को देखते हुए एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी कम करने की याचिका पर केंद्र सरकार को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। जस्टिस विकास महाजन और विनोद कुमार की वेकेशन बेंच ने केंद्र सरकार को याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए 10 दिन का समय दिया और मामले की अगली सुनवाई के लिए 9 जनवरी की तारीख तय की। इससे पहले बुधवार को दिल्ली हाईकोर्ट ने राजधानी में खराब होती वायु गुणवत्ता को देखते हुए जीएसटी काउंसिल को निर्देश दिया था कि वह जल्द से जल्द बैठक कर एयर प्यूरीफायर पर लगने वाले जीएसटी को कम या पूरी तरह खत्म करने पर विचार करें। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति देवेंद्र कुमार उपाध्याय और न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की बेंच ने एक जनहित याचिका (पीआईएल) की सुनवाई में यह निर्देश दिया।कोर्ट ने पहले ही दिन सरकार पर नाराजगी जताई थी कि इमरजेंसी स्थिति में जब वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है, तब भी एयर प्यूरीफायर पर टैक्स छूट देने के लिए कुछ नहीं किया जा रहा। बेंच ने कहा कि अगर नागरिकों को साफ हवा नहीं दे सकते, तो कम से कम एयर प्यूरीफायर पर जीएसटी कम करें। वर्तमान में एयर प्यूरीफायर पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगता है। याचिका में इसे मेडिकल डिवाइस मानकर जीएसटी को 5 प्रतिशत स्लैब में लाने की मांग की गई है।वकील कपिल मदान की दाखिल याचिका में कहा कि दिल्ली में गंभीर प्रदूषण की अत्यधिक इमरजेंसी संकट स्थिति में एयर प्यूरीफायर को लग्जरी आइटम नहीं माना जा सकता। साफ इनडोर हवा स्वास्थ्य और जीवित रहने के लिए आवश्यक हो गई है। याचिका में तर्क दिया गया कि एयर प्यूरीफायर पर सबसे ऊंची स्लैब में जीएसटी लगाना इसे आर्थिक रूप से बड़ी आबादी …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

Veer Bal Diwas: पीएम बोले- वीर साहिबजादों ने मजहबी कट्टरता-आतंक का वजूद हिलाया; जेन जी ही देश को आगे ले जाएंगे

वीर बाल दिवस श्रद्धा का दिन है, जो वीर साहिबजादों के बलिदान को याद करने के लिए समर्पित है। हम माता गुजरी जी की अटूट आस्था और श्री गुरु गोविंद सिंह जी की अमर शिक्षाओं को याद करते हैं। यह दिन साहस, दृढ़ विश्वास और सत्यनिष्ठा का प्रतीक है। उनका जीवन और आदर्श आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करते रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा, ‘आज देश वीर बाल दिवस मना रहा है। अभी वंदे मातरम की सुंदर प्रस्तुति हुई। आज हम उन वीर साहिबजादों को याद कर रहे हैं, जो भारत का गौरव हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वीर साहिबजादे भारत के अदम्य साहस, शौर्य, वीरता की पराकाष्ठा हैं। वीर साहिबजादों ने उम्र और अवस्था की सीमाओं को तोड़ दिया। वे क्रूर मुगल सल्तनत के सामने चट्टान की तरह खड़े हो गए। इससे मजहबी कट्टरता और आतंक का वजूद ही हिल गया।‘उन्होंने कहा, ‘वीर साहिबजादों को छोटी सी उम्र में उस समय की सबसे बड़ी सत्ता से टकराना पड़ा। वो लड़ाई भारत के मूल विचारों और मजहबी कट्टरता के बीच थी। वो लड़ाई सत्य बनाम असत्य के बीच थी। उस लड़ाई की एक ओर गुरु गोविंद सिंह जी थे, दूसरी ओर क्रूर औरंगजेब की हुकूमत थी।‘उन्होंने कहा कि हमारे साहिबजादे उस समय छोटे ही थे, लेकिन औरंगजेब की क्रूरता को इससे फर्क नहीं पड़ा। वो जानता था कि उसे अगर भारत के लोगों को डराकर उनका धर्मांतरण कराना है तो इसके लिए उसे हिंदुस्तानियों का मनोबल तोड़ना होगा। इसलिए उसने साहिबजादों को निशाना बनाया।पीएम मोदी ने कहा कि भले ही पूरी मुगलिया बादशाहत उनके पीछे लग गई, लेकिन चारों साहिबजादों में से एक को भी डिगा नहीं पाई। साहिबजादा अजीत सिंह जी के शब्द आज भी उनके हौसले की कहानी कहते हैं। अजीत सिंह जी ने कहा था कि नाम का अजीत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

Bangladesh Unrest Live Updates: यूनुस के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी का इस्तीफा, आज मतदाता बनेंगे तारिक रहमान

10:32 AM, 26-Dec-2025 मुख्य सलाहकार के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी ने दिया इस्तीफा बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था के बिगड़ते हालात के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मामले से जुड़े अधिकारियों अधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले कानून और व्यवस्था को संभालने के तरीके को लेकर सरकार के चिंताएं बढ़ गई थीं। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जुलाई में हुए विद्रोह के बाद 10 नवंबर, 2024 को खुदा बख्श को विशेष सहायक नियुक्त किया गया था। उनसे उम्मीद थी कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों, विशेष रूप से पुलिस के भीतर अनुशासन बहाल करने और मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। बांग्लादेश में कानून-व्यवस्था के बिगड़ते हालात के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मोहम्मद यूनुस के विशेष सहायक खुदा बख्श चौधरी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक मामले से जुड़े अधिकारियों अधिकारियों ने बताया कि 12 फरवरी को होने वाले राष्ट्रीय चुनाव से पहले कानून और व्यवस्था को संभालने के तरीके को लेकर सरकार के चिंताएं बढ़ गई थीं।सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि जुलाई में हुए विद्रोह के बाद 10 नवंबर, 2024 को खुदा बख्श को विशेष सहायक नियुक्त किया गया था। उनसे उम्मीद थी कि वह कानून प्रवर्तन एजेंसियों, विशेष रूप से पुलिस के भीतर अनुशासन बहाल करने और मनोबल बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। 10:21 AM, 26-Dec-2025 दीपू चंद्र दास की हत्या के चार आरोपियों ने कबूला जुर्म दिपू चंद्र दास की नृशंस हत्या के मामले में बांग्लादेश पुलिस ने बड़ा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

लियोनार्डो डिकैप्रियो का भारत से क्या नाता है? सच जानकर चौंक जाएंगे आप, एक्टर ने खुद किया बड़ा खुलासा

लियोनार्डो डिकैप्रियो ने बातचीत में बताया कि कैसे हॉलीवुड सुपरस्टार ब्रैड पिट उनके मां-बाप के बारे में जानकर हैरान रह गए थे। उन्होंने बताया ‘जब हम मुसो एंड फ्रैंक्स से हॉलीवुड बुलेवार्ड जा रहे थे, तब मैंने ब्रैड पिट से कहा- वो मेरे पिता और सौतेली मां हैं। इस पर ब्रैड पिट बोले- क्या सच में? वह हैरान थे, तब मैंने उन्हें यकीन दिलाया कि वह मेरे असली मां-बाप हैं। वो कोई कलाकार नहीं हैं। वह हमेशा से ऐसे कपड़े पहनते हैं।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 1 min · National Desk

चौमू में सांप्रदायिक तनाव: धार्मिक स्थल से पत्थर हटाने पर भड़का विवाद, पुलिस पर पथराव और इंटरनेट बंद

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार शाम से मस्जिद परिसर के पास सड़क किनारे पड़े पत्थरों को हटाने का कार्य चल रहा था। यह पत्थर लंबे समय से आबादी क्षेत्र में सड़क पर पड़े थे, जिससे यातायात बाधित हो रहा था और अक्सर जाम की स्थिति बन जाती थी। पत्थर हटाने की कार्रवाई का स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। ये भी पढ़ें- Nagaur News: क्रिसमस उत्सव पर हंगामा, स्कूल में घुसे युवकों पर तोड़फोड़ व मारपीट करने का आरोप; तीन गिरफ्तार विरोध के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने अचानक पुलिस बल पर भारी पत्थरबाजी शुरू कर दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। इस दौरान कई पुलिसकर्मी घायल हो गए।स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल ऑपरेशन कमिश्नर राहुल प्रकाश, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. राजीव पचार और मनीष अग्रवाल मौके पर पहुंचे। वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वयं मोर्चा संभालते हुए हालात को नियंत्रण में लिया।घटना के बाद एहतियातन चौमूं बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए संभागीय आयुक्त ने आदेश जारी करते हुए चौमूं क्षेत्र में 26 दिसंबर सुबह 7 बजे से 27 दिसंबर सुबह 7 बजे तक इंटरनेट सेवाओं पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk