विज्ञापन

विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, क्रिसमस के मौके पर ग्वालियर के मेला मैदान में भारत रत्न और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसी कार्यक्रम में कैलाश खेर अपनी प्रस्तुति दे रहे थे। शो के दौरान अचानक दर्शकों की भीड़ बैरीकेड तोड़ते हुए स्टेज की ओर बढ़ने लगी।भीड़ के स्टेज तक पहुंचने से अफरा-तफरी मच गई। स्थिति को देखते हुए कैलाश खेर ने गाना रोक दिया और स्टेज से कहा, “आप जानवरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं, प्लीज ऐसा मत कीजिए।” इसके बावजूद हालात सामान्य नहीं हो सके और सुरक्षा कारणों से कार्यक्रम को बीच में ही बंद करना पड़ा।हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने हालात को संभालने की कोशिश की और भीड़ को पीछे हटाया।कैलाश खेर के लाइव शो देखने के लिए बड़ी संख्या में प्रशंसक पहुंचे थे। अपने सूफी और इंडियन फोल्क गानों के लिए मशहूर कैलाश खेर के ‘तेरी दीवानी’, ‘सइयां’ और ‘बम लहरी’ जैसे गाने आज भी लोगों के बीच बेहद लोकप्रिय हैं। यही वजह है कि उनके लाइव शोज में भारी भीड़ उमड़ती है।

…(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें