Putin on Pakistan: दो दशक बाद सामने आई पुतिन-बुश की गुप्त बातचीत, PAK के परमाणु हथियारों को लेकर दी थी चेतावनी

दुनिया की बड़ी ताकतों के बीच हुई बातचीत के पुराने दस्तावेज जब सार्वजनिक होते हैं, तो कई छिपी सच्चाइयां सामने आती हैं। ऐसा ही एक खुलासा अब सामने आया है, जिसमें रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने पाकिस्तान को लेकर गंभीर चिंता जताई थी। यह बातचीत अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बुश के साथ हुई थी, जिसके ट्रांसक्रिप्ट अब सार्वजनिक किए गए हैं। विज्ञापन विज्ञापन ये दस्तावेज ‘नेशनल सिक्योरिटी आर्काइव’ के जरिए सामने आए हैं, जिनमें 2001 से 2008 के बीच पुतिन और बुश के बीच बैठकों और फोन कॉल्स का ब्योरा है। बातचीत में पुतिन ने साफ कहा था कि पाकिस्तान एक ऐसा देश है, जहां लोकतंत्र नहीं है और सत्ता सेना के हाथ में है, लेकिन इसके बावजूद उसके पास परमाणु हथियार हैं। उन्होंने इसे वैश्विक सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बताया।16 जून 2001 को स्लोवेनिया में पुतिन और बुश की पहली आमने-सामने मुलाकात हुई थी। इसी दौरान पुतिन ने कहा था कि पाकिस्तान केवल एक सैन्य शासन है, जिसे परमाणु हथियार मिल गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिमी देश पाकिस्तान की आलोचना नहीं करते, जबकि उसे लोकतांत्रिक मानकों पर परखना चाहिए।पुतिन की यह टिप्पणी भारत के उस रुख से मेल खाती है, जो वह दशकों से पाकिस्तान को लेकर रखता आया है। भारत लगातार पाकिस्तान के परमाणु प्रसार रिकॉर्ड और आतंकी संगठनों से उसके रिश्तों को लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चिंता जताता रहा है। पुतिन की बातों ने इन आशंकाओं को वैश्विक स्तर पर और मजबूती दी।इन वार्ताओं में बुश ने रूस को पश्चिमी दुनिया का हिस्सा बताया था और कहा था कि रूस कोई दुश्मन नहीं है। बाद में बुश का यह बयान भी काफी चर्चित हुआ था कि उन्होंने पुतिन की आंखों में झांककर उनकी आत्मा को समझा और उन्हें भरोसेमंद पाया। इसस ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk

December 25, 2025 · 2 min · National Desk

Bangladesh: सुवेंदु ने भीड़ द्वारा पीट-पीटकर मारे गए दीपू के पिता से की बात, आर्थिक मदद देने का किया था एलान

विज्ञापन विज्ञापन पीड़ित के पिता राबिलाल चंद्र दास ने बताया कि उन्हें बेटे की मौत की जानकारी सबसे पहले सोशल मीडिया के जरिए मिली। बाद में रिश्तेदारों से पता चला कि दीपु को पेड़ से बांधकर पीटा गया और फिर केरोसिन डालकर आग लगा दी गई। हत्या के बाद उसका शव ढाका-मयमनसिंह हाईवे के किनारे छोड़ दिया गया, जिससे सड़क पर यातायात भी ठप हो गया। परिवार का कहना है कि अब तक उन्हें सरकार की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिला है।सुवेंदु ने 23 तारीख को आर्थिक मदद का एलान किया था। उन्होंने इसे मानवता का मामला बताते हुए कहा कि वह परिवार के संपर्क में हैं और उनसे बातचीत कर मासिक आर्थिक सहायता की व्यवस्था करेंगे। सुवेंदु ने स्पष्ट किया कि यह सहायता पूरी तरह मानवीय आधार पर होगी, ताकि परिवार को जीवनयापन में तत्काल सहारा मिल सके।घटना के बाद बांग्लादेश की रैपिड एक्शन बटालियन (आरएबी) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों की पहचान कर ली गई है और आगे की जांच जारी है। अंतरिम सरकार ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा है कि ऐसी हिंसा का नए बांग्लादेश में कोई स्थान नहीं है और दोषियों को सख्त सजा दी जाएगी।प्रसिद्ध लेखिका और मानवाधिकार कार्यकर्ता तस्लीमा नसरीन ने इस घटना को झूठे आरोपों का नतीजा बताया है। उन्होंने कहा कि दीपु एक गरीब मजदूर था और परिवार का अकेला कमाने वाला सदस्य था। उनके अनुसार, मामूली विवाद को धार्मिक रंग देकर भीड़ को उकसाया गया और पुलिस की मौजूदगी के बावजूद उसे बचाया नहीं जा सका। ...

December 25, 2025 · 2 min · National Desk

China On US: अमेरिकी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट पर भड़का चीन, कहा- भारत के साथ संबंधों में दरार डालने की कोशिश

अमेरिका की एक रिपोर्ट को लेकर चीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। पेंटागन की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए चीन ने कहा है कि यह दस्तावेज झूठे नैरेटिव गढ़कर देशों के बीच अविश्वास पैदा करने की कोशिश है। बीजिंग का आरोप है कि अमेरिका इस तरह की रिपोर्टों के जरिए अपनी सैन्य वर्चस्व नीति को सही ठहराना चाहता है। विज्ञापन विज्ञापन चीन के विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट कहा कि पेंटागन की रिपोर्ट चीन की रक्षा नीति को तोड़-मरोड़ कर पेश करती है और भारत समेत अन्य देशों के साथ उसके संबंधों में दरार डालने की कोशिश करती है। चीन ने यह भी कहा कि वह भारत के साथ रिश्तों को दीर्घकालिक और रणनीतिक नजरिये से देखता है।चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि यह रिपोर्ट चीन की सैन्य नीतियों को गलत ढंग से पेश करती है। उनका कहना है कि अमेरिका बार-बार ऐसी रिपोर्ट जारी कर अंतरराष्ट्रीय समुदाय को गुमराह करता है और टकराव की राजनीति को बढ़ावा देता है।चीन ने कहा कि वह भारत के साथ संवाद बढ़ाने, आपसी विश्वास मजबूत करने और मतभेदों को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाने के लिए तैयार है। सीमा विवाद को लेकर चीन ने दोहराया कि यह मुद्दा सिर्फ भारत और चीन के बीच का है और मौजूदा हालात सामान्य व स्थिर हैं।पेंटागन रिपोर्ट में शी जिनपिंग और नरेंद्र मोदी की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात का हवाला दिया गया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस बैठक से पहले एलएसी पर तनाव कम करने को लेकर सहमति बनी थी और दोनों देशों के बीच उच्चस्तरीय संवाद की शुरुआत हुई।रिपोर्ट में चीन और पाकिस्तान के बीच रक्षा व अंतरिक्ष सहयोग का भी जिक्र है। इसमें यहां तक कहा गया कि चीन पाकिस्तान में सैन्य ठिकाना बनाने पर विचार कर सकता है। चीन के रक्षा ...

December 25, 2025 · 2 min · National Desk

'यह दोहरा मापदंड': बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या पर मौलाना के बिगड़े बोल, कहा- भारत में भी तो 52 लोगों की...

गाजा में जो हुआ, उसे क्या कहा जाएगा? मौलाना रशीदी ने सवाल उठाते हुए कहा, ‘अगर बांग्लादेश में हो रही हत्याओं को नरसंहार कहा जा रहा है, तो फिर गाजा में जो हुआ, उसे क्या कहा जाएगा? फिलिस्तीन में 40 हजार बच्चों की मौत और करीब डेढ़ लाख लोगों की हत्या हुई, लेकिन उसे नरसंहार कहने को कोई तैयार नहीं है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

December 25, 2025 · 1 min · National Desk

IndiGo: इंडिगो ने खराब मौसम के चलते रद्द की 67 उड़ानें, धुंध और खराब मौसम ने यात्रियों की परेशानी बढ़ाई

देश की प्रमुख घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को मौसम और कुछ ऑपरेशन कारणों से 67 उड़ानें रद्द कर दीं। एयरलाइन की वेबसाइट के अनुसार, इनमें से केवल चार उड़ानें ऑपरेशन कारणों से रद्द की गईं, जबकि बाकी खराब मौसम की भविष्यवाणी के कारण रद्द हुईं। प्रभावित हवाईअड्डों में आगारतला, चंडीगढ़, देहरादून, वाराणसी और बंगलूरू शामिल हैं। बता दें कि एविएशन रेगुलेटर नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने इस सर्दी के मौसम के लिए 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक का समय ‘फॉग विंडो’ घोषित किया है। ...

December 25, 2025 · 2 min · National Desk

Bihar News : उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी में बड़ी टूट के संकेत, डिनर पार्टी से गायब रहे चार में से तीन विधायक

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के आश्चर्यजनक नतीजों के बाद सरकार तो बन गई, लेकिन पूरी तरह स्थिर नहीं हुई। जहां एक ओर जीतन राम मांझी राज्य सभा जाने के लिए एनडीए पर दवाब बना रहे हैं वहीं दूसरी तरफ पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा पर बिखराव का खतरा मंडरा रहा है। बुधवार की रात उपेन्द्र कुशवाहा ने लिट्टी चोखा की पार्टी आयोजित की, जिसमें ढ़ेर सारे लोग शामिल हुए। लेकिन ताज्जुब की बात यह है कि उस लिट्टी चोखा पार्टी में उनके चार विधायकों में से तीन विधायक नदारद रहे। सूबे की सियासत में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। ...

December 25, 2025 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा जारी: एक और हिंदू युवक के साथ बर्बरता, भीड़ ने पीट-पीटकर की हत्या

बांग्लादेश में जारी अशांति के बीच एक और बड़ी खबर सामने आ रही है। बांग्लादेश के राजबाड़ी जिले के पांगशा उपजिला में बुधवार रात एक और हिंदू युवक की भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस के अनुसार, युवक पर जबरन वसूली (एक्सटॉर्शन) का आरोप लगाया गया था। यह घटना रात करीब 11 बजे कलीमोहर यूनियन के होसेंदंगा गांव में हुई, जिसके बाद गांव में दहशत का माहौल बन गया। वहीं पांगशा सर्कल के सहायक पुलिस अधीक्षक देब्रत सरकार ने बताया कि मृतक की पहचान अमृत मंडल, उर्फ सम्राट, के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। ...

December 25, 2025 · 2 min · National Desk

Delhi: आप नेता सौरभ भारद्वाज, संजीव झा और आदिल अहमद की बढ़ी मुश्किलें, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR

शिकायत में कहा गया है कि 17 और 18 दिसंबर 2025 को इन आप नेताओं ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर कनॉट प्लेस में सार्वजनिक रूप से किए गए एक राजनीतिक व्यंग्य से जुड़ा एक वीडियो पोस्ट किया। कथित तौर पर इन वीडियो में सांता क्लॉज के रूप में कपड़े पहने हुए लोगों को अपमानजनक दिखाया गया है। वीडियो में इनको सड़क पर ‘बेहोश होते’ और ‘गिरते’ हुए दिखाया गया है, जिनका इस्तेमाल सिर्फ राजनीति उद्देश्य की पूर्ति के लिए रंगमंच की सामग्री के तौर पर किया गया है। ...

December 25, 2025 · 1 min · National Desk

जमात-ए-इस्लामी ने तारिक़ रहमान की देश वापसी पर क्या कहा?

आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिन्दी के लिए सुरक्षा बलों ने गणेश उइके और पांच अन्य माओवादियों के मारे जाने का किया दावा, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा? एक घंटा पहले सुरक्षा बलों ने गणेश उइके और पांच अन्य माओवादियों के मारे जाने का किया दावा, गृहमंत्री अमित शाह ने क्या कहा? , आलोक पुतुल, रायपुर से बीबीसी हिन्दी के लिए इमेज स्रोत, Getty Images इमेज कैप्शन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन को ‘नक्सल फ़्री भारत’ की दिशा में एक अहम उपलब्धि बताया है ...

December 25, 2025 · 2 min · National Desk