Himachal Doctor Strike: आईजीएमसी में इकट्ठा हुए रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न्स और MBBS छात्र, लगाए ये नारे

Himachal Doctor Strike: आईजीएमसी में इकट्ठा हुए रेजिडेंट डॉक्टर, इंटर्न्स और MBBS छात्र, लगाए ये नारे विस्तार Follow Us इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) में डॉक्टर और मरीज के बीच हुई हाथापाई मामले ने तूल पकड़ लिया है। शुक्रवार को डॉक्टरों के कैजुअल लीव पर जाने से प्रदेशभर के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं ठप रहीं। मरीज इलाज के लिए भटकते रहे। और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं डॉक्टरों ने शुक्रवार को मरीजों के ऑपरेशन रखे थे, लेकिन लीव पर जाने के बाद उन्हें टाल दिया गया। अभी तक मरीजों को ऑपरेशन की अगली तारीख नहीं दी गई है। अब डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में शनिवार को हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। दूसरी ओर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के भी हड़ताल पर जाने से मरीजों की परेशानी और बढ़ा दी है। डॉक्टरों ने शुक्रवार को मरीजों के ऑपरेशन रखे थे, लेकिन लीव पर जाने के बाद उन्हें टाल दिया गया। अभी तक मरीजों को ऑपरेशन की अगली तारीख नहीं दी गई है। अब डॉक्टर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। ऐसे में शनिवार को हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थानों में सेवाएं प्रभावित रह सकती हैं। दूसरी ओर 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों के भी हड़ताल पर जाने से मरीजों की परेशानी और बढ़ा दी है। मरीज से मारपीट के …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

BJP: 'राहुल गांधी भारत विरोध के स्थायी प्रतिनिधि', भाजपा ने साधा निशाना; पुतिन का जिक्र कर लगाए गंभीर आरोप

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं जॉर्ज सोरोस के मुद्दे पर भाजपा ने कांग्रेस को घेरा भाजपा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जब सैम पित्रोदा से सवाल किया गया कि आप जॉर्ज सोरोस से जुड़े लोगों के साथ उठते बैठते हैं, जिस पर पित्रोदा ने कहा- हमें इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पार्टी से सवाल किया कि आपको किसकी परवाह है? किसके दबाव में राहुल गांधी विदेश जाते हैं? भाजपा ने सवाल किया कि क्या आप भारत विरोधी वैश्विक गठबंधन के सदस्य बन गए हैं? सैम पित्रोदा ने ये बात स्वीकार की है। पुतिन का जिक्र कर भाजपा ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप भाजपा ने कहा, ‘हाल ही में राहुल गांधी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनकी मुलाकात न होने पर आपत्ति जताई थी। लेकिन मुलाकात सिर्फ मेजबान देश ही तय नहीं करता, बल्कि मेहमान देश भी तय करता है। राहुल गांधी से पूछना चाहते हैं अभी आप जर्मनी गए थे, तो उन्होंने एक संस्थान में भारत विरोधी बयान दिया, लेकिन वह संस्थान रूस में प्रतिबंधित है।’ जॉर्ज सोरोस का जिक्र कर भाजपा ने कहा, ‘23 जनवरी 2020 को दावोस में जॉर्ज सोरोस ने कहा था कि दुनिया में सिविल सोसाइटी को फिर से स्थापित करने के लिए और राष्ट्रवादी ताकतों को हराने के लिए 10 लाख डॉलर का फंड खर्च करने का एलान किया था और प्रधानमंत्री मोदी का नाम साफ तौर पर लिया था। इससे ये साफ है कि राहुल गांधी को कांग्रेस पार्टी के द्वारा सत्ता पाने की संभावनाएं खत्म होती नजर आ रही हैं, इसलिए वे भारत विरोधी ताकतों की मदद से सत्ता पाने का दिवा-स्वप्न देख रहे हैं।’ ये भी पढ़ें- भाजपा का आरोप- कांग्रेस मैच प्रैक्टिस नहीं करती भाजपा ने कांग्रेस की संगठनात्मक कमजोरी पर सवाल उ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

Pakistan: 5000 डॉक्टर-11000 इंजीनियर ने छोड़ा पाकिस्तान! PAK के पूर्व सांसद के दावे से मुनीर की हो रही थू-थू

दुनियाभर में कटोरा लेकर घूम रहा पाकिस्तन इन दिनों अपने इतिहास के सबसे बड़े प्रतिभा पलायन (ब्रेन ड्रेन) के दौर से गुजर रहा है। देश की खराब आर्थिक हालत, राजनीतिक अस्थिरता और रोजगार की कमी के चलते बड़ी संख्या में पढ़े-लिखे और कुशल लोग देश छोड़ रहे हैं। पाकिस्तान के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन एंड ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट की रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 महीनों में 5,000 डॉक्टर, 11,000 इंजीनियर और 13,000 अकाउंटेंट देश छोड़ चुके हैं। ये आंकड़े सामने आने के बाद सरकार और सेना नेतृत्व पर सवाल उठने लगे हैं। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे पाकिस्तान की दुनियाभर में तो थू-थू हो ही रही है। अब खुद पाकिस्तान के लोग ही शहबाज सरकार और उनकी नीतियों पर खूब सवाल खड़े कर रहे हैं।एक तरफ जहां इन आकड़ों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए पूर्व पाकिस्तानी सांसद मुस्तफा नवाज खोखर ने शहबाज सरकार पर निशाना बनाया। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के ‘सो कॉल्ड’ सेना प्रमुख फील्ड मार्शल आसीम मुनीर का एक पुराना बयान ‘ब्रेन ड्रेन’ नहीं ‘ब्रेन ग्रेन’ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर खूब चर्चा में है। इतना ही नहीं यूजर्स मुनीर के इस बयान को आधार बनाकर मुनीर की खूब खिल्लियां भी उड़ा रहे है।बता दें कि पाकिस्तान के ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन एंड ओवरसीज एम्प्लॉयमेंट की रिपोर्ट के बाद सामने आए आंकड़े ने पाकिस्तान में एक नया भूचाल ला दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर सेना प्रमुख मुनीर की खूब थू-थू हो रही है। इसका कारण है कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर ने कुछ महीने पहले कहा था कि यह पलायन ‘ब्रेन ड्रेन नहीं, बल्कि ब्रेन गेन’ है। अब जब सरकारी आंकड़े सामने आए हैं, तो सोशल मीडिया पर उनकी जमकर आलोचना हो रही है।व …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

Assam: 'असम में 40 फीसदी बांग्लादेशी मुस्लिम', सीएम हिमंत बिस्वा सरमा बोले- 2027 की जनगणना से पता चल जाएगा

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने एक कार्यक्रम के दौरान दावा किया कि राज्य की कुल जनसंख्या में से 40 फीसदी बांग्लादेशी मुस्लिम हैं। उन्होंने कहा कि साल 2027 में होने वाली जनगणना से ये स्पष्ट भी हो जाएगा। गुवाहाटी के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य की जनसांख्यिकी को लेकर चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा, ‘2027 की जनगणना से पता चल जाएगा कि असम में रहने वाली कुल आबादी में से 40 फीसदी जनसंख्या बांग्लादेशी मुसलमानों की है।’ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 1 min · National Desk

UP: 'बेटे का माथा चूम बोली- बड़ी गलती हुई', पति को पीटते-पीटते बेलन टूटा तो बट्टे से किए 26 वार; पप्पू का कत्ल

1 of 11 Kanpur Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। जेल जाने से पहले आरोपी महिला ने बेटे जैन का माथा चूमा और बोली बहुत बड़ी गलती हो गई… मेरे बच्चे का ध्यान रखना। इस मामले में देवर संतोष ने हत्या की एफ दर्ज कराई थी। कानपुर के बिठूर के टिकरा गांव में बुधवार रात शराब के नशे में विवाद पर पति रविशंकर सविता उर्फ पप्पू (45) को उसकी पत्नी वीरांगना ने बेलन से तब तक पीटा जबतक बेलन टूट नहीं गया। इसके बाद बट्टे (सिल पर मसाला पीसने का उपकरण) से करीब दो दर्जन से ज्यादा बार उसके सिर, चेहरे और हाथ पर वार करके हत्या की। यह वीडियो/ हटाएं 2 of 11 बिठूर हत्याकांड - फोटो : amar ujala बिठूर इंस्पेक्टर प्रेमनारायण विश्वकर्मा ने बताया बुधवार देर शाम पति रविशंकर काम से लौटा। उसकी पत्नी वीरांगना भी अपनी बहन के यहां से शराब पीकर आई थी। दोनों में किसी बात को लेकर शराब के नशे में झगड़ा हुआ। रात में दोनों ने एक दूसरे को जमकर पीटा। 3 of 11 जानकारी देती मृतक की मां - फोटो : amar ujala इसी बीच नशे में धुत वीरांगना ने पति रविशंकर को बेलने से पीटने के बाद बट्टे से एक के बाद करीब 26 वार कर लहूलुहान कर दिया था। इसके बाद वीरांगना ने ही रात तीन बजे परिजनों को पति के एक्सीडेंट की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस से महिला भिड़ गई थी। धक्कामुक्की की थी। 4 of 11 सीढ़ियों पर पड़े कपड़े - फोटो : amar ujala दिखा पछतावा, बोली-शराब की लत ने नर्क कर दी जिंदगी जेल जाने से पहले वीरांगना के चेहरे पर अपने किए का पछतावा दिखा। पुलिसकर्मियों से बोली बहुत बड़ी गलती हो गई। शराब की लत ने जिंदगी नर्क कर दी। विज्ञा …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

Conflict: रूस का कीव पर मिसाइल और ड्रोन हमला, शहरों की बिजली गुल; ट्रंप-जेलेंस्की बैठक से पहले हालात हुए भयावह

रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और घातक रूप लेता हुआ दिख रहा है। जहां एक बार फिर यूक्रेन की राजधानी कीव पर 27 दिसंबर की रात को बड़े पैमाने पर मिसाइल और ड्रोन हमला हुआ। शहर और आसपास के इलाकों में कई विस्फोटों की आवाज सुनी गई। यह हमला उस समय हुआ जब अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच रविवार को फ्लोरिडा में होने वाली शांति बैठक की तैयारी चल रही थी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि चार साल से जारी ये संघर्ष अभी भी दूर-दूर तक थमता हुआ नजर नहीं आ रहा है। बजाय इसके ये संघर्ष और भयावह रूप लेता हुआ दिख रहा है। हां ये अलग बात है कि अमेरिका समेत कई देश इस संघर्ष को थामने की पुरजोर कोशिश कर रहे है। अब समझिए कैसे हुआ हमला? कीव पर हुए हमले की बात करें तो मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, रूस ने किंझाल हाइपरसोनिक मिसाइल, चार इस्कैंडर बैलिस्टिक मिसाइल और कई कालिब्र क्रूज मिसाइलें कीव पर दागीं। इसके अलावा कई ड्रोन (यूएवी) शहर और आसपास के इलाकों में देखे गए। वहीं एक बार फिर रूस के हमले में कीव से लगभग 20 किलोमीटर दूर स्थित ब्रावरी नामक शहर में बिजली गायब हो गई। कीव के महापौर विटाली क्लिचको ने लोगों को शेल्टर में रहने की सलाह दी। यूक्रेन की एयर फोर्स ने भी नागरिकों को सतर्क रहने की चेतावनी जारी की। इससे पहले जेलेंस्की ने शुक्रवार को कहा था कि ट्रंप के साथ बैठक से शांति समझौते की दिशा में कदम बढ़ सकते हैं। यूक्रेनी और अमेरिकी अधिकारियों द्वारा तैयार किया गया 20-बिंदुओं का शांति प्लान लगभग 90% तैयार है। बैठक में यूक्रेन की सुरक्षा और सहयोगियों की भूमिका पर खास जोर होगा। दूसरी ओर, ट्रंप ने कहा कि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

US: 'मेरी मंजूरी के बिना जेलेंस्की..', यूक्रेनी राष्ट्रपति के साथ बैठक से पहले ट्रंप की दो टूक; क्या होगा असर?

रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से चल रहा संघर्ष दिन प्रतिदिन और घातक रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। इस संघर्ष पर विराम लगाने के लिए एक ओर अमेरिका समते कई देश तैयारी में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर रविवार को फ्लोरिडा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ होने वाले बैठक से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना सख्त रुख दिखाया है। जेलेंस्की को लेकर कड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक वह किसी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देते, तब तक जेलेंस्की के पास कुछ भी नहीं है। बता दें कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रविवार को फ्लोरिडा में दोनों नेताओं की मुलाकात होने वाली है। यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के तहत हो रही है, जो लगभग चार साल से चल रहा है। रविवार को होने वाली इस मुलाकात में जेलेंस्की ट्रंप के सामने शांति के लिए एक नया 20-सूत्रीय शांति प्लान रखने वाले हैं।हालांकि ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह जेलेंस्की के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार करने की कोई जल्दी में नहीं हैं। उन्होंने ‘पॉलिटिको’ से कहा कि जब तक मैं इसे मंजूरी नहीं देता, उनके पास कुछ भी नहीं है। देखते हैं वे क्या लेकर आते हैं। ऐसे में इन बयानों से यह साफ होता है कि यूक्रेन का भविष्य काफी हद तक ट्रंप को मनाने पर निर्भर करता है। कई बार ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए रूस के प्रति नरम रुख दिखाने के संकेत भी दिए हैं। दूसरी ओर, रूस अपने रुख से ज्यादा पीछे नहीं हटा है, जबकि अमेरिका ने जेलेंस्की पर अपनी शुरुआती मांगों से कुछ कदम पीछे हटने का दबाव बनाया है।ट्रंप ने यह भी कहा कि उनकी जेलेंस्की के साथ बैठक अच्छी रह सकती है और वह जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

Bangladesh Unrest: बांग्लादेशी गायक जेम्स के कॉन्सर्ट पर भीड़ ने किया हमला, बरसाए पत्थर; देखें वीडियो

Today a violent mob attacked prominent singer James concert in Faridpur. He later left the venue immediately to save his life. Extremist are on a mission to make Bangladesh failed country like Pakistan. pic.twitter.com/muqb87s6tf — Redowan Ibne Saiful (@Redowanshakil) December 26, 2025 डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक गायक जेम्स का कॉन्सर्ट शुक्रवार को रात करीब 9 बजे फरीदपुर जिला स्कूल परिसर में स्कूल की 185वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जाना था। आयोजन समिति के मुताबिक प्रवेश देने से मना किए जाने के बाद बाहरी लोगों के एक समूह ने कार्यक्रम स्थल में जबरन घुसने का प्रयास किया।इन लोगों ने रोके जाने पर कथित तौर से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। भीड़ ने मंच पर कब्जा करने की कोशिश की। फरीदपुर जिला स्कूल के छात्रों ने हमले का विरोध किया, जिसकी वजह से हमलावरों को पीछे हटना पड़ा। रात करीब 10 बजे आयोजन समिति के संयोजक मुस्तफिजुर रहमान शमीम ने फरीदपुर के पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर संगीत कार्यक्रम रद्द करने का एलान किया।समिति के राजिबुल हसन खान ने बीडीन्यूज24 को बताया, ‘हमने जेम्स के संगीत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। लेकिन हमें अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि हमला क्यों हुआ, इसकी वजह क्या थी या इसके पीछे कौन था।’ उन्होंने आगे बताया कि घटना के दौरान ईंटों की चपेट में आने से फरीदपुर जिला स्कूल के कम से कम 15 से 20 छात्र घायल हो गए।फारुक महफूज अनम को जेम्स के नाम से जाना जाता है। जेम्स बांग्लादेश के गायक-गीतकार, गिटारवादक और संगीतकार हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं, जैसे फिल्म ‘गैंगस्टर’ का ‘भीगी भीगी’ और फिल्म ‘ला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

नए साल से पहले अपराध पर कड़ा प्रहार: दिल्ली पुलिस का 'ऑपरेशन आघात'... 285 अपराधी दबोचे, हथियार-गांजा-कैश जब्त

Operation Aaghat 3.0 | Key Outcomes from the South-East District- 285 accused arrested under the Excise Act, NDPS Act & Gambling Act. 504 persons apprehended under preventive action. 116 Bad Characters (BCs) apprehended. 10 property offenders and five auto-lifters arrested.… pic.twitter.com/XVTHulCBPC December 27, 2025 इसके अलावा निवारक कार्रवाई के तहत 504 लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि 116 बदमाश प्रवृत्ति के व्यक्तियों को भी हिरासत में लिया गया। अभियान के दौरान प्रॉपर्टी क्राइम में संलिप्त 10 अपराधियों और 5 ऑटो-लिफ्टरों को भी गिरफ्तार किया गया है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से निवारक उपायों के तहत कुल 1,306 लोगों पर कार्रवाई की गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध सामग्री बरामद की है। इसमें 21 कंट्री मेड पिस्टल 20 जिंदा कारतूस और 27 चाकू शामिल हैं। साथ ही 12,258 क्वार्टर अवैध शराब और 6.01 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। जुआ गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ₹2,30,990 नकद बरामद किए। इसके अलावा 310 मोबाइल फोन, 231 दोपहिया वाहन और एक चारपहिया वाहन भी जब्त या बरामद किए गए।इस संबंध में डीसीपी साउथ-ईस्ट हेमंत तिवारी ने बताया कि ऑपरेशन आघात 3.0 का उद्देश्य अपराध पर लगाम लगाना और आम जनता में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 27, 2025 · 2 min · National Desk

MHA: पहलगाम आतंकी हमले पर बोले अमित शाह- वैश्विक मंच पर पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा करेंगे जांच के खुलासे

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को नई दिल्ली में ‘आतंकवाद निरोधी सम्मेलन’ का उद्घाटन किया। दो दिवसीय सम्मेलन भारत सरकार के गृह मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनएआई) द्वारा आयोजित किया जा रहा है। शाह ने कहा, आतंक पर 360 डिग्री प्रहार होगा। एक अभेद ‘आतंकवाद निरोधी ग्रिड’ हर चुनौती का सामना करेगा। हमारी टीम ने पहलगाम आतंकी हमले का एक कंम्प्लीट और सफल इन्वेस्टिगेशन किया है जिसे पूरी दुनिया की एजेसियां आने वाले दिनों में स्टडी करेंगी। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले की जांच के नतीजे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पाकिस्तान को कटघरे में खड़ा करेगी। निर्मम दृष्टिकोण के साथ काम करना, यही हमें आने वाले दिनों में सुरक्षित रख सकता है। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि बायसरण घाटी का हमला देश को झंझोड़ देने वाला था। इस हमले से आतंकवादी देश में सांप्रदायिक सद्भाव को बिगाड़ने और कश्मीर में शुरू हुए विकास के नए युग और पर्यटन को झटका देना चाहते थे। उन्होंने कहा कि तीनों आतंकियों को बहुत सटीक सूचना के आधार पर हमारी फोर्सेस ने नेस्तानाबूत कर पाकिस्तान को कठोर संदेश देने का काम किया है।उन्होंने कहा कि यह पहली आतंकी घटना है जिसमें आतंकी घटना की प्लानिंग करने वालों को हमने ऑपरेशन सिंदूर से दंडित किया। उन्हें ऑपरेशन महादेव से न्यूट्रलाइज करने का काम किया। गृह मंत्री ने कहा कि दोनों छोर पर भारत सरकार, भारतीय सुरक्षाबलों और भारतीय जनता का एक मजबूत मुंहतोड़ जवाब पाकिस्तान के आतंकी आकाओं को देने का काम हमारे सुरक्षाबलों और खुफिया एजेंसियों ने किया है।अमित शाह ने आतंकवाद विरोधी सम्मेलन में कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दिल्ली में हुए विस्फोट की उत …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 26, 2025 · 2 min · National Desk