Today a violent mob attacked prominent singer James concert in Faridpur. He later left the venue immediately to save his life. Extremist are on a mission to make Bangladesh failed country like Pakistan. pic.twitter.com/muqb87s6tf — Redowan Ibne Saiful (@Redowanshakil) December 26, 2025 डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक गायक जेम्स का कॉन्सर्ट शुक्रवार को रात करीब 9 बजे फरीदपुर जिला स्कूल परिसर में स्कूल की 185वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित किया जाना था। आयोजन समिति के मुताबिक प्रवेश देने से मना किए जाने के बाद बाहरी लोगों के एक समूह ने कार्यक्रम स्थल में जबरन घुसने का प्रयास किया।इन लोगों ने रोके जाने पर कथित तौर से ईंट-पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। भीड़ ने मंच पर कब्जा करने की कोशिश की। फरीदपुर जिला स्कूल के छात्रों ने हमले का विरोध किया, जिसकी वजह से हमलावरों को पीछे हटना पड़ा। रात करीब 10 बजे आयोजन समिति के संयोजक मुस्तफिजुर रहमान शमीम ने फरीदपुर के पुलिस उपायुक्त के निर्देश पर संगीत कार्यक्रम रद्द करने का एलान किया।समिति के राजिबुल हसन खान ने बीडीन्यूज24 को बताया, ‘हमने जेम्स के संगीत कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। लेकिन हमें अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि हमला क्यों हुआ, इसकी वजह क्या थी या इसके पीछे कौन था।’ उन्होंने आगे बताया कि घटना के दौरान ईंटों की चपेट में आने से फरीदपुर जिला स्कूल के कम से कम 15 से 20 छात्र घायल हो गए।फारुक महफूज अनम को जेम्स के नाम से जाना जाता है। जेम्स बांग्लादेश के गायक-गीतकार, गिटारवादक और संगीतकार हैं। उन्होंने कई हिंदी फिल्मों में भी गाने गाए हैं, जैसे फिल्म ‘गैंगस्टर’ का ‘भीगी भीगी’ और फिल्म ‘ला …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें