रूस और यूक्रेन के बीच लगभग चार साल से चल रहा संघर्ष दिन प्रतिदिन और घातक रूप लेता हुआ नजर आ रहा है। इस संघर्ष पर विराम लगाने के लिए एक ओर अमेरिका समते कई देश तैयारी में जुटे हैं। वहीं दूसरी ओर रविवार को फ्लोरिडा में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के साथ होने वाले बैठक से पहले अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपना सख्त रुख दिखाया है। जेलेंस्की को लेकर कड़ा बयान देते हुए उन्होंने कहा कि जब तक वह किसी प्रस्ताव को मंजूरी नहीं देते, तब तक जेलेंस्की के पास कुछ भी नहीं है। बता दें कि ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है, जब रविवार को फ्लोरिडा में दोनों नेताओं की मुलाकात होने वाली है। यह बैठक रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने की कोशिशों के तहत हो रही है, जो लगभग चार साल से चल रहा है। रविवार को होने वाली इस मुलाकात में जेलेंस्की ट्रंप के सामने शांति के लिए एक नया 20-सूत्रीय शांति प्लान रखने वाले हैं।हालांकि ट्रंप ने साफ कर दिया है कि वह जेलेंस्की के प्रस्ताव को तुरंत स्वीकार करने की कोई जल्दी में नहीं हैं। उन्होंने ‘पॉलिटिको’ से कहा कि जब तक मैं इसे मंजूरी नहीं देता, उनके पास कुछ भी नहीं है। देखते हैं वे क्या लेकर आते हैं। ऐसे में इन बयानों से यह साफ होता है कि यूक्रेन का भविष्य काफी हद तक ट्रंप को मनाने पर निर्भर करता है। कई बार ट्रंप ने युद्ध खत्म करने के लिए रूस के प्रति नरम रुख दिखाने के संकेत भी दिए हैं। दूसरी ओर, रूस अपने रुख से ज्यादा पीछे नहीं हटा है, जबकि अमेरिका ने जेलेंस्की पर अपनी शुरुआती मांगों से कुछ कदम पीछे हटने का दबाव बनाया है।ट्रंप ने यह भी कहा कि उनकी जेलेंस्की के साथ बैठक अच्छी रह सकती है और वह जल्द ही रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुति …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें