राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के कुछ हिस्सों में रविवार और सोमवार की रात घना कोहरा छाया हुआ है। दिल्ली-एनसीआर में सर्दी, घने कोहरे और वायु प्रदूषण की मार से लोगों का हाल बेहाल है। राजधानी में रविवार सुबह से ही कई इलाकों में घना कोहरा छाया रहा, जो कि शाम होने तक और भी ज्यादा घना हो गया। जिससे सड़कों पर चलने वाले वाहनों की रफ्तार बेहद धीमी हो गई। विजिबिलिटी कम होने की वजह से सड़कों पर वाहन पार्किंग लाइट जलाकर रेंगते हुए नजर आए। दिल्ली में सराय काले खां समेत कई हिस्सों में घना कोहरा छाया हुआ है। #WATCH | Delhi | Visibility in the national capital is affected as a layer of dense fog engulfs the city. (Visuals from Sarai Kale Khan) pic.twitter.com/InDpUjZRTW— ANI (@ANI) December 28, 2025 #WATCH | Delhi: A thin layer of fog blankets the Dhaula Kuan area as the cold wave continues in the National Capital. pic.twitter.com/DLGyYkD286 — ANI (@ANI) December 28, 2025 राजधानी दिल्ली में रविवार को भी हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। रविवार सुबह राजधानी में धुंध और कोहरे की मोटी परत छाई रही, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई। एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम फॉर दिल्ली के अनुसार, कई इलाकों में एक्यूआई 400 से अधिक दर्ज किया गया, जो बेहद खराब श्रेणी में आता है।आनंद विहार इलाके के आसपास जहरीली धुंध की परत छाई रही, जिससे राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली प्रभावित हो रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, आनंद विहार में वायु गुणवत्ता सूचकांक 445 दर्ज किया गया, जो गंभीर श्रेणी में है। वहीं चांदनी चौक में एक्यूआई 415, द्वारका में 404, आईजीआई एयरपोर्ट क्षेत्र में 321, आईटीओ मे …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें