TOP News: सर्दी और कोहरे ने बढ़ाई परेशानी; मुंबई में BEST बस ने 13 को कुचला; ट्रंप की नेतन्याहू संग अहम बैठक

आज शीतलहर और घने कोहरे का असर सबसे ज्यादा देखने को मिला। उत्तर भारत के कई हिस्सों में दृश्यता शून्य तक पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। हालात ऐसे रहे कि सोमवार को करीब 600 उड़ानें और 100 से ज्यादा ट्रेनें लेट या रद्द करनी पड़ीं, जबकि मौसम विभाग ने आज तापमान में और गिरावट की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस्राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से मुलाकात के बाद हमास को कड़ा संदेश देते हुए साफ कहा कि अगर संगठन ने हथियार नहीं डाले तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उधर, महाराष्ट्र की राजनीति में बीएमसी चुनाव को लेकर महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति बन गई है, जिसके तहत भाजपा 137 सीटों पर और शिवसेना 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… और पढ़ें …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 1 min · National Desk

Bangladesh: बांग्लादेश-भारत रिश्तों में तनाव के संकेत, दिल्ली में तैनात बांग्लादेशी राजदूत को ढाका बुलाया गया

भारत और बांग्लादेश के बीच रिश्तों में बढ़ते तनाव के संकेतों के बीच एक अहम कूटनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। भारत में बांग्लादेश के उच्चायुक्त रियाज हामिदुल्लाह को विदेश मंत्रालय ने आपात आधार पर ढाका तलब किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह सोमवार देर रात ढाका पहुंच गए। बांग्लादेश के प्रमुख अखबार प्रथम आलो ने विदेश मंत्रालय के एक जिम्मेदार सूत्र के हवाले से बताया कि भारत-बांग्लादेश द्विपक्षीय संबंधों में हालिया घटनाक्रमों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, उच्चायुक्त को मौजूदा हालात पर विस्तृत चर्चा और परामर्श के लिए बुलाया गया है। सूत्रों के अनुसार, ढाका में होने वाली बातचीत में भारत-बांग्लादेश रिश्तों के मौजूदा हालात, भविष्य की रणनीति और आपसी सहयोग के रास्तों पर विचार किया जा सकता है। बांग्लादेश सरकार इस बात पर जोर दे रही है कि द्विपक्षीय संबंधों में किसी भी तरह की गलतफहमी को संवाद के जरिए सुलझाया जाए।हाल के दिनों में भारत और बांग्लादेश के संबंधों को लेकर कई मुद्दों पर मतभेद उभरकर सामने आए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर किसी खास कारण का उल्लेख नहीं किया गया है, लेकिन कूटनीतिक हलकों में इसे दोनों देशों के बीच संवाद की जरूरत के रूप में देखा जा रहा है। भारत और बांग्लादेश के रिश्ते दक्षिण एशिया की राजनीति और सुरक्षा संतुलन के लिए बेहद अहम माने जाते हैं। ऐसे में राजदूत को अचानक तलब किया जाना यह संकेत देता है कि कूटनीतिक स्तर पर गंभीर मंथन चल रहा है।बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं के खिलाफ हिंसा थम नहीं रही है। राजधानी ढाका से 240 किलोमीटर दूर पिरोजपुर जिले में रविवार को एक हिंदू परिवार के पांच घरों में आग लगा दी गई। आगजनी से पहले उपद्रवि …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

Hamas: 'हथियार नहीं डाले तो भुगतना पड़ेगा...', हमास को ट्रंप की दो टूक; नेतन्याहू से मुलाकात के बाद सख्त संदेश

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा संकट को लेकर हमास को अल्टीमेटम दिया है। फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अगर हमास ने जल्द हथियार नहीं डाले, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि गाजा में स्थायी शांति के लिए हामास का निरस्त्रीकरण अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा हमास को हथियार डालने के लिए बहुत कम समय दिया जाएगा। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो भुगतने के लिए तैयार रहें।ट्रंप ने बताया कि नेतन्याहू के साथ उनकी बातचीत का मुख्य एजेंडा गाजा में संघर्षविराम और हमास की भूमिका रहा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के विचार काफी हद तक एक जैसे हैं। ट्रंप के मुताबिक हमने कई अहम निष्कर्ष निकाले हैं। हम जिस दिशा में जाना चाहते हैं, उस पर हमारे बीच बहुत कम मतभेद हैं।हालांकि, ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि वेस्ट बैंक को लेकर अमेरिका और इस्राइल के विचार पूरी तरह मेल नहीं खाते। जब उनसे पूछा गया कि क्या वेस्ट बैंक में बढ़ती हिंसा शांति प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा सकती है, तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर लंबे समय से चर्चा चल रही है। ट्रंप ने कहा मैं यह नहीं कहूंगा कि हम वेस्ट बैंक पर 100 फीसदी सहमत हैं, लेकिन हम किसी नतीजे पर जरूर पहुंचेंगे।मतभेदों के बावजूद ट्रंप ने भरोसा जताया कि बातचीत के जरिए सभी विवाद सुलझाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका शांति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है और गाजा में स्थिरता तभी संभव है, जब हिंसा और हथियारों का पूरी तरह अंत हो। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

Trump-Netanyahu Meet: 'जल्द शुरू होगा गाजा शांति योजना का दूसरा चरण'; फ्लोरिडा में ट्रंप-नेतन्याहू की मुलाकात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा शांति योजना का दूसरा चरण जितनी जल्दी हो सके शुरू किया जाएगा। यह बयान उन्होंने फ्लोरिडा स्थित अपने निजी आवास मार-ए-लागो में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी के दौरान दिया। यह लगातार दूसरा दिन है जब ट्रंप ने युद्धग्रस्त देशों के नेताओं से मुलाकात की है। नेतन्याहू से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने साफ कहा कि गाजा में स्थायी शांति के लिए हमास का निरस्त्रीकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा हमें गाजा के लिए शांति योजना पर तेजी से काम करना होगा, लेकिन इसके लिए हमास को हथियार छोड़ने होंगे। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि गाजा के पुनर्निर्माण का काम जल्द शुरू किया जा सकता है। #WATCH | Florida, USA | President Donald Trump says, “… We have to have a peace plan for Gaza as quickly as we can. There has to be a disarmament of Hamas…” Source: US Network Pool via Reuters pic.twitter.com/h3F8EwYhMl — ANI (@ANI) December 29, 2025 मार-ए-लागो पहुंचने से पहले नेतन्याहू ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात की। विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसे बेहद सकारात्मक बैठक बताया। हालांकि मिस्र में गाजा को लेकर शांति समझौता होने के महीनों बाद भी क्षेत्र में हालात पूरी तरह स्थिर नहीं हैं। इस्राइल की सैन्य कार्रवाइयां अब भी जारी हैं और गाजा का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बातचीत में समझौते के दूसरे चरण पर खास ध्यान दिया गया, जिसमें हमास का निरस्त्रीकरण, युद्ध के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और पुनर्निर्माण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

BMC Election: बीएमसी के लिए महायुति में सीट बंटवारे पर सहमति, भाजपा 137 और शिवसेना 90 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर से एक दिन पहले गहन मंथन के बाद यह सीट शेयरिंग पर सहमति बन चुकी है। साटम ने कहा कि दोनों दल अपने-अपने कोटे की कुछ सीटें गठबंधन सहयोगियों को भी आवंटित करेंगे। ऐसे में अब भाजपा और शिवसेना के उम्मीदवार मंगलवार (30 दिसंबर) को अपने नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।महायुति गठबंधन को इस चुनाव में विपक्षी खेमे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (यूबीटी) और राज ठाकरे की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) से कड़ी चुनौती मिलने की संभावना है। इधर, महाराष्ट्र की महायुति गठबंधन की एक अन्य सहयोगी, उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) बीएमसी चुनाव अलग से लड़ रही है। एनसीपी अब तक 64 उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।मालूम हो कि महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनाव 15 जनवरी को होंगे, जिनमें मुंबई का चुनाव सबसे अहम माना जा रहा है। मतगणना अगले दिन यानी 16 जनवरी को की जाएगी। बृहन्मुंबई महानगरपालिका की कुल सदस्य संख्या 227 है। मुंबई में मतदाताओं की संख्या 1.03 करोड़ से अधिक है, जिनमें 55 लाख से ज्यादा पुरुष, 48 लाख से अधिक महिलाएं और 1,099 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।2017 के चुनावों की बात करें तो कुल 227 सीटों के लिए हुए बीएमसी चुनावों में भाजपा ने मुंबई में शिवसेना के गढ़ में 82 सीटें जीतकर बड़ी बढ़त हासिल की थी, जबकि अलग हुए सहयोगी शिवसेना (अविभाजित) से सिर्फ दो सीटें पीछे रही। कांग्रेस 31 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर रही, जबकि NCP (अविभाजित) और राज ठाकरे की MNS क्रमशः 9 और 7 सीटों पर सिमट गईं। वहीं AIMIM ने पहली बार में तीन सीटें जीतीं, समाजवादी पार्टी ने छह और अखिल भारतीय सेना ने …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

एंजेल चकमा हत्याकांड: पुलिस बोली- जन्मदिन की पार्टी में हुआ था विवाद, नस्लीय टिप्पणी के साक्ष्य नहीं

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से साधा संपर्क एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए नेपाल पुलिस से संपर्क साधा गया है। चूंकि आरोपी नेपाल का है, ऐसे में यह पूरी आशंका है कि वह वहां भागकर जा सकता है। इसके अलावा उसके भारत में भी अलग-अलग जगह काम करने की बात सामने आई है। हाल ही में आरोपी हरिद्वार में भी काम करता था। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीम को चौकन्ना कर दिया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। भाई बोला हम भारतीय, हमें देश से प्यार एंजल चकमा के भाई माइकल ने कहा कि हम भारतीय हैं, हमें देश से प्यार है। उन्होंने अपने भाई एंजल की हत्या के बाद एक इंटरव्यू में यह बात कही। उन्होंने लोगों से अपील की कि बिना पुष्टता के भ्रामक जानकारी न फैलाएं। एंजेल चकमा मामले में पूर्व सांसद ने गृहमंत्री से मांगा मिलने का समय भाजपा के पूर्व सांसद तरुण विजय त्रिपुरा के छात्र एंजेल चकमा की हत्या के बाद से उनके पिता तरुण प्रताप के लगातार संपर्क में है। एंजेल चकमा की हत्या के मामले में उच्च स्तरीय जांच के लिए पूर्व सांसद तरुण विजय ने गृहमंत्री अमित शाह से मिलने के लिए समय मांगा है। उन्होंने बताया कि समय मिलते ही वह गृहमंत्री से मिलकर छात्र की हत्या की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेंगे। जल्द ही दिल्ली में भी प्रार्थना सभा आयोजित कर छात्र एंजेल चकमा को श्रद्धांजलि दी जाएगी। तरुण विजय ने कहा कि एंजेल चकमा के पिता से फोन पर लगातार बात हो रही है। वह भी लगातार उच्च स्तरीय जांच की मांग कर रहे हैं। सरकार एंजेल चकमा के परिवार को आर्थिक सहायता दे। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 30, 2025 · 2 min · National Desk

Russia: रूस का दावा- यूक्रेन ने 91 ड्रोन के जरिये पुतिन के घर को बनाया निशाना, जेलेंस्की बोले- ये झूठ है

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को दावा किया कि यूक्रेन ने नोवगोरोद क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास पर हमला करने की कोशिश की हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद मॉस्को अपनी (शांति) वार्ता से जुड़ी स्थिति की समीक्षा करेगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

December 30, 2025 · 1 min · National Desk

कोहरे का कहर: 200 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित, अकेले इंडिगो की 118 फ्लाइट्स रद्द; 100 ट्रेनों भी लेट

पूरे उत्तर भारत में भीषण शीतलहर जारी है। घने कोहरे का असर यातायात संसाधनों पर भी देखने को मिला है। भीषण कोहरे के चलते 200 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित हुईं और 100 से अधिक ट्रेनें लेट हुई हैं। इंडिगो ने सोमवार को खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों के चलते 118 उड़ानें रद्द कर दीं। इनमें से छह उड़ानें ऑपरेशनल कारणों के चलते रद्द की गईं, जबकि बाकी अलग-अलग हवाईअड्डे पर खराब मौसम की वजह से कैंसिल हुई हैं। घने कोहरे के कारण अकेले दिल्ली हवाईअड्डे पर 128 उड़ानें रद्द कर दी गईं। आठ उड़ानों को दूसरे शहरों में डायवर्ट करना पड़ा। उड़ानों पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24डॉटकॉम पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार, लगभग 200 उड़ानें लेट हुईं है।इंडिगो की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, मुंबई, बंगलूरू, कोच्चि, हैदराबाद, कोलकाता, अमृतसर, चंडीगढ़, जयपुर, देहरादून, इंदौर, पटना और भोपाल समेत कई जगहों पर उड़ान सेवाएं रद्द की गई हैं। एयरलाइन ने सुबह 11.20 बजे एक यात्रा सलाह में कहा, दिल्ली और उत्तरी भारत के कई हवाई अड्डों पर कोहरे की स्थिति बनी हुई है और दृश्यता में अभी पूरी तरह से सुधार नहीं हुआ है।इसे अलावा पंजाब के अमृतसर, आदमपुर, हलवारा, पठानकोट, चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन, सहरानपुर और आगरा में एयरफोर्स स्टेशन और मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कई क्षेत्रों में दृश्यता शून्य मीटर रही। जिसका असर उड़ानों पर देखने को मिला। इससे पहले 25 दिसंबर को इंडिगो ने मौसम की स्थिति का हवाला देते हुए कई हवाई अड्डों के लिए 67 उड़ानें रद्द कर दी थीं, जबकि शनिवार को उसने खराब मौसम का हवाला देते हुए कई एयरपोर्ट से 57 और उड़ानें रद्द की थीं।इंडिगो ने सोमवार को खराब मौसम और परिचालन कारणों से 118 उड़ानें रद्द कर दी। इंड …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

December 29, 2025 · 2 min · National Desk

Russia: रूस का दावा- यूक्रेन ने की पुतिन के घर पर हमले की कोशिश, लावरोव बोले- अब वार्ता की समीक्षा करेंगे

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने सोमवार को दावा किया कि यूक्रेन ने नोवगोरोद क्षेत्र में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आधिकारिक आवास पर हमला करने की कोशिश की हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद मॉस्को अपनी (शांति) वार्ता से जुड़ी स्थिति की समीक्षा करेगा। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) मूल लेख स्रोत पर पढ़ें ...

December 29, 2025 · 1 min · National Desk