अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा संकट को लेकर हमास को अल्टीमेटम दिया है। फ्लोरिडा स्थित अपने मार-ए-लागो एस्टेट में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मुलाकात के बाद ट्रंप ने साफ शब्दों में कहा कि अगर हमास ने जल्द हथियार नहीं डाले, तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मीडिया से बातचीत में ट्रंप ने कहा कि गाजा में स्थायी शांति के लिए हामास का निरस्त्रीकरण अनिवार्य है। उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा हमास को हथियार डालने के लिए बहुत कम समय दिया जाएगा। अगर उन्होंने ऐसा नहीं किया, तो भुगतने के लिए तैयार रहें।ट्रंप ने बताया कि नेतन्याहू के साथ उनकी बातचीत का मुख्य एजेंडा गाजा में संघर्षविराम और हमास की भूमिका रहा। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के विचार काफी हद तक एक जैसे हैं। ट्रंप के मुताबिक हमने कई अहम निष्कर्ष निकाले हैं। हम जिस दिशा में जाना चाहते हैं, उस पर हमारे बीच बहुत कम मतभेद हैं।हालांकि, ट्रंप ने यह भी स्वीकार किया कि वेस्ट बैंक को लेकर अमेरिका और इस्राइल के विचार पूरी तरह मेल नहीं खाते। जब उनसे पूछा गया कि क्या वेस्ट बैंक में बढ़ती हिंसा शांति प्रक्रिया को नुकसान पहुंचा सकती है, तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर लंबे समय से चर्चा चल रही है। ट्रंप ने कहा मैं यह नहीं कहूंगा कि हम वेस्ट बैंक पर 100 फीसदी सहमत हैं, लेकिन हम किसी नतीजे पर जरूर पहुंचेंगे।मतभेदों के बावजूद ट्रंप ने भरोसा जताया कि बातचीत के जरिए सभी विवाद सुलझाए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका शांति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है और गाजा में स्थिरता तभी संभव है, जब हिंसा और हथियारों का पूरी तरह अंत हो। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें