अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि गाजा शांति योजना का दूसरा चरण जितनी जल्दी हो सके शुरू किया जाएगा। यह बयान उन्होंने फ्लोरिडा स्थित अपने निजी आवास मार-ए-लागो में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की मेजबानी के दौरान दिया। यह लगातार दूसरा दिन है जब ट्रंप ने युद्धग्रस्त देशों के नेताओं से मुलाकात की है। नेतन्याहू से मुलाकात के दौरान ट्रंप ने साफ कहा कि गाजा में स्थायी शांति के लिए हमास का निरस्त्रीकरण बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा हमें गाजा के लिए शांति योजना पर तेजी से काम करना होगा, लेकिन इसके लिए हमास को हथियार छोड़ने होंगे। ट्रंप ने यह भी संकेत दिया कि गाजा के पुनर्निर्माण का काम जल्द शुरू किया जा सकता है। #WATCH | Florida, USA | President Donald Trump says, “… We have to have a peace plan for Gaza as quickly as we can. There has to be a disarmament of Hamas…” Source: US Network Pool via Reuters pic.twitter.com/h3F8EwYhMl — ANI (@ANI) December 29, 2025 मार-ए-लागो पहुंचने से पहले नेतन्याहू ने अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ और विदेश मंत्री मार्को रुबियो से भी मुलाकात की। विदेश मंत्री से मुलाकात के बाद नेतन्याहू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर इसे बेहद सकारात्मक बैठक बताया। हालांकि मिस्र में गाजा को लेकर शांति समझौता होने के महीनों बाद भी क्षेत्र में हालात पूरी तरह स्थिर नहीं हैं। इस्राइल की सैन्य कार्रवाइयां अब भी जारी हैं और गाजा का भविष्य अनिश्चित बना हुआ है। ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई बातचीत में समझौते के दूसरे चरण पर खास ध्यान दिया गया, जिसमें हमास का निरस्त्रीकरण, युद्ध के बाद प्रशासनिक व्यवस्था और पुनर्निर्माण …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें)

मूल लेख स्रोत पर पढ़ें