नए साल पर डबल अटैक: दमघोंटू हवा से घुट रहे दिल्लीवासी...घने कोहरे और शीतलहर से बढ़ी ठिठुरन; जानें अपडेट

नए साल 2026 के पहले दिन गुरुवार को दिल्ली की वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, जब केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार सुबह आठ बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 371 दर्ज किया गया। सीपीसीबी के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली का एक्यूआई 371 रिकॉर्ड किया गया, जो बहुत खराब से गंभीर श्रेणी में आता है। राजधानी के कई मॉनिटरिंग स्टेशनों ने चिंताजनक प्रदूषण स्तर दर्ज किए। आनंद विहार का AQI 418 रहा, जबकि वजीरपुर में 414, रोहिणी में 413, अशोक विहार में 392, सिरी फोर्ट में 384, आरके पुरम में 381, चांदनी चौक में 377 और आईटीओ में 371 दर्ज किया गया। घने कोहरे और बिगड़ी हुई वायु गुणवत्ता के बावजूद इंडिया गेट पर गणतंत्र दिवस की तैयारियां जारी रहीं, जहां सुरक्षा कर्मी और प्रतिभागी भव्य परेड की रिहर्सल करते दिखाई दिए।भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, ओडिशा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में पांच जनवरी तक घना से बहुत घना कोहरा रहने का अनुमान है, जबकि पूर्वी उत्तर प्रदेश में दो जनवरी तक ऐसे हालात रह सकते हैं। पश्चिम राजस्थान में तीन जनवरी तक घना कोहरा रहने की संभावना है।दिल्ली में गुरुवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 14°C से 16°C और 9°C से 11°C के बीच रहने की संभावना है। न्यूनतम तापमान सामान्य से ऊपर (2°C से 4°C) और अधिकतम तापमान दिल्ली में काफी हद तक सामान्य से नीचे रहने की उम्मीद है। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

Canada: कनाडा में उड़ान भरने से पहले एअर इंडिया के पायलट ने पी शराब, हिरासत में लिया गया; दिल्ली आनी थी फ्लाइट

कनाडा के वैंकूवर एयरपोर्ट पर एअर इंडिया के एक पायलट को नशे की हालत में हिरासत में लिया गया। 23 दिसंबर, 2025 को वैंकूवर-दिल्ली (वियना होते हुए) उड़ान भरने वाले एयर इंडिया के एक पायलट को जश्न मनाना भारी पड़ गया। पायलट को मुंह से शराब की गंध आने के बाद हिरासत में लिया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वैंकूवर के एक ड्यूटी फ्री स्टोर की कर्मचारी ने पायलट को त्योहार के मौके पर दी जा रही शराब पीते हुए देखा। दावा किया गया है कि शराब की बोतल खरीदते समय पायलट के मुंह से शराब की गंध आई थी। कर्मचारी ने पायलट की सूचना कनाडाई अधिकारियों को दी।कनाडाई अधिकारियों ने पायलट का ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट किया, जिसमें वे फेल हो गए। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया। एअर इंडिया ने तुरंत एक वैकल्पिक पायलट की व्यवस्था की। चार पायलटों या दो टीमों वाली ये उड़ान दो घंटे की देरी से रवाना हुई। विमान के वियना में उतरने के बाद यहां से चालक दल की एक अन्य टीम ने दिल्ली के लिए उड़ान भरी।मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने बताया कि इस मामले में एअर इंडिया ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने बताया, ‘पायलट को कुछ दिनों बाद दिल्ली लाया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। इस मामले की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को दी गई है, जो इसकी जांच कर रहा है।‘कुछ सूत्रों का कहना है कि पायलट ने हवाई अड्डे पर अनजाने में शराब पी ली थी और ड्यूटी फ्री शॉप के एक कर्मचारी ने उसे ऐसा करते हुए देखा था। वहीं अन्य का कहना है कि बोतल खरीदते समय उससे शराब की गंध आ रही थी।हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि असल में क्या हुआ था। कर्मचारी ने मामले की सूचना कनाडाई अधिकारियों को दी, जिन्होंने सीसीटीव …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

Elections 2026: पांच राज्यों के चुनाव नतीजे तय करेंगे सियासी दिशा, बंगाल-केरल में गठबंधन की अग्निपरीक्षा

नया साल सियासी दलों खासकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और विपक्षी इंडिया गठबंधन के लिए चुनौतियों का साल होगा। नए साल के पूर्वार्ध में केंद्रशासित प्रदेश पुदुचेरी और चार राज्यों केरल, तमिलनाडु, असम व पश्चिम बंगाल के चुनाव परिणाम देश की सियासत की भावी दशा और दिशा तय करेंगे। केरल में वामदल, तमिलनाडु में डीएमके, पश्चिम बंगाल में टीएमसी, असम व पुदुचेरी में भाजपा की अगुवाई वाले राजग के सामने अपना गढ़ बचाने की चुनौती होगी। भाजपा के लिए विशेष रूप से नया साल चुनौतियों और अवसरों से भरपूर होगा। पार्टी के सामने दक्षिण भारत के केरल और तमिलनाडु में अपनी ताकत साबित करने का अवसर के साथ पश्चिम बंगाल में दशकों से कमल खिलाने की इच्छा को पूरा करने की चुनौती होगी। इसके अलावा असम में जीत की हैट्रिक लगाने और पुदुचेरी में राजग की अगुवाई वाली सरकार को बनाए रखने की भी चुनौती होगी।विपक्षी गठबंधन के सामने बड़ी चुनौती : वर्ष 2026 में विपक्षी गठबंधन के लिए चुनौती बड़ी है। दरअसल पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में असम, पश्चिम बंगाल और केरल में गठबंधन के घटक दल आमने-सामने होंगे। केरल में कांग्रेस की अगुवाई वाले यूडीएफ और वाम दलों की अगुवाई वाले एलडीएफ के बीच ही मुख्य मुकाबला होगा। इसके अलावा पश्चिम बंगाल में भी टीएमसी का वाम दलों और कांग्रेस के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन के आसार नहीं दिख रहे। पुदुचेरी और तमिलनाडु में विपक्षी गठबंधन की पुरानी एकता बरकरार रहेगी।चुनावी राज्यों में मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल पर सबकी नजरें रहेंगी। सत्तारूढ़ टीएमसी के सामने जीत का चौका लगाने की चुनौती होगी, तो मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में उभरी भाजपा के लिए सत्ता हासिल करने की चुनौती रहेगी। बीते चुनाव में भ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

Top News: भीषण सर्दी के साथ नए साल का आगाज; SIR पर आमने-सामने टीएमसी और चुनाव आयोग; EU का कार्बन कर आज से लागू

नए साल 2026 का स्वागत देशभर में उत्साह और उमंग के साथ किया जा रहा है। दिल्ली से मुंबई, लखनऊ और शिमला तक जश्न का माहौल दिखा, कहीं रंग-बिरंगी आतिशबाजी से आसमान रोशन हुआ तो कहीं लोग संगीत की धुनों पर थिरकते नजर आए। वहीं, नए साल की शुरुआत भीषण सर्दी के साथ हुई है। पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित है, जबकि मौसम विभाग ने दिल्ली और उत्तर प्रदेश में आज बारिश के आसार जताए हैं। उधर, गणतंत्र दिवस 2026 की तैयारियों में भी खास झलक देखने को मिलेगी, जहां कर्तव्य पथ पर सेना के ‘मूक योद्धा’ ऊंट, घोड़े और श्वान कदमताल करते नजर आएंगे। पश्चिम बंगाल में राजनीतिक हलचल भी तेज है, जहां अभिषेक बनर्जी ने एसआईआर को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं, जबकि आयोग ने अपने रवैये को लेकर सफाई दी है। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर… …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 1 min · National Desk

Khaleda Zia: 'वह मजबूत इच्छाशक्ति और दृढ़ विश्वास वाली नेता थीं', खालिदा जिया के निधन पर पीएम मोदी का शोक पत्र

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं Prime Minister Narendra Modi wrote a letter to Tarique Rahman, Acting Chairman of BNP and son of former Prime Minister of Bangladesh Begum Khaleda Zia, on the passing away of his mother. “I warmly recall my meeting and discussions with Begum Sahiba in Dhaka in June 2015. She was… pic.twitter.com/rkB6tye8xd — ANI (@ANI) December 31, 2025 पीएम मोदी ने अपने पत्र में लिखा, ‘आपकी मां, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की चेयरपर्सन, महामहिम बेगम खालिदा जिया के गुजर जाने की खबर सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। इस गहरे निजी नुकसान पर मेरी दिल से संवेदनाएं स्वीकार करें। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें। पीएम ने याद की पुरानी मुलाकात मुझे जून 2015 में ढाका में बेगम साहिबा के साथ हुई अपनी मुलाकात और बातचीत अच्छी तरह याद है। वह बहुत ही पक्के इरादे और भरोसे वाली नेता थीं, और उन्हें बांग्लादेश की पहली महिला प्रधानमंत्री होने का गौरव प्राप्त था। उन्होंने बांग्लादेश के विकास के साथ-साथ भारत-बांग्लादेश संबंधों को मजबूत करने में कई महत्वपूर्ण योगदान दिए। उनके जाने से एक खालीपन आया है जिसे भरा नहीं जा सकता, लेकिन उनका विज़न और विरासत हमेशा रहेगी। मुझे पूरा भरोसा है कि बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की आपकी काबिल लीडरशिप में उनके आदर्शों को आगे बढ़ाया जाएगा, और वे भारत और बांग्लादेश के बीच एक नई शुरुआत और गहरी और ऐतिहासिक पार्टनरशिप को और बेहतर बनाने के लिए एक गाइडिंग लाइट की तरह काम करते रहेंगे। ये भी पढ़ें - ‘मेरी संवेदनाएं बांग्लादेश के लोगों के साथ भी’ राष्ट्रीय शोक के इस पल में, मेरी संवेद …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

New Year 2026: अर्थव्यवस्था में 'गोल्डिलॉक्स' दौर, क्या रुपये की गिरती साख को भी साधने में हम होंगे कामयाब?

भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए वर्ष 2026 एक अत्यंत महत्वपूर्ण मोड़ साबित होने वाला है। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में भारत एक ऐसे ‘गोल्डिलॉक्स’ चरण में प्रवेश कर रहा है, जहां मजबूत वृद्धि दर और नरम महंगाई का दुर्लभ मेल दिख सकता है। हालांकि, घरेलू मोर्चे पर मजबूती के बावजूद वैश्विक व्यापार में तनाव और मुद्रा बाजार की अस्थिरता 2026 में नीति निर्माताओं के लिए मुख्य चुनौती बनी रहेगी। आर्थिक शब्दावली में ‘गोल्डीलॉक्स इकोनॉमी’ उस आदर्श स्थिति को कहते हैं जो न तो बहुत अधिक गर्म (बहुत ज्यादा महंगाई) होती है और न ही बहुत ठंडी (मंदी या सुस्ती)। यानी एक ऐसी अर्थव्यवस्था जहाँ आर्थिक विकास की गति स्थिर बनी रहती है, बेरोजगारी कम होती है और महंगाई नियंत्रण में रहती है। साल 2026 के लिए जो अनुमान लगाए जा रहे हैं- जैसे कि 3.5% की रिटेल महंगाई और स्थिर जीडीपी विकास दर- वे संकेत देते हैं कि भारतीय अर्थव्यवस्था वर्तमान में इसी ‘गोल्डीलॉक्स’ जोन में है। यह मध्यम वर्ग के लिए सबसे सुखद स्थिति होती है क्योंकि यहां न तो ब्याज दरों के अचानक बढ़ने का डर होता है और न ही आय कम होने का जोखिम।2025-26 की दूसरी तिमाही में भारत की वास्तविक जीडीपी वृद्धि दर 8.2 प्रतिशत तक पहुंच गई, इस आंकड़ने भारत को जापान से आगे निकालकर दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना दिया। सरकारी आंकड़ों के अनुसार, 4.18 ट्रिलियन डॉलर की जीडीपी के साथ भारत अब अगले 2.5 से 3 वर्षों में जर्मनी को पीछे छोड़कर तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की राह पर है। अनुमान है कि 2030 तक भारत की जीडीपी 7.3 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच जाएगी।भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अपने विकास अनुमान को 6.8 प् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

New Year 2026 Live: दिल्ली से मुंबई... लखनऊ और शिमला तक नए साल का जश्न, कहीं आतिशबाजी तो कहीं थिरकते दिखे लोग

12:16 AM, 01-Jan-2026 बंगलूरू में धूमधाम से नए साल 2026 का स्वागत कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में नववर्ष 2026 के स्वागत के अवसर पर आतिशबाजी से रात का आसमान जगमगा उठा। #WATCH | बेंगलुरु, कर्नाटक | बेंगलुरु में लोगों ने नए साल 2026 का स्वागत आतिशबाजी और जश्न से किया।#NewYear2026 pic.twitter.com/rnQlRa0kKJ — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025 कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में नववर्ष 2026 के स्वागत के अवसर पर आतिशबाजी से रात का आसमान जगमगा उठा। 12:15 AM, 01-Jan-2026 बर्फीले सोनमर्ग में आतिशबाजी के बीच नए साल 2026 का जश्न बर्फ से ढके सोनमर्ग में लोगों ने आतिशबाजी और उत्सव के माहौल में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया। #WATCH | जम्मू-कश्मीर | बर्फ से ढके सोनमर्ग में लोगों ने नए साल 2026 का स्वागत आतिशबाजी और जश्न के साथ किया।#NewYear2026 pic.twitter.com/8NZGb7KRr6 — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025 बर्फ से ढके सोनमर्ग में लोगों ने आतिशबाजी और उत्सव के माहौल में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया। 12:01 AM, 01-Jan-2026 भारत में नए साल 2026 का आगाज भारत में नए साल 2026 की शुरुआत पूरे उत्साह और उम्मीदों के साथ हुई। लोगों ने बीते वर्ष को विदा कर नई उम्मीदों, संकल्पों और खुशियों के साथ नए साल का स्वागत किया। #WATCH | रांची, झारखंड: रांची में लोग नववर्ष 2026 का जश्न मना रहे हैं। #NewYear2026 pic.twitter.com/Oe8MaM0gjf — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025 भारत में नए साल 2026 की शुरुआत पूरे उत्साह और उम्मीदों के साथ हुई। लोगों ने बीते वर्ष को विदा कर नई उम्मीदों, संकल्पों और खुशियों के साथ नए साल का स्वागत किया। 10:31 PM, 31-Dec- …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

नया साल, नई बचत: 2026 में आपकी जेब पर महंगाई का असर कम होगा, जानिए आर्थिक बदलावों का घर के बजट पर कितना असर

हमने जैसे ही साल 2026 में कदम रखा है, हर मध्यमवर्गीय परिवार पिछले साल के अपने खर्चे और बचत का हिसाब-किताब लगा रहा है। साल 2025 जहां स्कूल फीस और मेडिकल खर्चों की चुनौतियों भरा रहा, वहीं जाते-जाते इस साल ने हमें टैक्स और जीएसटी में बड़ी राहतों का तोहफा भी दिया। अब सवाल यह है कि क्या 2026 वाकई आपकी जेब के लिए ‘हैप्पी न्यू ईयर’ साबित होगा? विशेषज्ञों और आर्थिक रिपोर्ट्स की मानें तो कम होती ब्याज दरें और गिरती महंगाई दर इस साल आपके घर के बजट को बड़ी राहत देने वाली हैं। टैक्स विशेषज्ञ एवं निवेश सलाहकार प्रवीन माहेश्वरी के अनुसार, साल 2025 में सरकार का पूरा फोकस पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) से हटकर खपत बढ़ाने पर रहा। आठवें वेतन आयोग के लागू होने की सुगबुगाहट और आयकर में मिली छूट ने आम आदमी के हाथ में खर्च करने के लिए अधिक पैसा दिया है।महेश्वरी सलाह देते हैं, “2026 की शुरुआत करते समय अपना वार्षिक बजट तैयार करें और आपातकालीन फंड को और मजबूत करें। हालांकि वैश्विक उथल-पुथल का असर रहता है, लेकिन इस साल घरेलू मोर्चे पर स्थिति काफी अनुकूल दिख रही है।“आम आदमी के लिए सबसे सुखद खबर रसोई के बजट से जुड़ी है। सरकार ने घर की बुनियादी जरूरतों को सस्ता करने के लिए यूएचटी दूध, पनीर और सभी प्रकार की भारतीय रोटियों (रोटी, चपाती, पराठा) पर जीएसटी को शून्य कर दिया है। इससे रोजमर्रा के खाने-पीने के खर्च में सीधी बचत देखने को मिल रही है।बीमा क्षेत्र में हुए क्रांतिकारी बदलावों ने 2026 को सुरक्षित बना दिया है। व्यक्तिगत जीवन बीमा (टर्म, यूलिप, एंडोमेंट) और स्वास्थ्य बीमा (फैमिली फ्लोटर, वरिष्ठ नागरिक) प्रीमियम पर अब जीएसटी शून्य कर दिया गया है। इसके अलावे, कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की दवाओ …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

New Year 2026 Live: भारत में नए साल 2026 का आगाज; दिल्ली, जम्मू-कश्मीर से लेकर कर्नाटक और तेलंगाना में जश्न

12:16 AM, 01-Jan-2026 बंगलूरू में धूमधाम से नए साल 2026 का स्वागत कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में नववर्ष 2026 के स्वागत के अवसर पर आतिशबाजी से रात का आसमान जगमगा उठा। #WATCH | बेंगलुरु, कर्नाटक | बेंगलुरु में लोगों ने नए साल 2026 का स्वागत आतिशबाजी और जश्न से किया।#NewYear2026 pic.twitter.com/rnQlRa0kKJ — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025 कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में नववर्ष 2026 के स्वागत के अवसर पर आतिशबाजी से रात का आसमान जगमगा उठा। 12:15 AM, 01-Jan-2026 बर्फीले सोनमर्ग में आतिशबाजी के बीच नए साल 2026 का जश्न बर्फ से ढके सोनमर्ग में लोगों ने आतिशबाजी और उत्सव के माहौल में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया। #WATCH | जम्मू-कश्मीर | बर्फ से ढके सोनमर्ग में लोगों ने नए साल 2026 का स्वागत आतिशबाजी और जश्न के साथ किया।#NewYear2026 pic.twitter.com/8NZGb7KRr6 — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025 बर्फ से ढके सोनमर्ग में लोगों ने आतिशबाजी और उत्सव के माहौल में नए साल 2026 का जोरदार स्वागत किया। 12:01 AM, 01-Jan-2026 भारत में नए साल 2026 का आगाज भारत में नए साल 2026 की शुरुआत पूरे उत्साह और उम्मीदों के साथ हुई। लोगों ने बीते वर्ष को विदा कर नई उम्मीदों, संकल्पों और खुशियों के साथ नए साल का स्वागत किया। #WATCH | रांची, झारखंड: रांची में लोग नववर्ष 2026 का जश्न मना रहे हैं। #NewYear2026 pic.twitter.com/Oe8MaM0gjf — ANI_HindiNews (@AHindinews) December 31, 2025 भारत में नए साल 2026 की शुरुआत पूरे उत्साह और उम्मीदों के साथ हुई। लोगों ने बीते वर्ष को विदा कर नई उम्मीदों, संकल्पों और खुशियों के साथ नए साल का स्वागत किया। 10:31 PM, 31-Dec-2025 फिलीपींस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में PRAGATI की 50वीं बैठक, विकसित भारत बनाने का दिया मंत्र

प्रधानमंत्री ने कहा कि सुधारों का मतलब प्रक्रियाओं से आगे बढ़कर समाधान तक पहुंचना है। उन्होंने जोर दिया कि प्रक्रियाएं सरल हों, जीवन और कारोबार में आसानी बढ़े और सिस्टम ज्यादा अनुकूल बने। क्रियान्वयन में समय, लागत और गुणवत्ता तीनों पर समान ध्यान जरूरी है। उन्होंने कहा कि प्रगति के जरिए परिणाम आधारित शासन को मजबूती मिली है और अब इसे और गहराई तक ले जाने की जरूरत है।प्रधानमंत्री ने प्रगति को पिछले दस वर्षों में भारत की शासन संस्कृति में आए गहरे परिवर्तन का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि जब फैसले समय पर होते हैं, समन्वय मजबूत होता है और जवाबदेही तय होती है, तो सरकारी कामकाज की रफ्तार अपने आप बढ़ती है और उसका सीधा असर नागरिकों के जीवन में दिखता है।प्रधानमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रगति सिर्फ एक समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि टीम इंडिया की भावना और सहकारी संघवाद का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने सड़क, रेल, बिजली, जल संसाधन और कोयला जैसे क्षेत्रों की पांच अहम बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की समीक्षा की, जो पांच राज्यों में फैली हैं और जिनकी कुल लागत 40,000 करोड़ रुपये से अधिक है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय महत्व की कई लंबित परियोजनाएं अब पूरी हो चुकी हैं।पीएम श्री योजना की समीक्षा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसे समग्र और भविष्य के लिए तैयार स्कूली शिक्षा का राष्ट्रीय मानक बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि योजना का क्रियान्वयन ढांचागत नहीं, बल्कि परिणाम केंद्रित होना चाहिए। सभी मुख्य सचिवों से उन्होंने पीएम श्री योजना की कड़ी निगरानी करने और इन स्कूलों को राज्य सरकारों के अन्य स्कूलों के लिए बेंचमार्क बनाने को कहा। साथ ही वरिष्ठ अधिकारियों को जमीनी दौरे कर मूल्यांकन करने की सलाह दी।प …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk