New Year 2026: दूरी दिल्ली से करनाल जितनी, पर नया साल आने में 24 घंटे का फर्क, जानें कहां-क्यों है इतना अंतर

New Year 2026: दूरी दिल्ली से करनाल जितनी, पर नया साल आने में 24 घंटे का फर्क, जानें कहां-क्यों है इतना अंतर विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं यह सुनने में किसी साइंस-फिक्शन फिल्म की पटकथा जैसा लग सकता है, लेकिन अगर प्रशांत महासागर में पड़ने वाले दो द्वीपों- समोआ और अमेरिकी समोआ को ही ले लें तो सच्चाई की परतें काफी हद तक खुल जाती हैं। दरअसल, दोनों द्वीप एक-दूसरे से सिर्फ 130 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं। इसके बावजूद दोनों स्थानों के बीच समय का अंतर लगभग 24 घंटे का है। नतीजतन समोआ दुनिया में सबसे पहले नए साल का स्वागत करता है, जबकि अमेरिकी समोआ में साल की शुरुआत सबसे आखिर में होती है। जिस वक्त दिल्ली-मुंबई में लोग आतिशबाजी कर के नए साल का स्वागत कर रहे थे। उस दौरान प्रशांत महासागर क्षेत्र में आने वाले कई द्वीप देशों में लोग गहरी नींद ले रहे थे। दरअसल, यहां या तो नया साल कुछ घंटों पहले ही मना लिया गया था, या इसके आने में लंबा इंतजार बाकी था। सीधे शब्दों में समझें तो एक ही क्षेत्र में पड़ने वाले कुछ द्वीप देश, जिनके बीच कुछ सौ किलोमीटर की ही दूरी है, उनमें कुछ नववर्ष की शुभकामनाएं दे रहे थे, तो कुछ और देशों को लगभग एक दिन बाद तक नए साल का इंतजार करना था। आइये जानते हैं… अगल-बगल मौजूद दो देशों में समय का इतना फर्क क्यों? भारत के आसपास मौजू …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

DRDO Day: रक्षा मंत्री बोले- ऑपरेशन सिंदूर में अहम रहे डीआरडीओ के हथियार, 'सुदर्शन चक्र' पर दिया बड़ा अपडेट

देश की रक्षा तैयारियों को मजबूती देने में रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ की तारीफ की। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डीआरडीओ द्वारा विकसित हथियार प्रणालियों ने निर्णायक भूमिका निभाई। डीआरडीओ के 68वें स्थापना दिवस पर नई दिल्ली स्थित मुख्यालय में उन्होंने संगठन की प्रतिबद्धता, पेशेवर क्षमता और स्वदेशी तकनीक के योगदान की सराहना की। रक्षा मंत्री ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान डीआरडीओ के उपकरण बिना किसी रुकावट के काम करते दिखे। इससे न केवल सैन्य अभियानों की सफलता सुनिश्चित हुई, बल्कि जवानों का मनोबल भी बढ़ा। उन्होंने कहा कि स्वदेशी तकनीकों से सुसज्जित भारतीय सशस्त्र बल आज पहले से कहीं अधिक सक्षम और आत्मनिर्भर हैं।रक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि डीआरडीओ जल्द ही सुदर्शन चक्र के निर्माण में अहम भूमिका निभाएगा। यह पहल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस 2025 के अपने संबोधन में घोषित की थी। इसके तहत अगले एक दशक में देश की महत्वपूर्ण संस्थाओं और ठिकानों को मजबूत वायु रक्षा प्रणाली से लैस किया जाना है। उन्होंने कहा कि आधुनिक युद्ध में वायु रक्षा की अहमियत ऑपरेशन सिंदूर में साफ दिखी है।रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ को केवल तकनीक निर्माता नहीं, बल्कि भरोसा पैदा करने वाला संगठन बताया। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र, उद्योग, स्टार्ट-अप और शिक्षण संस्थानों के साथ बढ़ते सहयोग से एक मजबूत और समन्वित रक्षा पारिस्थितिकी तंत्र तैयार हुआ है। से लेकर परियोजना प्रबंधन तक, डीआरडीओ की कार्यप्रणाली पहले से अधिक तेज, सरल और भरोसेमंद बनी है।रक्षा मंत्री ने डीआरडीओ से बदलते तकनीकी माहौल के अनुरूप आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन को नवाचार पर निरंतर ध्यान देना चाहिए …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

Vande Bharat Sleeper: गुवाहाटी-कोलकाता रूट पर उतरेगी पहली वंदे भारत स्लीपर; जानें रूट-किराया,ट्रेन की खासियत

देश को पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की बड़ी सौगात मिल गई है। नए साल के अवसर पर रेल मंत्री ने इस हाईटेक ट्रेन के रूट की आधिकारिक घोषणा की। रेल मंत्री ने बताया कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी और कोलकाता के बीच चलेगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के शुरू होने से पूर्वोत्तर राज्यों, खासकर असम और पश्चिम बंगाल को बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच रेल संपर्क मजबूत होगा और लंबी दूरी की यात्रा ज्यादा आसान और आरामदायक बन सकेगी। चुनावी नजरिए से देखें तो यह ट्रेन पश्चिम बंगाल और असम के लिए भी एक अहम सौगात मानी जा रही है। इस ट्रेन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। पीएम 17 या 18 जनवरी को इस ट्रेन को हरी झंडी दिखा सकते हैं। रेलवे की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। जैसे ही ट्रेन की लॉन्चिंग तारीख तय होगी, टिकट बुकिंग भी शुरू कर दी जाएगी। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगी। इसमें यात्रियों के आराम और सुविधा का खास ध्यान रखा गया है। आम यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में थर्ड एसी कोचों की संख्या ज्यादा रखी गई है, ताकि अधिक लोग किफायती किराए में सफर कर सकें।रेल मंत्री ने बताया कि स्वदेशी तकनीक से तैयार वंदे भारत स्लीपर ट्रेन ने हाल ही में अपना अंतिम हाई-स्पीड ट्रायल सफलतापूर्वक पूरा किया है। यह परीक्षण कोटा–नागदा सेक्शन पर किया गया, जहां ट्रेन ने 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार हासिल की। यह हाई-स्पीड ट्रायल रेलवे सुरक्षा आयुक्त की निगरानी में किया गया था। ट्रायल की सफलता के बाद अब इस ट्रेन के व्यावसायिक संचालन का रास्ता साफ हो गया है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में यात्रियों के लिए क्षेत्रीय मेहमानन …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

बांग्लादेश में एक और हिंदू पर हमला: धारदार हथियार से वार, फिर जिंदा जलाने की कोशिश; तालाब में कूद बचाई जान

घायल कारोबारी की पहचान 50 वर्षीय खोकन चंद्र दास के रूप में हुई है। वह केनश्वर यूनियन के केउरभंगा बाजार में दवा और मोबाइल बैंकिंग का कारोबार करते हैं। पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात करीब 9:30 बजे दुकान बंद कर वह दिन की कमाई लेकर सीएनजी ऑटो से घर लौट रहे थे। इसी दौरान दामुद्या-शरियतपुर रोड पर केउरभंगा बाजार के पास बदमाशों ने ऑटो रुकवाया और उन पर हमला कर दिया।पुलिस सूत्रों के अनुसार, बदमाशों ने पहले खोकन चंद्र दास की पिटाई की। इसके बाद उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। यहीं नहीं रुके हमलावर, बल्कि उन्होंने खोकन के सिर पर पेट्रोल डाला और आग लगा दी। अचानक हुए इस हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।जान बचाने के लिए खोकन चंद्र दास सड़क किनारे स्थित एक तालाब में कूद गए। आसपास मौजूद लोगों के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उन्हें बाहर निकाला और रात करीब 10 बजे शरियतपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत बिगड़ने पर उन्हें उसी रात ढाका भेज दिया गया।घायल की पत्नी सीमा दास ने बताया कि उनके पति रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि उनके पति ने दो हमलावरों को पहचान लिया था, इसी वजह से बदमाशों ने उनकी हत्या की नीयत से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उन्होंने कहा कि परिवार की किसी से दुश्मनी नहीं है और किसी तरह का कोई विवाद भी नहीं था, फिर भी इस तरह का हमला क्यों हुआ, यह समझ से बाहर है।शरियतपुर सदर अस्पताल के डॉक्टर नज़रुल इस्लाम ने बताया कि खोकन चंद्र दास के शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान हैं। पेट में गंभीर चोट है, जिसकी वजह से उन्हें ढाका रेफर किया गया। इसके अलावा उनके चेहरे, सिर …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

Cigarette Excise Duty Hike: सिगरेट और तंबाकू उत्पादों पर बढ़ा टैक्स, जाने कब से लागू होगा ये नया नियम

केंद्र सरकार ने देश में तंबाकू नियंत्रण और राजस्व ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। वित्त मंत्रालय की ओर से जारी ताजा अधिसूचना के अनुसार, सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पादों पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। यह नई कर व्यवस्था 1 फरवरी, 2026 से प्रभावी होगी, जो धूम्रपान करने वालों की जेब पर सीधा असर डालेगी। उत्पाद की लंबाई के आधार पर तय हुआ शुल्क सरकार ने सिगरेट की लंबाई और उसके प्रकार को आधार बनाकर अतिरिक्त उत्पाद शुल्क निर्धारित किया है। नए नियमों के तहत, प्रति 1,000 सिगरेट पर अतिरिक्त शुल्क की सीमा 2,050 रुपये से लेकर 8,500 रुपये तक तय की गई है। यह वर्गीकरण प्रीमियम और साधारण सिगरेट के बीच कर के अंतर को स्पष्ट करता है। 40% जीएसटी के ऊपर लगेगा अतिरिक्त टैक्स महत्वपूर्ण बात यह है कि यह नया उत्पाद शुल्क कोई स्वतंत्र टैक्स नहीं है, बल्कि यह तंबाकू उत्पादों पर पहले से लागू 40 प्रतिशत वस्तु एवं सेवा कर (GST) के अतिरिक्त देय होगा। हाल ही में संसद द्वारा पारित ‘केंद्रीय उत्पाद शुल्क (संशोधन) विधेयक, 2025’ के माध्यम से इस बदलाव को कानूनी रूप दिया गया है। राज्यों के साथ साझा होगा राजस्व: वित्त मंत्री इस विधेयक का प्राथमिक उद्देश्य जीएसटी क्षतिपूर्ति उपकर की समय सीमा समाप्त होने के बाद पैदा होने वाली राजस्व की कमी को पूरा करना और शुल्क ढांचे को अधिक व्यवस्थित बनाना है। संसद में इस विषय पर चर्चा के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया कि इस माध्यम से एकत्र किया गया राजस्व ‘विभाजित किए जाने वाले कोष’ का हिस्सा बनेगा। उन्होंने कहा, “उत्पाद शुल्क कोई उपकर नहीं है। एकत्रित राजस्व को 41 प्रतिशत की निर्धारित दर से …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

New Year 2026 Live: दुनियाभर में जोरदार आतिशबाजी के साथ 2026 का स्वागत... पेरिस से लेकर न्यूयॉर्क तक मना जश्न

01:51 PM, 01-Jan-2026 उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने की प्रेसिडेंट मुर्मु से मुलाकात उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकात उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीरें साझा कीं। इसमें कहा गया है, ‘भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।’ उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति मुर्मू से की मुलाकातउपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और उन्हें नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। राष्ट्रपति कार्यालय ने एक्स पर एक पोस्ट में बैठक की तस्वीरें साझा कीं। इसमें कहा गया है, ‘भारत के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं।’ 01:15 PM, 01-Jan-2026 ओडिशा: जगन्नाथ मंदिर में भारी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नए साल के पहले दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। #WATCH | Puri, Odisha: A large number of devotees throng to the Jagannath Temple on the occasion of the New Year 2026. pic.twitter.com/hvtXCCcHUo — ANI (@ANI) January 1, 2026 ओडिशा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने नए साल के पहले दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन किए। 12:55 PM, 01-Jan-2026 असम से प्रयागराज तक नव वर्ष का स्वागत, धार्मिक जगहों पर दिखी आस …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

New Year Weather: मुंबई में नए साल का बारिश से आगाज, पहाड़ों पर बर्फबारी और दिल्ली में भीषण ठंड

और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में नए साल का आगाज बारिश के साथ हुआ है। मुंबई में तड़के जमकर बादल बरसे। वहीं राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड जारी है। दिल्ली में नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पिछले छह वर्षों में दिसंबर का सबसे ठंडा दिन रहा। राजस्थान में शीत लहर चल रही है। उत्तर प्रदेश में ठंड के चलते स्कूल बंद हैं। …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 1 min · National Desk

UP: नौकरी से निवेश तक... नए साल में और दमकेगा यूपी का चेहरा; योगी सरकार की 10 बड़ी सौगातों से विकास को रफ्तार

UP: नौकरी से निवेश तक… नए साल में और दमकेगा यूपी का चेहरा; योगी सरकार की 10 बड़ी सौगातों से विकास को रफ्तार विस्तार Follow Us और पढ़ें यह वीडियो/ हटाएं उत्तर प्रदेश के लिए वर्ष 2026 नई उम्मीदों और शानदार बदलावों का साल साबित होगा। युवाओं को डेढ़ लाख सरकारी नौकरियों से लेकर गंगा एक्सप्रेसवे, जेवर एयरपोर्ट, पांचवां भूमि पूजन समारोह, वैश्विक निवेश, स्वास्थ्य और सुरक्षा क्षेत्र में प्रदेश को 10 बड़ी सौगातें मिलेंगी। ये न सिर्फ प्रदेश के आर्थिक विकास को रफ्तार देंगी, बल्कि आम लोगों का जीवन भी सुविधाजनक बनाएंगी। युवाओं को मिलेगी सरकारी नौकरी वर्ष 2026 में पुलिस विभाग 30 हजार आरक्षी, 5000 सब इंस्पेक्टरों की भर्ती करेगा। इसके अलावा 15 हजार विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापक से लेकर प्रधानाचार्य तक के 50 हजार पदों पर भर्तियां होंगी। राजस्व विभाग में 20 हजार पदों पर भर्ती होगी। वहीं, कारागार, आवास विकास, बाल विकास पुष्टाहार, स्वास्थ्य विभाग समेत विभिन्न विभागों में 30 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा देश का जेवर दिल्ली से सटे जेवर में जल्द ही देश का सबसे बड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट शुरू होने की उम्मीद है। ये एयरपोर्ट 3300 एकड़ जमीन पर 7000 करोड़ रुपये की लाग …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

New Year 2026 Greetings: राष्ट्रपति-पीएम समेत राहुल-अखिलेश ने दीं नव वर्ष की शुभकामनाएं, पर्यावरण बचाने पर जोर

आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए। Wishing everyone a very Happy New Year 2026! pic.twitter.com/DqJYctGyM6 — Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 31, 2025 Dear fellow citizens, On this joyful New Year, I extend my warmest greetings to all of you. Let us make this year a mass movement to protect the rights of the vulnerable - the right to work, the right to vote, and the right to live with dignity. Together, let us safeguard our… pic.twitter.com/nUlm5Pfg72 — Mallikarjun Kharge (@kharge) December 31, 2025 प्रिय मानवतावादियों, नव वर्ष की हार्दिक बधाई और ‘प्रेम, दया और अपनेपन’ के स्नेहपूर्ण वैश्विक वातावरण और सकारात्मक व्यवहार के विस्तार के लिए अनंत शुभकामनाएँ! आज से नयी ज़िम्मेदारी! नये संकल्पों की तैयारी! हम इस नव वर्ष को उस हर एक ‘पीडीए प्रहरी’ को समर्पित कर रहे हैं, जो… — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) December 31, 2025 कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर अपने संदेश में लिखा ‘आप सभी को नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं। नया साल आपके जीवन में ढेर सारी खुशियां, अच्छा स्वास्थ्य और सफलताएं लेकर आए। Wishing everyone a very Happy New Year 2026!‘कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने नववर्ष को लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण से जोड़ते हुए नागरिकों से एकजुट होने की अपील की। उन्होंने कहा कि नया साल कमजोर वर्गों के अधिकारों काम का अधिकार, वोट का अधिकार और गरिमा के साथ जीवन जीने के अधिकार की रक्षा के लिए जन आंदोलन बने।खरगे ने युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं की सुरक्षा, किसानों की समृद् …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk

New Year 2026 Live: भारत समेत दुनियाभर में नए साल का जश्न... मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु; पर्यटकों में भी जोश

10:37 AM, 01-Jan-2026 कोलकाता में भक्तों ने किए मां काली के मंदिर में दर्शन पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भक्तों ने नए साल के मौके पर दक्षिणेश्वर आद्यापीठ मंदिर में दर्शन किए। #WATCH | Kolkata, West Bengal: Devotees offer prayers at the Adyapeath Temple in Dakshineswar on the occasion of #NewYear2026 pic.twitter.com/pq3xfCq1Ph — ANI (@ANI) January 1, 2026 पश्चिम बंगाल के कोलकाता में भक्तों ने नए साल के मौके पर दक्षिणेश्वर आद्यापीठ मंदिर में दर्शन किए। 09:23 AM, 01-Jan-2026 कन्याकुमारी में नए साल का पहला सूर्योदय देखने को उमड़ी भारी भीड़ तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय पर्यटन और तीर्थ स्थलों में से एक कन्याकुमारी में 2026 के पहले सूर्योदय को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। #WATCH | Tamil Nadu: In Kanyakumari, one of Tamil Nadu’s most popular tourist and pilgrimage destinations, a large number of people gathered to witness the first sunrise of 2026. pic.twitter.com/uzjmWz057I — ANI (@ANI) January 1, 2026 तमिलनाडु के सबसे लोकप्रिय पर्यटन और तीर्थ स्थलों में से एक कन्याकुमारी में 2026 के पहले सूर्योदय को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा हुए। 09:22 AM, 01-Jan-2026 बर्फ की चादर में ढंके नजर आए कश्मीर के पर्यटन स्थल कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाके, जिनमें लोकप्रिय पर्यटन स्थल सोनमर्ग भी शामिल है, बर्फ की मोटी चादर से ढके हुए नजर आए। #WATCH | Jammu & Kashmir: Higher reaches of the Kashmir Valley, including the popular tourist spot Sonamarg, covered under a thick blanket of snow (Visuals from Sonamarg) pic.twitter.com/iWhdrrSILz — ANI (@ANI) January 1, 2026 कश्मीर घाटी क …(पूरी खबर स्रोत पर पढ़ें) ...

January 1, 2026 · 2 min · National Desk